Hockey World Cup 2023 में चौथा दिन आज, आठ टीमों के बीच होगी जंग
Sports Hockey World Cup 2023 में चौथा दिन आज, आठ टीमों के बीच होगी जंग

Hockey World Cup 2023 में चौथा दिन आज, आठ टीमों के बीच होगी जंग हॉकी विश्व कप 2023 को ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जा रहा है। विश्व कप 2023 को लेकर देश भर में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। विश्व कप 2023 के मुकाबले लगातार जारी है। 29 जनवरी तक होने वाले इन मुकाबलों के जरिए 16 टीमों में खिताबी जंग जारी है। विश्व कप 2023 टूर्नामेंट का 16 जनवरी को चौथा दिन है। इस दिन कुल चार मुकालबे खेले जाने है। इस दौरान कुल आठ टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। 16 जनवरी को पहला मुकाबला दोपहर एक बजे राउरकेला में मलेशिया और चिली के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला राउरकेला में न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। विश्व कप का तीसरा मुकाबला फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वहीं चौथा मुकाबला अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। दोनों ही मुकाबले भुवनेश्वर में खेले जाने है। ग्रुप स्टेज के इन मुकाबलों को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।  पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया दम विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम का पहला मुकाबला फ्रांस के साथ हुआ था, जिसमें टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8-0 से फ्रांस को मात दी थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम के दो खिलाड़ियों ने गोल करने में हैट्रिक हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में टॉम क्रैग और जेरेमी हायवर्ड ने दो दो हैट्रिक ली। दोनों खिलाड़ियों ने तीन तीन गोल कर टीम को शानदार बढ़त दिलाई।

read more
इथियोपिया के लेमी, हेमानोट ने मुंबई मैराथन में कोर्स रिकॉर्ड बनाया
Sports इथियोपिया के लेमी, हेमानोट ने मुंबई मैराथन में कोर्स रिकॉर्ड बनाया

इथियोपिया के लेमी, हेमानोट ने मुंबई मैराथन में कोर्स रिकॉर्ड बनाया इथियोपिया के हायले लेमी और आंचलेम हेमानोट ने रविवार को यहां मुंबई मैराथन में क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाते हुए 45,000 डॉलर की पुरस्कार राशि के अलावा 15,000 डॉलर का बोनस भी हासिल किया। ओलंपियन गोपी टी घरेलू एलीट मैराथन धावकों में 2:16:41 सेकेंड के समय से शीर्ष पर रहे। 2017 में एशियाई मैराथन चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष गोपी कुल 10वें स्थान पर रहे। उनके बाद मान सिंह उनसे 17 सेकेंड पीछे रहे और फिर कालीदास हिरावे भारतीयों में तीसरे नंबर पर आये।

read more
Lakshya Sen ने कहा, अपनी ‘गति’ और ‘विविधता’ पर काम किया
Sports Lakshya Sen ने कहा, अपनी ‘गति’ और ‘विविधता’ पर काम किया

Lakshya Sen ने कहा, अपनी ‘गति’ और ‘विविधता’ पर काम किया भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने नये सत्र के लिये खुद को तैयार करने के लिये अपनी ‘स्पीड’ और ‘वैरिएशन’ पर काम किया है जिसमें उनकी निगाहें एशियाई और यूरोपीय सर्किट पर खिताब जीतकर जल्द से जल्द पेरिस ओलंपिक के लिये स्थान पक्का करने पर लगी हैं। सेन ने 2022 की शुरूआत इंडिया ओपन में अपने पहले सुपर 500 खिताब से की और फिर आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता और फिर भारत की थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत में भी भूमिका अदा की। सेन ने पीटीआई को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह मेरे लिये सही समय है। अगर मैं इसी रैंकिंग को बरकरार रख सकता हूं और सुधार करना जारी रखता हूं तो मेरे पास क्वालीफाई करने का अच्छा मौका है। दुर्भाग्य से पिछली बार मैं क्वालीफाई करने का करीब पहुंच गया था लेकिन कोविड-19 के कारण कुछ टूर्नामेंट आयोजित नहीं हुए लेकिन वो भी सीखने का अनुभव रहा। ’’

read more
World Cup Hockey : भारत ने इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला
Sports World Cup Hockey : भारत ने इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला

World Cup Hockey : भारत ने इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला भारत ने एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप में रविवार को इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला हालांकि टीम क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश की दौड़ में बनी हुई है। खचाखच भरे बिरसा मुंडा स्टेडियम में पूल डी के कांटे के मैच में दोनों टीमें कई मौके मिलने के बावजूद उसे भुना नहीं सकी। इंग्लैंड को मैच में आठ और भारत को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन मेजबान टीम का पेनल्टी कॉर्नर डिफेंस जबर्दस्त था। अब इंग्लैंड और भारत के दो मैचों में चार चार अंक है और ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में जायेगी। भारत को आखिरी लीग मैच में 19 जनवरी को वेल्स से खेलना है जबकि इंग्लैंड का सामना स्पेन से होगा। दोनों टीमों के अगर समान अंक रहे तो बेहतर गोल औसत वाली टीम अंतिम आठ में जायेगी। इंग्लैंड का गोल औसत अभी प्लस पांच है जिसने पहले मैच में वेल्स को 5 .

read more
Odisha: दिव्यांग लोगों के लिये बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में विशेष सुविधायें
Sports Odisha: दिव्यांग लोगों के लिये बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में विशेष सुविधायें

Odisha: दिव्यांग लोगों के लिये बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में विशेष सुविधायें राउरकेला। ओडिशा के राउरकेला शहर में बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में दिव्यांग व्यक्तियों के लिये विशेष सुविधायें और बैठने के लिये विशेष सीटें हैं ताकि वे बिना किसी परेशानी के मैच का आनंद ले सकें। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) इसे बैठने की क्षमता के मामले में दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम के रूप में प्रमाणित कर चुका है जिसे महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर रखा है।

read more
Sania Mirza: हर हालात का डटकर मुकाबला करने वाली सशक्त खिलाड़ी
Sports Sania Mirza: हर हालात का डटकर मुकाबला करने वाली सशक्त खिलाड़ी

Sania Mirza: हर हालात का डटकर मुकाबला करने वाली सशक्त खिलाड़ी नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय खेलों के नक्शे पर पहले पहल तिरंगे की छाप छोड़ने वाले खिलाड़ियों में बैडमिंटन में प्रकाश पादुकोण, टेनिस में अमृतराज बंधु, शतरंज में विश्वनाथन आनंद,बिलियर्ड्स में माइकल फरेरा, भारोत्तोलन में मल्लेश्वरी देवी, निशानेबाजी में अभिनव बिंद्रा, एथलेटिक्स में मिल्खा सिंह, पी.

read more
Hockey World Cup 2023 में आज होने हैं दो मुकाबले, भारत का दूसरा मुकाबला होगा इंग्लैंड के साथ
Sports Hockey World Cup 2023 में आज होने हैं दो मुकाबले, भारत का दूसरा मुकाबला होगा इंग्लैंड के साथ

Hockey World Cup 2023 में आज होने हैं दो मुकाबले, भारत का दूसरा मुकाबला होगा इंग्लैंड के साथ Hockey World Cup 2023 में आज (रविवार) होने हैं दो मुकाबले, चार टीमों के बीच होगी क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए भिड़तहॉकी विश्व कप 2023 में हर टीम को अपने ग्रुप स्टेज की टीमों के साथ तीन मुकाबले खेलने है। 

read more
Reid ने कहा कि England स्पेन से अधिक कठिन होगा
Sports Reid ने कहा कि England स्पेन से अधिक कठिन होगा

Reid ने कहा कि England स्पेन से अधिक कठिन होगा मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि इंग्लैंड की टीम स्पेन की तुलना में मुश्किल प्रतिद्वंद्वी होगी जिसे भारत ने एफआईएच विश्व कप के शुरूआती मैच में 2-0 से हराया था और घरेलू टीम रविवार को दूसरे ग्रुप मैच में कोई कमी नहीं छोड़ सकती। शुक्रवार को भारत की जीत में स्थानीय खिलाड़ी अमित रोहिदास और मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने गोल दागे। पांचवीं रैंकिंग की इंग्लैंड के खिलाफ जीत से भारत क्वार्टरफाइनल के एक कदम करीब पहुंच जायेगा क्योंकि पूल डी के अंतिम मैच में वेल्स को हराना मुश्किल नहीं होगा। भारत विश्व रैंकिंग में छठे और वेल्स 15वें स्थान पर है। रीड ने कहा, ‘‘हम अगले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ होंगे और यह मुकाबला मुश्किल होगा क्योंकि उनकी टीम हमसे ऊंची रैंकिंग पर है। हम जानते हैं कि राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड की टीम कितनी मुश्किल होती है। ’’ रीड ने कहा, ‘‘इसलिये हम (स्पेन के मैच के) इसी प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेंगे। हमने स्पेन के खिलाफ डिफेंस में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, हमें इसे जारी रखना होगा। ’’

read more
बिरसा मुंडा स्टेडियम बैठने की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है : FIH
Sports बिरसा मुंडा स्टेडियम बैठने की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है : FIH

बिरसा मुंडा स्टेडियम बैठने की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है : FIH राउरकेला। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने कहा कि नया बिरसा मुंडा स्टेडियम बैठने की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है और इसे ‘वर्क ऑफ आर्ट’ (कलाकृति) करार दिया। एफआईएच द्वारा पीटीआई को की गयी इस पुष्टि से इस 21,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम को लेकर चल रहा विवाद भी खत्म हुआ जो ओडिशा सरकार द्वारा इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम का दावा करने के बाद शुरू हुआ था। इसे भी पढ़ें: Indian women hockey टीम Netherlands और South Africa से भिड़ने के लिये सात मैचों के दौरे पर निकली भारत के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर बने इस शानदार स्टेडियम के उद्घाटन के बाद ओडिशा सरकार के अधिकारियों ने दावा किया था कि यह बैठने की क्षमता को देखते हुए सबसे बड़ा स्टेडयम था। लेकिन भाजपा विधायक शंकर ओराम ने उनके दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह सबसे बड़ा नहीं बल्कि दुनिया का चौथा बड़ा स्टेडियम है। एफआईएच ने कहा कि राउरकेला का यह स्टेडियम निश्चित रूप से बैठने की क्षमता वाला सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है। एफआईएच ने एक ईमेल में कहा, ‘‘यह स्टेडियम वास्तुकला की दृष्टि से ही नहीं बल्कि कला की दृष्टि से भी और बैठने की क्षमता के लिहाज से भी दुनिया का सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है। ’’ इसे भी पढ़ें: Hockey World Cup: स्पेन के बाद अब इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरेगा भारत विश्व कप के मैच स्टेडियम के उद्घाटन के कुछ दिन बाद ही शुरू हुए जबकि इस पर किसी भी सीनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट या मैच की मेजबानी नहीं की गयी। विश्व संस्था ने इस मुद्दे पर जवाब नहीं दिया बल्कि कहा कि उसे विश्व कप के लिये स्टेडियम के तैयार होने में कोई संशय नहीं था। एफआईएच के वरिष्ठ संचार मैनेजर निकोलस मेंगोट ने कहा, ‘‘हम विश्व कप के आयोजन के संबंध में हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार के लगातार संपर्क में थे और हमें राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम के तैयारी के संबंध में कोई चिंता नहीं थी।’’ दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियमों की कोई आधिकारिक सूची नहीं है।

read more
Indian women hockey टीम Netherlands और South Africa से भिड़ने के लिये सात मैचों के दौरे पर निकली
Sports Indian women hockey टीम Netherlands और South Africa से भिड़ने के लिये सात मैचों के दौरे पर निकली

Indian women hockey टीम Netherlands और South Africa से भिड़ने के लिये सात मैचों के दौरे पर निकली बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम 16 जनवरी से शुरू होने वाले सात मैचों के अभ्यास दौरे पर दक्षिण अफ्रीका जायेगी जिसमें दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ भी तीन मैच शामिल हैं। सविता पूनिया की अगुआई वाली टीम मेजबान दक्षिण अफ्रीका से केप टाउन में चार मैच खेलेगी। इसके बाद 23 जनवरी से तीन मुकाबलों में नीदरलैंड के सामने होगी। सविता ने कहा, ‘‘हम वार्षिक कैलेंडर में काफी अभ्यास मैच आयोजित कराने के लिये हॉकी इंडिया के आभारी हैं क्योंकि इस साल हम एशियाई खेलों के लिये अच्छी तैयारी करने और पेरिस ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करने पर ध्यान लगा रहे हैं। ’’ इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka 3rd ODI 2023 | अंतिम वनडे में गेंदबाजी विकल्प आजमा सकती है सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम भारतीय कप्तान को लगता है कि इस दौरे से टीम को एशियाई खेलों से पहले अपने कमजोर पक्ष को जानने और इन पर काम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ मैच से हमें अपने खेल के स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी और साथ ही हम जिस विभाग में पिछड़ रहे हैं, उसे भी हम पता कर पायेंगे। इसे भी पढ़ें: Hockey World Cup: स्पेन के बाद अब इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरेगा भारतबेंगलुरू में दो हफ्ते के शिविर के बाद हम इस दौर के लिये अच्छी तरह तैयार हैं। ’’ सविता की अगुआई में टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी 2022 में हॉकी के लिये अच्छे साल के बाद आत्मविश्वास से भरी हैं और हम अच्छे प्रदर्शन से सत्र की शुरूआत करना चाहते हैं।

read more
Hockey World Cup: स्पेन के बाद अब इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरेगा भारत
Sports Hockey World Cup: स्पेन के बाद अब इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरेगा भारत

Hockey World Cup: स्पेन के बाद अब इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरेगा भारत राउरकेला। स्पेन पर दबदबे भरी जीत से बेहतरीन तरीके से अपना अभियान शुरू करने वाली भारतीय टीम के सामने रविवार को यहां एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप के दूसरे पूल मैच में इंग्लैंड की चुनौती होगी और वह इस कड़ी परीक्षा में खरा उतरने के लिये आत्मविश्वास से भरी होगी। भारत ने नये बिरसा मुंडा स्टेडियम में पूल डी के शुरूआती मैच में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए स्पेन को 2-0 से हरा दिया लेकिन इंग्लैंड की टीम भी उतनी ही चुनौतीपूर्ण होगी। पहले दो क्वार्टर में भारत ने शानदार आक्रामक हॉकी खेली और स्थानीय खिलाड़ी अमित रोहिदास की मदद से पेनल्टी कॉर्नर में किये गोल से बढ़त बनायी और फिर हार्दिक सिंह की बदौलत इसे दोगुना किया। इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka 3rd ODI 2023 | अंतिम वनडे में गेंदबाजी विकल्प आजमा सकती है सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उप कप्तान रोहिदास ने फिर बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाया जिससे मुख्य कोच ग्राहम रीड काफी प्रभावित दिखे। हरमनप्रीत एंड कंपनी इंग्लैंड के खिलाफ एक और मजबूत रक्षात्मक प्रदर्शन करना चाहेगी। इंग्लैंड ने वेल्स के खिलाफ जीत में सभी चार क्वार्टर में गोल किये हैं। रीड ने कहा, ‘‘पहला मैच जीतना अच्छा है। लेकिन डिफेंसिव प्रयास देखना सुखद था और हमने गेंद पर कब्जा बनाये रखा। बमुश्किल से कुछेक ही लोग थे जो अच्छा नहीं खेले। आपको विश्व कप में जीतने के लिये इसी चीज की जरूरत होती है। हम इसे अगले मैच में भी जारी रखेंगे। ’’ अनुभवी पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक भी भारतीय गोल के आगे बेहतरीन थे लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर ओलिवर पेने ने भी वेल्स के खिलाफ काफी प्रयासों को विफल किया, विशेषकर अंतिम क्वार्टर में। भारतीयों की एकमात्र कमजोरी पेनल्टी कॉर्नर थी क्योंकि स्पेन के खिलाफ पांच में से वे किसी एक को भी सीधे गोल में तब्दील नहीं कर सके। हाल के वर्षों में लगभग प्रत्येक टूर्नामेंट में टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और शीर्ष स्कोरर रहे हरमनप्रीत हालांकि पेनल्टी स्ट्रोक चूकने के अलावा पेनल्टी कॉर्नर से भी गेंद को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके। उन्होंने इसे स्वीकार किया और वह इंग्लैंड के खिलाफ इस प्रदर्शन की भरपायी करना चाहेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल पाना भारत को भारी पड़ सकता है। भारतीय खिलाड़ियों को साथ ही सतर्क रहना होगा कि उन्हें रैफरी कोई कार्ड नहीं दिखा दे क्योंकि उन्हें स्पेन के खिलाफ अंतिम क्वार्टर में अभिषेक के बिना ही खेलना पड़ा था जिन्हें फाउल के लिये पीला कार्ड दिखाया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे भारत क्वार्टरफाइनल के एक कदम करीब पहुंच जायेगा। मेजबान टीम अपने पूल में शीर्ष पर रहना चाहेगी और ग्रुप की निचली रैंकिंग की टीम वेल्स के खिलाफ निश्चित रूप से दबदबा बनाये रखेगी। इंग्लैंड विश्व रैंकिंग में भारत से एक स्थान ऊपर पांचवें स्थान पर है लेकिन दोनों टीमों के बीच प्रदर्शन में बीते वर्षों में ज्यादा अंतर नहीं रहा है। पिछले साल दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ तीन मैच खेले थे। राष्ट्रमंडल खेलों में दोनों के बीच मैच 4-4 से ड्रा रहा था। एफआईएच प्रो लीग के पहले चरण में मैच 3-3 से ड्रा रहा और इसके बाद दूसरे मैच में भारत ने 4-3 से जीत दर्ज की।

read more
Hockey World Cup 2023 में आज होने वाले हैं चार मुकाबले, यहां देखें पूरी जानकारी
Sports Hockey World Cup 2023 में आज होने वाले हैं चार मुकाबले, यहां देखें पूरी जानकारी

Hockey World Cup 2023 में आज होने वाले हैं चार मुकाबले, यहां देखें पूरी जानकारी भारत के ओडिशा में हो रहे हॉकी विश्व कप 2023 के दूसरे दिन कुल चार मुकाबले खेले जाने है। विश्व कप शेड्यूल के मुताबिक 14 जनवरी को कुल आठ टीमों को चार मुकाबलों में आपस में भिड़ना है। ग्रुप स्टेज में जीतने वाली टीमों को सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा।

read more
Malaysia Open : प्रणय क्वार्टरफाइनल में हारे
Sports Malaysia Open : प्रणय क्वार्टरफाइनल में हारे

Malaysia Open : प्रणय क्वार्टरफाइनल में हारे भारत के एच एस प्रणय को शुक्रवार को यहां मलेशिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में तीन गेम तक चले क्वार्टर फाइनल में दुनिया के सातवें नंबर के जापानी खिलाड़ी कोडाई नाराओका से हार का सामना करना पड़ा। केरल के 30 साल के प्रणय को 84 मिनट तक मैच में 21 वर्षीय नाराओका से 16-21 21-19 10-21 से हार मिली। नाराओका इससे पहले दौर में दो लंबे मैच खेलने के बावजूद भारतीय खिलाड़ी से कहीं तेज और फिट दिख रहे थे। प्रणय के खिलाफ यह नाराओका की तीन भिड़ंत में तीसरी जीत है। उन्होंने पिछले साल सिंगापुर ओपन और विश्व टूर फाइनल्स में भी प्रणय को पराजित किया था। प्रणय ने कुछ तेज तर्रार विनर जमाये और शुरूआती गेम में पिछड़ने के बाद वापसी की लेकिन युवा प्रतिद्वंद्वी ने निर्णायक गेम में नियंत्रण बनाये रखा और भारतीय खिलाड़ी को अपनी सहज गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा। घरेलू प्रबल दावेदार दूसरे वरीय ली जि जिया को 73 मिनट और एनजी जे योंग को 72 मिनट में हराने के बाद इस मैच में खेल रहे नाराओका ने प्रणय को अंक जुटाने में काफी मशक्कत करायी। शुरूआती गेम में 7-7 की बराबरी के बाद जापानी खिलाड़ी ने ब्रेक तक दो अंक की बढ़त बनायी और दबाव बनाये रखा। दूसरे गेम में प्रणय ने अपने प्रतिद्वंद्वी को लंबी रैलियों में उलझाने का प्रयास किया। थोड़े समय के लिये यह कारगर रहा जिससे उन्होंने 13-9 से बढ़त बना ली लेकिन नाराओका ने भारतीय खिलाड़ी की गलतियों का फायदा उठाकर लगातार चार अंक से बराबरी हासिल की। प्रणय और नाराओका 18-18 के स्कोर पर थे लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने सही समय पर क्रास कोर्ट स्मैश जमाये जिससे उन्हें दो अंक मिले। फिर शानदार रैली में जापानी खिलाड़ी शॉट बाहर लगा बैठा और मैच निर्णायक गेम में पहुंचा। तीसरे गेम में प्रणय को पैर में कुछ परेशानी हुई। नाराओका ने 5-3 की बढ़त के बाद रैलियों पर दबदबा बनाया और प्रणय अपनी लाइन की गलतियों से ब्रेक से पहले पांच अंक से पिछड़ गये। भारतीय खिलाड़ी की गलतियां जारी रही जिससे नाराओका 14-6 की बढ़त ले बैठे। प्रणय थके हुए लग रहे थे और फिर उन्होंने 12 मैच प्वांइट गंवा दिये और मैच जापानी खिलाड़ी ने जीत लिया।

read more
Indian tennis टेनिस की व्यथा , एकल में नहीं नजर आता भविष्य
Sports Indian tennis टेनिस की व्यथा , एकल में नहीं नजर आता भविष्य

Indian tennis टेनिस की व्यथा , एकल में नहीं नजर आता भविष्य एटीपी एकल रैंकिंग में शीर्ष 300 में भारत का एक भी टेनिस खिलाड़ी नहीं है। टाटा ओपन महाराष्ट्र एटीपी 250 टूर्नामेंट में भारत के एक भी खिलाड़ी को एकल मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश नहीं मिला। वाइल्ड कार्ड से खेलने वाले तीन भारतीयों में से कोई भी दूसरे दौर में नहीं पहुंच सका। इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है। दूसरी ओर 11 भारतीय युगल खिलाड़ी शीर्ष 300 में और चार शीर्ष सौ में हैं। दो शीर्ष सौ में पहुंचने की दहलीज पर हैं। जूनियर दिनों में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने युकी भांबरी ने भी अपने कैरियर को विस्तार देने के लिये युगल पर ही फोकस करने का फैसला किया है। यानी भारत में एक एकल टेनिस का भविष्य नजर ही नहीं आ रहा। लिएंडर पेस और महेश भूपति के दौर के बाद प्रभावित करने वाले युकी, सुमित नागल, प्रजनेश , रामकुमार में से कोई भी भारत में अभ्यास नहीं कर रहा। अधिकांश यूरोप के विभिन्न हिस्सों में हैं। नागल को भूपति से सहयोग मिला जबकि रामकुमार को बार्सीलोना में अभ्यास में टीएनटीए मदद कर रहा है। युकी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो मदद की जरूरत नहीं है। प्रजनेश के साथ उनके पिता है जो उनकी हर जरूरत का ख्याल रख रहे हैं। भारत में एक एटीपी 250 और तीन चार चैलेंजर टूर्नामेंट होते हैं और वह भी तीन राज्यों तक ही सिमटे हैं। एकल टेनिस में भारत की स्थिति बहुत खराब है जिससे लगता है कि भारत को एकल खेलना छोड़़ ही देना चाहिये। इस दशा तक पहुंचने के कई कारण है और सबसे मूल कारण यह है कि टेनिस एक महंगा खेल है। पूर्वोत्तर, बिहार, उत्तर प्रदेश या पंजाब में युवा टेनिस नहीं खेलते लेकिन पहाड़ों पर या वीरान मैदानी इलाकों में भी बच्चे क्रिकेट खेलते दिख जाते हैं। आप घर के पास गली में बैडमिंटन खेल सकते हैं लेकिन टेनिस नहीं। शुरूआती स्तर का रैकेट 4000 रूपये का आता है। इसके बाद तार हर सप्ताह बदलनी पड़ती है जो न्यूनतम 600 रूपये की आती है। तीन गेंद की कीमत 400 रूपये है और तेज खेलने पर एक सत्र के बाद ही गेंद बेकार हो जाती है। टेनिस कोर्ट भी मुफ्त खेलने के लिये उपलब्ध नहीं हैं। फिर कोचिंग भी बहुत महंगी है। इन सबके बाद भारत में एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट भी इक्के दुक्के होते हैं। भारतीयों को अनुभव के लिये यूरोपीय देशों में जाना पड़ता है और यह जेब पर बहुत भारी पड़ता है। इस स्थिति से उबरने के लिये टेनिस को लोकप्रिय बनाना होगा और देश भर के स्कूलों में टेनिस कोर्ट उपलब्ध कराने के लिये अखिल भारतीय टेनिस संघ को पहल करनी होगी। हर राज्य में इंटर स्कूल टूर्नामेंट कराने होंगे। इसके साथ ही घरेलू एटीपी चैलेंजर सर्किट बनाना होगा। पुराने खिलाड़ियों को साथ लेकर चलना होगा।

read more
राउरकेला पर चढ़ा हॉकी का बुखार, बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच
Sports राउरकेला पर चढ़ा हॉकी का बुखार, बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच

राउरकेला पर चढ़ा हॉकी का बुखार, बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच हजारों लोग शुक्रवार को यहां बिरसा मुंडा स्टेडियम में इंग्लैंड और वेल्स के बीच पुरूष हॉकी विश्व कप का शुरूआती मैच देखने पहुंचे जिससे देश में हॉकी का गढ कहे जाने वाले इस स्थान पर खेल का बुखार चढ़ चुका है। भारत के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखे गये 21,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम को दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम कहा जा रहा है और राज्य की परंपरा के मुताबिक पूल डी के इस मैच को देखने के लिये दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में राउरकेला सबसे बड़ा शहर है जिसे भारतीय हॉकी का उद्गम स्थान माना जाता है जहां से 60 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (पुरूष और महिला) निकले हैं जिसमें हॉकी इंडिया के मौजूदा अध्यक्ष दिलीप टिर्की भी शामिल हैं। पंजाब के संसारपुर को पहले भारतीय हॉकी की नर्सरी माना जाता था लेकिन हाल के समय में इसमें गिरावट देखने को मिली है। इंग्लैंड और वेल्स के बीच मैच (शाम पांच बजे) देखने के लिये हजारों हॉकी प्रशंसक गेट पर लाइन लगाये खड़े थे जिसमें से कई इस नये नवेले स्टेडियम की झलक पाने और यहां भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय मैच को देखने आये थे।

read more
India ने Spain को दो गोल से हराकर विश्व कप में जीत के साथ किया आगाज
Sports India ने Spain को दो गोल से हराकर विश्व कप में जीत के साथ किया आगाज

India ने Spain को दो गोल से हराकर विश्व कप में जीत के साथ किया आगाज आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम ने खचाखच भरे बिरसा मुंडा स्टेडियम पर शुक्रवार को एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप के अपने पहले मैच में स्पेन को 2 .

read more
Hockey World Cup: भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर की विजयी शुरुआत, अमित रोहिदास और हार्दिक चमके
Sports Hockey World Cup: भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर की विजयी शुरुआत, अमित रोहिदास और हार्दिक चमके

Hockey World Cup: भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर की विजयी शुरुआत, अमित रोहिदास और हार्दिक चमके हॉकी विश्व कप 2023 का भारत में शानदार आगाज किया है। भारत में राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मुकाबले में स्पेन को 2-0 से हराया है। भारत की जीत में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह का अहम योगदान रहा। दोनों की ओर से एक-एक गोल दागे गए हैं। भारत और स्पेन के बीच पुल दिखाइए मुकाबला था। भारत को अपना अगला मुकाबला 15 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। भारत पहले क्वार्टर में 1-0 से आगे रही। दूसरे क्वार्टर में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा।

read more
Hockey World Cup 2023 में ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ी फ्रांस की टीम, 8-0 से दी मात
Sports Hockey World Cup 2023 में ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ी फ्रांस की टीम, 8-0 से दी मात

Hockey World Cup 2023 में ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ी फ्रांस की टीम, 8-0 से दी मात ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच हॉकी विश्व कप 2023 के पहले दिन ग्रुप स्टेज के मुकाबले में धमाकेदार खेल देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए फ्रांस की टीम को 8-0 से रौंद डाला। फ्रांस की टीम के पास पूरे मुकाबले के दौरान वापसी करने का कोई मौका नहीं रहा।

read more
Hockey World Cup 2023 में अर्जेंटीना की टीम ने किया जीत के साथ आगाज, दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से दी मात
Sports Hockey World Cup 2023 में अर्जेंटीना की टीम ने किया जीत के साथ आगाज, दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से दी मात

Hockey World Cup 2023 में अर्जेंटीना की टीम ने किया जीत के साथ आगाज, दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से दी मात विश्व कप 2023 का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना की टीम के बीच खेला गया था जिसमें अर्जेंटीना की टीम ने जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जिताने वाले प्रदर्शन के लिए मैको कैसेला मैन ऑफ द मैच रहे। इससे पहले वर्ष 2018 के विश्व कप में अर्जेंटीना की टीम सातवें और दक्षिण अफ्रीका की टीम अंतिम पायदान पर आई थी। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों में से गोल करने में कोई सफल नहीं हुआ था। हालांकि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कोशिश की थी मगर उन्हें सफलता नहीं मिली थी। 

read more
कैमरोन नौरी एएसबी क्लासिक टूर्नामेंट के फाइनल में
Sports कैमरोन नौरी एएसबी क्लासिक टूर्नामेंट के फाइनल में

कैमरोन नौरी एएसबी क्लासिक टूर्नामेंट के फाइनल में ऑकलैंड। कैमरोन नौरी ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में अमेरिका के जेनसन ब्रुक्सबाई को 6-3, 6-4 से हराकर एएसबी क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। नौरी इस तरह चार साल में दूसरी बार एएसबी क्लासिक के फाइनल में खेलेंगे। वह 2019 में भी फाइनल में पहुंचे थे लेकिन अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन से हार गये थे।

read more
Hockey World Cup 2023: भारत स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरकर करेगा टूर्नामेंट का आगाज, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
Sports Hockey World Cup 2023: भारत स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरकर करेगा टूर्नामेंट का आगाज, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Hockey World Cup 2023: भारत स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरकर करेगा टूर्नामेंट का आगाज, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज भुवनेश्वर में दोपहर एक बजे से अर्जेंटिना और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले से हो जाएगा। इस दिन कुल चार मुकाबले खेले जाने है। दिन का अंतिम मुकाबला खेलते हुए मेजबान भारत भी टूर्नामेंट का आगाज करेगी। भारत और स्पेन के बीच राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। भारत इस विश्व कप में अपने 48 वर्षों के सूखे को खत्म करने के लिहाज से उतरेगी। वहीं विपक्षी टीम भी पहला विश्व कप खिताब जीतने के लिए पूरा दम लगाएगी। इस विश्व कप से पहले  भी भारत और स्पेन के बीच कई मुकाबले हो चुके है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों में से किस टीम का पलड़ा भारी है। ऐसा रहा है आंकड़ाआंकड़ों के मुताबिक वर्ष 1948 से अब तक भारत और स्पेन के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए है। इनमें से भारत की टीम ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है जबकि स्पेन की टीम 11 मुकाबले जीत चुकी है। दोनों टीमों के बीच छह मुकाबले ड्रॉ रहे है। बता दें कि अंतिम बार भारत और ने फरवरी 2022 में प्रो लीग मैच में स्पेन के साथ पहला मुकाबला खेला था जिसमें स्पेन ने 5-3 से जीत दर्ज की थी। प्रो लीग के दूसरे मुकाबले में भारत ने 5-4 से जीत हासिल की थी। वहीं वर्ष 2020 में आयोजित हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने स्पेन को 3-0 से मात दी थी। ऐसा रहा है भारत का विश्व कप में सफरभारत की टीम ने वर्ष 1971 में आयोजित पहले विश्व कप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था इसके बाद वर्ष 1973 में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था। इसके बाद से भारतीय टीम का विश्व कप में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। वर्ष 2014 तक भारतीय टीम कभी ग्रुप स्टेज को पार करने में भी सफल नहीं हो सकी। वहीं वर्ष 2018 में हुए विश्व कप के दौरान भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबले तक पहुंची थी। हालांकि क्वार्टरफाइनल मुकाबले में नीदरलैंड के टीम से हारकर टीम का विश्वकप का सफर खत्म हो गया था। भारतीय टीम प्रबल दावेदारइस बार भारतीय टीम विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में छठे नंबर पर है। भारत ने एफआईएच प्रो लीग में भी तीसरा स्थान हासिल किया था। माना जा रहा है कि भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है। वर्ष 2019 में ग्राहम रीड को भारतीय टीम का कोच बनाया गया जिसके बाद से भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई है। रीड ने खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने में सफलता हासिल की है। रीड ने एक इंटरव्यू में कहा कि प्रैक्टिस के दौरान भी खिलाड़ी मैच के हालातों को ध्यान में रखते हुए ही खेलते है। ऐसे खेल की प्रैक्टिस करने से खिलाड़ियों को काफी लाभ हुआ है। ये है टीमगोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेशडिफेंडर्स: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीपमिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंहफॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंहवैकल्पिक खिलाड़ी: राजकुमार पाल, जुगराज सिंहहेड कोच: ग्राहम रीड 

read more
JD(U) के पूर्व अध्यक्ष Sharad Yadav का निधन; प्रधानमंत्री व अन्य नेताओं ने जताया शोक
Sports JD(U) के पूर्व अध्यक्ष Sharad Yadav का निधन; प्रधानमंत्री व अन्य नेताओं ने जताया शोक

JD(U) के पूर्व अध्यक्ष Sharad Yadav का निधन; प्रधानमंत्री व अन्य नेताओं ने जताया शोक नयी दिल्ली। वरिष्ठ नेता और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार के लोगों ने यह जानकारी दी। यादव 75 वर्ष के थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्री और एक पुत्र हैं। फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक बयान में कहा गया है कि यादव को अचेत अवस्था में आपातकालीन वार्ड में लाया गया था। बयान में कहा गया है, ‘‘स्वास्थ्य जांच के दौरान, उनकी नाड़ी नहीं चल रही थी या रक्तचाप दर्ज नहीं किया गया.

read more
हॉकी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है वेल्स की ‘क्राउड फंड’ वाली टीम
Sports हॉकी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है वेल्स की ‘क्राउड फंड’ वाली टीम

हॉकी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है वेल्स की ‘क्राउड फंड’ वाली टीम किसी भी खिलाड़ी को अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये भुगतान किया जाता है लेकिन वेल्स के खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपनी राष्ट्रीय टीम के लिये खेलने के लिये हर साल 1,000 पौंड देते हैं। वेल्स की टीम यहां एफआईएच पुरूष विश्व कप में पदार्पण कर रही है और भारत तक की यात्रा उनके लिये इतनी आसान नहीं रही है क्योंकि टीम को मेजबान देश के दो शहरों में ‘उड़ान, ठहरने और खाने-पीने’ के लिये ‘क्राउड फंडिंग’ (जनता से जुटायी गयी राशि) पर निर्भर रहना पड़ा जिससे 25,000 पौंड जुटाये गये। वेल्स के मुख्य कोच डेनियल न्यूकांबे ने इंग्लैंड के खिलाफ टीम के शुरूआती मैच से पहले कहा, ‘‘खिलाड़ियों का खर्चा कम करने के लिये ‘क्राउड फंडिंग’ अहम हिस्सा है। खिलाड़ी भी योगदान करते हैं, हर खिलाड़ी वेल्स के लिये खेलने के लिये प्रत्येक वर्ष 1,000 पौंड देता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी हमारे यहां छोटा खेल है और हमारे राष्ट्रीय स्टेडियम में केवल 200 लोग ही बैठ सकते हैं जो यहां (21,000 दर्शकों की क्षमता वाले बिरसा मुंडा स्टेडियम) से काफी अलग हैं। ’’ कोच ने कहा, ‘‘सरकार से मिलने वाली राशि काफी सीमित है इसलिये खिलाड़ी भी योगदान करते हैं। लेकिन हाल में बड़े टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई करने की सफलता से हमें ज्यादा यात्रा करनी पड़ी और हमारी सरकार भी वास्तव में काफी मददगार रही है। हमारे पास अब शर्ट का प्रायोजक है और इससे खिलाड़ियों पर से खर्चा कम हो गया है।

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero