सैमसंग भारत में प्रौद्योगिकी स्टार्टअप के साथ मिलकर काम करेगी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता सैमसंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के लिए प्रौद्योगिकियों पर काम कर रहे स्टार्टअप के साथ साझेदारी करेगी और इस तरह देश में अपनी डिजिटल यात्रा को गति देगी। सैमसंग ने एक बयान जारी करके कहा कि वह यूपीआई, डिजिलॉकर, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स, ओपन क्रेडिट एनेबलमेंट नेटवर्क और यूनिफाइड हैल्थ इंटरफेस समेत अन्य प्रौद्योगिकियों पर सहयोग के लिए स्टार्टअप को आमंत्रित कर रही है।
read more
Market Update: सोना में 35 रुपये की गिरावट, चांदी 251 रुपये फिसली विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 211 रुपये बढ़कर 54,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले, कारोबारी सत्र में सोना 54,059 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 593 रुपये की तेजी के साथ 66,662 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा कमजोर होने तथा अमेरिकी बांड प्रतिफल कम होने एशियाई कारोबार के घंटों में सोने की कीमतों में तेजी आई।’’
read more
येलो स्ट्रिंग्स एंटरटेनमेंट द्वारा निर्माता अफसाना खेरानी के पहले म्यूजिक वीडियो ‘आबाद’ का हुआ भव्य लॉन्च!
read more
India’s First Bikini Actress | भारत की सबसे पहली बिकिनी पहनने वाली एक्ट्रेस कौन थी, जिसका फोटोशूट देखकर संसद में मच गया था बवाल?
read more
घट रही है महंगाई, ग्रामीण बाजार में बिक्री बढ़ेगी: आईटीसी प्रमुख दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली इकाइयों के लिये महंगाई का दबाव कुछ हद तक घट रहा है और ग्रामीण बाजारों में बिक्री में वृद्धि के संकेत हैं। विभिन्न कारोबार से जुड़ी कंपनी आईटीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। उन्होंने उद्योग मंडल सीआईआई के एक कार्यक्रम में कहा कि इस समय महंगाई है और इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक उपयोग के सामान (एफएमसीजी) की बिक्री की वृद्धि रुकी हुई है।
read more
FIFA World Cup 2022 को बीच में छोड़कर जाने वाले थे रोनाल्डो, दी थी बैग पैक करने की धमकी पुर्तगाल की टीम और उनके स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब टीम के साथ रोनाल्डो की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। रोनाल्डो और उनकी टीम को लेकर जबरदस्त जानकारी सामने आई है। दरअसल पुर्तगाल की टीम के कोच से स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इतने नाराज थे कि कतर में जारी फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के बीच में से ही अपने घर जाने को तैयार बैठे थे। उनकी टीम से इतनी नाराजगी थी कि वो बैग पैक कर घर जाने वाले थे। हालांकि टीम के साथियों द्वारा समझाने के बाद रोनाल्डो शांत हुए और टीम के साथ रुके रहे। अब जानकारी आई है कि रोनाल्डो भले ही टीम के लिए फीफा विश्व कप में रुक गए हों मगर कोच को लेकर उनका गुस्सा अब तक शांत नहीं हुआ है। यहां तक की फीफा विश्व कप के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मोरक्को से भिड़ने से पहले भी ये आग ऐसे ही जारी रही थी। पुर्तगाली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार रोनाल्डो इस बात से भी काफी खफा हैं कि उन्हें स्विटरजरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में शामिल नहीं किया गया है। इस कारण मैच के दौरान रोनाल्डो काफी मायूस भी नजर आए थे। हालांकि रोनाल्डो को शामिल ना किए जाने का कारण सामने नहीं आया है। रोनाल्डो को मैच के दौरान 73वें मिनट में टीम में शामिल किया गया था। इस मैच के बाद भी रोनाल्डो सीधा ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। जानकारी के मुताबिक रोनाल्डो ने इस मैच के बाद आपसी मतभेद को खत्म करने के लिए कोच फर्नांडो सांतोस से भी बात की है। रोनाल्डो ने साफ किया है कि कोच का फैसला उन्हें पसंद नहीं आया है। उन्होंने कोच को साफ किया कि अगर उन्हें अलगे मैच में फाइनल टीम में शामिल नहीं किया जाएगा तो वो विश्व कप को बीच में छोड़कर वापस चले जाएंगे। माना जा रहा है कि दोनों के बीच काफी बहस हुई है। हालांकि टीम की जरूरत को देखते हुए रोनाल्डो रुके हुए है और घर नहीं लौटे है। गौरतलब है कि रोनाल्डो विश्व कप के दौरान सुर्खियों में भी बने हुए है। ऐसे में अगर रोनाल्डो विश्व कप छोड़कर बीच में ही लौट जाते तो इसका काफी उल्टा प्रभाव होता। हालांकि निजी परेशानियों को हटाकर टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर वो विश्व कप जीतने में जुटे हुए है। ये भी जानकारी मिली है कि रोनाल्डो इतने नाराज हैं कि स्विट्जरलैंड के मैच के बाद रोनाल्डो ने टीम के साथ अभ्यास नहीं किया।
read more
Bharat Jodo Yatra: सोनिया गांधी का 4 दिवसीय राजस्थान दौरा, राहुल, प्रियंका रणथंभौर पहुंचे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने 76वें जन्मदिन से एक दिन पहले सवाई माधोपुर जिले में पहुंचने के साथ ही राजस्थान की अपनी चार दिवसीय यात्रा शुरू की। सोनिया गांधी अपने जन्मदिन को अपने बच्चों राहुल-प्रियंका के साथ मनाने की योजना बना रही हैं। वह नई दिल्ली से सुबह जयपुर पहुंची और फिर सवाई माधोपुर के लिए एक हेलिकॉप्टर लिया, जहां से रणथंभौर टाइगर रिजर्व के पास पहुंची। इसके कुछ देर के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी भी रणथम्भौर पहुच गए।इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: यात्रा के लिए पश्चिम बंगाल जा सकते हैं राहुल, प्रियंकापार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि वह 10 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में भाग ले सकती हैं, जिस दिन मार्च महिला प्रतिभागियों के लिए आरक्षित है। उन्होंने कहा, 'वह निजी दौरे पर हैं और किसी नेता को न तो बुलाया गया और न ही मिलने दिया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सोनिया गांधी से उनके जन्मदिन पर मुलाकात कर सकते हैं।इसे भी पढ़ें: Rajasthan : सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को निर्णायक बढ़तराहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को 93वें दिन में प्रवेश कर गई। राजस्थान एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है जहां यात्रा अब तक अपना रास्ता बना चुकी है। यह 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले 17 दिनों में झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिलों से गुजरते हुए लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक पांच दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना को कवर कर चुकी है और महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से होकर गुजरी है। यह फरवरी 2023 की शुरुआत में जम्मू और कश्मीर में समाप्त होगा, 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
read more
मैनपुरी में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद बोलीं डिंपल यादव, ये जीत नेताजी को श्रद्धांजलि है उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकभा उपचुनाव में सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव की जीत पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिन लोगों ने वोट देकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है, मैं उन सभी का आभार प्रकट करता हूं। मैं इस जीत के लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट करता हूं। वहीं डिंपल यादव ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के सभी समर्थकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारी जीत के लिए कड़ी मेहनत की। मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं मैनपुरी के लोगों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह जीत नेताजी (स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव) को श्रद्धांजलि है।इसे भी पढ़ें: Mainpuri ने चाचा-भतीजे को मिलाया, प्रसपा का सपा में विलय, अखिलेश ने शिवपाल को थमाया SP का झंडाबता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन की वजह से खाली हुई मैनपुरी की लोकसभा सीट पर उनकी बहू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। डिंपल ने 2.
read more
शोधकर्ताओं ने कॉपर आधारित कम लागत वाले जल शोधन उपकरण का विकास किया पिछले कुछ दशकों से शुद्ध पेयजल की मांग लगातार बढ़ रही है। तकनीकी प्रगति के साथ, कई वाणिज्यिक जल शोधक बाजार में आ गए हैं। हालाँकि, पानी को शुद्ध करने के प्रयास में, इनमें से अधिकांश हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक ओलिगो-डायनामिक खनिजों को भी खत्म कर देते हैं। पानी के भंडारण के लिए प्लास्टिक के कंटेनरों का व्यापक उपयोग, जिसमें जीवाणुरोधी और शुद्धिकरण गुण नहीं होते हैं, ने समस्या को और बढ़ा दिया है।
read more
IMDb’s Most Popular Indian Star | भारत के सबसे लोकप्रिय स्टार में No-1 पर धनुष, आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय बच्चन को मिली ये रैंक IMDb ने 2022 के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की आधिकारिक सूची की घोषणा की और धनुष ने इस सूची में शानदार प्रदर्शन किया। अभिनेता सबसे प्रसिद्ध अखिल भारतीय सितारों में से एक रहे हैं और मारन, नाने वरुवेन, थिरुचित्राम्बलम और उनके हॉलीवुड डेब्यू, द ग्रे मैन सहित एक के बाद एक हिट फिल्मों के साथ देश में तूफान ला रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Ranveer & Deepika | रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए बनाया सपनों का महल, दोनों ने शेयर की नये घर की जानकारियां आईएमडीबी ने बुधवार को जो सूची साझा की, उसमें बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय बच्चन दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। शीर्ष दस सितारों में से छह, जिनमें राम चरण, सामंथा रुथ प्रभु, एनटीआर जूनियर, अल्लू अर्जुन और यश शामिल हैं, दक्षिण भारत से हैं।
read more
चीनी हैकरों के गिरोह ने अमेरिका को लगाया जबरदस्त चूना, COVID-19 रिलीफ से करोड़ों डॉलर की रकम चुराई चीनी हैकरों के गिरोह ने अमेरिका को जबरदस्त चूना लगाया है। 2020 के बाद से गिरोह ने अमेरिका के कोविड-19 रिलीफ से करोड़ों डॉलर की चोरी कर ली है। अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने इस बात का खुलासा किया है। एनबीसी न्यूज ने देश की गुप्त सेवा का हवाला देते हुए बताया कि चीन स्थित हैकर्स ने बेरोजगारी बीमा कोष और लघु व्यवसाय प्रशासन ऋण सहित यूएस कोविड राहत लाभों में से कम से कम 20 मिलियन डॉलर चुरा लिए। चीनी सरकार से जुड़े हैकर चेंगदू स्थित एक समूह से हैं जिन्हें APT41 के नाम से जाना जाता है।इसे भी पढ़ें: Covid: महामारी की वजह से लगाए गए अंकुशों ने लगाया चीनी अर्थव्यवस्था पर डेंट, नवंबर में निर्यात नौ प्रतिशत घटासाइबर सिक्योरिटी के विशेषज्ञों के अनुसार गिरोह में चीन की सरकार के समर्थक साइबर घुसपैठिए और पैसे के लिए डेटा चुराने वाले लोग एक मिलाजुला साइबर क्राइम का संगठन चलाते हैं। एनबीसी को बताया, "
read more
Gujarat Election 2022 में कांग्रेस पार्टी की ये रही कमजोरी, हार के बाद रघु शर्मा ने भी दिया इस्तीफा विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दिया है। गुजरात विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा ने हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा हाथ से लिखकर दिया है। पार्टी पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। शर्मा ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ तथाकथित ‘शांतिपूर्ण अभियान’ का नेतृत्व किया था। गुजरात में पार्टी इकाई के सूत्रों ने कहा कि इस अप्रत्याशित हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के भी जल्द ही इस्तीफा देने की उम्मीद है। कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि पार्टी की कड़ी मेहनत के बावजूद हार अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि हम स्थिति का आकलन करेंगे। बता दें कि रघु शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीबी माने जाते है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के भी कई मुख्य कारण रहे है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक तय तरीके से ही प्रचार करती रही थी। इस चुनाव में प्रचार का सारा दारोमदार स्थानीय नेताओं के कंधे पर डाला गया था जबकि बड़े नेताओं ने प्रचार से दूरी बनाई थी। इस रणनीति का कांग्रेस को फायदा नहीं हुआ बल्कि जनता ने इस तरीके को सिरे से नकार दिया है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय नेताओं में हाईकमान की अपेक्षा कम अनुभव था। ऐसे में उन्हें यहां जनता का अधिक सपोर्ट नहीं मिला। गुजरात में कांग्रेस पार्टी के सात कार्यकारी अध्यक्ष थे। इनमें से कई अध्यक्षों को चुनावों से कुछ समय पूर्व ही नियुक्त किया गया था। इनमें कई ऐसे नेता रहे जो हाल ही में कई बड़ी जिम्मेदारी निभाते दिखे। इस बार कांग्रेस पार्टी के साथ हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर भी युवाओं को साथ लाने में सफल नहीं हो सके। हार्दिक पटेल खुद ही चुनावों से कुछ समय पूर्व कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में जुड़ गए थे। कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी की मौजूदगी के कारण भी चुनावों में परेशान रही। आमतौर पर गुजरात में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच चुनाव होता था मगर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था। आम आदमी पार्टी के आने से भाजपा को अधिक नुकसान तो नहीं हुआ मगर कांग्रेस पार्टी की स्थिति काफी कमजोर हो गई। भारत जोड़ो यात्रा नहीं दिखा पाई कमालइस चुनाव में भारत जोड़ो यात्रा भी अधिक कमाल नहीं कर सकी। कांग्रेस पार्टी की इस भारत जोड़ो यात्रा का गुजरात चुनाव में कोई खास असर नहीं हुआ है। गुजरात चुनाव में कांग्रेस पार्टी कुछ खास फायदा नहीं हुआ। इससे ये साफ हुआ है कि भारत जोड़ो यात्रा पार्टी को चुनाव जीताने में कोई भूमिका नहीं निभा सकी है।
read more
गुजरात में बीजेपी की जीत के बाद आदित्य ठाकरे ने बीजेपी-शिंदे गुट को दी ये चुनौती गुजरात चुनाव में बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ जीत के रास्ते पर है। गुजरात में बीजेपी 157 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस के केवल 16 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस हिमाचल में सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। जहां कांग्रेस के 39 उम्मीदवार हैं, वहीं बीजेपी 27 उम्मीदवारों के साथ आगे चल रही है। अब शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने शिंदे गुट और बीजेपी को चुनौती दी है।इसे भी पढ़ें: क्या है वो मोदी मंत्र जिससे कमल की जड़ें नर्मदा किनारे की मिट्टी में ऐसे गहराई से गड़ी और इसकी पंखुड़ियां मचल कर खिल उठीआदित्य ठाकरे ने मुंबई में मीडिया से बातचीत की। गुजरात, हिमाचल और उपचुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। मैं विजयी प्रत्याशियों को बधाई देता हूं। आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव अभी होना चाहिए। मुंबई, ठाणे, पुणे और अन्य नगर पालिकाओं के चुनाव लंबित हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होने दें। गुजरात और हिमाचल पर आदित्य ठाकरे ने कहा, 'लोकतंत्र में एक पार्टी एक राज्य में आती है और दूसरी दूसरे राज्य में।इसे भी पढ़ें: शरद पवार ने चुनाव नतीजोे पर बोला गुजरात के परिणाम अपेक्षा अनुरूप, लेकिन देश का मिजाज नहीं बतातेआदित्य ठाकरे ने कहा कि अब समय आ गया है कि महाराष्ट्र में चुनाव हों। , महाराष्ट्र में संविधानेतर सरकार आ गई है। 40 एमएलए और 12 एमपी के लिए चुनाव होने थे, लेकिन अब तक नहीं हो पाए हैं। अब इतनी बड़ी जीत के बाद महाराष्ट्र में चुनाव कराने में कोई दिक्कत नहीं है।
read more
Assembly Elections में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दिया कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। पार्टी पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। शर्मा ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ तथाकथित ‘शांतिपूर्ण अभियान’ का नेतृत्व किया था।
read more
Himachal Pradesh: मैं जनादेश का सम्मान करता हूं, अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने जा रहा हूं हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के बहुमत के आंकड़े को पार करने की पूरी संभावना के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं। ठाकुर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं जनादेश का सम्मान करता हूं। थोड़ी देर में मैं अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने जा रहा हूं।’’
read more
क्या है वो मोदी मंत्र जिससे कमल की जड़ें नर्मदा किनारे की मिट्टी में ऐसे गहराई से गड़ी और इसकी पंखुड़ियां मचल कर खिल उठी गुजरात चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी ने न केवल बंपर जीत दर्ज की है। बल्कि अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 150 से ज्यादा सीटें हासिल की हैं। ये गुजरात विधानसभा चुनाव के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले कांग्रेस ने 1985 में 149 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। चुनाव से पहले और आखिरी एक से डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान बीजेपी ने न केवल गुजरात कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया, बल्कि दो बार मुख्यमंत्री भी बदल दिया। आखिरी दांव भूपेंद्र पटेल के चेहरे पर खेला गया। पटेल की चेहरे को आगे रखकर ये चुनाव लड़ा गया। नतीजे आए तो ऐसे आएं कि सारे आंकड़े ध्वस्त हो गए। अब खबर है कि 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल दोबारा सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह समेत भाजपा शासित राज्य के सभी सीएम शामिल हो सकते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में बमुश्किल से अपनी सत्ता कायम रख पाने वाली बीजेपी ने 5 साल बाद की कहानी को कैसे पूरी तरह पलट कर रख दिया?
read more
Ranveer & Deepika | रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए बनाया सपनों का महल, दोनों ने शेयर की नये घर की जानकारियां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण टिनसेल टाउन के बेहतरीन कपल्स में से एक हैं। लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी रोहित शेट्टी की सिर्कस के साथ फिर से स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार है। हाल ही में, इस जोड़ी ने फिल्म के अपने पहले गाने, करंट लगा रे के लॉन्च किया। इवेंट के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और एक बड़ी घोषणा की। बॉलीवुड के बाजीराव ने खुलासा किया कि वह और दीपिका एक नए घर में जाने वाले हैं और नये घर में दीपिका पादुकोण अपने हाथों से खाना बनाने वाली हैं। इसे भी पढ़ें: Rhea Chakraborty को मिल गया नया प्यार, सुशांत सिंह राजपूत को भुलाकर अब इस शख्स के साथ बसाएंगी घर
read more
शरद पवार ने चुनाव नतीजोे पर बोला गुजरात के परिणाम अपेक्षा अनुरूप, लेकिन देश का मिजाज नहीं बताते राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप ही आए हैं, लेकिन यह देश का मिजाज नहीं झलकाते। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 182 सीटों में से 42 सीटों पर जीत और 115 पर बढ़त के साथ ऐतिहासिक जीत की ओर है।
read more
Gujarat Election के नतीजों पर बोले केजरीवाल, भाजपा का किला भेदने में सफल रहे, अगली बार जीतेंगे गुजरात चुनाव में अपनी ताकत झोंकने वाले आम आदमी पार्टी को निराशा हाथ लगी है। आम आदमी पार्टी सिर्फ 5 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई है। हालांकि, आम आदमी पार्टी इसे बड़ी सफलता मान रही है। गुजरात में इन 5 सीटों पर जीत के साथ ही आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल हो गया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही गुजरात के चुनावी नतीजों पर उन्होंने कहा कि अगली बार जनता के आशीर्वाद से भाजपा के किले को फतह करने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी को 13% वोट मिले हैं। अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा कि 10 साल पहले बनी पार्टी के लिए राष्ट्रीय पार्टी बनना गर्व की बात है। देश में बहुत कम राष्ट्रीय पार्टी हैं, उनमें से आम आदमी पार्टी एक है। इसे भी पढ़ें: Gujarat Election 2022 में कांग्रेस पार्टी की ये रही कमजोरी, हार के बाद रघु शर्मा ने भी दिया इस्तीफा
read more
उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण बोलीं, परिवार को जोड़ने की अहम कड़ी हैं बुजुर्ग नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) एवं पॉलिसी रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने कहा कि बुजुर्ग परिवार की शान होते हैं और इनसे परिवार एक सूत्र में जुड़ा रहता है। बुजुर्गों के कारण ही आज भी समाज मे संयुक्त परिवार बचे हुए हैं। 'वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल में मीडिया और संचार माध्यमों की भूमिका' विषय पर आयोजित कार्यशाला में आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो.
read more
Stock Market Updates: बढ़त के साथ बाजार हुए बंद, Sensex 160अंक, Nifty 48.
read more
Modi ने गुजरात की जनता का जताया आभार, बोले- लोगों ने विकास की राजनीति को दिया आशीर्वाद, हिमाचल पर कही यह बात गुजरात में भाजपा को बंपर जीत मिली है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भी है। गुजरात में भाजपा ने अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुजरात में भाजपा सातवीं बार सरकार बनाने में कामयाब हुई है। पिछले 27 सालों से भाजपा गुजरात में शासन में है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात का धन्यवाद किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि यह गुजरात के विकास की जीत है। मोदी ने कहा कि लोगों ने विकास की राजनीति को अपना आशीर्वाद दिया है। गुजरात के परिणाम को देखकर अभिभूत हूं। इसके साथ ही उन्होंने इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं को भी श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता चैंपियन है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत भी बता दिया। इसे भी पढ़ें: Gujarat Results: अमित शाह का ट्वीट, खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को जनता ने नकारा
read more
सर्दी में भी होगा गर्मी का एहसास अगर करेंगे ये योगासन सर्दियों के मौसम में सुबह वर्क आउट करना सभी को मुश्किल लगता है। कड़ाके की ठण्ड में आपको वर्क आउट या योग के बारे में सोच कर ही उलझन महसूस होती है। आप एनर्जेटिक नहीं महसूस कर पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन बता रहें हैं जिनसे आप सर्दियों में खुद को एनर्जेटिक फील करेंगे और स्वस्थ भी रहेंगे। ये आपको एकदम फिट रखने के साथ ही फ्रेश भी फील करेंगे।
read more
भारतीय टीम जनवरी में खेलेगी इन टीमों के साथ, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल अगले साल जनवरी महीने में भारत का दौरा न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम करेगी। इसके अलावा फरवरी के महीने में ऑस्ट्रेलियन टीम भी भारत का दौरा करेगी। वर्तमान में भारतीय टीम बांग्लादेश में मेजबान के साथ एक दिवसीय सीरीज खेल रही है, जो भारत के हाथ से जा चुकी है। वहीं बीसीसीआई ने अगले वर्ष होने वाली सभी सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। अगले वर्ष के शुरुआती तीन महीनों के दौरान भारतीय टीम लगातार सीरीज में व्यस्त रहने वाली है।भारतीय टीम को लगातार तीन देशों के साथ मुकाबले खेलने है। ये मुकाबले मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक भारतीय टीम आने वाले दिनों में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ भिड़ेगी। श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम जनवरी में भारत आएगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम फरवरी और मार्च महीने में भारत का दौरा करेगी। श्रीलंका के साथ होगी शुरुआतभारतीय टीम जनवरी 2023 में सबसे पहले श्रीलंका की टीम के साथ भिड़ेगी। श्रीलंका और भारत के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं न्यूजीलैंड के साथ भी तीन वनडे और टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद फरवरी और मार्च महीने में ऑस्ट्रेलिया का दौरा होना है। ऑस्ट्रेलिया के साथ भारतीय टीम को चार टेस्ट मुकाबलों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी। इसके बाद तीन वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे। ये है पूरा शेड्यूल3 जनवरी (मुंबई)- भारत बनाम श्रीलंका पहला टी205 जनवरी (पुणे)- भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी207 जनवरी (राजकोट)- भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी2010 जनवरी (गुवाहाटी)- भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे12 जनवरी (कोलकाता)- भारत बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे15 जनवरी (तिरुवनंतपुरम)- भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे न्यूजीलैंड का भारत दौरा18 जनवरी (हैदराबाद)- भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे21 जनवरी (रायपुर)- भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे24 जनवरी (इंदौर)- भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे27 जनवरी (रांची)- भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी2029 जनवरी (लखनऊ)- भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी201 फरवरी (अहमदाबाद)- भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 ऑस्ट्रेलिया भारत दौरा9-13 फरवरी (नागपुर) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट17-21 फरवरी (दिल्ली) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट1-5 मार्च (धर्मशाला) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट9-13 मार्च (अहमदाबाद) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट17 मार्च (मुंबई)- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे19 मार्च (विशाखापत्तनम)- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे22 मार्च (चेन्नई)- भारत बनाम ऑस्ट्रेलियालैंड तीसरा वनडे
read moreLorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero