Winter session से पहले बोले PM, उम्मीद है सभी दल सदन चलाने में सहयोग देंगे, हो-हल्ला से कई सांसद मायूस संसद के शीतकालीन सत्र का आज का आगाज हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि संसद का यह सत्र बेहद ही महत्वपूर्ण है। हम सब ऐसे समय में मिल रहे हैं जब हमारे देश जी-20 की मेजबानी का अवसर मिला है। विश्व समुदाय में जिस तरीके से भारत का स्थान बना है, भारत से अपेक्षाएं बढ़ी है और जिस तरह से वैश्विक मंच पर भारत की भागीदारी बढ़ती जा रही है, ऐसे में जी-20 की मेजबानी भारत को मिलना एक बहुत बड़ा असर है। जी20 भारत के सामर्थ को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को भारत को जानने का यह बहुत बड़ा काम असर है। मोदी ने साफ तौर पर कहा कि विश्व में भारत का स्थान काफी अहम हो गया है। इसे भी पढ़ें: Parliament Winter Session: सरकार पेश करेगी ये 16 बिल, विपक्ष भी तैयार, ठंड में भी गर्म रहेगी संसद
read more
Parliament Winter Session: सरकार पेश करेगी ये 16 बिल, विपक्ष भी तैयार, ठंड में भी गर्म रहेगी संसद संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। इसी दिन दिल्ली नागरिक निकाय चुनावों के नतीजे घोषित किए जाने हैं और वोटों की गिनती जारी है। उसके बाद 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। 29 दिसंबर तक चलने वाले सत्र में संसद के दोनों सदनों की 17 बैठकें होंगी। सत्र पहले की तरह संसद के पुराने भवन में होगा, क्योंकि अभी नए भवन का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। लोकसभा आज एक घंटे के लिए स्थगित होगी। अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने वरिष्ठ नेता और मौजूदा सांसद मुलायम सिंह यादव के सम्मान में स्पीकर से सदन को आधे दिन के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया है। विदेश मंत्री डॉ.
read more
International Millet Year: PM ने कहा देश अनाज वर्ष के जश्न को आगे बढ़ाएगा, पौष्टिक अनाज की खेती एवं सेवन को देंगे बढ़ावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज (मिलेट) वर्ष 2023 के जश्न को आगे बढ़ाएगा और पौष्टिक अनाज की खेती एवं सेवन को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाएगा। आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने इटली की राजधानी रोम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष-2023 के उद्घाटन समारोह में भेजे गए अपने संदेश में यह बात कही। कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे की अगुवाई में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल भी इस समारोह में मौजूद रहा। करंदलाजे ने उद्घाटन समारोह के लिए भेजे गए प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को सुनाया।
read more
Babri Demolition | बाबरी विध्वंस के आरोपियों को बरी करने के निर्णय को चुनौती देगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अयोध्या (उत्तर प्रदेश)। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले के आरोपियों को बरी किए जाने के विशेष सीबीआई अदालत के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हाल में अयोध्या के निवासियों हाजी महबूब और सैयद अखलाक द्वारा बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई अदालत के फैसले के पुनरीक्षण की याचिका खारिज कर दी थी।
read more
Delhi MCD Elections के शुरुआती रूझान आने के बाद आप और बीजेपी के नेताओं ने किया जीत का दावा दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों के रुझान आने लगे है। चुनाव परिणाम की शुरुआत होते ही नेताओं ने भी जीत का दम भरना शुरू कर दिया है। चुनाव परिणाम आने की शुरुआत होते ही दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव प्रचार और वोटिंग के बाद लोगों से जो रुझान मिला है वो अच्छा है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली की जनता लगातार बीजेपी को चौथी बार मौका देगी। भारतीय जनता पार्टी को फिर से सत्ता मिलेगी। उन्होंने ये भी दावा किया कि एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होंगे। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में बीजेपी को जो भी सीटें मिली हैं उनसे कहीं अधिक सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। बीजेपी इस चुनाव में आम आदमी पार्टी से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने निगम में काफी अच्छा काम किया है। बीते 15 वर्षों के दौरान पार्टी ने इलाकों में विकास किया है। हमें पूरा विश्वास है कि बीजेपी मुकाबलों में जीत जरुर हासिल करेगी। वहीं बीजेपी नेता हरिश खुराना ने कहा कि हमने कचरे का निपटान करने का काम किया है। कोरोना वायरस दौर के दौरान भी ये काम जारी रहा था। हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा ही नगर निगम में अपना मेयर बनाएगी। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली को कूड़ा घर बना दिया है। बीजेपी ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में जो काम किया है, उसे जनता ने बिलकुल पसंद नहीं किया है। दिल्ली की जनता भाजपा से परेशान हो गई है इसलिए आम आदमी पार्टी ही सत्ता में आएगी।
read more
S. Jaishankar ने इस तरह भारत की विदेश नीति को ऊर्जावान और गतिशील बनाया 19-20 नवंबर, 2022 को भारत में तीसरे दो दिवसीय "
read more
Stock Market Updates: आज के Top 5 Shares जिन पर होगी निवेशकों की नजर उतार चढ़ाव भरे बाजार में आज यानी 7 दिसंबर 2022 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं.
read more
Delhi MCD | राजधानी में बीजेपी और आप के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई, दिल्ली नगर निगम का कैसा था बीता हुआ कल?
read more
Border Dispute: एकनाथ शिंदे से बातचीत के बाद बोले बसवराज बोम्मई, हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं, कानूनी लड़ाई जारी रहेगी महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, दोनों राज्यों की ओर से शांति की भी कोशिश की जा रही है। लेकिन कहीं ना कहीं तनाव की वजह से दोनों राज्यों में एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन के भी स्थिति देखने को मिली है। इन सबके बीच बेलगावी में महाराष्ट्र के वाहनों पर पत्थरबाजी की भी घटना सामने आई थी। अब जो खबर आई है उसके मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से कर्नाटक के बसवराज बोम्मई ने फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं ने राज्यों में शांति तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने पर अपनी सहमति जताई है। इसके अलावा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बोम्मई से बात की। दोनों नेताओं ने राज्य के वाहनों पर कर्नाटक में पथराव किये जाने की खबरों पर चर्चा की। इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र-कर्नाटक में कैसी लड़ाई, MSRTC ने बस सेवा रोकी, फडणवीस ने बोम्मई को फोन लगाया
read more
कमजोरों की अनदेखी करते रहने से समाज का कभी भला नहीं हो सकता हर रिश्ते को संवेदना से जीने के लिये जरूरी है प्रेम एवं विश्वास। प्यार एवं विश्वास दिलों को जोड़ता है। इससे कड़वे जख्म भर जाते हैं। प्यार की ठंडक से भीतर का उबाल शांत होता है। हम दूसरों को माफ करना सीखते हैं। इनकी छत्रछाया में हम समूह और समुदाय में रहकर शांतिपूर्ण जीवन जी सकते हैं। लेखिका रोंडा बायन कहती हैं कि जितना ज्यादा हो सके हर चीज, हर व्यक्ति से प्यार करें। ध्यान केवल प्यार पर रखें। पाएंगे कि जो प्यार आप दे रहे हैं, वह कई गुणा बढ़कर आप तक लौट रहा है। हम समाज में एक साथ तभी रह पाते हैं जब वास्तविक प्रेम एवं संवेदना को जीने का अभ्यास करते हैं। उसका अभ्यास सूत्र है-साथ-साथ रहो, तुम भी रहो और मैं भी रहूं। या ‘तुम’ या ‘मैं’ यह बिखराव एवं विघटन का विकल्प है। ‘हम दोनों साथ नहीं रह सकते’ यह नफरत एवं द्वेष का प्रयोग है। विरोध में सामंजस्य स्थापित किया जा सकता है। जो व्यक्ति दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित करना नहीं जानता, वह परिवार एवं समाज में रह कर शांतिपूर्ण जीवन नहीं जी सकता।
read more
Pro Kabbadi League: यू मुंबा को हराकर दबंग दिल्ली ने प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखी अमित हुड्डा के शानदार प्रदर्शन से दबंग दिल्ली ने मंगलवार को यहां यू मुंबा को 41-24 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। दिल्ली की तरफ से डिफेंडर अमित हुड्डा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने टैकल से सात अंक बनाए। दबंग दिल्ली ने शुरू से दबदबा बना दिया था।
read more
Cyclone Mandous | तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में जारी हाई अलर्ट, तेज बारिश के साथ आ सकता है चक्रवात लगातार हो रहे जलवायु परिवर्तन के कारण पिछले काफी समय से भारत के आस-पास के समुद्रों में दाब की बढ़ रहा है जिसके कारण कई बार भारतीय राज्यों के तटों से चक्रवात टकरा रहा हैं। हालांकि इनसे ज्यादा प्रभाव तो नहीं हुआ लेकिन लोगों काफी ज्यादा प्रभावित हुए। अब एक बार फिर से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश) राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बन रहा है जो जल्द ही इन राज्यो ंके तटों से टकरा सकता हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अवसाद चेन्नई से लगभग 900 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व पर केंद्रित है। एनडीआरएफ की टीमों, सेना, नौसेना को भी चक्रवात के रूप में स्टैंडबाय पर रखा गया है। इसे भी पढ़ें: भारत ने संभाली जी-20 की अध्यक्षता, PM मोदी ने बताया एजेंडा, विदेश मंत्री जयशंकर ने भी दिया यह संदेश
read more
FIFA World Cup: मोरक्को ने किया बड़ा उलटफेर, स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मोरक्को ने फुटबॉल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए मंगलवार को यहां 2010 की चैंपियन स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह पक्की की। विश्व कप के इतिहास में यह मोरक्को का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। टीम ने इससे पहले 1986 में प्री-क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। नियमित और फिर अतिरिक्त समय में मैच गोलरहित छूटने के बाद पेनल्टी शूटआउट में मोरक्को के गोलकीपर यासिन बोनो ने कमाल की एकाग्रता दिखाते हुए शानदार बचाव किये।
read more
Delhi MCD Elections के नतीजों के बीच कांग्रेस दफ्तर पर लटका ताला, सिर्फ खाता खोलने में सफल रही पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनावों में एक तरफ जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद आए नतीजों के आधार पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। नतीजे आने तक दोनों ही पार्टियों के बीच मामला कांटे का रहने वाला है। मगर इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी कहीं नहीं दिख रही है। कांग्रेस ने भी अपना खाता छह सीटों के साथ खोला है, मगर ये जीत के आस पास भी नहीं है। कांग्रेस पार्टी के दफ्तर का माहौल काफी ठंड़ा पड़ा हुआ है। कांग्रेस दफ्तर का आलम ये है कि यहां गेट पर ताला जड़ा हुआ है। कार्यालय में ना ही कोई नेता है और ना ही कोई कार्यकर्ता दिख रहा है। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की स्थिति काफी खराब हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन दिल्ली में काफी अच्छा रहा है। एग्जिट पोल के आंकड़े अगर सही साबित होते हैं तो भाजपा जीत का चौका नगर निगम में लगाने में सफल नहीं होगी। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाती दिख रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी 3-7 सीटें हासिल कर सिमट सकती है। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के लिए हुए चुनाव के वोटों की गिनती 42 मतगणना केंद्रों पर शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान आने भी शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का काम किया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली नगर निगम के कुल 250 वार्डों पर चार दिसंबर को मतदान हुआ था। भाजपा पिछले 15 साल से एमसीडी में सत्ता में है इसलिए यदि उसकी फिर से सत्ता में वापसी होती है तो यह बड़े चमत्कार की तरह होगा क्योंकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एमसीडी के पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाया था।
read more
बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी, प्रियंका चोपड़ा जोनास समेत चार भारतीय शामिल अभिनेत्री-फिल्म निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनास, वैमानिकी इंजीनियर सिरिशा बांदला, बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका गीतांजलि श्री और सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहा जावाले इस साल ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) की ‘100 प्रभावशाली महिलाओं’ की सूची में शामिल की गईं चार भारतीय हैं। इस सालाना सूची में जमीनी स्तर से आने वाली स्वयंसेवकों से लेकर वैश्विक नेताओं तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की उपलब्धियों पर जोर दिया जाता है और प्रसारणकर्ता इसका इस्तेमाल साक्षात्कार की श्रृंखलाओं, डॉक्यूमेंट्री और फीचर फिल्म के जरिए दुनियाभर में महिलाओं के अनुभव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए करता है। इस साल पहली बार बीबीसी ने पूर्व में इस सूची में शामिल रहीं ‘100 महिलाओं’ से उन महिलाओं को नामित करने के लिए कहा, जिन्हें वे 2022 की इस सूची में शामिल करने के योग्य मानती हैं।
read more
भारत कई धर्मों के लोगों का घर है, सभी की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने को प्रोत्साहित करते रहेंगे: अमेरिका अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत कई धर्मों के लोगों का घर है और वह सभी की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए भारत को अपनी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता की वर्तमान स्थिति के लिए चीन, पाकिस्तान और म्यांमा सहित 12 देशों को ‘‘विशेष चिंताजनक देश’’ घोषित किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दुनिया भर में सरकारें और गैर-सरकारी ताकतें लोगों को उनके धर्म के आधार पर परेशान करती हैं, धमकाती हैं, जेल भेजती हैं और यहां तक कि कई बार उनकी हत्या भी की जाती है।
read more
Winter Session of Parliament | MCD और विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच संसद का शीतकालीन सत्र होगा शुरू संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू हो रहा हैं। परंपरा के अनुसार मंगलवार को सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में संसद पुस्तकालय भवन के अंदर सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, प्रह्लाद जोशी ने कहा, आज हुई सर्वदलीय बैठक में 47 में से 31 पार्टियों ने हिस्सा लिया। विपक्ष की ओर से कुछ सुझाव आए हैं और हमने उन्हें नोट किया है। इसे भी पढ़ें: Parliament: बुधवार से शुरू हो रहा शीतकालीन सत्र, सरकार ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष की है यह रणनीति
read more
Delhi MCD Election Results: AAP को सिर्फ Gujarat पर ध्यान देना पड़ गया भारी, दिल्ली में खिल रहा कमल दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गिनती बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। फिलहाल जो शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक भाजपा 130 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है और आम आदमी पार्टी 127 सीटों पर आगे है। इस तरह केंद्र में सत्तारुढ़ भाजपा और दिल्ली में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा पिछले 15 साल से एमसीडी में सत्ता में है इसलिए यदि उसकी फिर से सत्ता में वापसी होती है तो यह बड़े चमत्कार की तरह होगा क्योंकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एमसीडी के पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाया था। आम आदमी पार्टी का आरोप था कि भाजपा के राज में दिल्ली में कूड़े का पहाड़ और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जबकि भाजपा ने आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार पर आरोप लगाया था कि उसने सदैव एमसीडी के कामकाज को बाधित किया।
read more
Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में यात्रा में उमड़ी भीड़, राहुल ने दिया भाजपा कार्यालय को ‘फ्लाइंग किस’ राजस्थान के झालावाड़ में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ी। राहुल ने यात्रा की एक झलक पाने के लिए भाजपा कार्यालय की छत पर जमा हुए लोगों के एक समूह की तरफ हाथ हिलाया और ‘फ्लाइंग किस’ दिया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झालावाड़ इकाई के उन लोगों को ‘फ्लाइंग किस’ दिया जो उनकी यात्रा की झलक पाने के लिए पार्टी कार्यालय की छत पर इंतजार कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने ‘जय सियाराम’ और हे राम का नारा नहीं लगाने को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा पर निशाना साधा था।
read more
World Cup का रास्ता हुआ साफ, पाकिस्तान की टीम भारत आएगी, गृह मंत्रालय ने वीजा को दी मंजूरी नयी दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की टीम अब एक बार फिर से आमने सामने होंगी। भारत में आयोजित टी20 विश्व कप में अब पाकिस्तान की टीम भी हिस्सा लेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय से पाकिस्तान के 34 खिलाड़ियों और अधिकारियों के वीजा को मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने से पाकिस्तानी दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम का भारत में चल रहे दृष्टिबाधित टी-20 विश्व कप में खेलने का रास्ता साफ हो गया। विदेश मंत्रालय अब पाकिस्तान के खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा जारी करेगा, जिसके बाद पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकेगी। भारत में दृष्टिबाधित विश्वकप का आयोजन पांच दिसंबर से शुरू हो चुका है जो 17 दिसंबर तक जारी रहेगा। अब इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। इस संबंध में मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय ने दृष्टिबाधित विश्वकप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के 34 खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले पाकिस्तान दृष्टिबाधित क्रिकेट परिषद (पीबीसीसी) ने मंगलवार को बयान जारी करके दावा किया था कि टीम को भारतीय विदेश मंत्रालय से अनुमति नहीं मिली। पीबीसीसी ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम टूर्नामेंट को लेकर अधर में अटक गई थी, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में आपत्ति जताते हुए कहा था कि इस मामले की शिकायत वो आगे करेगी। इस भेदभावपूर्ण कार्रवाई के लिए विश्व दृष्टिबाधित क्रिकेट को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे क्योंकि हम विश्व दृष्टिबाधित क्रिकेट से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करेंगे ताकि भारत को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी न मिले। पाकिस्तान पिछले टी-20 विश्व कप में दूसरे स्थान पर रहा था। भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) ने पुष्टि की थी कि पाकिस्तान प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रहा है और प्रतियोगिता का कार्यक्रम फिर से जारी किया जाएगा। पाकिस्तान की टीम को मंजूरी मिलने के बाद अब इस 12 दिवसीय प्रतियोगिता मेंसातटीम भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नेपाल और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भाग लेंगी। मैच फरीदाबाद, दिल्ली, मुंबई, इंदौर और बेंगलुरु में खेले जाएंगे।
read more
यूडीपी ने जारी की मेघालय विधान सभा चुनावों के लिए 32 उम्मीदवारों की पहली सूची मेघालय में बड़े क्षेत्रीय राजनीतिक दलों में से एक ‘यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी’ (यूडीपी) ने मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 32 प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें तीन कैबिनेट मंत्री समेत सात मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं।
read more
Delhi MCD Election Results 2022 Live | बीजेपी को रुझानों में दूसरी बार मिला बहुमत, 126 सीटों पर आगे, AAP भी बेहद करीब बड़ी खबर : दिल्ली नगर निगम चुनाव में एक बार फिर से बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। बीजेपी अब 126 सीटों पर आगे चल रही है.
read more
Delhi MCD Elections के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी ने दिया नया नारा, ‘अच्छे होंगे 5 साल, MCD में भी केजरीवाल’ दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान की गिनती शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी को शुरुआती रूझान में बढ़त मिलती दिख रही है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव के नतीजों के आने से पहले नया नारा दिया है। आम आदमी पार्टी के मुताबिक नया नारा है, 'अच्छे होंगे 5 साल, MCD में भी केजरीवाल'। आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर नारे लिखे गए ये पोस्टर लगाए गए हैं। बता दें कि एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखा है। एग्जिट पोल के आधार पर आम आदमी पार्टी के दफ्तर में उत्सव और खुशी का मौहाल बना हुआ है। केजरीवाल ने दी थी बधाईएग्जिट पोल में आए नतीजों के आधार पर आम आदमी पार्टी ने छह दिसंबर को दिल्लीवासियों को बधाई दीथी। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालियों को शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने का था कि दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं। मैं इन एग्जिट पोल के नतीजों को देख रहा था। आंकड़े आम आदमी पार्टी के समर्थन में हैं मगर अंतिम नतीजे आने तक इंतजार करेंगे। ये रहा था एग्जिट पोल का नतीजाआंकड़ों के मुताबिक दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 149-171 सीटें मिल रही है। बीजेपी की झोली में 69 से 91 सीटें जा सकती है। एग्जिट पोल के नतीजों के आधार पर आम आदमी पार्टी के दफ्तर को सजाया गया है। पार्टी दफ्तर को गुब्बारों से सजाया गया है। पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर जुटने शुरू हो गए है। 1349 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान मेंइस बार दिल्ली नगर निगम के चुनाव में 1349 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इन सभी की किस्मत का फैसला आज आने वाला है। नतीजों के शुरुआती रूझान में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस वर्ष चुनावों की बात की जाए तो दिल्ली के 250 वार्डों में 50.
read more
G-20 को लेकर सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए नीतीश कुमार, BJP ने की आलोचना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अगले साल भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सुझाव मांगने को लेकर केंद्र द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने के लिए मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एक वीडियो बयान में कहा कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सर्वदलीय बैठक का ‘‘बहिष्कार’’ करने का कुमार का फैसला ‘‘सरकार के प्रोटोकॉल के खिलाफ’’ है। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘चूंकि कुमार ने अतीत में दो बार भाजपा और प्रधानमंत्री को धोखा दिया और महागठबंधन से हाथ मिलाया, इसलिए वह (कुमार) प्रधानमंत्री का सामना करने या सर्वदलीय बैठक में भाग लेने का साहस नहीं जुटा सके।’’
read moreLorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero