Freddy Twitter Review | कार्तिक आर्यन की ‘Freddy’ OTT पर रिलीज, पब्लिक ने कहा- एक्टर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ परफोर्मेंस Freddy Review in Hindi : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की नयी रिलीज फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आ गई है। फ्रेडी (Freddy ) नाम से यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज की गई है। शशांक घोष द्वारा निर्देशित फिल्म, फ्रेडी गिनवाल नामक एक दंत चिकित्सक की कहानी है, जो दिन के दौरान एक अकेला और शर्मीला व्यक्ति है, लेकिन जैसे-जैसे रात बढ़ती है, उसके व्यक्तित्व का एक स्याह पक्ष दिखाई देने लगता हैं। फिल्म की कहानी में प्यार और जुनून के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है जो अप्रत्याशित और तीखे मोड़ से भरी होती है। इसे भी पढ़ें: जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए बुरी खबर, सीढ़ियों से गिरने के बाद हुए घायल, सिर और पसली में लगी चोट
read more
क्या हरियाणा में भी समान नागरिक संहिता को लेकर कमेटी का होगा गठन?
read more
देश में लगातार बढ़ रही है बेरोजगारी, हरियाणा में सबसे अधिक बेरोजगार: सीएमआईई शोध संस्थान सीएमआईई ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में बेरोजगारी दर नवंबर में बढ़कर आठ प्रतिशत हो गई जो तीन महीनों का उच्चतम स्तर है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में शहरी भारत में बेरोजगारी ग्रामीण क्षेत्र से कहीं अधिक रही। शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर 8.
read more
MCD Elections: केजरीवाल ने भ्रष्टाचार बढ़ाया, धामी ने कहा- दिल्ली की जनता सब देख रही है दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर राजधानी में राजनीतिक दलों का चल रहा प्रचार आज थम जाएगा। राज्य चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार आज 2 दिसंबर शाम 5 बजे से प्रचार पर पूरी तरह रोक होगी। त्तराखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पार्टी के लिए शाहदरा में रोड शो किया। उत्तराखंड के सीएम और बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीजेपी ने एमसीडी में बहुत काम किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार बढ़ाया है और उनके मंत्री जेल में बंद हैं। दिल्ली की जनता यह सब देख रही है।इसे भी पढ़ें: Shraddha Murder Case : आफताब का आज होगा पोस्ट नार्को टेस्टपुष्कर सिंह धानी ने कहा कि लोग 4 तारीख का इंतजार कर रहे हैं ताकि वो भारतीय जनता पार्टी को वोट दे सकें क्योंकि बीजेपी ने नगर निगम में अच्छा काम किया है तो वहीं केजरीवाल जी ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया है,उनके मंत्री जेलों में बंद हैं,वहीं केजरीवाल जी भी चिंतित हैं कि कहीं इसमें उनका भी नाम न आ जाए।इसे भी पढ़ें: Shraddha Murder Case के आरोपी आफताब ने कबूल किया गुनाह, कपड़ों और मोबाइल की भी दी जानकारीगौरतलब है कि एमसीडी में पिछले 15 सालों से बीजेपी काबिज है। वहीं इस बार भी बीजेपी ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत पार्टी के दिग्गज नेताओं के रोड शो से की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार करते दिखे। उसी क्रम में उत्तराखंड के सीएम धामी को भी चुनाव प्रचार के लिए बुलाया गया।
read more
MCD Elections: प्रचार के आखिरी दिन केजरीवाल का बड़ा दांव, बोले- जब तक भाई जिंदा है, योगा होगा दिल्ली में योगा क्लासेस को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति लगातार जारी है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी युवक क्लास का मुद्दा उठा रहा है। आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर इसे रुकवाने का आरोप लगा रही है। इन सब के बीच चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दांव खेला है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जब तक आपका यह भाई जिंदा है, योगा होगा। उन्होंने उपराज्यपाल पर योगा क्लासेस को रुकवाने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि आप जिसे मर्जी वोट दे देना, लेकिन योगा होकर रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली में योगा क्लासेस बंद नहीं होंगी। चंदा करके योगा ट्रेनर्स को सैलरी देने की बात भी कही गई है। इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया का दावा, MCD Election में होगी आम आदमी पार्टी की भारी जीत
read more
एसटीपीआई को चालू वित्त वर्ष में आईटी निर्यात में 10 से 12 फीसदी वृद्धि हासिल होने की उम्मीद सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) ने उम्मीद जताई है कि चालू वित्त वर्ष में देशभर में उसके 63 केंद्रों से होने वाले सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) निर्यात में 10 से 12 फीसदी की वृद्धि होगी। एसटीपीआई के केंद्रों से 2021-22 के दौरान हुए आईटी निर्यात का मूल्य 6.
read more
Omar Laden Interview: ओसामा के बेटे ने केमिकल साजिश का राज खोला, अब्बा ने कुत्तों के साथ…आज तक नहीं भुला पाया ओसामा बिन लादेन के बेटों में से एक ने दावा किया है कि उसके पिता उसे अपने नक्शेकदम पर चलने के लिए प्रशिक्षित कर रहा था। अफगानिस्तान में उसके युवा अवस्था के दौरान उसे बंदूक चलाने और रासायनिक हथियारों का परीक्षण करने के लिए अपने कुत्तों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार कर रहा था। बिन लादेन के चौथे बेटे उमर ने कतर की यात्रा के दौरान 'द सन' समाचार पत्र के साथ एक साक्षात्कार में दावा किया कि वह "
read more
जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए बुरी खबर, सीढ़ियों से गिरने के बाद हुए घायल, सिर और पसली में लगी चोट जाने-माने गायक जुबिन नौटियाल को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक जुबिन नौटियाल अपने घर में सीढ़ियों से गिर गए जिसकी वजह से उनकी कोहनी टूट गई है। इसके अलावा उनकी पसलियों और सिर में भी चोट आई है। साथ ही साथ उनके माथे में भी चोट की खबर है। मिल रही जानकारी के मुताबिक फिलहाल सिंगर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर यह भी आ रही है कि उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन भी होगा। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की ओर से पूरी तरीके से आराम की सलाह दी गई है और दाएं हाथ का इस्तेमाल नहीं करने की बात कही गई है। इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Shahnaz Gill के साथ रोमांटिक हुए Vicky Kaushal, Siddharth Shukla के फैंस को नहीं आया पसंद
read more
रामपुर विधानसभा उपचुनाव बनी ‘व्यक्तित्व बनाम विकास के वादों की लड़ाई उत्तर प्रदेश के रामपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव व्यक्तित्व बनाम विकास के वादों की लड़ाई का बन गया है। इस उपचुनाव में आजम खान की प्रतिष्ठा पहले से कहीं ज्यादा दांव पर लगी है क्योंकि बदले हालात में यह उपचुनाव उनकी राजनीतिक साख के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। रामपुर के बेहद प्रभावशाली नेता माने जाने वाले आजम लगभग 45 साल के बाद पहली बार किसी चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर खड़े नहीं हैं, लेकिन अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराना उनके लिए सबसे बड़ी परीक्षा है। उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के रूप में उनके विश्वासपात्र आसिम राजा भले ही मैदान में हों लेकिन असल चुनाव आजम खान की प्रतिष्ठा का ही है। रामपुर के आम लोगों से बात करने पर पता चलता है कि इस बार चुनाव में विकास एक प्रमुख मुद्दा है। भाजपा भी विकास को आजम खान की काट के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। दूसरी ओर आजम का व्यक्तित्व कहीं-कहीं मुद्दों पर भारी नजर आता है। आजम समर्थकों का गढ़ माने जाने वाले बाजौरी टोला के रहने वाले अच्छन खां का कहना है इस बार चुनाव में विकास ही मुख्य मुद्दा है। हम 40 साल से आजम के साथ हैं, लेकिन हमारे हाथ खाली हैं। भाजपा ने हमें प्रधानमंत्री आवास दिया। हम किसान हैं, हमें किसान सम्मान निधि मिल रही है। यह सब खान ने नहीं दिलाया। इस बार हम भाजपा के साथ हैं।
read more
FIFA World Cup 2022 : जापान और स्पेन के मुकाबले में हुआ विवादित गोल, इसने बदल दिया पूरा मैच जापान की टीम ने फीफा विश्व कप 2022 में एक दिसंबर को हुए अहम मुकाबले में एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी की। दूसरे हाफ के शुरू में दो दागकर गुरूवार को देर रात यहां स्पेन पर 2-1 की जीत से फीफा विश्व कप के राउंड 16 के लिये क्वालीफाई किया। इस मैच में जापान की टीम ने एक विवादित गोल भी किया जो लगातार चर्चा में बना हुआ है।इस प्रतियोगिता में ग्रुप ई की चारों टीमें नॉकआउट में जगह बनाने के लिए जुटी हुई थी। जापान को इस मैच में बने रहने के लिए जीतना बेहद जरूरी था। स्पेन के लिये अलवारो मोराटा ने 11वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी थी। स्पेन ने मैच की अच्छी शुरुआत की और 1-0 की बढ़त लेने में सिर्फ 12 मिनट का समय लिया। अलवारो मोराटा ने ये गोल किया था। लेकिन जापान ने रित्सु दोआन के 48वें मिनट में किये गये गोल से 1-1 की बराबरी हासिल की। वहीं जापान की इस जीत में VAR के फैसले ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। इसके बाद जापान के आओ टनाका ने जापान के लिए एक और गोल किया, जो मैच का फाइनल गोल साबित हुआ। दूसरे गोल ने खिंचा ध्यानमैच में जापान की टीम ने दो गोल दागे। जापान की ओर से किया गया दूसरा गोल ऐसा था जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। शुरूआत में माना जा रहा था कि गोल को अवैध माना जाएगा मगर ऐसा नहीं हुआ। दरअसल ऐसा लग रहा था कि जापान के काओरू मितामा के खेलने से पहले गेंद बाहर हो गई थी, मगर जांच में पता चला है कि ऐसा नहीं था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। फैंस इस गोल की लगातार फोटो शेयर कर रहे हैं। फैंस ने वीडियो शेयर किया है जिसमें ऐसा लग रहा है कि फुटबॉल लाइन के बाहर है। इस मैच में जीत हासिल कर जापान ग्रुप ई की शीर्ष टीम और स्पेन दूसरे नंबर की टीम बनी है। नॉक आउट क्लैश में स्पेन की टीम मोरक्को की टीम के साथ भिड़ेगी। इस बीच जर्मनी और स्पेन के अंक समान है। मगर जर्मनी की टीम ने फीफा में वर्ष 2010 के विश्व विजेताओं यानी स्पेन की टीम से कम गोल किए है।
read more
महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा, कार के ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक कार के ट्रक से टकरा जाने से 80 वर्षीय एक व्यक्ति सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार बुधवार को गुजरात से मुंबई की ओर जा रही थी जब यह दुर्घटना हुई।
read more
UN में बोलीं रुचिरा कंबोज, लोकतंत्र के मामले में हमें किसी से सीखने की जरूरत नहीं भारत जी 20 और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता सहित विश्व के बड़े देशों की सूची में जगह बना रहा है। दिसंबर महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण करने वाली संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत को यह बताने की जरूरत नहीं है कि लोकतंत्र पर क्या किया जाए। भारत ने दिसंबर महीने के लिए 15 देशों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की, जिसके दौरान वह आतंकवाद का मुकाबला करने और बहुपक्षवाद में सुधार पर हस्ताक्षर कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा। राष्ट्रपति पद संयुक्त राष्ट्र के शक्तिशाली अंग के निर्वाचित गैर-स्थायी सदस्य के रूप में भारत के दो साल के कार्यकाल को समाप्त कर देगा।इसे भी पढ़ें: 'G-20 का नया बॉस': 50 शहरों में 200 से अधिक बैठकें, 75 वर्षों की अपनी उपलब्धियों और प्रगति बताएगा भारतयूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि चाहे कोरोना काल हो या कोई भी वैश्विक समस्या भारत कभी दुनिया की मदद के लिए पीछे नहीं रहा है। भारत में लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "
read more
पदमपुर उपचुनाव में बीजद ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर लगाया आरोप, ओडिशा के कृषि मंत्री को मारने के लिए महिला पत्रकार को उकसाया सत्तारूढ़ बीजद ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर पदमपुर उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान ओडिशा के कृषि मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन को मारने के लिए एक महिला पत्रकार को उकसाने का आरोप लगाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता के खिलाफ “उचित कार्रवाई”की मांग की। सत्तारूढ़ दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को एक ‘पेन ड्राइव’ के साथ इस आशय का एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कथित तौर पर प्रधान द्वारा टेलीविजन पत्रकार को ओडिशा के मंत्री पर हमला करने के लिए उकसाने का वीडियो साक्ष्य था। सांसद सस्मित पात्रा और प्रवक्ता लेनिन मोहंती के नेतृत्व में बीजद प्रतिनिधिमंडल ने सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आने का दावा करते हुए प्रधान के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। पदमपुर में बीजद उम्मीदवार बर्षा सिंह बरिहा के लिए प्रचार कर रहे स्वैन और विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित के पक्ष में प्रचार कर रहे प्रधान टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। इस बीच, विपक्षी भाजपा ने भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस के लोहानी से बीजद नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने “क्षेत्र में आतंक का राज फैलाया है।”
read more
भगवंत मान ने किया साफ, अमेरिका में पकड़ा गया गैंगस्टर गोल्डी बराड़, जल्द ही लाया जाएगा भारत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर शामिल गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अमेरिका में पकड़ लिया गया है। इस बात की पुष्टि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है। भगवंत मान ने साफ तौर पर कहा है कि उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा और कड़ी सजा दिलाई जाएगी। अपने बयान में भगवंत मान ने कहा कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आज सुबह अमेरिका में पकड़ लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि कैलिफोर्निया पुलिस ने हमसे संपर्क किया है। जल्द ही गोल्डी बरार को भारत लाया जाएगा और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। इससे बहुत से परिवारों को न्याय मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: गोल्डी बराड़ की दौड़ हुई खत्म, भारतीय एजेंसियों के हत्थे चढ़ा मूसेवाला हत्याकांड का साजिशकर्ता
read more
आई-लीग फुटबॉल: श्रीनिधि डेक्कन ने रोमांचक मुकाबले में मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 4-3 से हराया डेविड कास्टनेडा के नौ मिनट के अंदर दो गोल के दम पर श्रीनिधि डेक्कन ने आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 4-3 से मात दी। मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने निकोला स्टोजानोविक (26वें मिनट) और फसलुरहमान मेथुकायिल (33वें मिनट) के गोल के दम पर 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन फैसल शायेस्तेह ने 43वें मिनट में फ्री-किक को गोल में बदल कर श्रीनिधि डेक्कन की पहले हाफ में वापसी करायी।
read more
सरसों का साग बनाने का सबसे आसान तरीका, मक्के की रोटी के साथ लें आनंद सर्दियां आते ही सरसों के साग और मक्के की रोटी की डिमांड बढ़ जाती है। सरसों का साग बहुत से पोषक तत्वों से भरा होता है। यह सर्दियों के असर को भी दूर करने में सहायक है। सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी का कॉम्बिनेशन बहुत ही लाजवाब होता है। ये स्वाद में जायकेदार होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको बता रहें हैं सरसों के साग को बनाने का बहुत ही आसान तरीका जिसे आप घर में आसानी से बना सकते हैं
read more
लश्कर और जैश को मजबूत करने में जुटा तालिबान, पूर्व अफगान सुरक्षा प्रमुख ने किया बड़ा दावा अफगानिस्तान के पूर्व खुफिया प्रमुख रहमतुल्लाह नबील ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान शासन के साथ अपनी व्यस्तता के बावजूद भारत को अपनी सुरक्षा में कमी नहीं आने देनी चाहिए। तालिबान और अधिक प्रौद्योगिकी क्षेत्र तक पहुंच रखते हैं। नबील ने कहा कि भारत के "
read more
प्रदर्शनकारियों पर न गोली चली न टैंकर!
read more
गुजरात विधानसभा चुनाव: उत्तर गुजरात में फिर से अच्छा प्रदर्शन करने पर है कांग्रेस की नजर कांग्रेस ने गुजरात में पिछले दो विधानसभा चुनावों के दौरान राज्य के उत्तरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बेहतर प्रदर्शन किया है जहां से कुल 32 सीटें आती हैं। विपक्षी दल 2022 में भी अपनी बढ़त बनाये रखना चाहेगा और कुछ कारक इसके पक्ष में हैं। इस क्षेत्र में वोट पांच दिसंबर को दूसरे चरण में डाले जाएंगे जब 182 सदस्यीय विधानसभा की शेष 93 सीटों के लिए मतदान होगा। राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा कि डेयरी सहकारी नेता एवं पूर्व गृह मंत्री विपुल चौधरी की गिरफ्तारी के कारण भाजपा को कुछ क्षेत्रों में बगावत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रमुख अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), चौधरी समुदाय के बीच नाराजगी का अंदेशा है।
read more
फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई ने किया सरेंडर, कोर्ट ने जारी किया था गैर जमानती वारंट समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके छोटे भाई रिजवान सोलंकी ने कानपुर कमिश्नर कैंप कार्यालय जाकर सरेंडर कर दिया है। इसके बाद दोनों ही भाइयों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। समाजवादी पार्टी के नेता काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट पहले ही जारी कर रखा था। पिछले महीने एक भूमि विवाद में महिला को कथित रूप से परेशान करने और उसके घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने सपा विधायक और उनके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तब से ही यह दोनों फरार चल रहे थे। इसके अलावा एक उड़ान में सवार होने के लिए जाली आधार कार्ड का इस्तेमाल करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की सुरक्षा में समझौता करने के आरोप में भी उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसे भी पढ़ें: अपनी जुबान नहीं संभाल पा रहे आजम खान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें, महिला ने दर्ज कराई शिकायत
read more
मुंबई में 2 जनवरी तक कर्फ्यू, पुलिस ने 5 या इससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर लगाई रोक शांति सुनिश्चित करने और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार के व्यवधान से बचने के लिए मुंबई पुलिस ने 2 दिसंबर से 2 जनवरी तक शहर में कर्फ्यू की घोषणा की है। इस अवधि के दौरान पूरे शहर में पांच या अधिक लोगों का जमावड़ा प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी तरह के प्रदर्शन, नारेबाजी और प्रदर्शन पर भी रोक है। अधिकतम शहर में चार दिसंबर से दो जनवरी तक हथियारों पर प्रतिबंध भी लागू किया गया है। एक प्रेस विज्ञप्ति में मुंबई पुलिस के मिशन विभाग के उपायुक्त विशाल ठाकुर ने कहा कि 2 जनवरी तक शहर में किसी भी तरह के जमावड़े, जुलूस, प्रदर्शन, लाउडस्पीकर बजाने आदि पर प्रतिबंध रहेगा।इसे भी पढ़ें: हनुमान चालीसा विवाद: नवनीत राणा और रवि राणा को कोर्ट से झटका, वारंट जारीक्या सब प्रतिबंधित है?
read more
अपनी जुबान नहीं संभाल पा रहे आजम खान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें, महिला ने दर्ज कराई शिकायत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, रामपुर में उपचुनाव होने हैं। आजम खान इसको लेकर लगातार प्रचार कर रहे हैं। इसी दौरान 29 नवंबर को एक जनसभा के दौरान उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। अब इसी को लेकर महिलाओं में गुस्सा है और उनके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया है। दरअसल, एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा था कि आज जो मेरे और हमारे लोगों के साथ हो रहा है, उसका इंतकाम लेने के लिए कोई जरूर पैदा होगा। इसके साथ ही भाजपा सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जैसा सलूक मेरे साथ हो रहा है, अगर मैं 4 सरकारों में रहने के बाद करता तो बच्चा मां के पेट से पैदा होने से पहले यह पूछता कि पूछ लो आजम खान से, बाहर निकलना भी है या नहीं। इसे भी पढ़ें: क्या डिप्टी CM बने घूम रहे हो, अखिलेश का खुला ऑफर, 100 विधायक लाओ और सीएम बन जाओ
read more
NIA ने लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट के साजिशकर्ता हरप्रीत सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 23 दिसंबर 2021 को हुए लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट के आरोपी हरप्रीत सिंह को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया को मलेशिया के कौला लंपुर से दिल्ली एयरपोर्ट पर आने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup के दौरान अर्जेंटीना की टीम को लगा बड़ा झटका, युवा फुटबॉलर की हुई मौत
read more
वरिष्ठ उड़िया फिल्म अभिनेत्री झरना दास का निधन, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख व्यक्त किया उड़िया फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री झरना दास का यहां उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह 77 वर्ष की थीं। उड़िया फिल्म उद्योग में अपने आजीवन योगदान के लिए राज्य सरकार के प्रतिष्ठित जयदेव पुरस्कार से सम्मानित दास वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। 1945 में जन्मी, दास ने 60 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और श्री जगन्नाथ , नारी , आदिनामेघ , हिसाबनिकस , पूजाफुला , अमादबता अभिनेत्री , मलजान्हा और हीरा नैला जैसी ऐतिहासिक फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते।। दास ने ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी), कटक के साथ एक बाल कलाकार और उद्घोषक के रूप में तथा बाद में कटक में दूरदर्शन के सहायक स्टेशन निदेशक के रूप में भी काम किया था।
read moreLorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero