महाराष्ट्र: रॉबर्ट वाद्रा ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सराहना की, राहुल गांधी की तुलना शिरडी के साईबाबा से की शिरडी (महाराष्ट्र)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जीजा और व्यवसायी रॉबर्ट वाद्रा ने रविवार को यहां कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से देश में बदलाव देखने को मिलेगा क्योंकि हजारों लोग इससे जुड़ रहे हैं और उन्हें भविष्य की उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर में पूजा करने के लिए आए वाद्रा ने यह भी कहा कि राहुल गांधी की सोच आध्यात्मिक नेता (साईं बाबा) के समान है, जिन्होंने एकता का प्रचार किया, हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं कहा। इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की: शत्रुघ्न सिन्हा‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी कई जगहों पर जा रहे हैं और हजारों लोगों से मिल रहे हैं। ये लोग बड़ी संख्या में उनसे जुड़ रहे हैं। भविष्य में बदलाव आएगा क्योंकि राहुल गांधी लोगों के लिए नयी उम्मीद बनकर उभरे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार (केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली) हमारी विफलताओं के बारे में बात करेगी। वे पार्टी (कांग्रेस) का मजाक उड़ाएंगे, लेकिन राहुल, प्रियंका (गांधी वाद्रा) नहीं रुकेंगे। हम लोगों के बीच हैं और उनके लिए एकजुट होकर काम करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि गांधी परिवार को लोगों का अपार प्यार मिल रहा है और नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) जनता की मदद करने का प्रयास करेंगे।
read more
खट्टर सरकार की हार की उलटी गिनती आदमपुर उपचुनाव से शुरू होगी : भूपेंद्र सिंह हुड्डा आदमपुर (हरियाणा)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को दावा किया कि हरियाणा में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के साथ उसकी हार की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। हुड्डा ने कहा, ‘‘केवल आदमपुर ही नहीं पूरे हरियाणा में लोग कांग्रेस को उम्मीद की नजर से देख रहे हैं।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और आज बेरोजगारी तथा महंगाई अपने चरम पर है।
read more
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की: शत्रुघ्न सिन्हा कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है। सिन्हा ने साक्षात्कार में कहा कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ राहुल का 3,570 किलोमीटर लंबा मार्च कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में उसकी सीटों की संख्या को दोगुनी करने में मदद करेगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 52 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा को बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी के करिश्मे ने काम करना शुरू कर दिया है और उन्हें जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मुझे लगता है कि राहुल की यात्रा अगले लोकसभा चुनाव में संसद में कांग्रेस की सीटों की संख्या दोगुनी करने में मदद करेगी।’’ इसे भी पढ़ें: India vs South Africa,T20 World Cup | मुश्किल में पड़ी टीम इंडिया को सुर्यकुमार यादव ने संभाला, दक्षिण अफ्रीका को दिया 134 रनों का टारगेट सिन्हा ने कहा, ‘‘यह सही मायने में यात्रा है क्योंकि राहुल गांधी चल रहे हैं और भाजपा नेताओं की तरह ‘रथ यात्रा’ नहीं कर रहे। उनके समर्थन में लाखों लोग आ रहे हैं। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है। लोगों ने उन्हें नेता के रूप में स्वीकार किया है। वो लोग भी गलत साबित हो गये हैं जिन्होंने उनका ‘पप्पू’ कहकर मजाक उड़ाया और उन्हें गंभीरता से नहीं लिया।’’ अभिनय से राजनीति में आये सिन्हा ने इस साल अप्रैल में हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर आसनसोल लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने से पहले वह 2019 में भाजपा से कांग्रेस में गये थे। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ा रहे हैं, लेकिन अगर उनमें दम है तो इसी तरह पैदल यात्रा करके दिखाएं। अगले चुनाव में राहुल गांधी का जादू काम करेगा। ऐसा मुझे लगता है और मैं ऐसा होते देखना चाहता हूं।’’ इसे भी पढ़ें: India vs South Africa,T20 World Cup | मुश्किल में पड़ी टीम इंडिया को सुर्यकुमार यादव ने संभाला, दक्षिण अफ्रीका को दिया 134 रनों का टारगेट गुजरात चुनाव के संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या तो ‘किंगमेकर’ बनकर उभरेंगे या खुद ‘राजा बन जाएंगे।’ सिन्हा ने कहा, ‘‘गुजरात में भगवा खेमे में हलचल मची है। भाजपा हर बार हिंदुत्व और राम मंदिर के मुद्दे को नहीं भुना सकती। केजरीवाल ने नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग करके मास्टरस्ट्रोक खेला है।’’ केजरीवाल ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि देश की प्रगति के लिए नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीर छापी जाएं। सिन्हा ने कहा, ‘‘भाजपा इस तरह काम करती थी कि मानो ‘राजनीति में हिंदुत्व की पाठशाला’ की मास्टर हो लेकिन केजरीवाल अब उस पाठशाला के हैडमास्टर हैं। भाजपा से न उगलते बन रहा है और न निगलते।’’ तृणमूल कांग्रेस नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनाव में तस्वीर बदलने वाली साबित होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के रिश्तों में सुधार होगा। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में कोई अंतिम शब्द नहीं है। आज संबंध खराब होने का यह मतलब नहीं है कि ये कल सुधरेंगे नहीं। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि अगर बड़े विपक्षी दल साथ आते हैं तो देश की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह अलग होगी।’’ सिन्हा ने आसनसोल में पिछले हफ्ते उनके ‘लापता’ होने संबंधी पोस्टर लगाये जाने पर परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जो लोग अब तक उपचुनाव में हार नहीं पचा पाए हैं, वे ही इसके पीछे हैं। मैं दुर्गा पूजा में अपने संसदीय क्षेत्र में था और पिछले सप्ताह तक यहां रहा। मैं छठ भी आसनसोल में मना रहा हूं। मैं नियमित रूप से आसनसोल जाता रहा हूं।
read more
Yamuna River Pollution | कालिंदी कुंज पहुंचे जलबोर्ड के डायरेक्टर, यमुना के पानी से किया स्नान, BJP सांसद ने किया था चैलेंज भारतीय जनता पार्टी द्वारा यमुना नदी का पानी खतरनाक और विषाक्त होने के कड़े आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद, दिल्ली जल बोर्ड के निदेशक संजय शर्मा ने रविवार, 30 अक्टूबर, 2022 को नदी के पानी में स्नान किया और भाजपा के दावों को खारिज कर दिया। भाजपा आरोप लगाती रही है कि दिल्ली सरकार ने छठ से पहले यमुना के पानी को साफ नहीं किया और डीजेबी निदेशक को "
read more
India vs South Africa,T20 World Cup | मुश्किल में पड़ी टीम इंडिया को सुर्यकुमार यादव ने संभाला, दक्षिण अफ्रीका को दिया 134 रनों का टारगेट भारत ने दिया दक्षिण अफ्रीका को 134 रनों का टारगेट। भारत ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले 10 ओवरों में भारत की लड़खड़ाती शुरूआत हुई और भारक ने अपने 5 विकेट गिरा दिए। बुरी स्थिति में टीम इंडिया को मुश्किल वक्त में सुर्यकुमार यादव ने संभाला। उन्होंने 40 गेंद में 68 रनों की पारी खेली आर 19वें ओवर में कैच आउट हो गये। दक्षिण अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया केवल 133 रनों का ही टारगेट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेट कर पायी। भारत ने छठे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी के बाद दिनेश कार्तिक को खो दिया। इससे पहले लुंगी एनगिडी ने पर्थ में भारत के शानदार चार बल्लेबाजों का विकेट चटकाया।
read more
वडोदरा में सी-295 परिवहन विमान विनिर्माण केंद्र का शिलान्यास रक्षा क्षेत्र में मील का पत्थर: राजनाथ वडोदरा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए सी-295 परिवहन विमान के उत्पादन के वास्ते गुजरात के वडोदरा शहर में एक विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखना रक्षा क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता की यात्रा में मील का पत्थर है। सिंह ने वडोदरा में विमान विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखे जाने से पहले यह कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखी। विमान का विनिर्माण यूरोपीय एयरोस्पेस कंपनी एयरबस और टाटा समूह के एक कंसोर्टियम (संघ) द्वारा किया जाएगा। यह अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें एक निजी कंपनी द्वारा भारत में सैन्य विमान का विनिर्माण किया जाएगा।
read more
आदित्य ठाकरे ने टाटा-एयरबस परियोजना पर एकनाथ शिंदे की खिंचाई की, कहा- डबल इंजन की सरकार में लगा जंग?
read more
Delhi liquor policy | दिल्ली की शराब नीति की नाकामी के पीछे किसका हाथ?
read more
PM Modi Gujarat Visit | वडोदरा में मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्लांट की रखी आधारशिला, कहा- विमानों का निर्माता बनेगा भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सी -295 परिवहन विमान निर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी और कहा कि भारत 'मेक इन इंडिया' के मंत्र के साथ अपनी क्षमताओं को बढ़ा रहा है। प्रधान मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत, भविष्य में दुनिया में बड़े यात्री विमानों का निर्माता भी होगा। उन्होंने कहा कि हम भारत को दुनिया में एक बड़ा विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं। भारत अपने लड़ाकू विमान, टैंक और पनडुब्बी बना रहा है, और भारत में बनी दवाएं और टीके आज दुनिया में लाखों लोगों की जान बचा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, भारत में बने फोन और कार दुनिया के कई देशों में फैले हुए हैं। मेक इन इंडिया, मेक फॉर द ग्लोब अप्रोच के साथ भारत इस मंत्र के साथ अपनी क्षमताओं को बढ़ा रहा है। इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले सैन्य विमान विनिर्माण संयंत्र की वडोदरा में रखी आधारशिला
read more
अंकिता हत्याकांड से जुड़े रिजॉर्ट परिसर में स्थित फैक्ट्री में आग लगी, मामले की जांच जारी उत्तराखंड में पिछले महीने के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े रिजॉर्ट के परिसर में स्थित आंवला कैंडी की फैक्ट्री में रविवार को आग लग गयी। यह रिजॉर्ट ऋषिकेश के निकट स्थित है। पौडी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में आंवला कैंडी की फैक्ट्री में सुबह 10 बजे धमाकों के साथ आग लग गयी जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल दमकल गाडियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल सूचना नहीं है। मौके पर पहुंचे यमकेश्वर के प्रभारी उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण फैक्ट्री में लगे इनवर्टर के गरम होने के बाद आग लगना लग रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सही कारण जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। उधर, फैक्ट्री के वनंत्रा रिजॉट संचालक और अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के परिवार की होने के कारण विपक्ष को उन पर और सरकार पर निशाना साधने का एक और मौका दे दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तराखंड प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने फैक्ट्री में आग लगने की घटना को हत्याकांड के साक्ष्य मिटाने की एक और साजिश बताया। उन्होंने कहा, ‘‘अंकिता हत्याकांड के घटना स्थल वनंत्रा रिजॉर्ट को पहले बुलडोजर से तोड़कर साक्ष्य छिपाने की साजिश रची गई और आज उसमें स्थित फैक्ट्री को आग के हवाले कर दिया गया। आरोपियों को बचाने का काम आज पूरा हो गया।’’
read more
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले सैन्य विमान विनिर्माण संयंत्र की वडोदरा में रखी आधारशिला वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के वडोदरा में भारतीय वायुसेना के लिए सी-295 परिवहन विमान बनाने वाले संयंत्र की आधारशिला रखी। इन विमानों का उत्पादन टाटा समूह और एयरबस का गठजोड़ करेगा। देश में यह अपनी तरह की पहली परियोजना है जिसमें एक सैन्य विमान का विनिर्माण निजी कंपनी की तरफ से किया जाएगा। इस संयंत्र में बनने वाले इस मध्यम परिवहन विमानों की आपूर्ति भारतीय वायुसेना को की जाएगी। इसके अलावा विदेशी बाजारों को भी ये विमान भेजे जाएंगे।
read more
पाकिस्तान के आर्मी चीफ की नियुक्ति को लेकर इमरान खान ने लगाई थी यह गुहार, शहबाज शरीफ ने की खारिज पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपने पूर्ववर्ती और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान के एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसमें सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के उत्तराधिकारी की नियुक्ति की गई थी, जो 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के लिए तैयार हैं। जनरल बाजवा को शुरुआत में 2016 में नियुक्त किया गया था, लेकिन तीन साल के कार्यकाल के बाद, 2019 में खान की तत्कालीन सरकार ने उनकी सेवा को और तीन साल के लिए बढ़ा दिया।
read more
पाकिस्तान में शुरू हुए ‘हकीकी आजादी मार्च’ को बीच में छोड़ने की अफवाहों को इमरान खान ने खारिज किया पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सरकार के साथ बातचीत के लिए शुक्रवार से शुरू हुए अपने ‘‘हकीकी आजादी मार्च’’ को बीच में छोड़ने की अफवाहों को शनिवार को खारिज किया। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारी मध्यावधि चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं करेंगे, तब तक ‘‘बातचीत की कोई संभावना नहीं’’ है। शनिवार को रैली के दूसरे दिन प्रदर्शनकारी उस निर्धारित गंतव्य तक पहुंचने में विफल रहे, जहां इमरान अपने समर्थकों को संबोधित करने वाले थे। इमरान के रैली को बीच में छोड़ने की अफवाहें तब फैलीं, जब वह कारवां के काला शाह काकू पहुंचने पर लाहौर लौट गए। इमरान के नेतृत्व वाली ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) पार्टी के महासचिव असद उमर ने कहा कि इमरान एक ‘‘बहुत महत्वपूर्ण बैठक’’ में हिस्सा लेने के लिए लाहौर रवाना हुए हैं। इमरान ने ट्विटर पर उन अफवाहों को खारिज किया कि लाहौर में ‘पीटीआई’ और सरकार के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हो रही है। ‘पीटीआई’ प्रमुख ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘लाहौर में मेरी बैठक के बारे में अफवाहें फैलाने वाले सभी लोगों के लिए, हमारे लौटने का कारण यह था कि लाहौर करीब था और हमने पहले ही रात में वहां नहीं जाने का फैसला किया था। छह महीने से मेरी एक ही मांग है कि जल्द निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने की तारीख दी जाए। अगर बातचीत होनी है तो यही एकमात्र मांग होगी।’’
read more
सितंबर में 126.13 करोड़ रुपये के मूलधन के भुगतान में चूकी फ्यूचर एंटरप्राइजेज फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) ने सितंबर में एकबारगी पुनर्गठन योजना (ओटीआर) के तहत गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के 98.
read more
अभिनेता पवन सिंह पर पत्नी ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाये, पुलिस जांच शुरू बलिया (उप्र)। भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ बलिया की एक अदालत में भरण-पोषण का मुकदमा दायर करने के बाद अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने मानसिक उत्पीड़न व गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पवन सिंह ने उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। ज्योति सिंह ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इस तरह की शिकायत मिलने की पुष्टि की। बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने पीटीआई- को बताया कि ज्योति सिंह का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पवन सिंह से उनके मोबाइल नंबर पर फोन करके उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह की पत्नी और बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के मिड्ढ़ी मोहल्ले की रहने वाली ज्योति सिंह ने पुलिस अधिकारियों को भेजे गये शिकायती पत्र में कहा है कि उनका विवाह छह मार्च, 2018 को भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के साथ जिले के चितबड़ागांव के एक होटल में हुआ था। इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे चिराग पासवान विवाह के कुछ दिन बाद ही पवन सिंह के साथ ही उसकी सास प्रतिमा देवी व ननद उसे कम सुंदर होने व बराबरी के स्तर का न होने का ताना मारने लगीं। ज्योति ने यह भी आरोप लगाया कि सास ने उसे मायके से मिले लगभग 50 लाख रुपये अपने पास रख लिया और इसके बाद प्रतिदिन उसके साथ गाली गलौज किया जाने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि तरह-तरह से प्रताड़ित करने के साथ ही उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाया जाने लगा। शिकायती पत्र के मुताबिक जब वह गर्भवती हो गईं तो उसे विटामिन की दवा बताकर गर्भ गिराने वाली दवा खिलाई गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया। उन्होंने कहा कि उनके पति शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट करने लगे तथा उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाने लगे। ज्योति ने कहा कि उससे मर्सिडीज कार की मांग की जाने लगी। अभिनेता पवन सिंह ने उसे शांति से रहने की ताकीद की और ऐसा न करने पर उसका हाल भी पूर्व पत्नी नीलम की भांति करने की धमकी दी। उन्होंने पति पवन सिंह पर मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। इसे भी पढ़ें: T20 World Cup SA vs IND | भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला, भारत ने जीता टॉस, पहले करेगी बल्लेबाजी ज्योति सिंह ने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि पवन सिंह की पूर्व पत्नी नीलम ने आत्महत्या नहीं की थी लेकिन मीडिया द्वारा पैसे के प्रभाव में इसे आत्महत्या दिखाया गया। ज्योति सिंह ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में स्वीकार किया कि उसने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र प्रेषित किया है और उसके पास शिकायतों के सभी साक्ष्य उपलब्ध हैं। वह उपयुक्त समय पर इसे सार्वजनिक करेगी। उल्लेखनीय है कि ज्योति सिंह ने बलिया के परिवार न्यायालय में पवन सिंह के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अंतर्गत भरण-पोषण के लिए गत 22 अप्रैल 2022 को एक मुकदमा दायर किया है, जिस पर अदालत ने पवन सिंह को पांच नवंबर को तलब करते हुए अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। ज्योति सिंह के अधिवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी। अधिवक्ता पीयूष सिंह ने बताया कि ज्योति सिंह ने बलिया के परिवार न्यायालय में भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अंतर्गत भरण-पोषण के लिए 22 अप्रैल 2022 को एक मुकदमा दायर किया है। उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में परिवार न्यायालय की न्यायाधीश रागिनी सिंह ने पवन सिंह को पांच नवंबर को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिये नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि गत 22 अप्रैल को मुकदमा दाखिल होने के बाद अदालत ने गत दो जून को पवन सिंह को प्रस्तुत होने के लिये नोटिस जारी किया, लेकिन वह निर्धारित तिथि पर अदालत में उपस्थित नहीं हुए। अधिवक्ता ने बताया कि इसके बाद पवन सिंह को गत सात जुलाई तथा एक अगस्त को नोटिस जारी हुआ, इसके बाद भी वह अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने बताया कि अब चौथी बार अदालत ने पांच नवंबर की तारीख तय की है। गौरतलब है कि बिहार के आरा जिले के निवासी करीब 36 वर्षीय पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गायक हैं। वर्ष 2014 में लॉलीपॉप लागेलू भोजपुरी गाने से सिंह को प्रसिद्धि मिली और बाद में उन्हें भोजपुरी सिनेमा में बतौर अभिनेता बहुत ख्याति मिली। उनको कई अवार्ड मिले हैं। वर्ष 2014 में पवन सिंह की पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी और मार्च 2015 में नीलम ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद वर्ष 2018 में पवन की दूसरी शादी ज्योति सिंह से हुई।
read more
T20 World Cup SA vs IND | भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला, भारत ने जीता टॉस, पहले करेगी बल्लेबाजी India Vs South Africa T20 World Cup 2022 | टी 20 विश्व कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराकर अपना विजय रथ चला दिया है। 30 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच हो रहा है। भारत ने टॉस जीत लिया हैं। और इसके साथ ही भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टीम में एक बदलाव भी किया गया है अक्षर पटेल की जगह भारतीय टीम में दीपक हुड्डा को लिया गया हैं। भारत का अब तक का एक अच्छा टूर्नामेंट रहा है, अपने पहले दो मैच को भारत ने काफी रोमांचक तरीके से जीता। अब भारत का मुकाबला विश्व की बड़ी क्रिकेट टीमों में शुमार दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज खासकर पर्थ में फास्ट ट्रैक पर चल रहे टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होंगे। दक्षिण अफ्रीका के टीम में एक और तेज गेंदबाज को शामिल करने की उम्मीद है, जो मार्को जेनसन के रूप में हो सकता है, जिन्होंने अतीत में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है।#WATCH | Excited cricket fans outside Perth's Optus Stadium as team India takes on South Africa in T20 World Cup 2022 match today
read more
बिहार विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे चिराग पासवान पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी और वे भगवा पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए इन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश इकाई के प्रमुख राजू तिवारी ने शनिवार को कहा था कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग की ओर से भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।
read more
उप्र: देवरिया में छात्रा से बदसलूकी, शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक सरकारी स्कूल की छात्रा के साथ उसी विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा कथित तौर पर छेड़खानी और मारपीट करने तथा धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसबीच, शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि सुरौली थाना क्षेत्र में स्थित एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में छठी कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय एक छात्रा के साथ शिक्षक अनवर अली (30) ने 25 अक्टूबर को छेड़खानी की। उन्होंने बताया कि छात्रा ने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी शिक्षक ने उसकी पिटाई की और धमकी दी। छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
read more
रोमांचक मैच में बांग्लादेश नेअंतिम ओवर में जिम्बाब्वे को तीन रन से हराया बांग्लादेश ने रविवार को यहां टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच के नाटकीय अंतिम ओवर के बाद जिम्बाब्वे पर तीन रन से जीत दर्ज की जिसमें अधिकारियों को डगआउट से खिलाड़ियों को मुकाबला पूरा करने के लिये वापस बुलाना पड़ा क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि नुरूल हसन की अंतिम गेंद पर स्टंपिंग की अपील सही नहीं थी। बांग्लादेश खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे और डगआउट पहुंच गये थे क्योंकि जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी को हसन ने स्टंप कर दिया था। हालांकि टीवी रिप्ले में दिखा कि हसन ने विकेट के आगे से गेंद पकड़ ली थी जो नियमों के खिलाफ है जिससे जिम्बाब्वे को ‘फ्री हिट’ मिला और सभी खिलाड़ियों को अंतिम गेंद खेलने के लिये मैदान पर वापस बुलाया गया। जिम्बाब्वे को इससे अब जीत के लिये चार रन की दरकार थी। बांग्लादेश की जीत का जश्न मनाने वाले खिलाड़ी हाथ मिलाने के बाद मैदान से बाहर चले गये थे लेकिन अंतिम गेंद खेलने के लिये फिर लौटे। पर जिम्बाब्वे की टीम इस मौके का फायदा नहीं उठा सकी और मुजारबानी फिर चूक गये और अंत में बांग्लादेश ने जीत का फिर से जश्न मनाया। सलामी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांटो (55 गेंद में 71 रन) के क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में पहले अर्धशतक की बदौलत बांग्लादेश ने सात विकेट 150 रन बनाये। इस लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे ने कई विकेट गंवा दिये जिससे छठे ओवर में उनका स्कोर चार विकेट पर 35 रन था लेकिन सीन विलियम्स ने 42 गेंद में 64 रन की अर्धशतकीय पारी से टीम की उम्मीद कायम रखी। विलियम्स 19वें ओवर में आउट हुए जिससे जिम्बाब्वे केा अंतिम छह गेंद पर 16 रन चाहिए थे। मोसादेक हुसैन ने अपने करियर का सबसे महत्वपूर्ण ओवर डाला, उन्होंने दूसरी गेंद पर ब्रैड इंवास (02) को आउट किया लेकिन अगली दो गेंद पर रिचर्ड नगारावा ने उन पर एक चौका और एक छक्का जड़ दिया जिससे टीम दौड़ में बनी रही। हुसैन ने हालांकि अगली गेंद पर नगारावा को स्टंप कर दिया जिससे जिम्बाब्वे को अंतिम गेंद में पाच रन चाहिए थे। अंतिम गेंद (जो नो बॉल करार कर दी गयी) के बाद फिर ऐसी घटना हुई जो विरले ही देखने को मिलती है। यह बांग्लादेश की टूर्नामेंट में दूसरी जीत थी, उसे इससे पहले दक्षिण अफ्रीका से 104 रन से हार का सामना करना पड़ा था। जिम्बाब्वे को सुपर 12 चरण में अपनी पहली हार झेलनी पड़ी। बांग्लादेश (4) अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, उसे दो और मैच खेलने हैं जबकि जिम्बाब्वे (3) चौथे स्थान पर है।
read more
सरकारी योजनाओं की मदद से झींगा उत्पादन में हाथ आजमा रहीं हरियाणा की महिलाएं हरियाणा राज्य की महिलाएं उन सरकारी योजनाओं की मदद से झींगा उत्पादन कर रही हैं जिनमें गैर-परंपरागत या वैकल्पिक खेती को बढ़ावा दिया जाता है। सिरसा जिले की वीरपाल कौर ने 2016-17 में सफेद झींगे की खेती 2.
read more
पहले छह महीनों में राज्य में मोटरसाइकिलों की बिक्री में गिरावट से उलझन में आंध्र प्रदेश सरकार आंध्र प्रदेश सरकार चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में राज्य में मोटरसाइकिलों की बिक्री में 6.
read more
मध्य प्रदेश में महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज खंडवा (मप्र)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी। जावर थाना प्रभारी शिवराम जाट ने बताया कि यह घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात को ग्राम रनगांव में गांधी चौक पर घटी जिसके बाद अज्ञात अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
read more
पराली के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची, भाजपा ने साधा केजरीवाल पर निशाना नयी दिल्ली। दिल्ली में इस समय वायु प्रदूषण अपने चरम पर हैं। दिवाली के बाद से ही दिल्लीवालों का सांस लेना मुश्किल हो गया हैं। आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या लोगों को हो रही हैं। लगातार पराली के कारण भी दिल्ली के हालात खराब होते जा रहे हैं ऐसे में दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को ‘बहुत खराब’ स्तर पर पहुंच गयी हैं। अब प्रदूषण को लेकर सियासत भी तेज हो गयी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय गुजरात में होने वाले चुनाव पर ध्यान दे रहे हैं। वह गुजरात में रैलियां कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में छठ पर किए गये खराब इंतजाम और वायु प्रदूषण को लेकर भाजपा कि दिल्ली इकाई ने केजरीवाल पर निशाना साधा है।
read more
पूर्व भारतीय डिफेंडर महेश गवली भारत की अंडर-20 पुरूष टीम के मुख्य कोच नियुक्त पूर्व भारतीय डिफेंडर महेश गवली को अंडर-20 पुरूष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को इसकी घोषणा की। गवली इस तरह क्षणमुगम वेंकटेश की जगह लेंगे जिन्होंने पद से हटने का फैसला किया था क्योंकि भारतीय टीम एएफसी अंडर-20 एशिया कप के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी थी। आईएम विजयन की अगुआई वाली एआईएफएफ की तकनीकी समिति ने यह फैसला किया।
read moreLorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero