पोप बेनेडिक्ट 16वें का निधन, 600 वर्षों में पोप के पद से इस्तीफा देने वाले प्रथम कैथोलिक धर्मगुरु थे धर्मनिरपेक्ष यूरोप में ईसाई धर्म के पुनर्जागरण की कोशिश करने वाले पोप एमेरिटस (सेवामुक्त) बेनेडिक्ट 16वें का शनिवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। जर्मनी से ताल्लुक रखने वाले बेनेडिक्ट एक ऐसे पोप के रूप में याद रखे जाएंगे, जो इस पद से इस्तीफा देने वाले 600 वर्षों में प्रथम कैथोलिक धर्मगुरु थे। सेंट पीटर्स स्क्वायर में बृहस्पतिवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। यह एक अभूतपूर्व कार्यक्रम होगा, जिसमें मौजूदा पोप पूर्व पोप की अंत्येष्टि पर प्रार्थना सभा में हिस्सा लेंगे। बेनेडिक्ट ने 11 फरवरी 2013 को विश्व को उस वक्त स्तब्ध कर दिया था, जब उन्होंने यह घोषणा की कि वह 1.
read more
किम जोंग उन ने परमाणु शस्त्रागार में तेज़ी से विस्तार करने का आदेश दिया उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने देश के परमाणु शस्त्रागार का विस्तार करने और नयी व अधिक शक्तिशाली अंतरमहाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने का आदेश दिया है। उत्तर कोरिया ने रविवार सुबह एक और मिसाइल परीक्षण के साथ वर्ष 2023 की शुरुआत की। सरकारी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी’ (केसीएनए) के मुताबिक, किम ने कहा है कि परमाणु हथियारों का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने की जरूरत है।
read more
चीन से कनाडा जाने वाले यात्रियों के लिए कोविड जांच अनिवार्य होगी चीन, हांगकांग और मकाउ के यात्रियों को कनाडा की उड़ान भरने से पहले कोविड जांच की रिपोर्ट पेश करनी होगी, जो दो दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। रिपोर्ट में यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित न होने की पुष्टि होने के बाद ही उन्हें विमान में सवार होने की अनुमति दी जाएगी। शनिवार को जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक, चीन, हांगकांग और मकाउ से आने वाले दो साल या उससे अधिक उम्र के सभी यात्रियों के लिए पांच जनवरी से प्रस्थान से पहले कोविड जांच की नेगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य होगा। बयान में कहा गया, ‘‘ये प्रस्तावित स्वास्थ्य उपाय राष्ट्रीयता और टीकाकरण की स्थिति से परे सभी हवाई यात्रियों पर लागू होंगे। संबंधित उपाय अस्थायी हैं, जो 30 दिन तक प्रभावी रहेंगे। अधिक डेटा और साक्ष्य उपलब्ध होने पर इन उपायों पर पुनर्विचार किया जाएगा।’’ कनाडा से पहले अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन और इटली भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड जांच की रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य कर चुके हैं।
read more
विक्रमसिंघे ने कहा श्रीलंका के लिए अहम होगा साल 2023, अर्थव्यवस्था में बदलाव के लिए बनाई जा रही योजनाएं श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने रविवार को कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे देश के लिए 2023 एक महत्वपूर्ण वर्ष होगा और उनकी सरकार संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के भरसक प्रयास कर रही है। विदेशी मुद्रा भंडार में भारी कमी के कारण श्रीलंका 2022 में एक अभूतपूर्व वित्तीय संकट की चपेट में आ गया था। इसके चलते देश में राजनीतिक उथल-पुथल पैदा हो गई थी और शक्तिशाली राजपक्षे परिवार को सत्ता गंवानी पड़ी थी। विक्रमसिंघे ने नववर्ष संदेश में कहा, “पिछले साल सबसे मुश्किल दौर, अपार कठिनाइयों, अनिश्चितताओं और निराशा से गुजरने के बाद हम नए साल 2023 में प्रवेश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, “मैं उस भारी बोझ को समझता हूं जो हम सभी पर आ पड़ा है और उन झटकों को भी जो देश के दयनीय आर्थिक पतन के कारण हममें से अधिकतर लोगों को झेलने पड़े हैं।” अप्रैल से जुलाई तक, श्रीलंका में अराजकता का माहौल देखने को मिला था। ईंधन केंद्रों पर लंबी कतारें लगी थीं और खाली रसोई गैस सिलेंडर लिए हजारों लोग विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए थे। श्रीलंका सरकार ने पिछले साल मई में घोषणा की थी कि 50 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज में फंसा श्रीलंका दिवालिया होने के कगार पर है। विक्रमसिंघे ने कहा, “वास्तव में, 2023 एक महत्वपूर्ण वर्ष होगा, जिसमें हम अर्थव्यवस्था में बदलाव की योजना बना रहे हैं। 2023 ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी का 75वां साल भी है।” चार फरवरी को 1948 में ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के उपलक्ष्य में हर साल इस तारीख को श्रीलंका में राष्ट्रीय दिवस या स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
read more
दुनियाभर में आतिशबाजी और रोशनी की जगमगाहट के साथ नए साल का स्वागत आतिशबाजी के साथ 2023 की शुरुआत करते हुए दुनिया भर में नए साल का जश्न मनाया गया। इस तरह एक साल का अंत हो गया जिसमें यूरोप में युद्ध छिड़ा, ब्रिटिश राजशाही में नया अध्याय लिखा गया और मुद्रास्फीति पर वैश्विक चिंताएं बनी रहीं। नए साल की शुरुआत मध्य प्रशांत क्षेत्र में किरीबाती जैसे छोटे देश से शुरू हुई और फिर ‘टाइम जोन’ के अनुसार रूस तथा न्यूजीलैंड में होते हुए एशिया, यूरोप और फिर अमेरिकी देशों में नववर्ष प्रारंभ हुआ। न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर पर जगमगाहट और उमंग भरे माहौल के बीच वर्ष 2023 की आगवानी की गई।
read more
पाकिस्तान में नये साल के जश्न में हुई गोलीबारी, 22 लोग घायल पाकिस्तान में कराची सहित कई बड़े शहरों में नये साल का स्वागत हवा में गोलियां चला कर की गईं, जिसमें कम से कम 22 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। शनिवार रात 12 बजते ही नये साल का स्वागत करने के लिए कराची में गोलीबारी की आवाज़ गूंज उठी। पाकिस्तानी टेलीविजन नेटवर्क जियो टीवी के मुताबिक, कराची के अलग-अलग हिस्सों में की गई हवाई गोलीबारी में बच्चों और महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। हालांकि, शहर में हथियारों के प्रदर्शन पर रोक है। अस्पतालों के सूत्रों ने बताया कि घायल हुए आठ लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चार घायलों को जिन्ना अस्पताल में और महिलाओं और बच्चों सहित 10 लोगों को अब्बासी शहीद अस्पताल ले जाया गया। कोरंगी में गोलीबारी के सिलसिले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से तीन पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। समाचार चैनल की खबर के मुताबिक, कराची के लोग नये साल का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। सिंध के गवर्नर कामरान टेसोरी भी लोगों के साथ नुमाइश चौरंगी इलाके में आतिशबाजी देखने पहुंचे।
read more
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 20 साल पुराने दस्तावेज जारी किए, जो 2002 में उसकी चिंताओं से जुड़े हुए हैं प्रत्येक वर्ष ऑस्ट्रेलिया का अभिलेखागार 20 साल पुराने कैबिनेट दस्तावेजों को सार्वजनिक करता है और इस बार उसने नव वर्ष पर इन दस्तावेजों को जारी किया है। सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों में वर्ष 2002 के कैबिनेट रिकॉर्ड हैं जो इससे एक साल पहले हुई दो अहम घटनाओं की पृष्ठभूमि में सरकार की कार्यप्राणाली को इंगित करती है। पहली घटना अगस्त 2001 की है, जब ऑस्ट्रेलियाई सैनिक नार्वे के जहाज एमवी टाम्पा पर सवार हुए, जिसपर 400 से अधिक शरणार्थी मौजूद थे। इसके तुरंत बाद सरकार नया विधेयक लेकर आई जिसमें ऑस्ट्रेलिया की मुख्यभूमि पर ‘‘अवैध तरीके से आने’’वालों को रोकने का प्रावधान था।
read more
समुद्र तट पर कचरे का अंबार लगने की समस्या से जूझ रहा नाइजीरिया नाइजीरिया की 180 किलोमीटर लंबी अरारोमी तटरेखा के पास नौ महीने तक समुद्री गंदगी पर अध्ययन करते समय हमें बोतलों, प्लास्टिक थैलियों और सर्जिकल मास्क समेत 29,029 वस्तुएं मिलीं। इस कचरे का वजन 465.
read more
पोप बेनेडिक्ट ने यौन शोषण के मामलों को लेकर वेटिकन में कई विवादास्पद सुधार किए जनवरी (एपी) पोप एमेरिटस (सेवामुक्त) बेनेडिक्ट 16वें को 20वीं सदी के सर्वाधिक बौद्धिक कैथोलिक धर्मशास्त्रियों में से एक होने का श्रेय दिया जाता है। उन्हें एक ऐसे पोप के रूप में जाना जाता था, जिन्होंने किताबों, उपदेशों और भाषणों के माध्यम से ईसाई धर्म का प्रचार किया। हालांकि, उन्हें शायद ही कभी अपनी विरासत के किसी अन्य महत्वपूर्ण पहलू का श्रेय मिला हो। उन्होंने वेटिकन को पादरियों से जुड़े यौन शोषण के मामलों से बचाए रखा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की वकालत की।
read more
युगांडा में नए साल के जश्न के दौरान भगदड़, नौ लोगों की मौत पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा की राजधानी कंपाला के एक लोकप्रिय मॉल में नए साल के जश्न के दौरान मची भगदड़ में बच्चों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह भगदड़ नमासुबा उपनगर के फ्रीडम सिटी मॉल में उस समय हुई, जब लोग आतिशबाजी देखने के लिए एक तरफ जमा हो रहे थे। कंपाला मेट्रोपॉलिटन उप पुलिस प्रवक्ता ल्यूक ओवोयेसिग्यिरे ने कहा कि यह घटना आधी रात को हुई थी ‘‘जब नए साल के जश्न के एक कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बाहर जाने और आतिशबाजी का प्रदर्शन देखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।’’
read more
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तालिबान के पांच आतंकवादी गिरफ्तार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे तालिबान के पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों को पंजाब के तीन जिलों- शेखूपुरा, डी.
read more
विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के अपने समकक्ष शैलेनबर्ग से मुलाकात की विदेश मंत्री एस.
read more
नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने चीनी सहायता से निर्मित पोखरा हवाई अड्डे का उद्घाटन किया प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने पश्चिमी नेपाल के पर्यटन केंद्र पोखरा में चीनी सहायता से निर्मित एक क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का रविवार को उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ ने पोखरा क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (पीआरआईए) के आधिकारिक उद्घाटन के अवसर पर एक पट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री विष्णु पौडेल और अन्य शीर्ष नेता भी उपस्थित थे। फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। पीआरआईए, ‘नेपाल-चीन बेल्ट एंड रोड’ (बीआरआई) पहलकी एक प्रमुख परियोजना है, जिसका निर्माण चीनी ऋण सहायता से किया गया था। प्रचंड ने इस मौके पर कहा कि हवाई संपर्क नेपाल जैसे देश के लिए संपर्क का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने कहा, ‘‘देश के तीसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में आज से पोखरा में हवाई अड्डे का संचालन शुरू हो गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस हवाई अड्डे के खुलने से पोखरा का अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र के साथ संबंध स्थापित हो गया है।’’ प्रधानमंत्री ने चीनी सरकार से रेलवे सेवाओं और अन्य परियोजनाओं के निर्माण में सहायता करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार सामाजिक न्याय, सुशासन और जनता की समृद्धि के मूल मंत्र के साथ काम करेगी।
read more
Pakistan में नए साल के मौके पर हादसा , जश्न की गोलीबारी में 22 लोग घायल इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कराची सहित कई बड़े शहरों में नये साल का स्वागत हवा में गोलियां चला कर किया गया, जिसमें कम से कम 22 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। शनिवार रात 12 बजते ही नये साल का स्वागत करने के लिए कराची में गोलीबारी की आवाजें गूंज उठीं। पाकिस्तानी की मीडिया के मुताबिक, कराची के अलग-अलग हिस्सों में की गई हवाई गोलीबारी में बच्चों और महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। हालांकि, शहर में हथियारों के प्रदर्शन पर रोक है। अस्पतालों के सूत्रों ने बताया कि घायल हुए आठ लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चार घायलों को जिन्ना अस्पताल में और महिलाओं और बच्चों सहित 10 लोगों को अब्बासी शहीद अस्पताल ले जाया गया। कोरंगी में गोलीबारी के सिलसिले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से तीन पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कराची के लोग नये साल का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। सिंध के गवर्नर कामरान टेसोरी भी लोगों के साथ नुमाइश चौरंगी इलाके में आतिशबाजी देखने पहुंचे। इसी तरह के जश्न की खबरें लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी से भी मिली हैं।
read more
GST Revenue में हुआ फायदा, सराकर को 15 प्रतिशत बढ़कर 1.
read more
MP में कांग्रेस का आंतरिक सर्वे पार्टी की हार दर्शा रहा है और राहुल जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं!
read more
साल के पहले दिन BCCI की अहम बैठक, विश्व कप को लेकर दिखाई सख्ती बीसीसीआई साल 2023 के पहले दिन से ही एक्शन के मूड में नजर आई है। इस दिन बीसीसीई ने एक रिव्यू मीटिंग का आयोजन किया है। इस बैठक में भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप के प्रदर्शन पर भी इस बैठक में चर्चा की गई है। बीसीसीआई की बैठक में कहा गया कि खिलाड़ियों को टीम में चयन पाने के लिए योयो टेस्ट देना होगा। खिलाड़ी इस टेस्ट में पास होंगे तभी वो टीम में चयन लेने के लिए पात्र होंगे। क्या है योयो टेस्टबता दें कि योयो टेस्ट एक फिटनेस टेस्ट है जिसमें खिलाड़ियों की फिटनेस की जांच की जाती है। इस टेस्ट में खिलाड़ियों का स्टेमिना भी देखा जाता है। इस टेस्ट में पूरी तरह से टेक्नोलॉजी की मदद से लिया जा सकता है। बता दें कि टेस्ट में 20 मीटर पर एक शंकु रखा होता है। इसमें खिलाड़ियों को दौड़ना होता है। बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में खेलने से पहले घरेलू सेशन भी खेलना होगा। बैठक में बीसीसीआई ने योयो टेस्ट और डेक्सा को चयन प्रक्रिया का हिस्सा बना दिया है। इस बैठक में इस वर्ष होने वाले विश्व कप को लेकर भी चर्चा की गई है।आईपीएल 2023 और विश्व कप 2023 को लेकर भी इस बैठक में विचार विमर्श किया गया है। आईसीसी विश्व कप 2023 की तैयारियों के लिए, एनसीए आईपीएल फ्रेंचाइजी को लेकर भी चर्चा की गई है। इन दिग्गजों की मौजूदगी में हुई बैठकबीसीसीआई की बैठक में अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़, एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी मौजूद रहे। इस बैठक में चेतन शर्मा भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023, आईपीएल 2023, खिलाड़ियों की उपलब्धता, फिटनेस, कार्यभार आदि को लेकर विस्तृत रुप में चर्चा की गई है।
read more
Western Mexico में बस पलटने से 15 लोगों की मौत, 47 घायल मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के प्रशांत तटीय राज्य नयारित में एक राजमार्ग पर पर्यटकों को ले जा रही बस पलटने से 15 लोगों की मौत हो गयी तथा 47 घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नजदीकी राज्य ग्वानजुआतो में अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री राज्य के लियोन शहर के हैं। मेक्सिको में मित्रों, रिश्तेदारों या पड़ोसियों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए बस किराये पर लेना आम बात है।
read more
National Badminton Trials 2023 में हिस्सा नहीं लेने वाले खिलाड़ियों में साइना भी शामिल नयी दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की चैम्पियन साइना नेहवाल उन बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 14 से 19 फरवरी को दुबई में होने वाली एशियाई टीम चैम्पियनशिप के लिये होने वाले राष्ट्रीय बैडमिंटन ट्रायल्स में हिस्सा नहीं लेंगे। पूर्व नंबर एक साइना को आकर्षि कश्यप और मालविका बंसोड के साथ ट्रायल्स के लिये शामिल किया गया था। सीनियर चयन समिति को एशियाई प्रतियोगिता में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के साथ दूसरी महिला एकल खिलाड़ी चुनने के लिये इन तीनों के नाम शामिल किये थे। लेकिन साइना और मालविका दोनों ने ट्रायल्स में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा की।
read more
Tata Motors की कुल घरेलू बिक्री दिसंबर में 10 फीसदी बढ़ी नयी दिल्ली। घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स की दिसंबर 2022 में कुल घरेलू बिक्री दस फीसदी की वृद्धि के साथ 72,997 इकाई रही है जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि मेंकंपनी ने 66,307 वाहन बेचे थे। टाटा मोटर्स ने रविवार को एक बयान में कहा कि घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री समीक्षाधीन महीने में 40,043 इकाई रही है जो दिसंबर 2021 की 35,299 इकाई की तुलना में 13.
read more
New Year 2023 Celebration । कार्तिक आर्यन से लेकर आलिया भट्ट तक हस्तियों ने कुछ इस अंदाज में किया नए साल का स्वागत, देखिए तस्वीरें दुनियाभर के लोगों ने आतिशबाजियों के साथ 2023 की धमाकेदार शुरुआत की है। बॉलीवुड, टीवी से लेकर साउथ इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां भी इससे अछूती नहीं रहीं। भारतीय कलाकारों ने बड़े खास अंदाज में नए साल का स्वागत किया है। सभी हस्तियों ने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर फैमिली के साथ नए साल का जश्न मनाया है, जिनकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ शेयर की। ऐसे में चलिए भारतीय कलाकारों के नए साल के जश्न पर एक नजर डाल लेते हैं।
read more
वर्ष 2022 में रुपया डॉलर के मुकाबले 11 फीसदी गिरा, 2013 के बाद सबसे बुरा प्रदर्शन नयी दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आक्रामक मौद्रिक नीति ने वर्ष 2022 में पूरे साल लगातार डॉलर को मजबूत किया जिससे भारतीय रुपये का भाव अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इस साल 11 प्रतिशत से अधिक गिर गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2021 के अंत में 74.
read more
Toyota की बिक्री दिसंबर में 3.
read more
Crime Patrol पर दिखाई गई Shraddha Aftab की स्टोरी, सोशल मीडिया पर इस कारण होने लगा विरोध इन दिनों सोनी टीवी पर आम जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। सोनी टीवी के शो 'क्राइम पेट्रोल' पर हाल ही में दिल्ली के श्रद्धा वॉकर हत्याकांड को दिखाया गया था। इस टीवी शो में किरदारों के नामों और धर्म को बदल कर दिखाया गया था जिसे देखकर व्यूअर्स में काफी नाराजगी है।
read moreLorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero