अनुराग ठाकुर ने युवा प्रवासियों से भारत में निवेश, नवाचार करने की अपील की
National अनुराग ठाकुर ने युवा प्रवासियों से भारत में निवेश, नवाचार करने की अपील की

अनुराग ठाकुर ने युवा प्रवासियों से भारत में निवेश, नवाचार करने की अपील की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को युवा भारतीय प्रवासियों से भारत में निवेश करने, नवाचार शुरू करने, अपने विचारों को क्रियान्वित करने और देश की समस्याओं का समाधान करने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं ने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप देश बनाया है। तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा, ‘‘भारत वर्ष 2022 में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। उसने उस देश (ब्रिटेन) को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की, जिसने 200 वर्षों तक उस पर राज किया।” उन्होंने कहा कि युवा प्रवासी भारतीय अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत से आगे बढ़ रहे हैं, पर उनके दिल में भारत बसता है। उन्होंने युवा भारतीय प्रवासियों को ‘भारत में निवेश करने और अपने विचारों एवं नवाचारों को क्रियान्वित करने के लिए’ आमंत्रित किया। ठाकुर ने कहा, “बीते साल भारत स्टार्ट-अप के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया। उस समय जब पूरी दुनिया महामारी से लड़ रही थी, तब भारतीय युवाओं ने स्टार्ट-अप शुरू करने का अवसर देखा।” उन्होंने कहा, “भारत के युवाओं ने ही पिछले आठ वर्षों में भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप देश बनाने का काम किया है। आज देश में 80,000 से ज्यादा स्टार्टअप हो गए हैं।” ठाकुर ने कहा कि जब दुनिया कोविड-19 से लड़ रही थी, भारत के युवा अपने स्टार्टअप को यूनिकॉर्न का दर्जा देने का काम कर रहे थे; आपदा के समय भी अवसर की बात युवाओं ने दिखाई और हमारी 50 स्टार्टअप को यूनिकॉर्न का दर्जा भी आपदा के समय मिला, ये भारत के युवाओं की शक्ति दिखाता है। ठाकुर ने कहा, “भारत आए युवा प्रवासी देश के अन्य युवाओं से जरूर मिलें और उनके साथ घूमने का प्रयास अवश्य करें। आप भारत में जितना घूमेंगे, भारत की विशेषताओं एवं समस्याओं को उतना अधिक समझेंगे। समस्याओं का समाधान करने में आप बहुत बड़ा सहयोग कर सकते हैं।”

read more
कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल है, क्या राहुल उसे खराब करना चाहते हैं : अनुराग ठाकुर
National कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल है, क्या राहुल उसे खराब करना चाहते हैं : अनुराग ठाकुर

कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल है, क्या राहुल उसे खराब करना चाहते हैं : अनुराग ठाकुर नयी दिल्ली। कांग्रेस द्वारा कश्मीर में तिरंगा फहराने की घोषणा के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि क्या राहुल गांधी ऐसे समय में घाटी में माहौल खराब करने जाना चाहते हैं जब जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए समाप्त होने के बाद हालात बेहतर हुए और रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक आए हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘‘पीटीआई भाषा’’ से खास बातचीत में कहा, ‘‘ आज जम्मू कश्मीर में कोई भी, कहीं भी तिरंगा फहरा सकता है, अब कोई रोक नहीं है क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त कर दिया है। ’’ उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में, 1.

read more
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया डैशबोर्ड लॉन्च किया
Sports खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया डैशबोर्ड लॉन्च किया

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया डैशबोर्ड लॉन्च किया खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को ‘खेलो इंडिया डैशबोर्ड’ लांच किया जहां लोगों को इस कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाली विभिन्न योजनाओं के संबंध में सारी जानकारी एक ही मंच पर मिल जायेगी। इस डिजिटल मंच पर खेलो इंडिया कार्यक्रम से संबंधित खिलाड़ियों, कोचों, स्थलों और योजनाओं के आंकड़ों का डाटा होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण के शुक्रवार को एक बयान के अनुसार, ‘‘डैशबोर्ड ‘रियल टाइम’ में अपडेट किया जायेगा जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को खेलो इंडिया की विभिन्न योजनाओं की सभी जानकारी प्रदान करना है। ’’

read more
Anurag Thakur बोले- आतंक के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति, चीन पर राहुल से पूछ लिया यह सवाल
National Anurag Thakur बोले- आतंक के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति, चीन पर राहुल से पूछ लिया यह सवाल

Anurag Thakur बोले- आतंक के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति, चीन पर राहुल से पूछ लिया यह सवाल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है और इससे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अनुराग ठाकुर का यह बयान पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो उस बयान के पलटवार में आया है जिसमें उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिलावल भुट्टो का बयान और पाक मंत्री की धमकी आतंकवाद पर भारत के सख्त कार्रवाइयों और जांच के दबाव को दिखाती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद और टेरर फंडिंग का समर्थन करना बंद करना चाहिए नहीं तो उसे खुद इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।  इसे भी पढ़ें: खैबर पख्तूनख्वा में हुआ आतंकी हमला, पुलिस स्टेशन को आतंकियों ने बनाया निशाना

read more
Delhi में PAK उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन, अनुराग ठाकुर बोले- पाकिस्तान की हरकतों और मंसूबों को दुनिया देख चुकी है
National Delhi में PAK उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन, अनुराग ठाकुर बोले- पाकिस्तान की हरकतों और मंसूबों को दुनिया देख चुकी है

Delhi में PAK उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन, अनुराग ठाकुर बोले- पाकिस्तान की हरकतों और मंसूबों को दुनिया देख चुकी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने विवादित बयान दे दिया था। बिलावल भुट्टो के इस बयान के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ भारत में विरोध एक बार फिर से तेज हो गया है। दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बयान को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा पाकिस्तान सरकार के खिलाफ भी जमकर नारे भी लगे। दूसरी ओर, बिलावल भुट्टो के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि पाकिस्तान की हरकतों को पूरी दुनिया जानती है। वह आतंकवादियों को काफी लंबे समय से पनाह दे रहा है।  इसे भी पढ़ें: S Jaishankar ने लगाई लताड़ तो बौखलाया पाकिस्तान, पीएम मोदी के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने कर दी अपमानजनक टिप्पणी

read more
रमीज राजा के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, सही समय का इंतजार करें, भारत खेल जगत में बहुत बड़ी ताकत है
Cricket रमीज राजा के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, सही समय का इंतजार करें, भारत खेल जगत में बहुत बड़ी ताकत है

रमीज राजा के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, सही समय का इंतजार करें, भारत खेल जगत में बहुत बड़ी ताकत है 2023 का एशिया कप पाकिस्तान में होना है। हालांकि, भारत की ओर से साफ तौर पर कह दिया गया है कि टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी। वहीं, पाकिस्तान की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है। हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने साफ तौर पर कहा है कि अगर भारत एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आता है। तो पाकिस्तान की टीम भी 2023 विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगी। दरअसल, 2023 का एकदिवसीय विश्वकप भारत में ही होना है। इसी को लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से सवाल पूछा गया। अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि सही समय का इंतजार करें। एक वक्त आएगा जब खेल की दुनिया में भारत बड़ी शक्ति है।  इसे भी पढ़ें: बुरे समय में धोनी ने दिया था कोहली का साथ, कोहली ने फिर शेयर किया माही का मैसेज

read more
‘केजरीवाल सरकार की शिक्षा की पोल खुली है’, MCD Election के प्रचार में बोले अनुराग ठाकुर
National ‘केजरीवाल सरकार की शिक्षा की पोल खुली है’, MCD Election के प्रचार में बोले अनुराग ठाकुर

‘केजरीवाल सरकार की शिक्षा की पोल खुली है’, MCD Election के प्रचार में बोले अनुराग ठाकुर दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा लगातार प्रचार कर रहे हैं। आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वसंत कुंज और पालम इलाके में जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर धर्मेंद्र प्रधान भी चितरंजन पार्क में एक रोड शो में शामिल हुए। आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जबरदस्त तरीके से आम आदमी पार्टी के दावों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नए स्कूल खोलना तो दूर, चल रहे स्कूलों में 750 में तो प्रिंसिपल तक नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि केजरीवाल बड़े दावे करते हैं और केवल लूटने का काम करते हैं। इसे भी पढ़ें: दिल्ली MCD चुनाव में कांग्रेस के बड़े वादे, सभी पेंडिंग हाउस टैक्स माफ, गांवों में नहीं देना होगा टैक्स

read more
हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम, अनुराग ठाकुर समेत इन दिग्गजों ने डाले वोट
National हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम, अनुराग ठाकुर समेत इन दिग्गजों ने डाले वोट

हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम, अनुराग ठाकुर समेत इन दिग्गजों ने डाले वोट हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्री मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई नेताओं ने मतदान कर दिया है। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। जयराम ने परिवार के साथ किया वोटराज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी अपना मतदान कर दिया है। उन्होंने अपने परिवार के समेत मंडी के सिराज विधानसभा के पोलिंग स्टेशन 44 में वोट डाला है। अपना मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि जीत को लेकर वो आश्वस्त है। बता दें कि मतदान करने से पहले जयराम ठाकुर ने पत्नी साधना ठाकुर और बेटियां चंद्रिका ठाकुर और प्रियंका ठाकुर के साथ मंदिर में पूजा की। इसके बाद सभी साथ में मतदान करने पहुंचे। वहीं मतदान करने से पहले जयराम ठाकुर की बेटी का भी बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बेटी चंद्रिका ने कहा कि हम खुश और रिलेक्स है। मंडी की जनता हमेशा ही अपने मुख्यमंत्री जयराम का समर्थन करती आई है। इस बार भी जनता का समर्थन हमें मिलने जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पूजा के बाद किया मतदानहिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ शिमला में शनि मंदिर में पूजा की। पूजा करने के बाद ही दोनों मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की जीत पर भी विश्वास जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विजयी होगी। हालांकि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि इस संबंध में जानकारी नहीं है। ये फैसला आला कमान का होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकर और पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने डाला वोटहिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मतदान किया। ये अपने पूरे परिवार के साथ हमीरपुर के समीरपुर स्थित पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने पहुंचे थे। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में चुनाव लड़ रहे है। राज्य में उनके नेतृत्व में बीते पांच वर्षों में सरकार ने अच्छा काम किया है। जनता इस बार भी डबल इंजन सरकार पर भरोसा करेगी और बीजेपी को ही सत्ता मिलेगी।  कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने डाला वोटकांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भी शिमला के सैनिक रेस्ट हाउस पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग कर मतदान किया है। उन्होंने मतदान करने के बाद मीडिया के लिए पोज भी दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल बदलाव का इंतजान कर रही है। सरकारी कर्मचारी, नौजवान, महिलाएं हर व्यक्ति सरकार से परेशान है। हम पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने वाले है। 15 हजार से अधिक की ऊंचाई पर बना है पोलिंग स्टेशनबता दें कि इस बार हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग ने 15 हजार से अधिक की ऊंचाई पर भी पोलिंग बूथ बनाया है। लाहौल स्पिति जिले के स्पीति क्षेत्र में ताशीगंग, काजा में 15,256 फुट की ऊंचाई पर पोलिंग बूथ बनाया गया है। इस मतदान केंद्र पर 52 मतदाता पने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

read more
‘कांग्रेस की सरकारों ने नहीं होने दिया विकास’, अनुराग ठाकुर बोले- ये चुनावों के समय झूठे वादे करते हैं
National ‘कांग्रेस की सरकारों ने नहीं होने दिया विकास’, अनुराग ठाकुर बोले- ये चुनावों के समय झूठे वादे करते हैं

‘कांग्रेस की सरकारों ने नहीं होने दिया विकास’, अनुराग ठाकुर बोले- ये चुनावों के समय झूठे वादे करते हैं हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर प्रचार का दौर चरम पर है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी 'गरीबी हटाओ' कहा करते थे। राहुल और प्रियंका गांधी ने भी यही नारा लगाया था। लेकिन जब मैं (भाजपा की) तिरंगा यात्रा के दौरान अमेठी गया था, तो मैंने झोंपड़ियों की लंबी कतार देखी थी। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद क्या बदला?

read more
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस चुनावी वादों के नाम पर मतदाताओं में भ्रम फैलाना बंद करे
National अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस चुनावी वादों के नाम पर मतदाताओं में भ्रम फैलाना बंद करे

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस चुनावी वादों के नाम पर मतदाताओं में भ्रम फैलाना बंद करे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी चुनावी वादों के नाम पर मतदाताओं के बीच भ्रम फैलाना बंद करे जब वह खुद अनिश्चित भविष्य का सामना कर रही है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित किया जहां 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने राज्य के चुराह, ज्वालामुखी और नूरपुर निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जिस पार्टी (कांग्रेस) की अपनी कोई गारंटी नहीं है, उसे ‘चुनाव गारंटी’ की आड़ में लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए।’’ ठाकुर ने कहा, ‘‘पहले भी कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ते के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाया था और अब वह रोजगार के वादे के साथ घूम रही है।’’

read more
अनुराग ठाकुर का तंज, टुकड़े-टुकड़े  गिरोह के साथ भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं राहुल गांधी
National अनुराग ठाकुर का तंज, टुकड़े-टुकड़े गिरोह के साथ भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं राहुल गांधी

अनुराग ठाकुर का तंज, टुकड़े-टुकड़े गिरोह के साथ भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं राहुल गांधी हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाद्रा के इस यात्रा से दूर रहने पर सवाल उठाया। हमीरपुर से सांसद ठाकुर ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछले पांच साल में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों’’ की वजह से हिमाचल प्रदेश में सत्ता में वापस लौटेगी।  इसे भी पढ़ें: Himachal Election: हिमाचल में अनुराग ठाकुर बोले- डबल इंजन की गाड़ी, भाजपा के संग पहाड़ी

read more
Himachal Election: हिमाचल में अनुराग ठाकुर बोले- डबल इंजन की गाड़ी, भाजपा के संग पहाड़ी
National Himachal Election: हिमाचल में अनुराग ठाकुर बोले- डबल इंजन की गाड़ी, भाजपा के संग पहाड़ी

Himachal Election: हिमाचल में अनुराग ठाकुर बोले- डबल इंजन की गाड़ी, भाजपा के संग पहाड़ी हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार जारी है। इन सबके बीच अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि हिमाचल प्रदेश में फिलहाल डबल इंजन की गाड़ी है और भाजपा के संग पहाड़ी हैं। अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर यह बताने की कोशिश की है कि हिमाचल प्रदेश के लोग सुधार भाजपा के साथ हैं। हिमाचल प्रदेश को पहाड़ी राज्य भी कहा जाता है जहां ज्यादातर क्षेत्र पहाड़ों के बीच हैं। अपने वक्तव्य के दौरान अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर भी जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिसके पास यह 'कमल' का चुनाव चिन्ह है वही भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार है और बाकियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की है, 6 साल के लिए निष्कासित किया है, कई को प्राथमिक सदस्यता से निकाला है।  इसे भी पढ़ें: हिमाचल में कांग्रेस ने राजपरिवार के कुछ सदस्यों को उतारा, भाजपा ने कहा, ‘राजा रानी’ की जगह नहीं

read more
अनुराग ठाकुर सोमवार को सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान देंगे
National अनुराग ठाकुर सोमवार को सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान देंगे

अनुराग ठाकुर सोमवार को सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान देंगे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वार्षिक सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान देंगे। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आकाशवाणी द्वारा स्मारक व्याख्यान का आयोजन किया जाता है। पटेल को तत्कालीन रियासतों का भारत संघ के साथ एकीकरण का मुख्य वास्तुकार माना जाता है।

read more
अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल को बताया अराजकता का प्रतीक
National अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल को बताया अराजकता का प्रतीक

अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल को बताया अराजकता का प्रतीक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘अराजकता का प्रतीक’ बताया। सूचना और प्रसारण मंत्री ठाकुर केजरीवाल की अपील के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने नोटों पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीरों को शामिल करने की अपील की थी।

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero