PM Modi Roadshow In Delhi | 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर, दिल्ली में होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य रोड शो
National PM Modi Roadshow In Delhi | 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर, दिल्ली में होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य रोड शो

PM Modi Roadshow In Delhi | 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर, दिल्ली में होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य रोड शो नयी दिल्ली। 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज (16 जनवरी 2023) राष्ट्रीय राजधानी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक भव्य रोड शो आयोजित करेगी। रोड शो दिल्ली के पटेल चौक से एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर तक आयोजित किया जाएगा, जहां भाजपा अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करेगी। यह दोपहर 3 बजे शुरू होने वाला है और इसमें भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। रोड शो के दौरान विभिन्न राज्यों के कलाकारों के भी प्रदर्शन करने की संभावना है। इसे भी पढ़ें: National Executive meeting: कार्यकारिणी से पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शोरोड शो के बाद भाजपा अपनी दो दिवसीय बैठक शुरू करेगी जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल के विस्तार का समर्थन करने और विधानसभा और आम चुनावों के लिए अपनी रणनीति पर विचार-विमर्श करने की संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है और उनके 2024 के लोकसभा चुनाव समाप्त होने तक पार्टी का नेतृत्व करने की संभावना है।इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: भदोही में पत्नी की बेवफाई के चलते मजदूर ने फंदे से लटककर खुदकुशी की भाजपा की दो दिवसीय बैठक भी होगी

read more
Ramcharitmanas Controversy | तेजस्वी यादव का भाजपा पर तंज, कहा- ‘रामचरितमानस’ विवाद के पीछे भाजपा की साजिश
National Ramcharitmanas Controversy | तेजस्वी यादव का भाजपा पर तंज, कहा- ‘रामचरितमानस’ विवाद के पीछे भाजपा की साजिश

Ramcharitmanas Controversy | तेजस्वी यादव का भाजपा पर तंज, कहा- ‘रामचरितमानस’ विवाद के पीछे भाजपा की साजिश पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजद से ताल्लुक रखने वाले अपने कैबिनेट सहयोगी द्वारा 'रामचरितमानस' के कथित अपमान के विवाद के लिए भाजपा की "

read more
National Executive meeting: कार्यकारिणी से पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू
National National Executive meeting: कार्यकारिणी से पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू

National Executive meeting: कार्यकारिणी से पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले सोमवार को पार्टी के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक शुरू हुई। राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में हो रही इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जे.

read more
BJP ने कहा कि राजनीतिक दलों को Joshimath के बारे में भविष्यवाणियों और नकारात्मक टिप्पणियों से बचना चाहिए
National BJP ने कहा कि राजनीतिक दलों को Joshimath के बारे में भविष्यवाणियों और नकारात्मक टिप्पणियों से बचना चाहिए

BJP ने कहा कि राजनीतिक दलों को Joshimath के बारे में भविष्यवाणियों और नकारात्मक टिप्पणियों से बचना चाहिए उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जोशीमठ भू-धंसाव के बारे में विशेषज्ञ एजेंसियों की अंतिम रिपोर्ट आने तक पूर्वानुमानों और नकारात्मक टिप्पणियों से परहेज करने को कहा। उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यहां जारी एक बयान में कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं व जोशीमठ नगर में भू-धसांव के स्थायी समाधान को लेकर हम सभी प्रतिबद्ध हैं, लिहाज़ा जोशीमठ के अस्तित्व पर संकट जैसी गैरजरूरी चर्चा पर्यटन प्रदेश की छवि के लिए नुकसानदायक होगी। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में भू-धसांव की आपदा सामने आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगरानी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रशासनिक तंत्र प्रभावितों को सहायता पहुंचाने तथा विभिन्न एजेंसियों से आपदा की जांच कराने के दोनों मोर्चों पर युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। भट्ट ने अफसोस जताते हुए कहा कि नगर का लगभग एक चौथाई हिस्सा भू-धंसाव से प्रभावित है, लेकिन छवि यह बनाई जा रही है कि जोशीमठ का अस्तित्व समाप्त होने जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर अनुमान आधारित नकारात्मक जानकारियां प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इससे न सिर्फ प्रभावित लोगों बल्कि देश भर के नागरिकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है जिसके दूरगामी परिणाम देवभूमि की छवि पर पड़ सकते हैं।’’ भट्ट ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि जैसे ही सभी एजेंसियों की सयुंक्त रिपोर्ट का अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा, सरकार बिना समय गंवाए, स्थायी समाधान के काम मे जुट जाएगी। उन्होंने कहा लिहाज़ा सभी लोगों से विशेषकर राजनीतिक पार्टियों से आग्रह है कि प्रभावितों की मदद को आगे आएं, लेकिन अपनी प्रतिक्रियाओं में भय दिखाकर आम लोगों में खौफ न फैलाएं।

read more
गुरुग्राम में BJP नेता की हत्या के मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार
National गुरुग्राम में BJP नेता की हत्या के मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

गुरुग्राम में BJP नेता की हत्या के मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुखबीर खटाना की हत्या के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान दीपक के रूप में की गयी है। दीपक सेक्टर-65 क्षेत्र के बुआपुर गांव का रहने वाला है और गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर का करीबी माना जाता है। एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भाजपा नेता की हत्या के मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले साल एक सितंबर को गुरुग्राम के गुरुद्वारा रोड स्थित रेमंड के शोरूम में भाजपा नेता खटाना की हत्या कर दी गयी थी। रिथोज गांव के रहने वाले सुखबीर खटाना अपने एक मित्र के साथ रेमंड के शोरूम में कपड़े खरीदने के लिए गए थे। दोनों लोगों ने जैसे ही शोरूम में प्रवेश किया, तभी चार अज्ञात बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

read more
उपेन्द्र कुशवाहा का आरोप : RJD के गुमराह नेता BJP की मदद कर रहे हैं
National उपेन्द्र कुशवाहा का आरोप : RJD के गुमराह नेता BJP की मदद कर रहे हैं

उपेन्द्र कुशवाहा का आरोप : RJD के गुमराह नेता BJP की मदद कर रहे हैं जनता दल (यूनाइटेड) संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा मंत्री चंद्रशेखर और विधायक सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई में देरी से उन अटकलों को बल मिल सकता है कि लालू प्रसाद की पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ समझौता कर लिया है। कुशवाहा ने यह तीखी टिप्पणी उस वक्त की जब पत्रकारों ने उनसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सुधाकर सिंह की व्यक्तिगत टिप्पणियों और ‘रामचरितमानस’ के बारे में चंद्रशेखर की अमर्यादित टिप्पणियों के बारे में सवाल किये। ‘रामचरितमानस’ को लेकर चंद्रशेखर की टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया था। कुशवाहा ने कहा, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने खुद कहा है कि सुधाकर सिंह का व्यवहार भाजपा को मदद करने समान है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने राजनीतिक विमर्श को रामचरितमानस के इर्द-गिर्द केंद्रित कर दिया है और इसमें कोई दोराय नहीं कि कि यदि विवाद जारी रहा तो सबसे अधिक फायदा भाजपा को ही होगा।’’ जद (यू) नेता ने कहा, उन दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का यह सही समय है, जिन्होंने महागठबंधन सरकार को शर्मसार किया है। अगर राजद उन लोगों पर लगाम नहीं लगाता है जो भाजपा की मदद कर रहे हैं तो भगवा पार्टी के साथ गुप्त सौदे के आरोप सही साबित होंगे। कुशवाहा ने कथित राजद-भाजपा सौदे की व्याख्या करने के लिए कानूनी राहत शब्द का इस्तेमाल किया और उनका परोक्ष इशाराराजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दर्ज मामलों की ओर था।.

read more
BJP के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित का निधन, मुख्यमंत्री समेत भाजपा BJP नेताओं ने जताया शोक
National BJP के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित का निधन, मुख्यमंत्री समेत भाजपा BJP नेताओं ने जताया शोक

BJP के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित का निधन, मुख्यमंत्री समेत भाजपा BJP नेताओं ने जताया शोक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 80 वर्ष थी। पूर्व विधायक के पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह दीक्षित घर पर सीढ़ियों से फिसल कर गिर गए थे और उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी। दीक्षित को लखनऊ के लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा नेताओं ने पूर्व विधायक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। लखनऊ में भाजपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सुंदरलाल दीक्षित के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करके ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

read more
Akhilesh Yadav ने BJP पर क्रूज को लेकर गलत दावा करने का लगाया आरोप
National Akhilesh Yadav ने BJP पर क्रूज को लेकर गलत दावा करने का लगाया आरोप

Akhilesh Yadav ने BJP पर क्रूज को लेकर गलत दावा करने का लगाया आरोप समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को लेकर शनिवार को गलत दावा करने का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि उन्हें पता चला है कि इस तरह की सेवा 17 साल से चल रही है। सपा अध्यक्ष ने यहां पार्टी नेता मनोज कुमार पांडेय की मां की पुण्यतिथि में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह जो पानी का जहाज है यह पिछले कई वर्षों से चल रहा है। यह नया नहीं है मुझे तो किसी ने जानकारी दी है कि 17 साल से चल रहा है। उन्होंने कहा,‘‘ सुनने में यहां तक आया है कि पानी के जहाज में बार भी है। ‘बार’ है या नहीं यह तो भाजपा के सदस्य ही बता सकते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी से रवाना किया। नदी में चलने वाला जहाज एमवी गंगा विलास अपने पहले सफर पर रवाना हो गया। यह 51 दिनों के अपने सफर में लगभग 3,200 किलोमीटर की यात्रा करेगा। इस दौरान यह भारत और बांग्लादेश में 27 नदी प्रणालियों को पार करते हुए बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक जाएगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार इस क्रूज में सभी लक्जरी सुविधाओं से युक्त तीन डेक, 36 पर्यटकों की क्षमता वाले 18 सुइट हैं। इस क्रूज की पहली यात्रा पर स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक रवाना हुए हैं।

read more
Akhilesh Yadav  का आरोप, भाजपा सरकार की निवेशक सम्मेलन को बताया फर्जी
National Akhilesh Yadav का आरोप, भाजपा सरकार की निवेशक सम्मेलन को बताया फर्जी

Akhilesh Yadav का आरोप, भाजपा सरकार की निवेशक सम्मेलन को बताया फर्जी समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का इन्वेस्टर मीट (निवेशक सम्‍मेलन) धोखा है। रायबरेली में उत्तर प्रदेश की विधानसभा के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडेय की मां की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार का इन्वेस्टर मीट (निवेशक सम्‍मेलन) धोखा है।

read more
भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक और ‘जन रसोई’ का  किया उद्घाटन
National भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक और ‘जन रसोई’ का किया उद्घाटन

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक और ‘जन रसोई’ का किया उद्घाटन नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य गौतम गंभीर ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र ‘पूर्वी दिल्ली’ में एक और ‘जन रसोई’ का उद्घाटन किया। यह एक रुपये में जरूरतमंद लोगों को ताजा भोजन देने की पहल का हिस्सा है। लक्ष्मी नगर के किशन कुंज स्थित नगर निगम के बेकार पड़े ढलाव केंद्र को पुनर्विकसित करके यह रसोई खोली गयी है। गंभीर ने बताया कि इस जन रसोई में रोजाना करीब एक हजार लोगों को दोपहर का भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह की जन रसोई विनोद नगर और शकरपुर में भी खोली गई थी, जिन्हें नगर निगम चुनाव की वजह से बंद कर दिया गया था, लेकिन अब उन्हें दोबारा खोल दिया गया है।  इसे भी पढ़ें: झुग्गियां गिराने संबंधी आदेश के खिलाफ ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया

read more
झुग्गियां गिराने संबंधी आदेश के खिलाफ ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया
National झुग्गियां गिराने संबंधी आदेश के खिलाफ ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया

झुग्गियां गिराने संबंधी आदेश के खिलाफ ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया नयी दिल्ली। धौला कुआं के पास स्थित झुग्गियों को गिराने के आदेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कुछ दिन पहले ही दिल्ली सरकार ने अपने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को धौला कुआं के पास स्थित झुग्गियों को गिराने के आदेश को तुरंत वापस लेने का निर्देश दिया था। पीडब्ल्यूडी ने 29 दिसंबर को नोटिस जारी कर धौला कुआं इलाके के झुग्गीवासियों को 15 दिनों के भीतर जमीन खाली करने को कहा था। इसे भी पढ़ें: PNB कस्टमर्स सावधान!

read more
राज्यपाल को मारने के लिए भेजेंगे आतंकी,  DMK नेता के विवादित बयान पर बीजेपी बोली- गुंडा एक्ट में करें गिरफ्तार
National राज्यपाल को मारने के लिए भेजेंगे आतंकी, DMK नेता के विवादित बयान पर बीजेपी बोली- गुंडा एक्ट में करें गिरफ्तार

राज्यपाल को मारने के लिए भेजेंगे आतंकी, DMK नेता के विवादित बयान पर बीजेपी बोली- गुंडा एक्ट में करें गिरफ्तार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि के बीच चल रहे विवाद के बीच डीएमके प्रवक्ता शिवाजी कृष्णमूर्ति के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। डीएमके प्रवक्ता ने कहा कि कि "

read more
राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार नफरत का बाजार बनाने में लगी है
National राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार नफरत का बाजार बनाने में लगी है

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार नफरत का बाजार बनाने में लगी है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मिले समर्थन के लिए बृहस्पतिवार को लोगों का आभार जताया और राज्य की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह प्रदेश में नफरत का बाजार बनाने में लगी है तथा विभिन्न वर्गों के बीच विभाजन पैदा कर रही है। उन्होंने हरियाणा में यात्रा पूरी होने के बाद जारी एक संदेश में यह भी कहा कि इस यात्रा से प्रदेश में लोगों के बीच जागरुकता आई। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज दोपहर भारत जोड़ो यात्रा ने हरियाणा में अपनी 8 दिनों की यात्रा पूरी की।‌ इस दौरान हरियाणा के लोगों ने हर कदम पर हमारा साथ, सहयोग और समर्थन दिया।’’ उनका कहना है, ‘‘हरियाणा के लोगों को एक अच्छा जीवन जीने के लिए आवश्यक हर चीज़ का आशीर्वाद प्राप्त है, लेकिन उनकी क्षमता बर्बाद की जा रही है। तीन काले कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ हरियाणा के किसानों ने ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया। इस आंदोलन में कई किसान शहीद भी हुए। फिर भी कृषि संकट ख़त्म नहीं हुआ है।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ दूध, दही और गुड़ की इस भूमि में यह एक त्रासदी है कि किसानों के बच्चे अब किसान नहीं बनना चाहते हैं। बेहतर भविष्य का सपना देखने वाले युवाओं के लिए कोई अन्य विकल्प भी नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में सबसे अधिक युवा बेरोज़गारी दर है और हताश युवा नौकरियों के लिए विदेशों की ओर रुख़ करते हैं। हरियाणवी युवाओं ने लंबे समय तक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, लेकिन अब सरकार से समर्थन न मिलने और एकेडमीज़ के बंद होने से उनके लिए यह रास्ता भी बंद हो रहा है। राहुल गांधी के मुताबिक, ‘‘हरियाणा के लोगों ने हमें बताया कि सरकार सुनियोजित ढंग से हिंदुओं, मुसलमानों और सिखों के बीच; किसानों और गैर-किसानों के बीच; तथा विभिन्न जातियों के लोगों के बीच विभाजन पैदा कर रही है। पिछले दशकों की सरकारों ने विकास के बीज बोए थे, जो अब फल दे रहे हैं। दुःख की बात है कि आज की सरकार नफ़रत का बाज़ार बनाने में लगी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शुक्र है कि यात्रा के माध्यम से थोड़ी देरी से ही सही, लेकिन जागृति आई है। पूर्व सैनिकों और मेडिकल छात्रों के यात्रा में शामिल होने के तुरंत बाद, केंद्र सरकार ने बकाया पेंशन जारी की और राज्य सरकार ने बॉन्ड पर रियायतें दीं।

read more
महबूबा ने कहा कि जम्मू बीजेपी की राजनीतिक हथकंडियों से ‘सबसे ज्यादा प्रभावित’ है
National महबूबा ने कहा कि जम्मू बीजेपी की राजनीतिक हथकंडियों से ‘सबसे ज्यादा प्रभावित’ है

महबूबा ने कहा कि जम्मू बीजेपी की राजनीतिक हथकंडियों से ‘सबसे ज्यादा प्रभावित’ है जम्मू क्षेत्र को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक हथकंडों से “सबसे अधिक प्रभावित’’बताते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा बड़े औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए क्षेत्र के लोगों के हितों के साथ समझौता कर रही है। महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने जम्मू क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान करने के लिए अपने राजनीतिक हितों को जोखिम में डाल दिया जिसने 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को बड़ा जनादेश दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के रुख को दोहराया कि कश्मीर और जम्मू क्षेत्रों का एकीकरण जम्मू-कश्मीर के विकास और समृद्धि का सार है। महबूबा मुफ्ती ने यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, “ जम्मू कभी पूर्व राज्य का आर्थिक केंद्र हुआ करता था और वह भाजपा के राजनीतिक हथकंडे से सबसे अधिक प्रभावित रहा। कश्मीर में लोगों को हमेशा भाजपा की मंशा पर शक था लेकिन जम्मू ने राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण के आश्वासन पर पार्टी को (2014 के विधानसभा चुनावों में) भारी जनादेश दिया।” भाजपा पर विभाजनकारी और धोखे की राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए मुफ्ती ने कहा कि भाजपा देश के बड़े औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए लोगों के हितों का समर्पण कर रही है। उन्होंने कहा, “ अर्थव्यवस्था से लेकर सांस्कृतिक पहचान तक, भाजपा ने जम्मू की हर वह चीज़ लूटी है जिस पर कभी उसे गर्व होता था। आज पूरे देश के बड़े औद्योगिक घराने जम्मू में हैं लेकिन बेरोज़गारी दर चिंतानजक है, विकासात्मक वृद्धि रुकी हुई है और आतंकवाद भी क्षेत्र में फैल गया है।”

read more
भाजपा को नहीं मिली कोलकाता में गंगा आरती की अनुमति, किया विरोध प्रदर्शन
National भाजपा को नहीं मिली कोलकाता में गंगा आरती की अनुमति, किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा को नहीं मिली कोलकाता में गंगा आरती की अनुमति, किया विरोध प्रदर्शन पश्चिम बंगाल भाजपा को इस सप्ताह के अंत में राज्य में शुरू होने जा रहे गंगासागर मेले के अवसर पर मंगलवार को गंगा आरती कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद पार्टी ने शहर के बाबूघाट इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बाद में शाम को कोलकाता पुलिस की औपचारिक अनुमति के बिना बाबूघाट में गंगा आरती कार्यक्रम आयोजित किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घोषणा की थी कि वह राज्य में आगामी गंगासागर मेले के अवसर पर गंगा आरती कार्यक्रम आयोजित करेगी।

read more
तमिलनाडु में लगे ‘गेटआउट रवि’ लिखे पोस्टर, भाजपा ने जवाब में तारीफ वाले बैनर लगाए
National तमिलनाडु में लगे ‘गेटआउट रवि’ लिखे पोस्टर, भाजपा ने जवाब में तारीफ वाले बैनर लगाए

तमिलनाडु में लगे ‘गेटआउट रवि’ लिखे पोस्टर, भाजपा ने जवाब में तारीफ वाले बैनर लगाए सत्तारूढ़ द्रमुक और तमिलनाडु के राज्यपाल आर.

read more
भाजपा ने राहुल से कहा- कुछ दिन आरएसएस की शाखा में हिस्सा लें
National भाजपा ने राहुल से कहा- कुछ दिन आरएसएस की शाखा में हिस्सा लें

भाजपा ने राहुल से कहा- कुछ दिन आरएसएस की शाखा में हिस्सा लें हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कुछ दिन आरएसएस की शाखा में हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि वह संगठन के बारे में कुछ नहीं जानते। राहुल गांधी ने एक दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि गांधी की टिप्पणी से कांग्रेस के नेता भी हैरान हैं। खट्टर ने कहा, “वह पप्पू ही हैं।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल गांधी को निशाना बनाने के लिए अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं। राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सोमवार को अम्बाला की एक नुक्कड़ सभा में आरएसएस सदस्यों को “21 वीं सदी का कौरव” कहा था। विज ने गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गरीबों के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन अपनी यात्रा के दौरान पैलेस ऑन व्हील्स में सो रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा, “उन्हें आरएसएस पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है, जिसके बारे में वह कुछ नहीं जानते।” उन्होंने कहा, “आज देश आरएसएस के दम पर खड़ा है।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आरएसएस के बारे में जानने के लिए कुछ दिन आरएसएस की शाखा में जाना चाहिए।’’ गांधी की टिप्पणी पर खट्टर ने पत्रकारों से कहा, “वह जिस तरह की टिप्पणी करते हैं, समझ नहीं आता कि वह किस दर्शन का पालन करते हैं.

read more
Stone pelting on Vande Bharat train: बंगाल भाजपा अध्यक्ष और 10 पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
National Stone pelting on Vande Bharat train: बंगाल भाजपा अध्यक्ष और 10 पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Stone pelting on Vande Bharat train: बंगाल भाजपा अध्यक्ष और 10 पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने यह दावा करने के लिए भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और शहर के 10 पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है कि पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की दूसरी घटना से राज्य की बदनामी हुई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी थी। यह घटना बिहार में हुई थी जब हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन तीन जनवरी को प्रदेश से होकर गुजर रही थी।

read more
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अब बीजेपी के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी
National शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अब बीजेपी के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अब बीजेपी के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी और डिंपल यादव के खिलाफ एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह ने सैफई में पत्रकारों से कहा कि सांसद डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा लगातार की जा रही छींटाकशी को वह निन्यानबे बार तक तो माफ करेंगे, उसके बाद बर्दाश्त नहीं करेंगे और अब स्थिति बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल सपा के बीच सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों को लेकर एक दूसरे के नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कराए जाने के बीच शिवपाल ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को घेरने का काम करेंगे और बहू डिंपल के खिलाफ एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं होगा इसलिए अब लड़ाई सडकों से लेकर संसद तक लड़ी जायेगी।’’ शिवपाल ने दावा किया, ‘‘2024 के आम चुनाव के बाद भाजपा का सफाया हो जाएगा। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश मे मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, किसान परेशान हैं और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।’’ उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत के खिलाफ हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने रविवार को कहा था, ‘‘पटेल ने ऋचा राजपूत के खिलाफ हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि राजपूत ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके परिवार (अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव) के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की हैं।’’ सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई प्राथमिकी की प्रति के मुताबिक भाजपा नेता राजपूत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 (अश्लीलता) और 509 (स्त्री लज्जा का अनादर) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 (अश्लील सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रकाशित या पारेषित करना) तथा 67(क) (लैंगिक प्रदर्शन का कार्य या आचरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

read more
प्रद्योत ने भाजपा की सहयोगी आईपीएफटी से संपर्क साधा, कहा- एक चुनाव चिह्न पर लड़ने को तैयार
National प्रद्योत ने भाजपा की सहयोगी आईपीएफटी से संपर्क साधा, कहा- एक चुनाव चिह्न पर लड़ने को तैयार

प्रद्योत ने भाजपा की सहयोगी आईपीएफटी से संपर्क साधा, कहा- एक चुनाव चिह्न पर लड़ने को तैयार त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल आईपीएफटी से संपर्क साधते हुए तिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत देबबर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी ‘‘एक चुनाव चिह्न’’ पर विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि एकजुट होने का यह सही समय है और लोग भी यही चाहते हैं। देबबर्मा ने शनिवार को फेसबुक पर कहा, ‘‘एन सी देबबर्मा (आईपीएफटी अध्यक्ष) अब हमारे बीच नहीं हैं। हमारी मांग एक है.

read more
भाजपा ने नीतीश पर महिलाओं के कार्यक्रम में अभद्रता का आरोप लगाया
National भाजपा ने नीतीश पर महिलाओं के कार्यक्रम में अभद्रता का आरोप लगाया

भाजपा ने नीतीश पर महिलाओं के कार्यक्रम में अभद्रता का आरोप लगाया भाजपा की बिहार इकाई ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महिलाओं के एक समारोह में ‘‘अभद्र टिप्पणी’’ करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने नीतीश से अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित अपने अन्य कैबिनेट सहयोगियों के साथ अपनी राज्यव्यापी ‘‘समाधान यात्रा’’ के तीसरे दिन शनिवार को वैशाली जिले का दौरा किया था। स्वयं सहायता समूह ‘जीविका’ से जुड़ी महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए नीतीश ने जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में शिक्षित, सशक्त महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका के बारे में बात की थी। जद (यू) नेता नीतीश ने यह भी संकेत दिया कि पुरुष जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अपनी पत्नी की तरह अक्सर समान भावना नहीं दिखाते हैं। नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोरकानून बनाए जाने की भाजपा की मांग का विरोध करते रहे हैं। नीतीश के भाषण का एक छोटा सा वीडियो क्लिप वायरल हो गया है जिसमें मुख्यमंत्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘‘मर्द लोग तो रोज-रोज करते ही रहता है।’’ पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने रविवार को कहा कि प्रजनन दर को लेकर महिलाओं पर ‘‘अभद्र टिप्पणी’’ के लिए नीतीश को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद की संगत में जाने के बाद से नीतीश कुमार की मर्यादा और संवेदनशीलता खोते जा रहे हैं। सुशील मोदी ने कहा, ‘‘ कुमार का ‘जो पीयेगा, सो मरेगा’ और राजनीतिक विरोधियों को ‘तुम’ कह कर संबोधित करना और पुरुषों के महिलाओं से रोज-रोज शारीरिक संबंध बनाने की बात महिलाओं की सार्वजानिक सभा में कहना अत्यंत अमर्यादित और आपत्तिजनक है।’’ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री की टिप्पणी अश्लील थी। ऐसा लगता है कि वह लोगों के घरों में तनाव पैदा करना चाहते हैं। उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।’’ इस बीच, मुख्यमंत्री ने अपनी ‘‘समाधान यात्रा’’ के चौथे दिन आज सीवान में जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता को दोहराया।

read more
बंगाल में केंद्रीय दलों के दौरे को लेकर टीएमसी-भाजपा में वाक युद्ध
National बंगाल में केंद्रीय दलों के दौरे को लेकर टीएमसी-भाजपा में वाक युद्ध

बंगाल में केंद्रीय दलों के दौरे को लेकर टीएमसी-भाजपा में वाक युद्ध प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत घरों के आवंटन में अनियमितताओं की शिकायतों को देखने के लिए केंद्रीय दलों के पश्चिम बंगाल का दौरा करने को लेकर बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी के बीच ज़बानी जंग छिड़ गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर कोष देने से इनकार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह ‘मामूली मामलों’ पर अधिकारियों को जांच करने के लिए भेज देते हैं।

read more
अखिलेश बोले- इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर सिर्फ शोर मचाने का काम कर रही है भाजपा सरकार
National अखिलेश बोले- इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर सिर्फ शोर मचाने का काम कर रही है भाजपा सरकार

अखिलेश बोले- इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर सिर्फ शोर मचाने का काम कर रही है भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पूंजी निवेश लाने के लिए पूंजी निवेशक सम्मेलन (इन्वेस्टर्स समिट) के नाम पर सिर्फ शोर मचाने का काम कर रही है और इसका नतीजा शून्य आना है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व जो निवेशक सम्मेलन हुए उसका ‘रिजल्ट कार्ड’ कहां है?

read more
बेंगलुरु दंगे में SDPI-पीएफआई का हाथ, बीजेपी नेता ने उठाए सवाल
National बेंगलुरु दंगे में SDPI-पीएफआई का हाथ, बीजेपी नेता ने उठाए सवाल

बेंगलुरु दंगे में SDPI-पीएफआई का हाथ, बीजेपी नेता ने उठाए सवाल बेंगलुरु दंगों के मामले के संबंध में बड़ा खुलासा सामने आया है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के सदस्यों ने बेंगलुरु में केजी हल्ली और डीजे हल्ली में हुई हिंसा सक्रिय रूप से में काम किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा कि उन्होंने कुछ ही मिनटों में हजारों वाहनों को आग के हवाले कर दिया और करीब 20 घंटे तक हंगामा किया। क्या यह अचानक किया जा सकता है?

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero