गुजरात के बाद यूपी में टूटा पुल, छठ पूजा के दौरान हुआ हादसा
National गुजरात के बाद यूपी में टूटा पुल, छठ पूजा के दौरान हुआ हादसा

गुजरात के बाद यूपी में टूटा पुल, छठ पूजा के दौरान हुआ हादसा लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर उत्तर प्रदेश के चंदौली में भयानक हादसा हो गया। यहां चंदौली जिले के चकिया तहसील क्षेत्र के सरैया गांव में छठ पूजा के आयोजन के दौरान नहर पर बना पुल अचानक नीचे गिर गया। हादसे के समय कई लोग पुल पर खड़े होकर छठ पूजा देख रहे थे।  घटना उस समय हुई जब 31 अक्तूबर की सुबह नहर पर बने जर्जर पुल पर लोग छठ पूजा देखने में व्यस्त थे। नगर में कई छठ व्रतधारी सुबह सूर्य को अर्घ्य दे रहे थे। अचानक नहर में पुल का हिस्सा गिर गया। हालांकि हादसे में किसी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं लगी है। जैसे ही पुलिया का हिस्सा नहर में गिरा घटना स्थल पर अफरा तफरी का मौहाल बन गया। पुलिया नहर में गिरने से कई लोग नहर में गिरे, जिन्हें आस पास खड़े लोगों ने बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक हादसे में लगभग छह सात लोग मामूली रूप से घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है और इलाज उपलब्ध कराया गया है। वर्ष 1993 में बनी थी पुलियाजानकारी के मुताबिक इस पुलिया का निर्माण वर्ष 1993 में किया गया था। पुलिया काफी खस्ता हाल में थी, जिस पर पूजन के दौरान काफी लोग खड़े होकर छठ पूजा देख रहे थे। माना जा रहा है कि पुल पर अधिक वजन होने से वो गिर गया। पुलिस ने किया मुआयनाघटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली चकिया के पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। जहां घटना का मुआयना करने के बाद घायलों के लिए राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। राहत रही की इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। मोरबी में हुआ हादसागुजरात के मोरबी जिले में मच्छू नदी में रविवार शाम एक केबल पुल गिर गया। इस हादसे में करीब 134 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिस वक्त ये हादसा हुआ पुल पर 500 से ज्यादा लोग सवार थे ये सभी के सभी पानी मे गिर गए थे। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, केबल ब्रिज को पांच दिन पहले नवीनीकरण के बाद फिर से शुरू किया गया था। पुलिस ने गुजरात के मोरबी शहर में केबल पुल के रखरखाव और संचालन का काम देखने वाली एजेंसियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। मोरबी ‘बी’ डिवीजन पुलिस थाने में रविवार रात दर्ज की गई प्राथमिकी में, पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में “केबल पुल के रखरखाव और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार एजेंसियों” को मुख्य आरोपी के रूप में दिखाया है, जिनके नाम जांच के दौरान सामने आए थे। भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या की सजा) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

read more
चार दिवसीय महापर्व छठ चौथे और अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ संपन्न
National चार दिवसीय महापर्व छठ चौथे और अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ संपन्न

चार दिवसीय महापर्व छठ चौथे और अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ संपन्न बिहार में चार दिवसीय महापर्व छठ चौथे और अंतिम दिन सोमवार को व्रतियों के राजधानी पटना में गंगा किनारे और राज्य के अन्य नदियों एवं तालाबों के किनारे पानी में खड़े होकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ संपन्न हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास पर बनाए गए जल कुंड में अपने परिवार के व्रतियों के उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के समय उन्हें जल अर्पित करते दिखे। इस मौके पर उन्होंने राज्यवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को शुरू हुए सूर्य उपासना के चार दिवसीय इस महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ जो रविवार की शाम अस्ताचलगामी और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ संपन्न हो गया। राज्य की राजधानी पटना में प्रशासन और पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। पटना के आयुक्त रवि कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (केन्द्रीय प्रक्षेत्र) राकेश राठी, जिला पदाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो द्वारा जलमार्ग एवं स्थल मार्ग से गंगा नदी किनारे के विभिन्न छठ घाटों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा था तथा छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर नजर रखी जा रही थी।

read more
दिल्ली के मंत्री व्यवस्थाओं का जायजा लेने छठ घाटों पर पहुंचे
National दिल्ली के मंत्री व्यवस्थाओं का जायजा लेने छठ घाटों पर पहुंचे

दिल्ली के मंत्री व्यवस्थाओं का जायजा लेने छठ घाटों पर पहुंचे दिल्ली सरकार के मंत्रियों और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में छठ मनाए जाने वाले घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं से बातचीत की। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने-अपने क्षेत्रों में छठ घाटों का दौरा किया। सिसोदिया ने पटपड़गंज स्थित त्यागी छठ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

read more
झारखंड में छठ पूजा उत्सव की तैयारी पूरी, सूर्य देव को ‘अर्घ्य’ देने के लिए रोशनी से नहाए घाट
National झारखंड में छठ पूजा उत्सव की तैयारी पूरी, सूर्य देव को ‘अर्घ्य’ देने के लिए रोशनी से नहाए घाट

झारखंड में छठ पूजा उत्सव की तैयारी पूरी, सूर्य देव को ‘अर्घ्य’ देने के लिए रोशनी से नहाए घाट झारखंड में छठ पूजा उत्सव के मद्देनजर सभी घाटों को साफ कर दिया गया है और रोशनी से जगमग कर दिया गया है। रविवार शाम को सूर्य देव को ‘अर्घ्य’ देने के मद्देनजर इन घाटों तक जाने वाले रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से छठ पूजा मनाने के लिए विभिन्न जिलों में प्रशासन ने संवदेनशील घाटों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दलों को तैनात किया है। रांची, धनबाद और जमशेदपुर समेत प्रमुख शहरों पर ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जा रही है। रांची की महापौर आशा लकड़ा ने बताया कि शहर में रांची नगर निगम (आएमसी) के तहत आने वाले सभी 67 जलाशयों को साफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘घाटों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और खतरे वाले क्षेत्र चिह्नित किए गए जहां इस साल जल स्तर अधिक है। शहर के प्रमुख घाटों पर एनडीआरएफ दल तैनात किए जाएंगे।’’ एक अधिकारी ने बताया कि संकट की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कांके बांध, बड़ा तालाब, बटन तालाब और धुवा बांध पर एनडीआरएफ के दलों को तैनात किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में जलाशयों को छह जोन में बांटा गया है और प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में छठ पर्व के दौरान सुरक्षा प्रबंधन के लिए करीब 1,600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। गश्ती के लिए मोटरसाइकिल दस्ते को भी तैनात किया जाएगा जबकि विभिन्न पूजा समितियों के स्वयंसेवकों को भी जिम्मेदारी दी गयी है। चार दिवसीय छठ पर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ और यह सूर्य देव को ‘अर्घ्य’ देने के साथ सोमवार सुबह संपन्न होगा।

read more
योगी ने प्रदेशवासियों को छठ की बधाई दी, कहा- छठ लोक आस्था का प्रमुख पर्व
National योगी ने प्रदेशवासियों को छठ की बधाई दी, कहा- छठ लोक आस्था का प्रमुख पर्व

योगी ने प्रदेशवासियों को छठ की बधाई दी, कहा- छठ लोक आस्था का प्रमुख पर्व लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को छठ पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि छठ लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। शनिवार को जारी एक सरकारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है और इसमें आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल एवं उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। इसे भी पढ़ें: अयोध्या में कल जो असंख्य दीपक प्रज्‍ज्‍वलित हुए थे, वे अयोध्या, उत्तर प्रदेश और देश के विकास का प्रतिनिधित्व कर रहे थे : योगी आदित्यनाथ

read more
लोक आस्था का पर्व है छठ पूजा
Festivals लोक आस्था का पर्व है छठ पूजा

लोक आस्था का पर्व है छठ पूजा लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय खाय के साथ ही शुरू हो गया है। चार दिवसीय इस महापर्व की विशेष महत्ता है, तो आइए हम आपको छठ महापर्व की पूजा विधि के बारे में बताते हैं। 

read more
जन आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व है छठ पूजा
Festivals जन आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व है छठ पूजा

जन आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व है छठ पूजा छठ पूजा हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। सामान्यता यह त्योहार बिहार, झारखण्ड और पूर्वी उत्तर-प्रदेश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ पूजा को महापर्व घोषित कर छठ पूजा के दिन सरकारी छुट्टी भी लागू कर दी गई है। छठ पूजा का महत्व बहुत ज्यादा है। यह व्रत सूर्य भगवान, उषा, प्रकृति, जल, वायु आदि को समर्पित है। इस व्रत को करने से निःसंतान दंपत्तियों को संतान सुख प्राप्त होता है।

read more
शोभन, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग में शुरू हुई छठ पूजा
Festivals शोभन, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग में शुरू हुई छठ पूजा

शोभन, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग में शुरू हुई छठ पूजा लोक आस्था का महापर्व छठ दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाती है। इस वर्ष छठ पर्व की शुरुआत 28 अक्तूबर से हो रही है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्ध्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है। छठ महापर्व सूर्य उपासना का सबसे बड़ा त्योहार होता है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा.

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero