क्लूज ने कहा कि चीन का कोविड प्रकोप यूरोप के लिए तत्काल कोई खतरा नहीं है
International क्लूज ने कहा कि चीन का कोविड प्रकोप यूरोप के लिए तत्काल कोई खतरा नहीं है

क्लूज ने कहा कि चीन का कोविड प्रकोप यूरोप के लिए तत्काल कोई खतरा नहीं है विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के यूरोप कार्यालय के निदेशक हैंस क्लूज ने मंगलवार को कहा कि उन्हें चीन में फैले कोविड-19 के प्रकोप के चलते यूरोपीय क्षेत्र के लिए “तत्काल कोई खतरा” नजर नहीं आ रहा, लेकिन प्रकोप के बारे में और ज्यादा जानकारी की जरूरत है। चीन प्रतिबंधों में अचानक ढील दिए जाने के बाद कोरोना वायरस के देशव्यापी प्रकोप से जूझ रहा है। क्लूज ने कहा कि डब्ल्यूएचओ को चीन से मिली जानकारी के आधार पर कोई खतरा नहीं है, लेकिन उभरती स्थिति पर नजर रखने के लिए चीन की तरफ से अधिक विस्तृत और नियमित जानकारी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “हम संतुष्ट नहीं हो सकते।” कई देशों ने चीनी यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच को अनिवार्य बना दिया है। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने अपने यहां आने वाली उड़ानों में सवार होने से पहले चीनी यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य कर रखी है। चीन में संक्रमण से संबंधित आंकड़ों की कमी और नए स्वरूप के उभरने की आशंका के बीच अमेरिका, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और कई यूरोपीय व अन्य देशों ने चीनी यात्रियों के लिए सख्त पाबंदियां लागू की हैं। डब्ल्यूएचओ-यूरोप के निदेशक क्लूज ने कहा, “हमारा मानना है कि कई देश ऐहतियात के तौर पर कुछ उपाय लागू कर रहे हैं। अपनी आबादी की सुरक्षा के लिए विभिन्न देशों की ओर से एहतियाती कदम उठाना अनुचित नहीं है। हम सार्वजनिक रूप से विस्तारपूर्वक आंकड़े जारी किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

read more
यूरोप, अमेरिका के दौरे पर किशिदा ने सुरक्षा चिंताओं को रेखांकित किया
International यूरोप, अमेरिका के दौरे पर किशिदा ने सुरक्षा चिंताओं को रेखांकित किया

यूरोप, अमेरिका के दौरे पर किशिदा ने सुरक्षा चिंताओं को रेखांकित किया जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूरोप और ब्रिटेन के साथ सैन्य संबंधों को मजबूत करने और वाशिंगटन में एक शिखर सम्मेलन में जापान-अमेरिका गठबंधन के महत्व को रेखांकित करने के लिये सोमवार से एक सप्ताह लंबी यात्रा शुरू कर रहे हैं। किशिदा की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब(विश्व) युद्ध के बाद अपनाए गए संयम से इतर चीन की बढ़ती आक्रामकता के मद्देनजर जापान ज्यादा सक्रिय हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ शुक्रवार को किशिदा की बातचीत में उनके पांच देशों के दौरे पर भी जानकारी साझा की जाएगी। किशिदा इस दौरे के दौरान फ्रांस, इटली, ब्रिटेन और कनाडा भी जाएंगे। यह देश उन सात देशों के समूह में हैं जिनके साथ जापान ने रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाया है। उनके इस विदेश दौरे का पहला पड़ाव सोमवार को पेरिस है। किशिदा ने कहा कि बाइडन के साथ उनकी शिखर वार्ता जापान-अमेरिका गठबंधन की ताकत को रेखांकित करेगी और यह भी निर्धारित करेगी कि कैसे दोनों देश जापान की नई सुरक्षा और रक्षा रणनीतियों के तहत अधिक निकटता से काम कर सकते हैं। जापान ने दिसंबर में प्रमुख सुरक्षा और रक्षा सुधारों को अपनाया, जिसमें जवाबी हमले की क्षमता हासिल करना भी शामिल है। यह देश के विशेष रूप से सिर्फ आत्मरक्षा के लिए युद्ध के पहले के सिद्धांत के विपरीत है। जापान का कहना है कि चीन और उत्तर कोरिया में तेजी से बढ़ते हथियारों से बचाव के लिए मिसाइल ‘इंटरसेप्टर’ की मौजूदा तैनाती अपर्याप्त है। किशिदा ने कहा कि वह बाइडन को नई रणनीति समझाएंगे, जिसके तहत जापान भी योनागुनी और इशिगाकी सहित ताइवान के करीब अपने दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों पर रक्षातंत्र को मजबूत कर रहा है और वहां नए ठिकानों का निर्माण किया जा रहा है।

read more
वनों की कटाई्: ज्यादातर यूरोपीय उपभोक्ता बीफ, सोयाबीन, रबड़, कॉफी खरीदना पसंद करते हैं
International वनों की कटाई्: ज्यादातर यूरोपीय उपभोक्ता बीफ, सोयाबीन, रबड़, कॉफी खरीदना पसंद करते हैं

वनों की कटाई्: ज्यादातर यूरोपीय उपभोक्ता बीफ, सोयाबीन, रबड़, कॉफी खरीदना पसंद करते हैं ज्यादातर यूरोपीय उपभोक्ता जिन वस्तुओं को खरीदना पसंद करते हैं उनमें ऐसी वस्तुएं अधिक होती हैं जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में वनों की कटाई से जुड़ी हैं। इनमें बीफ, सोयाबीन, ताड़ का तेल, रबड़, कॉफी, लकड़ी और कागज जैसी कृषि वस्तुएं शामिल होती हैं। ‘वनों को खतरे में डालने ’ वाली इन तथाकथित वस्तुओं का उपयोग हैमबर्गर से लेकर चॉकलेट बार तक के हजारों उपभोक्ता सामान में किया जाता है। यूरोपीय संघ दिसंबर में यह सुनिश्चित करने के लिए उन नियमों पर सहमत हुआ था कि आपूर्ति श्रृंखला उन प्रक्रियाओं और उत्पादों से मुक्त रहे जो वनों की कटाई का कारण बनते हैं। इन नियमों में कहा गया है कि कंपनियां यूरोपीय संघ में उन उत्पादों को बेचने में असमर्थ होंगी जो 2020 के बाद वनों की कटाई कर उत्पादित किए गए थे। इन नियमों को 2023 के मध्य में लागू किये जाने की उम्मीद है। कंपनियों को यह साबित करना होगा कि उनके उत्पाद कानूनी रूप से निर्मित हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए पांच सलाह देते हैं कि यूरोपीय संघ अनपेक्षित परिणामों से बचते हुए वैश्विक वनों की कटाई को कम कर सकता है।

read more
यूरोपीय संघ ने दी सलाह- चीन से आने वाले यात्री उड़ान से पहले कराएं कोविड जांच
International यूरोपीय संघ ने दी सलाह- चीन से आने वाले यात्री उड़ान से पहले कराएं कोविड जांच

यूरोपीय संघ ने दी सलाह- चीन से आने वाले यात्री उड़ान से पहले कराएं कोविड जांच यूरोपीय संघ ने अपने सदस्य देशों से जोर देकर कहा कि वे चीन से आने वाले यात्रियों के लिए विमान में सवार होने से पहले कोविड जांच अनिवार्य करने का नियम बनाएं। बहरहाल, इस बयान से बीजिंग नाराज हो सकता है और वैश्विक विमानन उद्योग पहले ही उसकी आलोचना कर चुका है। यूरोपीय संघ के स्वास्थ्य विशेषज्ञों में सप्ताहभर चली वार्ता के बाद ईयू ने सभी 27 सदस्य देशों को ऐसे यात्रा प्रतिबंध लागू करने से रोक दिया, जो इटली, फ्रांस और स्पेन जैसे देश पहले से ही लागू कर चुके हैं। चीन पहले से ही ऐसी कार्रवाई को जोरदार ढंग से खारिज कर चुका है और ईयू के देशों में ऐसी नीतियां लागू होने पर समान प्रतिक्रिया देने की भी चेतावनी दी है। चीनी सरकार और यूरोपीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि चूंकि चीन से निकले कोरोना वायरस के स्वरूप पहले से ही यूरोप में हैं तो यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं है। इससे पहले बुधवार को दुनियाभर में लगभग 300 एयरलाइनों के ‘‘अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ’’ (आईएटीए) ने विरोध का जोरदार समर्थन किया।

read more
नववर्ष के मौके पर पूरी तरह ईयू में शामिल हुआ क्रोएशिया
International नववर्ष के मौके पर पूरी तरह ईयू में शामिल हुआ क्रोएशिया

नववर्ष के मौके पर पूरी तरह ईयू में शामिल हुआ क्रोएशिया जगरेब। क्रोएशिया शनिवार मध्यरात्रि को पूरी तरह से यूरोपीय संघ में शामिल हो गया। इसके साथ ही देश में यूरोपीय मुद्रा यूरो का इस्तेमाल शुरू हो गया है और दर्जनों सीमावर्ती जांच चौकियों को हटा दिया गया है। यूरोपीय महाद्वीप के बाल्कन क्षेत्र में पड़ने वाले छोटे से देश क्रोएशिया की आबादी लगभग 40 लाख है। तीन दशक पहले क्रोएशिया में हुए भयानक युद्ध के कारण पूरी दुनिया का ध्यान इस देश पर गया था। उस युद्ध में क्रोएशिया की अर्थव्यवस्था का लगभग चौथाई हिस्सा बर्बाद हो गया था। यूगोस्लाविया से स्वतंत्रता पाने के लिए हुए उस युद्ध में 20 हजार लोगों की मौत हो गई थी और लाखों लोग विस्थापित हो गए थे।

read more
यूरोप के तीन देशों से उत्तर प्रदेश को मिले 77,140 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
Business यूरोप के तीन देशों से उत्तर प्रदेश को मिले 77,140 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

यूरोप के तीन देशों से उत्तर प्रदेश को मिले 77,140 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ने कहा है कि प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले राज्य को जर्मनी, बेल्जियम और स्वीडन से 77,140 करोड़ रुपये मूल्य के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। गुप्ता के कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। गुप्ता हाल ही में लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य सचिव नवनीत सहगल, सीमा-शुल्क आयुक्त सेंथिल पांडियान सी और एमएसएमई सचिव प्रांजल यादव के साथ इन देशों के नौ दिवसीय दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने विदेशी निवेशकों एवं वहां के अधिकारियों से मुलाकात कीं। उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2023 (यूपी जीआईएस) फरवरी 2023 में लखनऊ में आयोजित होने वाला है। बयान के मुताबिक, विदेश दौरे से लौटने के बाद गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें इन प्रमुख यूरोपीय देशों से मिले निवेश प्रस्तावों की जानकारी जानकारी दी। गुप्ता ने मुख्यमंत्री को सूचित किया कि तीन देशों के दौरे में कुल 77,140 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। ये प्रस्ताव रक्षा, फिल्म, चिकित्सा उपकरण, कचरा प्रबंधन और कपड़ा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं।

read more
यूरोपीय गेहूं में विषाक्त फफूंद की व्यापक मौजूदगी मानव स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए खतरा
International यूरोपीय गेहूं में विषाक्त फफूंद की व्यापक मौजूदगी मानव स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए खतरा

यूरोपीय गेहूं में विषाक्त फफूंद की व्यापक मौजूदगी मानव स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए खतरा गेहूं वैश्विक स्तर पर मनुष्यों द्वारा उपभोग की जाने वाली 19 प्रतिशत कैलोरी और 21 प्रतिशत प्रोटीन प्रदान करता है। लेकिन एक फफूंद रोग बढ़ रहा है, जिसे फ्यूजेरियम हेड ब्लाइट (एफएचबी) कहा जाता है, जो गेहूं की फसलों को संक्रमित कर सकता है और अनाज को विषाक्त पदार्थों से दूषित कर सकता है। ये तथाकथित मायकोटॉक्सिन - जिसमें डीऑक्सीनिवालेनॉल शामिल है, जिसे आमतौर पर वोमिटॉक्सिन कहा जाता है - मानव और पशुओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं और उल्टी, आंतों की क्षति, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, हार्मोन व्यवधान और कैंसर का कारण बन सकते हैं। उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए, यूरोपीय संघ आयोग ने भोजन के लिए उत्पादित गेहूं में वोमिटॉक्सिन के स्तर पर कानूनी सीमाएँ निर्धारित की हैं। मानव उपभोग के लिए बहुत अधिक दूषित माने जाने वाले अनाज को अक्सर पशु आहार में बदल दिया जाता है। लेकिन अनाज को पशुओं के भोजन में बदलने की कीमत किसानों और अर्थव्यवस्था को चुकानी पड़ती है क्योंकि पशु चारे का दाम इनसानों के उपभोग किए जाने वाले अनाज से कम होता है। सरकारें और कृषि व्यवसाय नियमित रूप से भोजन और पशु चारा आपूर्ति श्रृंखलाओं में माइकोटॉक्सिन के स्तर की निगरानी करते हैं।

read more
India-EU Free Trade Agreement | European Union का अध्यक्ष बनने पर भारत के साथ FTA पर करेंगे काम, स्वीडन का बयान
Business India-EU Free Trade Agreement | European Union का अध्यक्ष बनने पर भारत के साथ FTA पर करेंगे काम, स्वीडन का बयान

India-EU Free Trade Agreement | European Union का अध्यक्ष बनने पर भारत के साथ FTA पर करेंगे काम, स्वीडन का बयान नयी दिल्ली। कुछ सप्ताह में यूरोपीय संघ (ईयू) की अध्यक्षता संभालने जा रहे स्वीडन ने शुक्रवार को कहा कि भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द अंतिम रूप देना उसकी प्राथमिकता होगी। भारत के दौरे पर आए स्वीडन के विदेश व्यापार मंत्री योहान फॉर्सेल ने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि उनका देश यूरोपीय संघ का अध्यक्ष रहते हुए भारत के साथ एफटीए को अंतिम रूप देने में ‘ईमानदार मध्यस्थ’ के तौर पर काम करेगा। इसे भी पढ़ें: कोयला ब्लॉक आवंटन में किसी एक राज्य को तरजीह देने की गुंजाइश नहीं: सरकार फॉर्सेल ने कहा, ‘‘भारत के साथ ईयू का मुक्त व्यापार समझौता सबके हित में होगा और इस पर बातचीत को संपन्न करने में स्वीडन पूरी कोशिश करेगा।’’ यूरोप के 27 देशों के संगठन यूरोपीय संघ की अध्यक्षता अगले कुछ हफ्तों में स्वीडन के पास आने वाली है। वह अगले एक साल तक इस समूह का प्रमुख रहेगा।

read more
सर्दियों के मौसम में यूक्रेन की मदद के लिए उमड़ा यूरोप
International सर्दियों के मौसम में यूक्रेन की मदद के लिए उमड़ा यूरोप

सर्दियों के मौसम में यूक्रेन की मदद के लिए उमड़ा यूरोप यूरोपीय अधिकारी सर्दियों के मौसम में यूक्रेन की मदद के लिए उमड़ पड़े हैं। उन्होंने जेनरेटर सेट आदि उपकरण भेजने का शुक्रवार को संकल्प लिया, ताकि बिजली नहीं रहने पर भी लोगों को सर्द मौसम में रोशनी और गर्माहट मिल सके। रूसी सेना ने यूक्रेन के विद्युत ग्रिड और अन्य महत्वपूर्ण असैन्य प्रतिष्ठानों पर कब्जा कर लिया है। अधिकारियों ने अनुमान व्यक्त किया है कि यूक्रेन की ऊर्जा आपूर्ति का करीब 50 प्रतिशत बुनियादी ढांचा हालिया हमलों में नष्ट हो गया है। फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश आगामी महीनों में 100 उच्च शक्ति वाले जेनरेटर सेट यूक्रेन को भेजने जा रहा है। ब्रिटिश विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली शुक्रवार को एक अघोषित यात्रा पर कीव पहुंचे। उन्होंने कहा कि वादे के अनुसार एक वायु रक्षा पैकेज यूक्रेन को रूसी बमबारी के खिलाफ अपनी रक्षा करने में मदद करेगा। पैकेज में रेडार और अन्य प्रौद्योगिकियां शामिल हैं। इस बीच, रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन शहर पर कई मिसाइल दागीं। शहर पर रूसी सेना ने बृहस्पतिवार दोपहर से 17 बार गोलाबारी की और हमले शाम तक जारी रहे। इनमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गये।

read more
यूरोपीय सांसदों ने रूस को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित किया, जानिए क्या हैं इसके मायने?
International यूरोपीय सांसदों ने रूस को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित किया, जानिए क्या हैं इसके मायने?

यूरोपीय सांसदों ने रूस को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित किया, जानिए क्या हैं इसके मायने?

read more
रिपोर्ट कहती है कि रिलायंस, नायरा को यूरोपीय ऊर्जा संकट से लाभ होगा
Business रिपोर्ट कहती है कि रिलायंस, नायरा को यूरोपीय ऊर्जा संकट से लाभ होगा

रिपोर्ट कहती है कि रिलायंस, नायरा को यूरोपीय ऊर्जा संकट से लाभ होगा यूरोप में चल रहे ऊर्जा संकट से देश में संचालित तेलशोधन कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और नायरा एनर्जी को फायदा होने की उम्मीद है। ये दोनों कंपनियां उन एशियाई तेलशोधन कंपनियों में शामिल हैं जो यूरोपीय संघ के लिए विशेष रूप से सर्दियों में इस्तेमाल होने वाले डीजल का उत्पादन करती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां निर्यात नहीं करती हैं जिसका रिलायंस को लाभ मिलता है। यह रूस के कच्चे तेल की सबसे बड़ी आयातक और देश से डीजल की सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी भी है। एलएसजी समूह की डेटा प्रदाता फर्म रिफाइनिटिव के विश्लेषकों का कहना है कि अगले महीने से तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में प्रति दिन 20 लाख बैरल की कटौती करने से ऊर्जा संकट और बढ़ जाएगा। वहीं, पांच फरवरी से परिष्कृत उत्पादों के रूसी आयात पर भी प्रतिबंध लागू हो जाएगा। तेल विश्लेषकों के मुताबिक, यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से रिलायंस और नायरा ने रूस से मार्च-सितंबर के दौरान प्रति माह 28.

read more
यूरोप में मुद्रास्फीति रिकॉर्ड 10.7 प्रतिशत के स्तर पर,अमेरिका और ब्रिटेन में पिछले 40 वर्षों के सर्वोच्च स्तर
Business यूरोप में मुद्रास्फीति रिकॉर्ड 10.7 प्रतिशत के स्तर पर,अमेरिका और ब्रिटेन में पिछले 40 वर्षों के सर्वोच्च स्तर

यूरोप में मुद्रास्फीति रिकॉर्ड 10.7 प्रतिशत के स्तर पर,अमेरिका और ब्रिटेन में पिछले 40 वर्षों के सर्वोच्च स्तर यूरो मुद्रा का इस्तेमाल करने वाले 19 यूरोपीय देशों में मुद्रास्फीति अक्टूबर में रिकॉर्ड 10.

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero