राहुल ने कहा, नर्वस था लेकिन बल्लेबाजों पर पूरा भरोसा था
Cricket राहुल ने कहा, नर्वस था लेकिन बल्लेबाजों पर पूरा भरोसा था

राहुल ने कहा, नर्वस था लेकिन बल्लेबाजों पर पूरा भरोसा था भारतीय कप्तान केएल राहुल ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट गंवाने के बावजूद उन्हें अपने बल्लेबाजों पर पूरा भरोसा था। भारत ने सुबह चार विकेट पर 45 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए जिससे स्कोर सात विकेट पर 74 रन हो गया। श्रेयस अय्यर (46 गेंदो पर नाबाद 29) और रविचंद्रन अश्विन (66 गेंदों पर नाबाद 42) ने यहीं से जिम्मेदारी संभालकर 71 रन की साझेदारी की और भारत को चौथे दिन लंच से पहले ही लक्ष्य तक पहुंचाया। राहुल ने मैच के बाद कहा,‘‘ आपको क्रीज पर मौजूद अपने बल्लेबाजों पर भरोसा दिखाना होता है। हमें उन पर विश्वास था लेकिन नर्वस भी थे। आखिर हम भी इंसान हैं। लेकिन हमें अपने बल्लेबाजों पर पूरा भरोसा था।’’ उन्होंने कहा,‘‘ आज अश्विन और श्रेयस ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत को जीत दिलाई। हम किसी भी समय यह मानकर नहीं चल रहे थे जीत आसान होगी। हम जानते थे कि रन बनाने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी।’’ राहुल ने कहा,‘‘ नई गेंद से रन बनाना और मुश्किल होता। हमने उम्मीद से अधिक विकेट गंवाए। हमने गलतियां की लेकिन हम इससे सबक लेंगे और उम्मीद है कि भविष्य में हम इस तरह की परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।’’ रोहित शर्मा की जगह टीम की अगुवाई कर रहे राहुल ने अपने गेंदबाजों की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा,‘‘ श्रृंखला में जीत से पता चलता है कि हमने अपने तेज गेंदबाजों को किस तरह से तैयार किया है। अश्विन और अक्षर पटेल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उमेश (यादव) ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। जयदेव उनादकट ने लंबे समय बाद वापसी की लेकिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और वह अधिक विकेट लेने के हकदार थे। लेकिन उन्होंने जो दबाव बनाया उसका अश्विन और अक्षर ने फायदा उठाया।’’

read more
Gujrat : भाजपा ने गुजरात में ‘ऐतिहासिक’ जीत का श्रेय पीएम मोदी पर जनता के अटूट विश्वास को दिया
National Gujrat : भाजपा ने गुजरात में ‘ऐतिहासिक’ जीत का श्रेय पीएम मोदी पर जनता के अटूट विश्वास को दिया

Gujrat : भाजपा ने गुजरात में ‘ऐतिहासिक’ जीत का श्रेय पीएम मोदी पर जनता के अटूट विश्वास को दिया नयी दिल्ली/अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी की ‘ऐतिहासिक’ जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्वसनीयता और उनके नेतृत्व में लोगों के विश्वास को दिया। पार्टी गुजरात में किसी भी विधानसभा चुनाव की तुलना में सबसे अधिक सीट जीतकर लगातार सातवीं बार सत्ता में आने वाली है। भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह विकास व सुशासन के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता की जीत है।

read more
आरएसएस और भाजपा को मौजूदा संविधान पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं : जयराम रमेश
National आरएसएस और भाजपा को मौजूदा संविधान पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं : जयराम रमेश

आरएसएस और भाजपा को मौजूदा संविधान पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं : जयराम रमेश मनिहार (मध्य प्रदेश)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने केंद्र पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मौजूदा संविधान पर जरा भी भरोसा नहीं है। इसे भी पढ़ें: फिल्मों की अपेक्षा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के पास अधिक विकल्प : अमित साध कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मध्य प्रदेश के खरगोन जिला स्थित मनिहार में संवाददाताओं से कहा, संघ और भाजपा को मौजूदा संविधान पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। आज वे लोग ही संविधान दिवस मनाने का पाखंड कर रहे हैं, जिनकी सरकार द्वारा संविधान की उपेक्षा और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।

read more
महाराष्ट्र में श्रद्धा वालकर के गृहनगर में अंतरधार्मिक जोड़े की शादी का रिसेप्शन रद्द
National महाराष्ट्र में श्रद्धा वालकर के गृहनगर में अंतरधार्मिक जोड़े की शादी का रिसेप्शन रद्द

महाराष्ट्र में श्रद्धा वालकर के गृहनगर में अंतरधार्मिक जोड़े की शादी का रिसेप्शन रद्द श्रद्धा वालकर की हत्या के मद्देनजर महाराष्ट्र के वसई शहर में स्थानीय संगठनों के विरोध के बाद एक नवविवाहित हिंदू-मुस्लिम जोड़े की शादी का रिसेप्शन (स्वागत समारोह) रद्द कर दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में महरौली हत्याकांड की पीड़िता श्रद्धा वालकर(27) पालघर जिले के वसई शहर की रहने वाली थी। एक समाचार चैनल के संपादक ने शुक्रवार सुबह स्वागत समारोह के आमंत्रण की एक तस्वीर ट्वीट की और हैशटैग लवजिहाद और आतंकवादी कृत्य का इस्तेमाल करते हुए इसे वालकर हत्याकांड से जोड़ दिया। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-को बताया कि नवविवाहित हिंदू-मुस्लिम जोड़े की शादी का रिसेप्शन रविवार शाम को वसई पश्चिम क्षेत्र के एक सभागार में होना था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि संपादक के ट्वीट के वायरल होने के बाद, वसई में स्थानीय हिंदू और मुस्लिम संगठनों ने हॉल के मालिक को फोन किया और क्षेत्र में शांति के लिए इस कार्यक्रम को रद्द करने को कहा। उन्होंने कहा कि दंपति के परिवार के लोग शनिवार को मानिकपुर पुलिस थाने आये और बताया कि रिसेप्शन के आयोजन को फिलहाल टाल दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि महिला (29), जो हिंदू है जबकि उसका पति, एक मुस्लिम है और दोनों पिछले 11 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों परिवारों के सदस्यों ने उनके रिश्ते का समर्थन किया है और इस जोड़े ने 17 नवंबर को एक अदालत में एक अंतरधार्मिक पंजीकृत विवाह किया। गौरतलब है कि पुलिस के अनुसार आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर (27) की गत 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। आरोपी ने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक एक बड़े फ्रिज में रखा तथा उन्हें कई दिनों तक शहर के विभिन्न हिस्सों में फेंकता रहा।

read more
पठान समेत अन्य फिल्मों के लिए जानें क्या कहा शाहरुख खान ने, फैंस ने जताया अटूट विश्वास
Bollywood पठान समेत अन्य फिल्मों के लिए जानें क्या कहा शाहरुख खान ने, फैंस ने जताया अटूट विश्वास

पठान समेत अन्य फिल्मों के लिए जानें क्या कहा शाहरुख खान ने, फैंस ने जताया अटूट विश्वास बॉलीवुड सुपरस्टार और किंग खान शाहरुख खान जल्द ही फिल्म पठान से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर सकते है। फैंस लगातार इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड है। फैंस की उत्सुकता को लेकर खुद शाहरुख भी काफी खुश हैं। हाल ही में शाहरुख ने फैंस की उत्सुकता को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

read more
राजस्थान के सीएम गहलोत ने मोदी सरकार को कहा ‘फासीवादी’ जिसे लोकतंत्र में विश्वास नहीं
National राजस्थान के सीएम गहलोत ने मोदी सरकार को कहा ‘फासीवादी’ जिसे लोकतंत्र में विश्वास नहीं

राजस्थान के सीएम गहलोत ने मोदी सरकार को कहा ‘फासीवादी’ जिसे लोकतंत्र में विश्वास नहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए उसे “लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखने वाली फासीवादी” करार दिया। मोदी पर गहलोत का हमला पार्टी में उनके सहयोगी और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट द्वारा मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री की “प्रशंसा” पर भौंहें चढ़ाने के एक दिन बाद आया है। गहलोत ने आज बारां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “दुर्भाग्य से केंद्र की सरकार फासीवादी है जो लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है। जिस राज्य में वे (भाजपा) सत्ता में हैं, वे जनता और लेखकों को परेशान कर रहे हैं, पत्रकार और विद्वान जेल में हैं।” उन्होंने कहा, “अगर कोई सरकार के खिलाफ लेख लिखता है तो वह देशद्रोही हो जाता है, कोई मीडिया में टिप्पणी करता है, वह देशद्रोही है। लोकतंत्र में ऐसी बातों का कोई स्थान नहीं है।” उन्होंने दावा किया कि देश में हिंसा का माहौल है और प्रधानमंत्री से देश के लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील करने का अनुरोध किया। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री को कहना चाहिए कि वह अब हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का समान रूप से सम्मान किया जाना चाहिए और अगर विपक्ष सरकार की आलोचना करता है या उससे असहमति जताता है तो सत्ताधारी पक्ष को उस पर गुस्सा नहीं करना चाहिए। ‘श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गहलोत ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बारां में विभिन्न विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने अपनी सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को सूचीबद्ध किया और प्रधानमंत्री से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर शुरू करने पर विचार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कोरोना वायरस महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान देश का वह राज्य है जहां सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार विरोधी छापे मारे गए।

read more
गहलोत ने कहा पुष्कर धाम सभी वर्गों की आस्था का केंद्र
National गहलोत ने कहा पुष्कर धाम सभी वर्गों की आस्था का केंद्र

गहलोत ने कहा पुष्कर धाम सभी वर्गों की आस्था का केंद्र राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पुष्कर धाम सभी वर्गों की आस्था का केन्द्र है। सभी जाति और धर्मों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुष्कर में आते हैं। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुष्कर मेले में वृहद स्तर पर उत्कृष्ट एवं भव्य व्यवस्थाएं की गई हैं। गहलोत मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला-2022 के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘इस भव्य उद्घाटन कार्यक्रम के माध्यम से एक नयी शुरूआत की गई है। पुष्कर का मेला पूरी दुनिया में विख्यात है। आजादी के बाद पुष्कर तीर्थ में पहली बार ऐसा दृश्य देखने को मिला है।’’

read more
लोक आस्था का पर्व है छठ पूजा
Festivals लोक आस्था का पर्व है छठ पूजा

लोक आस्था का पर्व है छठ पूजा लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय खाय के साथ ही शुरू हो गया है। चार दिवसीय इस महापर्व की विशेष महत्ता है, तो आइए हम आपको छठ महापर्व की पूजा विधि के बारे में बताते हैं। 

read more
जन आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व है छठ पूजा
Festivals जन आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व है छठ पूजा

जन आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व है छठ पूजा छठ पूजा हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। सामान्यता यह त्योहार बिहार, झारखण्ड और पूर्वी उत्तर-प्रदेश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ पूजा को महापर्व घोषित कर छठ पूजा के दिन सरकारी छुट्टी भी लागू कर दी गई है। छठ पूजा का महत्व बहुत ज्यादा है। यह व्रत सूर्य भगवान, उषा, प्रकृति, जल, वायु आदि को समर्पित है। इस व्रत को करने से निःसंतान दंपत्तियों को संतान सुख प्राप्त होता है।

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero