
अमेरिका में ‘हैलोवीन’ पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी, एक की मौत, छह घायल अमेरिका के कंसास सिटी में ‘हैलोवीन’ पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। गोलीबारी की यह घटना सोमवार रात कंसास सिटी में एक घर पर ‘हैलोवीन’ पार्टी के दौरान हुई। पुलिस ने बताया कि पार्टी में कम से कम 70 से 100 किशोर-किशोरियां मौजूद थे। उक्त घटना के बारे में पुलिस को रात नौ बजे के करीब सूचना दी गई। मौके पर 17 वर्षीय एक युवक मृत पाया गया और छह अन्य घायल थे।
read more