राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार नफरत का बाजार बनाने में लगी है
National राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार नफरत का बाजार बनाने में लगी है

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार नफरत का बाजार बनाने में लगी है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मिले समर्थन के लिए बृहस्पतिवार को लोगों का आभार जताया और राज्य की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह प्रदेश में नफरत का बाजार बनाने में लगी है तथा विभिन्न वर्गों के बीच विभाजन पैदा कर रही है। उन्होंने हरियाणा में यात्रा पूरी होने के बाद जारी एक संदेश में यह भी कहा कि इस यात्रा से प्रदेश में लोगों के बीच जागरुकता आई। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज दोपहर भारत जोड़ो यात्रा ने हरियाणा में अपनी 8 दिनों की यात्रा पूरी की।‌ इस दौरान हरियाणा के लोगों ने हर कदम पर हमारा साथ, सहयोग और समर्थन दिया।’’ उनका कहना है, ‘‘हरियाणा के लोगों को एक अच्छा जीवन जीने के लिए आवश्यक हर चीज़ का आशीर्वाद प्राप्त है, लेकिन उनकी क्षमता बर्बाद की जा रही है। तीन काले कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ हरियाणा के किसानों ने ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया। इस आंदोलन में कई किसान शहीद भी हुए। फिर भी कृषि संकट ख़त्म नहीं हुआ है।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ दूध, दही और गुड़ की इस भूमि में यह एक त्रासदी है कि किसानों के बच्चे अब किसान नहीं बनना चाहते हैं। बेहतर भविष्य का सपना देखने वाले युवाओं के लिए कोई अन्य विकल्प भी नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में सबसे अधिक युवा बेरोज़गारी दर है और हताश युवा नौकरियों के लिए विदेशों की ओर रुख़ करते हैं। हरियाणवी युवाओं ने लंबे समय तक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, लेकिन अब सरकार से समर्थन न मिलने और एकेडमीज़ के बंद होने से उनके लिए यह रास्ता भी बंद हो रहा है। राहुल गांधी के मुताबिक, ‘‘हरियाणा के लोगों ने हमें बताया कि सरकार सुनियोजित ढंग से हिंदुओं, मुसलमानों और सिखों के बीच; किसानों और गैर-किसानों के बीच; तथा विभिन्न जातियों के लोगों के बीच विभाजन पैदा कर रही है। पिछले दशकों की सरकारों ने विकास के बीज बोए थे, जो अब फल दे रहे हैं। दुःख की बात है कि आज की सरकार नफ़रत का बाज़ार बनाने में लगी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शुक्र है कि यात्रा के माध्यम से थोड़ी देरी से ही सही, लेकिन जागृति आई है। पूर्व सैनिकों और मेडिकल छात्रों के यात्रा में शामिल होने के तुरंत बाद, केंद्र सरकार ने बकाया पेंशन जारी की और राज्य सरकार ने बॉन्ड पर रियायतें दीं।

read more
हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का एक चरण रहा महिलाओं के नाम
National हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का एक चरण रहा महिलाओं के नाम

हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का एक चरण रहा महिलाओं के नाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के तहत सोमवार को एक चरण में केवल महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा ने रविवार को करनाल से कुरुक्षेत्र जिले में प्रवेश किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सोमवार को सुबह खानपुर कोलियान से यात्रा आगे बढ़ी और शाम में अंबाला पहुंची जहां रात्रि विश्राम के लिए पदयात्री रूके। अंबाला में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार का मार्च महिलाओं को समर्पित है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के त्योदा गांव में 50 महिलाओं ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस की हरियाणा इकाई के बयान के मुताबिक गांधी ने कुछ किसानों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जिनकी मौत केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई थी। बाद में ये कानून वापस ले लिए गए थे। हरियाणा सहित देश भर के विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांधी से अपनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें सरकार से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग भी शामिल है। बयान के मुताबिक, किसान नेताओं ने केंद्र पर कृषि विरोधी कानून आंदोलन के दौरान किए गए अपने लिखित समझौते का सम्मान नहीं करने का भी आरोप लगाया। गांधी ने जब किसानों की समस्याएं सुनीं उस वक्त हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य कांग्रेस प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदय भान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे।

read more
Bharat Jodo Yatra हरियाणा में दूसरे चरण के तहत सनोली-पानीपत से फिर शुरू
National Bharat Jodo Yatra हरियाणा में दूसरे चरण के तहत सनोली-पानीपत से फिर शुरू

Bharat Jodo Yatra हरियाणा में दूसरे चरण के तहत सनोली-पानीपत से फिर शुरू पानीपत। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में अपने दूसरे चरण के पहले दिन शुक्रवार सुबह यहां सनोली-पानीपत रोड से फिर से शुरू हुई। राहुल गांधी की अगुवाई वाली इस यात्रा ने उत्तर प्रदेश से बृहस्पतिवार शाम को हरियाणा में फिर से प्रवेश किया। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा पानीपत में सनोली सीमा से फिर से शुरू हुई। हरियाणा के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया था कि राहुल अपनी बीमार मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए बृहस्पतिवार रात को दिल्ली रवाना हुए थे। वह यात्रा में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार सुबह लौटे।

read more
भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में फिर प्रवेश, राहुल बीमार मां से मिलने दिल्ली रवाना
National भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में फिर प्रवेश, राहुल बीमार मां से मिलने दिल्ली रवाना

भारत जोड़ो यात्रा का हरियाणा में फिर प्रवेश, राहुल बीमार मां से मिलने दिल्ली रवाना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा ने बृहस्पतिवार शाम पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से हरियाणा में पुन: प्रवेश किया, लेकिन गांधी अपनी बीमार मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए दिल्ली चले गए हैं और शुक्रवार सुबह लौटेंगे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पीटीआई-को फोन पर बताया, यात्रा शाम को पानीपत में सनोली सीमा से हरियाणा में प्रवेश हुई। राहुल जी अपनी बीमार मां से मिलने के लिए दिल्ली गए हैं। वह शुक्रवार सुबह पानीपत लौटेंगे और यात्रा हरियाणा का अपना चरण फिर से शुरू करेगी।”

read more
हरियाणा के खेल मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप; विभाग छोड़ा
National हरियाणा के खेल मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप; विभाग छोड़ा

हरियाणा के खेल मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप; विभाग छोड़ा यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने रविवार को खेल विभाग छोड़ दिया और कहा कि उन्होंने नैतिक आधार पर यह कदम उठाया है। राज्य की एक जूनियर महिला एथलेटिक्स कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संदीप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के एक दिन बाद यह घटनाक्रम हुआ। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सिंह (36) पर महिला को बंधक बनाने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इस बीच, महिला कोच ने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। विज ने कहा है कि इस मामले में न्याय किया जाएगा। संदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने खेल विभाग छोड़ दिया है। पूर्व ओलंपियन और कुरुक्षेत्र के पिहोवा से पहली बार विधायक बने संदीप सिंह के पास प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग भी है। हालांकि उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा नहीं दिया है। मंत्री द्वारा कोच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद शनिवार को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने एक समिति का गठन किया था। मंत्री ने शिकायत में दावा किया था कि कोच ने उनकी छवि खराब की है। जब तक समिति अपनी रिपोर्ट नहीं देती संदीप सिंह ने कहा कि वह नैतिक आधार पर अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि महिला कोच द्वारा उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। महिला कोच ने अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात की और उम्मीद जतायी कि उनके साथ न्याय होगा। उन्होंने मंत्री से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुझे इस मामले में न्याय मिलने की उम्मीद है।’’ संदीप सिंह पर लगे आरोपों पर महिला ने कहा, ‘‘ आप कितनी देर तक किसी चीज को बर्दाश्त कर सकते हैं, इसकी एक सीमा होती है।’’ महिला जूनियर एथलेटिक्स कोच ने कहा, ‘‘उन्होंने ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की कि मुझे खेल विभाग का कर्मचारी होने के नाते विभाग के काम के लिए उनके पास जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या खेल विभाग में अन्य महिला अधिकारियों को भी इसी तरह की दुर्दशा एवं व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है, महिला ने कहा,‘‘ मुझे ऐसा कहा जा रहा है लेकिन यह लड़ाई मेरी है। ऐसी कई महिलाएं हैं, लेकिन शायद वे आगे आने से डरती हैं। लेकिन, मुझे यकीन है कि एक बार इस आदमी को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा तो वे सामने आएंगी।’’ विज ने कहा कि वह इस मामले में संदीप सिंह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात करेंगे। हरियाणा के गृह मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैंने महिला कोच की बात सुनी। मैं मंत्री संदीप सिंह और मुख्यमंत्री से बात करूंगा। इस मामले में न्याय किया जाएगा। ’’ राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पी के अग्रवाल की ओर से शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री संदीप सिंह की ओर से एक शिकायत मिली है। डीजीपी ने कहा, ‘‘इस संबंध में मंत्री पर लगे आरोप सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर भी प्रसारित हो रहे हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘समिति तुरंत विषय वस्तु की गहन जांच करेगी और जल्द से जल्द इस (डीजीपी के) कार्यालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।’’ चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला कोच की शिकायत पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “हरियाणा की एक महिला कोच की शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में दिनांक 31.

read more
हरियाणा विधानसभा से सिख गुरुद्वारा (प्रबंधन) संशोधन विधेयक पारित
National हरियाणा विधानसभा से सिख गुरुद्वारा (प्रबंधन) संशोधन विधेयक पारित

हरियाणा विधानसभा से सिख गुरुद्वारा (प्रबंधन) संशोधन विधेयक पारित हरियाणा विधानसभा ने बुधवार को राज्य के गुरुद्वारों का प्रबंधन और देखरेख के लिए निर्वाचित समिति गठित होने तक 41-सदस्यीय विशेष समिति के गठन को लेकर विधेयक को मंजूरी दे दी। हालांकि, विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों ने विधेयक में विशेष समिति के 18 महीनों तक कार्य करने और समिति का संरक्षक नियुक्त करने के प्रावधान पर आपत्ति जताई। हरियाणा विधानसभा के तीन-दिवसीय शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन हरियाणा गुरुद्वारा (प्रबंधन) संशोधन विधेयक-2022 पर चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहती है। सदन में विधेयक जब चर्चा के लिए आया तो कांग्रेस विधायक बी.

read more
कांग्रेस ने एचकेआरएन को लेकर सरकार पर साधा निशाना, हरियाणा विधानसभा से बहिर्गमन किया
National कांग्रेस ने एचकेआरएन को लेकर सरकार पर साधा निशाना, हरियाणा विधानसभा से बहिर्गमन किया

कांग्रेस ने एचकेआरएन को लेकर सरकार पर साधा निशाना, हरियाणा विधानसभा से बहिर्गमन किया हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से की जा रही भर्तियों के मुद्दे पर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जननायक जनता पार्टी (जजपा) सरकार पर निशाना साधने के बाद कांग्रेस सदस्यों ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा से बहिर्गमन किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कर्मचारियों को ठेकेदारों के शोषण से बचाने के लिए एचकेआरएन की स्थापना की गई, जबकि कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इसका गठन भर्तियों में कई अनियमितताओं और विसंगतियों को खत्म करने के लिए किया गया था।

read more
विज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपराधियों की 178 ‘अवैध’ संपत्तियों को ध्वस्त किया
National विज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपराधियों की 178 ‘अवैध’ संपत्तियों को ध्वस्त किया

विज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अपराधियों की 178 ‘अवैध’ संपत्तियों को ध्वस्त किया हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने अपराधियों और मादक पदार्थों के तस्करों द्वारा अपराध से हासिल पैसे से बनाई गई कुल 178 ‘अवैध’ संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया है। वहीं इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के विधायक अभय चौटाले की बीच बहस हो गई। तीन दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान विज ने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कस रही है, जिन्होंने अपराध की आय से अवैध संपत्तियां बनाई हैं। वह इनेलो के विधायक चौटाला द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल लोगों के घरों को तोड़े जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। विज ने कहा कि कुल 178 (अवैध) संपत्तियों को बुलडोजर से गिराया गया है जिनमें से 72 स‍ंपत्तियां नशीले पदार्थ की तस्करी में शामिल अपराधियों की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कार्रवाई के कारण अपराधी राज्य से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने से नहीं हिचकेगी। मंत्री ने कहा, “या तो गुंडागर्दी छोड़ो या हरियाणा। हम किसी को भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने देंगे। हम और कड़े कानून बनाएंगे .

read more
गृह मंत्री विज ने कहा कि हरियाणा में अवैध शराब से हुई मौत के आंकड़ों की जांच कराएंगे
National गृह मंत्री विज ने कहा कि हरियाणा में अवैध शराब से हुई मौत के आंकड़ों की जांच कराएंगे

गृह मंत्री विज ने कहा कि हरियाणा में अवैध शराब से हुई मौत के आंकड़ों की जांच कराएंगे हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि वह राज्य में अवैध और नकली शराब के सेवन से हुई मौत की संख्या से संबंधित आंकड़े की जांच कराएंगे। विधानसभा में मंत्री की ओर से पेश किये गये आंकड़े को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के विधायक अभय चौटाला के सवाल उठाने पर उन्होंने यह बात कही। हरियाणा विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र की शुरुआत पर विज ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में वर्ष 2016 से 2022 के बीच अवैध और नकली शराब के कारण कुल 36 लोगों की मौत हुई। चौटाला और निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू की ओर से अवैध और नकली शराब के मुद्दे पर लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर मंत्री जवाब दे रहे थे। विज ने सदन को सूचित किया कि नकली और अवैध शराब के सेवन से इस साल नवंबर में सोनीपत में तीन और पानीपत में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 2016 में दो और 2020 में राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 30 लोगों की मौत हुई। इस प्रकार, राज्य में 2016 से 2022 तक अब तक कुल 36 लोगों की मौत दर्ज की गई है। मंत्री के जवाब पर इनेलो विधायक चौटाला ने उनसे पूछा कि सदन में दी गई जानकारी क्या तथ्यों पर आधारित है। चौटाला ने इशारा किया कि नकली शराब के कारण देश में होने वाली मौत के संबंध में पूछे गए एक अतारांकित प्रश्न के जवाब में लोकसभा में इस साल जुलाई में कहा गया था कि इसके कारण हरियाणा में 479 लोगों की मौत हुई है। विधायक ने विज से कहा कि वह सदन को सूचना देने से पहले संबंधित अधिकारियों से इसकी जांच कराएं। चौटाला ने आगे कहा कि अकेले लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब के कारण 47 लोगों की मौत हो गई थी। इस पर विज ने कहा कि उनकी ओर से पेश और चौटाला की ओर से दिये गये आंकड़े में काफी अंतर है, इसलिए वह इस मामले की जांच कराएंगे। मंत्री ने कहा कि वह विधायक को भी इसकी जानकारी देंगे।

read more
Godrej Properties  ने आवासीय भूखंडों के विकास के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 62 एकड़ भूमि खरीदी
Business Godrej Properties ने आवासीय भूखंडों के विकास के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 62 एकड़ भूमि खरीदी

Godrej Properties ने आवासीय भूखंडों के विकास के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 62 एकड़ भूमि खरीदी नयी दिल्ली। रियल्टी फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज ने भूखंड वाली आवासीय परियोजना के विकास के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र में करीब 62 एकड़ भूमि खरीदी है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इसमें उसने बताया कि परियोजना के तहत करीब 14 लाख वर्गफुट क्षेत्र में भूखंड वाला आवासीय विकास किया जाएगा। कंपनी ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं नामित मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरव पांडे ने बताया, ‘‘हमारे लिए हरियाणा एक महत्वपूर्ण बाजार है। इस परियोजना के साथ हम हरियाणा में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना चाहते हैं।’’

read more
हरियाणा में गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का धरना
Business हरियाणा में गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का धरना

हरियाणा में गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का धरना भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर रविवार को गन्ना उत्पादक किसानों को गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग को लेकर जींद सहकारी चीनी मिल के बाहर धरना दिया और एक घंटे के लिए जींद-नरवाना राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया। किसानों के प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। उनके प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था। हालांकि किसानों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और उन्होंने एक घंटे बाद राजमार्ग पर आवागमन खोल दिया। धरना समाप्त होने के बाद किसान संगठन के पदाधिकारी कोई ज्ञापन दिए बगैर घर लौट गए। हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों में गन्ना पेराई का नया सत्र शुरू होने के बाद अभी तक राज्य सरकार ने गन्ने का भाव नहीं घोषित किया है। भाकियू ने पिछले दिनों यह फैसला किया था कि गन्ना उत्पादक किसानों को 450 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दिलाने की मांग को लेकर हरियाणा की सभी चीनी मिलों के बाहर धरना दिया जाएगा।उसी फैसले के अनुरूप भाकियू से जुड़े किसान जींद सहकारी चीनी मिल के बाहर धरना दिया। इस दौरान किसान नेताओं ने मांग की कि राज्य सरकार गन्ने का खरीद मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल तुरंत प्रभाव से घोषित करे। उन्होंने ऐसा नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

read more
संयुक्त किसान मोर्चा 26 जनवरी को हरियाणा के जींद में  किसान महापंचायत  का आयोजन करेगा
National संयुक्त किसान मोर्चा 26 जनवरी को हरियाणा के जींद में किसान महापंचायत का आयोजन करेगा

संयुक्त किसान मोर्चा 26 जनवरी को हरियाणा के जींद में किसान महापंचायत का आयोजन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) 26 जनवरी को हरियाणा के जींद में एक ‘किसान महापंचायत’ का आयोजन करेगा। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई। एसकेएम नेताओं ने इस संबंध में निर्णय शनिवार को करनाल में हुई एक बैठक के दौरान लिया। बैठक में राकेश टिकैत, दर्शन पाल और जोगिंदर सिंह उगराहां समेत कई किसान नेता शामिल हुए। पाल ने बताया कि उत्तरी राज्यों की महापंचायत 26 जनवरी को जींद में होगी। एसकेएम के एक बयान में कहा गया है, ‘‘बैठक में गणतंत्र दिवस मनाने और आधिकारिक सरकारी कार्यक्रमों को बाधित किए बिना राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद ट्रैक्टर रैलियां और सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।’’ इसमें कहा गया है कि एसकेएम 26 जनवरी को उसकी एकता को तोड़ने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की ‘‘साजिश का पर्दाफाश’’ करेगा। पाल ने कहा कि 26 जनवरी को एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान इस दिन अपनी मांगों के समर्थन में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपेंगे। बयान में कहा गया है कि मार्च में दिल्ली में ‘किसान रैली’ का आयोजन किया जाएगा और इसकी तारीख की घोषणा 26 जनवरी को जींद में की जाएगी। एसकेएम नेताओं ने पंजाब के फिरोजपुर में एक डिस्टिलरी और इथेनॉल संयंत्र के खिलाफ जारी आंदोलन के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

read more
हरियाणा: एमबीबीएस छात्रों ने बॉन्ड नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को वापस लिया
National हरियाणा: एमबीबीएस छात्रों ने बॉन्ड नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को वापस लिया

हरियाणा: एमबीबीएस छात्रों ने बॉन्ड नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को वापस लिया हरियाणा में एमबीबीएस छात्रों ने राज्य सरकार की ‘बॉन्ड नीति’ के खिलाफ 54 दिनों से जारी अपने विरोध प्रदर्शन को शनिवार को वापस ले लिया। सरकार द्वारा अपनी संशोधित बॉन्ड नीति को अधिसूचित किए जाने के तीन दिन बाद यह कदम उठाया गया है। पिछले महीने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ प्रदर्शनकारी छात्रों की बैठक के बाद नीति में संशोधन किया गया। पीजीआईएमएस, रोहतक में ‘रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष डॉ.

read more
यूएई के बीडब्ल्यूएफ आईडी रखने वाले खिलाड़ियों के खेलने पर हरियाणा ने विरोध दर्ज कराया
Sports यूएई के बीडब्ल्यूएफ आईडी रखने वाले खिलाड़ियों के खेलने पर हरियाणा ने विरोध दर्ज कराया

यूएई के बीडब्ल्यूएफ आईडी रखने वाले खिलाड़ियों के खेलने पर हरियाणा ने विरोध दर्ज कराया उप विजेता हरियाणा ने भुवनेश्वर में योनेक्स सनराइज 45वीं जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में मिश्रित टीम फाइनल्स में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीडब्ल्यूएफ आईडी रखने वाले दो खिलाड़ियों को उतारने के लिये विजेता टीम तमिलनाडु के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। दो खिलाड़ी - धीरेन अयप्पन और देव अयप्पन - हैं जिन्होंने फाइनल में अहम भूमिका अदा की थी जिसमें उन्होंने बधवार अंशुल और सिंह मनराज की जोड़ी को लड़कों के युगल में 22-20, 21-15 से पराजित किया था जिसकी मदद से तमिलनाडु ने मंगलवार को हरियाणा को 3-2 से हराकर ट्राफी जीती थी। इस विरोध में हरियाणा की जूनियर टीम ने मुख्य रैफरी उदय साने को पत्र लिखा और मामले से अवगत कराया और साथ ही तमिलनाडु टीम को डिस्क्वलीफाई करने की मांग की। हरियाणा जूनियर टीम के मैनेजर देवेंदर खरब ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘बीएआई (भारतीय बैडमिंटन संघ) के अनुसार कोई भी विदेशी खिलाड़ी राष्ट्रीय चैम्पिनशिप की टीम चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले सकता। परिस्थितियों को देखते हुए तमिलनाडु की टीम को डिस्क्वालीफाई कर देना चाहिए और हरियाणा जूनियर टीम को विजेता घोषित किया जाना चाहिए। ’’ हालांकि धीरेन और देव के पास बीएआई के पहचान पत्र भी हैं। 2021 में एक अन्य खिलाड़ी निखार गर्ग का आल इंडिया रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का अनुरोध बीएआई द्वारा खारिज कर दिया गया था क्योंकि उनके पास बैडमिंटन इंग्लैंड की आईडी थी।

read more
Bharat Jodo Yatra: हरियाणा चरण के दूसरे दिन नूंह जिले के मलाब गांव से फिर शुरू
National Bharat Jodo Yatra: हरियाणा चरण के दूसरे दिन नूंह जिले के मलाब गांव से फिर शुरू

Bharat Jodo Yatra: हरियाणा चरण के दूसरे दिन नूंह जिले के मलाब गांव से फिर शुरू नूंह। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा चरण के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को नूंह जिले के मलाब गांव से फिर से शुरू हुई। राहुल के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, करण सिंह दलाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सुबह कड़ाके की ठंड के बीच पदयात्रा शुरू की। इस दौरान कई आम लोग भी यात्रा का हिस्सा बने। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में दाखिल हुई थी। बृहस्पतिवार को यात्रा गुरुग्राम जिले के सोहना में आंबेडकर चौक पर शाम को विश्राम के लिए रुकने से पहले नूंह के घसेरा गांव से गुजरेगी। रात को भारत यात्री विश्राम के लिए बल्लभगढ़ मोड़ के पास लखवास सोहना में रुकेंगे।

read more
Bharat Jodo Yatra: हरियाणा में  यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज की लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच’’
National Bharat Jodo Yatra: हरियाणा में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज की लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच’’

Bharat Jodo Yatra: हरियाणा में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज की लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच’’ नूंह। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बुधवार को हरियाणा में प्रवेश करने पर पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है, एक जो कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाती है, जबकि ‘‘दूसरी अन्य लोगों, किसानों और मजदूरों की आवाज उठाती है।’’ यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंची है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के प्रदेश प्रमुख उदय भान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का राज्य में स्वागत किया। यह यात्रा 23 दिसंबर तक राज्य के अलग-अलग इलाकों से गुजरेगी। हरियाणा के नूंह जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई कोई नई बात नहीं है यह हजारों साल से चली आ रही है। भाजपा के नेताओं के उनके पदयात्रा पर सवाल उठाने पर गांधी ने कहा कि वे पूछते हैं कि कन्याकुमारी से यात्रा शुरू करने की क्या जरूरत थी। गांधी ने कहा, ‘‘ मैं भारत जोड़ो यात्रा के जरिए नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोल रहा हूं। जब ये लोग देश में जाकर नफरत फैलाते हैं, तब हमारी विचारधारा वाले लोग बाहर निकलकर प्यार व स्नेह बांटते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह कोई नई लड़ाई नहीं है, यह मत सोचिए कि यह लड़ाई आज की है या 21वीं सदी की है.

read more
कांग्रेस की  भारत जोड़ो यात्रा  बुधवार को हरियाणा में प्रवेश करेगी
National कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को हरियाणा में प्रवेश करेगी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को हरियाणा में प्रवेश करेगी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को नूंह स्थित मुंडका बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा में शामिल होने के लिए जिले में पहुंचना शुरू कर दिया है। यात्रा के हरियाणा में प्रवेश करने के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, अजय सिंह यादव, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख उदय भान, नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल सहित पार्टी के अन्य नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है। गोहिल कांग्रेस की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ, पदयात्रा के लिए गठित विभिन्न समितियों की बैठकें करते रहे हैं। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण का समापन 23 दिसंबर को होगा। कांग्रेस द्वारा जारी यात्रा के कार्यक्रम के मुताबिक, यह (यात्रा) बुधवार को अपने 105वें दिन नूंह के फिरोजपुर झिरका में मुंडका सीमा से हरियाणा में प्रवेश करेगी, और फिर रात में अकेदा में रूकने से पहले अनाज मंडी, नसीरबास और भादस नगीना से गुजरेगी। भारत जोड़ो यात्रा बृहस्पतिवार सुबह नूंह के मालाब गांव से शुरू होगी और गुरुग्राम जिले में सोहना स्थित आंबेडकर चौक पर शाम का विश्राम करने से पहले नूंह में घसेरा गांव से गुजरेगी। बृहस्पतिवार को यात्रा का रात्रि विश्राम बल्लभगढ़ मोड़ के पास लखवास सोहना में होगा। शुक्रवार सुबह यात्रा हरचंद पुर, बल्लभगढ़-सोहना मार्ग से शुरू होगी और पाखल गांव, पाली चौक से होते हुए गुजरेगी। शाम को फरीदाबाद के बड़कल मोड़ पर यह रूकेगी। यात्रा शुक्रवार रात को फरीदाबाद में ही रुकेगी। दूसरे चरण में, यात्रा छह जनवरी को उत्तर प्रदेश से फिर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब तक आठ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही पदयात्रा ने अब तक 2,800 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की है। यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी। यात्रा में पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्मी और टेलीविजन हस्तियों के साथ-साथ समाज के कई अन्य वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई अन्य हस्तियां भी समय-समय पर इस पदयात्रा में शामिल हुई हैं।

read more
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता घटी
National हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता घटी

हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता घटी हरियाणा और पंजाब में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता घट गयी। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य बिन्दु से नीचे रहा। यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, हरियाणा के हिसार, करनाल, रोहतक, भिवानी समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, हलवारा, आदमपुर, बठिंडा और फरीदकोट सहित अन्य स्थानों पर सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.

read more
हरियाणा उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही को रद्द किया
National हरियाणा उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही को रद्द किया

हरियाणा उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही को रद्द किया पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने एक सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही को रद्द कर दिया है और नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि कथित कदाचार के चार साल बीत जाने के बाद सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की अनुमति नहीं है। अदालत ने अपने सात दिसंबर के आदेश में कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए जो बीत गई सो बात गई नियमों का कुछ औचित्य प्रतीत होता है। न्यायमूर्ति दीपक सिब्बल ने कहा, इन नियमों के पीछे स्पष्ट उद्देश्य यह प्रतीत होता है किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी को चार साल की वैधानिक अवधि के बाद, अपने जीवन के आखिरी समय में शांति से रहने के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए। हरियाणा सरकार ने यह उल्लेख करते हुए याचिकाकर्ता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया था कि उसने 1986-88 में करनाल में तैनात रहने के दौरान राजस्थान से एलएलबी की पढ़ाई की थी। इसने कहा था कि निरीक्षक एक ही समय में दो जगहों पर उपस्थित नहीं हो सकता। सेवानिवृत्त निरीक्षक राजपाल के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल 30 जून, 2019 को सेवानिवृत्त हुए और यहां तक ​​कि एक वर्ष के लिए उनका सेवा विस्तार भी 30 जून, 2020 को समाप्त हो गया तथा उनके खिलाफ पांच अक्टूबर, 2021 को आरोप पत्र जारी किया गया। आदेश में कहा गया कि किसी कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद ‘‘घटनाओं के संबंध में, जो विभागीय कार्यवाही शुरू होने से चार साल पहले हुई हो सकती हैं, उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने पर पूर्ण प्रतिबंध है। न्यायाधीश ने कहा कि नियम का स्पष्ट तात्पर्य सेवानिवृत्त कर्मचारी को शांति से जीने देना है।

read more
Bihar: तेजस्वी ने किया सरकार का बचाव, बोले- भाजपा शासित UP और हरियाणा हो रही शराब की सप्लाई
National Bihar: तेजस्वी ने किया सरकार का बचाव, बोले- भाजपा शासित UP और हरियाणा हो रही शराब की सप्लाई

Bihar: तेजस्वी ने किया सरकार का बचाव, बोले- भाजपा शासित UP और हरियाणा हो रही शराब की सप्लाई बिहार में जहरीली शराब पीने से लगभग 58 लोगों की मौत हो गई है। बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। बावजूद इसके लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। भाजपा का दावा है कि सरकार की विफलता की वजह से बिहार में शराब का सेवन अभी भी जारी है। इन सबके बीच भाजपा जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार और उनकी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। नीतीश कुमार और उनकी सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन आज भी जारी रहा। भाजपा लगातार नीतीश कुमार का इस्तीफा मांग रही है। इसके अलावा बिहार में राष्ट्रपति शासन की भी मांग की जा रही है। हालांकि, नीतीश कुमार साफ तौर पर यह कह रहे हैं कि जो भी शराब पिएगा, वह मरेगा। शराब पीना ठीक नहीं है और किसी धर्म में नहीं लिखा है कि आपको शराब पीना है।  इसे भी पढ़ें: Bihar : दोनों सदनों में छाया रहा सारण जहरीली शराब त्रासदी का मामला, मृतक संख्या बढ़कर 30 हुई

read more
‘आप’ की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख नवीन जयहिंद रोहतक में गिरफ्तार
National ‘आप’ की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख नवीन जयहिंद रोहतक में गिरफ्तार

‘आप’ की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख नवीन जयहिंद रोहतक में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख नवीन जयहिंद को काम पर तैनात एक सरकारी अधिकारी पर हमला करने और आधिकारिक कर्तव्य का निर्वहन करने से उसे रोकने तथा अनधिकार प्रवेश के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पीजीआईएमएस रोहतक अस्पताल के परिसर में जयहिंद और कुछ अन्य की सरकारी अधिकारियों से हाथापाई हो गई थी और उन्होंने एक अधिकारी को कथित रूप से पीट दिया था। रोहतक के पुलिस अधीक्षक उदयसिंह मीणा ने बताया, “ उन्हें (नवीन जयहिंद को) गिरफ्तार कर लिया गया है। जब दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चल रही थी तो उन्होंने साथियों के साथ सरकारी काम में बाधा डाली। उन्होंने उप पंजीयक से मारपीट की। वह पांच से अधिक लोगों के साथ उस कमरे में घुस गए थे।” घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने कहा कि घटना के वीडियो में जयहिंद को अधिकारी के साथ बहस करते हुए और फिर उन्हें थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि जयहिंद व उनके साथी ईश्वर सिंह शर्मा के खिलाफ हमला करने, दंगा करने और सरकारी कर्मचारी को कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि घटना के समय हरियाणा में नर्सं की भर्ती के लिए दस्तावेजों का सत्यापन का काम किया जा रहा था। अपनी गिरफ्तारी से कुछ समय पहले जयहिंद ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि कुछ मीडिया संस्थान कह रहे हैं कि वह फरार हो गए हैं, लेकिन ‘मैं यहीं हूं।’ जयहिंद ने कहा कि इस तरह की शिकायतें मिली थीं कि हरियाणा के उम्मीदवारों से ज्यादा बाहरी लोगों को तरजीह दी जा रही है जिसके बाद वह परिसर गए थे। उन्होंने कहा, “ क्या मैंने कोई बलात्कार या हत्या की है?

read more
राधव धवन की शतकीय पारी से हिमाचल ने हरियाणा पर कसा शिकंजा
Cricket राधव धवन की शतकीय पारी से हिमाचल ने हरियाणा पर कसा शिकंजा

राधव धवन की शतकीय पारी से हिमाचल ने हरियाणा पर कसा शिकंजा राघव धवन की बड़ी शतकीय पारी के दम पर हिमाचल प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में बुधवार को यहां दूसरे दिन के खेल के दौरान चार विकेट पर 487 रन पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। पैंतीस साल के धवन मैच के पहले दिन 86 रन पर नाबाद थे। उन्होंने प्रथम श्रेणी का अपना पहला शतक पूरा किया और 182 रन बना कर जयंत यादव (100 रन पर एक विकेट) का शिकार बने। पहली पारी में महज 46 रन पर सिमटने वाली हरियाणा की टीम दूसरी पारी में स्टंप्स तक एक विकेट पर 72 रन बनाकर पारी की हार को टालने के लिए संघर्ष कर रही है। मैच में अभी दो दिन का खेल बचा हुआ है और हरियाणा की टीम अब भी 369 रन पीछे है। धवन ने सलामी बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा (137 रन) के साथ 219 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। उन्होंने 359 गेंद की अपनी पारी में 22 चौके और दो छक्के जड़े। प्रशांत ने इस दौरान तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 181 गेंद की पारी में 16 चौके और चार छक्के लगाये। टीम के लिए अमित कुमार ने भी 81 रन का योगदान दिया। कटक में ओडिशा की पहली पारी में 457 रन के जवाब में बड़ौदा ने बिना किसी नुकसान के 77 रन बनाकर सधी हुई शुरूआत की। कोलकाता में पहली पारी में महज 198 रन बनाने वाले उत्तर प्रदेश ने मैच के दूसरे दिन बंगाल को 169 रन पर आउट कर दूसरी पारी में चार विकेट पर 122 रन बना लिये। टीम की कुल बढ़त 151 रन की हो गयी है। सोविमा में खेल जा रहे ग्रुप के एक अन्य में उत्तराखंड के 282 रन के जवाब में नगालैंड ने तीन विकेट पर 280 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

read more
क्या हरियाणा में भी समान नागरिक संहिता को लेकर कमेटी का होगा गठन? राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने दिया यह जवाब
National क्या हरियाणा में भी समान नागरिक संहिता को लेकर कमेटी का होगा गठन? राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने दिया यह जवाब

क्या हरियाणा में भी समान नागरिक संहिता को लेकर कमेटी का होगा गठन?

read more
देश में लगातार बढ़ रही है बेरोजगारी, हरियाणा में सबसे अधिक बेरोजगार: सीएमआईई
Business देश में लगातार बढ़ रही है बेरोजगारी, हरियाणा में सबसे अधिक बेरोजगार: सीएमआईई

देश में लगातार बढ़ रही है बेरोजगारी, हरियाणा में सबसे अधिक बेरोजगार: सीएमआईई शोध संस्थान सीएमआईई ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में बेरोजगारी दर नवंबर में बढ़कर आठ प्रतिशत हो गई जो तीन महीनों का उच्चतम स्तर है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में शहरी भारत में बेरोजगारी ग्रामीण क्षेत्र से कहीं अधिक रही। शहरी क्षेत्र में बेरोजगारी दर 8.

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero