Hockey World Cup 2023 में चौथा दिन आज, आठ टीमों के बीच होगी जंग
Sports Hockey World Cup 2023 में चौथा दिन आज, आठ टीमों के बीच होगी जंग

Hockey World Cup 2023 में चौथा दिन आज, आठ टीमों के बीच होगी जंग हॉकी विश्व कप 2023 को ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जा रहा है। विश्व कप 2023 को लेकर देश भर में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। विश्व कप 2023 के मुकाबले लगातार जारी है। 29 जनवरी तक होने वाले इन मुकाबलों के जरिए 16 टीमों में खिताबी जंग जारी है। विश्व कप 2023 टूर्नामेंट का 16 जनवरी को चौथा दिन है। इस दिन कुल चार मुकालबे खेले जाने है। इस दौरान कुल आठ टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। 16 जनवरी को पहला मुकाबला दोपहर एक बजे राउरकेला में मलेशिया और चिली के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला राउरकेला में न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। विश्व कप का तीसरा मुकाबला फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वहीं चौथा मुकाबला अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। दोनों ही मुकाबले भुवनेश्वर में खेले जाने है। ग्रुप स्टेज के इन मुकाबलों को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।  पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया दम विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम का पहला मुकाबला फ्रांस के साथ हुआ था, जिसमें टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8-0 से फ्रांस को मात दी थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम के दो खिलाड़ियों ने गोल करने में हैट्रिक हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में टॉम क्रैग और जेरेमी हायवर्ड ने दो दो हैट्रिक ली। दोनों खिलाड़ियों ने तीन तीन गोल कर टीम को शानदार बढ़त दिलाई।

read more
World Cup Hockey : भारत ने इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला
Sports World Cup Hockey : भारत ने इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला

World Cup Hockey : भारत ने इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला भारत ने एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप में रविवार को इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला हालांकि टीम क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश की दौड़ में बनी हुई है। खचाखच भरे बिरसा मुंडा स्टेडियम में पूल डी के कांटे के मैच में दोनों टीमें कई मौके मिलने के बावजूद उसे भुना नहीं सकी। इंग्लैंड को मैच में आठ और भारत को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन मेजबान टीम का पेनल्टी कॉर्नर डिफेंस जबर्दस्त था। अब इंग्लैंड और भारत के दो मैचों में चार चार अंक है और ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में जायेगी। भारत को आखिरी लीग मैच में 19 जनवरी को वेल्स से खेलना है जबकि इंग्लैंड का सामना स्पेन से होगा। दोनों टीमों के अगर समान अंक रहे तो बेहतर गोल औसत वाली टीम अंतिम आठ में जायेगी। इंग्लैंड का गोल औसत अभी प्लस पांच है जिसने पहले मैच में वेल्स को 5 .

read more
Odisha: दिव्यांग लोगों के लिये बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में विशेष सुविधायें
Sports Odisha: दिव्यांग लोगों के लिये बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में विशेष सुविधायें

Odisha: दिव्यांग लोगों के लिये बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में विशेष सुविधायें राउरकेला। ओडिशा के राउरकेला शहर में बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में दिव्यांग व्यक्तियों के लिये विशेष सुविधायें और बैठने के लिये विशेष सीटें हैं ताकि वे बिना किसी परेशानी के मैच का आनंद ले सकें। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) इसे बैठने की क्षमता के मामले में दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम के रूप में प्रमाणित कर चुका है जिसे महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर रखा है।

read more
Hockey World Cup 2023 में आज होने हैं दो मुकाबले, भारत का दूसरा मुकाबला होगा इंग्लैंड के साथ
Sports Hockey World Cup 2023 में आज होने हैं दो मुकाबले, भारत का दूसरा मुकाबला होगा इंग्लैंड के साथ

Hockey World Cup 2023 में आज होने हैं दो मुकाबले, भारत का दूसरा मुकाबला होगा इंग्लैंड के साथ Hockey World Cup 2023 में आज (रविवार) होने हैं दो मुकाबले, चार टीमों के बीच होगी क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए भिड़तहॉकी विश्व कप 2023 में हर टीम को अपने ग्रुप स्टेज की टीमों के साथ तीन मुकाबले खेलने है। 

read more
बिरसा मुंडा स्टेडियम बैठने की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है : FIH
Sports बिरसा मुंडा स्टेडियम बैठने की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है : FIH

बिरसा मुंडा स्टेडियम बैठने की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है : FIH राउरकेला। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने कहा कि नया बिरसा मुंडा स्टेडियम बैठने की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है और इसे ‘वर्क ऑफ आर्ट’ (कलाकृति) करार दिया। एफआईएच द्वारा पीटीआई को की गयी इस पुष्टि से इस 21,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम को लेकर चल रहा विवाद भी खत्म हुआ जो ओडिशा सरकार द्वारा इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम का दावा करने के बाद शुरू हुआ था। इसे भी पढ़ें: Indian women hockey टीम Netherlands और South Africa से भिड़ने के लिये सात मैचों के दौरे पर निकली भारत के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर बने इस शानदार स्टेडियम के उद्घाटन के बाद ओडिशा सरकार के अधिकारियों ने दावा किया था कि यह बैठने की क्षमता को देखते हुए सबसे बड़ा स्टेडयम था। लेकिन भाजपा विधायक शंकर ओराम ने उनके दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह सबसे बड़ा नहीं बल्कि दुनिया का चौथा बड़ा स्टेडियम है। एफआईएच ने कहा कि राउरकेला का यह स्टेडियम निश्चित रूप से बैठने की क्षमता वाला सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है। एफआईएच ने एक ईमेल में कहा, ‘‘यह स्टेडियम वास्तुकला की दृष्टि से ही नहीं बल्कि कला की दृष्टि से भी और बैठने की क्षमता के लिहाज से भी दुनिया का सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है। ’’ इसे भी पढ़ें: Hockey World Cup: स्पेन के बाद अब इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरेगा भारत विश्व कप के मैच स्टेडियम के उद्घाटन के कुछ दिन बाद ही शुरू हुए जबकि इस पर किसी भी सीनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट या मैच की मेजबानी नहीं की गयी। विश्व संस्था ने इस मुद्दे पर जवाब नहीं दिया बल्कि कहा कि उसे विश्व कप के लिये स्टेडियम के तैयार होने में कोई संशय नहीं था। एफआईएच के वरिष्ठ संचार मैनेजर निकोलस मेंगोट ने कहा, ‘‘हम विश्व कप के आयोजन के संबंध में हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार के लगातार संपर्क में थे और हमें राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम के तैयारी के संबंध में कोई चिंता नहीं थी।’’ दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियमों की कोई आधिकारिक सूची नहीं है।

read more
Indian women hockey टीम Netherlands और South Africa से भिड़ने के लिये सात मैचों के दौरे पर निकली
Sports Indian women hockey टीम Netherlands और South Africa से भिड़ने के लिये सात मैचों के दौरे पर निकली

Indian women hockey टीम Netherlands और South Africa से भिड़ने के लिये सात मैचों के दौरे पर निकली बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम 16 जनवरी से शुरू होने वाले सात मैचों के अभ्यास दौरे पर दक्षिण अफ्रीका जायेगी जिसमें दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ भी तीन मैच शामिल हैं। सविता पूनिया की अगुआई वाली टीम मेजबान दक्षिण अफ्रीका से केप टाउन में चार मैच खेलेगी। इसके बाद 23 जनवरी से तीन मुकाबलों में नीदरलैंड के सामने होगी। सविता ने कहा, ‘‘हम वार्षिक कैलेंडर में काफी अभ्यास मैच आयोजित कराने के लिये हॉकी इंडिया के आभारी हैं क्योंकि इस साल हम एशियाई खेलों के लिये अच्छी तैयारी करने और पेरिस ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करने पर ध्यान लगा रहे हैं। ’’ इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka 3rd ODI 2023 | अंतिम वनडे में गेंदबाजी विकल्प आजमा सकती है सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम भारतीय कप्तान को लगता है कि इस दौरे से टीम को एशियाई खेलों से पहले अपने कमजोर पक्ष को जानने और इन पर काम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड के खिलाफ मैच से हमें अपने खेल के स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी और साथ ही हम जिस विभाग में पिछड़ रहे हैं, उसे भी हम पता कर पायेंगे। इसे भी पढ़ें: Hockey World Cup: स्पेन के बाद अब इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरेगा भारतबेंगलुरू में दो हफ्ते के शिविर के बाद हम इस दौर के लिये अच्छी तरह तैयार हैं। ’’ सविता की अगुआई में टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी 2022 में हॉकी के लिये अच्छे साल के बाद आत्मविश्वास से भरी हैं और हम अच्छे प्रदर्शन से सत्र की शुरूआत करना चाहते हैं।

read more
Hockey World Cup: स्पेन के बाद अब इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरेगा भारत
Sports Hockey World Cup: स्पेन के बाद अब इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरेगा भारत

Hockey World Cup: स्पेन के बाद अब इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरेगा भारत राउरकेला। स्पेन पर दबदबे भरी जीत से बेहतरीन तरीके से अपना अभियान शुरू करने वाली भारतीय टीम के सामने रविवार को यहां एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप के दूसरे पूल मैच में इंग्लैंड की चुनौती होगी और वह इस कड़ी परीक्षा में खरा उतरने के लिये आत्मविश्वास से भरी होगी। भारत ने नये बिरसा मुंडा स्टेडियम में पूल डी के शुरूआती मैच में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए स्पेन को 2-0 से हरा दिया लेकिन इंग्लैंड की टीम भी उतनी ही चुनौतीपूर्ण होगी। पहले दो क्वार्टर में भारत ने शानदार आक्रामक हॉकी खेली और स्थानीय खिलाड़ी अमित रोहिदास की मदद से पेनल्टी कॉर्नर में किये गोल से बढ़त बनायी और फिर हार्दिक सिंह की बदौलत इसे दोगुना किया। इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka 3rd ODI 2023 | अंतिम वनडे में गेंदबाजी विकल्प आजमा सकती है सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उप कप्तान रोहिदास ने फिर बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाया जिससे मुख्य कोच ग्राहम रीड काफी प्रभावित दिखे। हरमनप्रीत एंड कंपनी इंग्लैंड के खिलाफ एक और मजबूत रक्षात्मक प्रदर्शन करना चाहेगी। इंग्लैंड ने वेल्स के खिलाफ जीत में सभी चार क्वार्टर में गोल किये हैं। रीड ने कहा, ‘‘पहला मैच जीतना अच्छा है। लेकिन डिफेंसिव प्रयास देखना सुखद था और हमने गेंद पर कब्जा बनाये रखा। बमुश्किल से कुछेक ही लोग थे जो अच्छा नहीं खेले। आपको विश्व कप में जीतने के लिये इसी चीज की जरूरत होती है। हम इसे अगले मैच में भी जारी रखेंगे। ’’ अनुभवी पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक भी भारतीय गोल के आगे बेहतरीन थे लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर ओलिवर पेने ने भी वेल्स के खिलाफ काफी प्रयासों को विफल किया, विशेषकर अंतिम क्वार्टर में। भारतीयों की एकमात्र कमजोरी पेनल्टी कॉर्नर थी क्योंकि स्पेन के खिलाफ पांच में से वे किसी एक को भी सीधे गोल में तब्दील नहीं कर सके। हाल के वर्षों में लगभग प्रत्येक टूर्नामेंट में टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और शीर्ष स्कोरर रहे हरमनप्रीत हालांकि पेनल्टी स्ट्रोक चूकने के अलावा पेनल्टी कॉर्नर से भी गेंद को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके। उन्होंने इसे स्वीकार किया और वह इंग्लैंड के खिलाफ इस प्रदर्शन की भरपायी करना चाहेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल पाना भारत को भारी पड़ सकता है। भारतीय खिलाड़ियों को साथ ही सतर्क रहना होगा कि उन्हें रैफरी कोई कार्ड नहीं दिखा दे क्योंकि उन्हें स्पेन के खिलाफ अंतिम क्वार्टर में अभिषेक के बिना ही खेलना पड़ा था जिन्हें फाउल के लिये पीला कार्ड दिखाया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे भारत क्वार्टरफाइनल के एक कदम करीब पहुंच जायेगा। मेजबान टीम अपने पूल में शीर्ष पर रहना चाहेगी और ग्रुप की निचली रैंकिंग की टीम वेल्स के खिलाफ निश्चित रूप से दबदबा बनाये रखेगी। इंग्लैंड विश्व रैंकिंग में भारत से एक स्थान ऊपर पांचवें स्थान पर है लेकिन दोनों टीमों के बीच प्रदर्शन में बीते वर्षों में ज्यादा अंतर नहीं रहा है। पिछले साल दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ तीन मैच खेले थे। राष्ट्रमंडल खेलों में दोनों के बीच मैच 4-4 से ड्रा रहा था। एफआईएच प्रो लीग के पहले चरण में मैच 3-3 से ड्रा रहा और इसके बाद दूसरे मैच में भारत ने 4-3 से जीत दर्ज की।

read more
Hockey World Cup 2023 में आज होने वाले हैं चार मुकाबले, यहां देखें पूरी जानकारी
Sports Hockey World Cup 2023 में आज होने वाले हैं चार मुकाबले, यहां देखें पूरी जानकारी

Hockey World Cup 2023 में आज होने वाले हैं चार मुकाबले, यहां देखें पूरी जानकारी भारत के ओडिशा में हो रहे हॉकी विश्व कप 2023 के दूसरे दिन कुल चार मुकाबले खेले जाने है। विश्व कप शेड्यूल के मुताबिक 14 जनवरी को कुल आठ टीमों को चार मुकाबलों में आपस में भिड़ना है। ग्रुप स्टेज में जीतने वाली टीमों को सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा।

read more
राउरकेला पर चढ़ा हॉकी का बुखार, बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच
Sports राउरकेला पर चढ़ा हॉकी का बुखार, बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच

राउरकेला पर चढ़ा हॉकी का बुखार, बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच हजारों लोग शुक्रवार को यहां बिरसा मुंडा स्टेडियम में इंग्लैंड और वेल्स के बीच पुरूष हॉकी विश्व कप का शुरूआती मैच देखने पहुंचे जिससे देश में हॉकी का गढ कहे जाने वाले इस स्थान पर खेल का बुखार चढ़ चुका है। भारत के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखे गये 21,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम को दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम कहा जा रहा है और राज्य की परंपरा के मुताबिक पूल डी के इस मैच को देखने के लिये दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में राउरकेला सबसे बड़ा शहर है जिसे भारतीय हॉकी का उद्गम स्थान माना जाता है जहां से 60 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (पुरूष और महिला) निकले हैं जिसमें हॉकी इंडिया के मौजूदा अध्यक्ष दिलीप टिर्की भी शामिल हैं। पंजाब के संसारपुर को पहले भारतीय हॉकी की नर्सरी माना जाता था लेकिन हाल के समय में इसमें गिरावट देखने को मिली है। इंग्लैंड और वेल्स के बीच मैच (शाम पांच बजे) देखने के लिये हजारों हॉकी प्रशंसक गेट पर लाइन लगाये खड़े थे जिसमें से कई इस नये नवेले स्टेडियम की झलक पाने और यहां भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय मैच को देखने आये थे।

read more
Hockey World Cup: भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर की विजयी शुरुआत, अमित रोहिदास और हार्दिक चमके
Sports Hockey World Cup: भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर की विजयी शुरुआत, अमित रोहिदास और हार्दिक चमके

Hockey World Cup: भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर की विजयी शुरुआत, अमित रोहिदास और हार्दिक चमके हॉकी विश्व कप 2023 का भारत में शानदार आगाज किया है। भारत में राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मुकाबले में स्पेन को 2-0 से हराया है। भारत की जीत में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह का अहम योगदान रहा। दोनों की ओर से एक-एक गोल दागे गए हैं। भारत और स्पेन के बीच पुल दिखाइए मुकाबला था। भारत को अपना अगला मुकाबला 15 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। भारत पहले क्वार्टर में 1-0 से आगे रही। दूसरे क्वार्टर में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा।

read more
Hockey World Cup 2023 में ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ी फ्रांस की टीम, 8-0 से दी मात
Sports Hockey World Cup 2023 में ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ी फ्रांस की टीम, 8-0 से दी मात

Hockey World Cup 2023 में ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ी फ्रांस की टीम, 8-0 से दी मात ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच हॉकी विश्व कप 2023 के पहले दिन ग्रुप स्टेज के मुकाबले में धमाकेदार खेल देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए फ्रांस की टीम को 8-0 से रौंद डाला। फ्रांस की टीम के पास पूरे मुकाबले के दौरान वापसी करने का कोई मौका नहीं रहा।

read more
Hockey World Cup 2023 में अर्जेंटीना की टीम ने किया जीत के साथ आगाज, दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से दी मात
Sports Hockey World Cup 2023 में अर्जेंटीना की टीम ने किया जीत के साथ आगाज, दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से दी मात

Hockey World Cup 2023 में अर्जेंटीना की टीम ने किया जीत के साथ आगाज, दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से दी मात विश्व कप 2023 का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना की टीम के बीच खेला गया था जिसमें अर्जेंटीना की टीम ने जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जिताने वाले प्रदर्शन के लिए मैको कैसेला मैन ऑफ द मैच रहे। इससे पहले वर्ष 2018 के विश्व कप में अर्जेंटीना की टीम सातवें और दक्षिण अफ्रीका की टीम अंतिम पायदान पर आई थी। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों में से गोल करने में कोई सफल नहीं हुआ था। हालांकि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कोशिश की थी मगर उन्हें सफलता नहीं मिली थी। 

read more
Hockey World Cup 2023: भारत स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरकर करेगा टूर्नामेंट का आगाज, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
Sports Hockey World Cup 2023: भारत स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरकर करेगा टूर्नामेंट का आगाज, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Hockey World Cup 2023: भारत स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरकर करेगा टूर्नामेंट का आगाज, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज भुवनेश्वर में दोपहर एक बजे से अर्जेंटिना और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले से हो जाएगा। इस दिन कुल चार मुकाबले खेले जाने है। दिन का अंतिम मुकाबला खेलते हुए मेजबान भारत भी टूर्नामेंट का आगाज करेगी। भारत और स्पेन के बीच राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। भारत इस विश्व कप में अपने 48 वर्षों के सूखे को खत्म करने के लिहाज से उतरेगी। वहीं विपक्षी टीम भी पहला विश्व कप खिताब जीतने के लिए पूरा दम लगाएगी। इस विश्व कप से पहले  भी भारत और स्पेन के बीच कई मुकाबले हो चुके है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों में से किस टीम का पलड़ा भारी है। ऐसा रहा है आंकड़ाआंकड़ों के मुताबिक वर्ष 1948 से अब तक भारत और स्पेन के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए है। इनमें से भारत की टीम ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है जबकि स्पेन की टीम 11 मुकाबले जीत चुकी है। दोनों टीमों के बीच छह मुकाबले ड्रॉ रहे है। बता दें कि अंतिम बार भारत और ने फरवरी 2022 में प्रो लीग मैच में स्पेन के साथ पहला मुकाबला खेला था जिसमें स्पेन ने 5-3 से जीत दर्ज की थी। प्रो लीग के दूसरे मुकाबले में भारत ने 5-4 से जीत हासिल की थी। वहीं वर्ष 2020 में आयोजित हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने स्पेन को 3-0 से मात दी थी। ऐसा रहा है भारत का विश्व कप में सफरभारत की टीम ने वर्ष 1971 में आयोजित पहले विश्व कप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था इसके बाद वर्ष 1973 में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था। इसके बाद से भारतीय टीम का विश्व कप में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। वर्ष 2014 तक भारतीय टीम कभी ग्रुप स्टेज को पार करने में भी सफल नहीं हो सकी। वहीं वर्ष 2018 में हुए विश्व कप के दौरान भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबले तक पहुंची थी। हालांकि क्वार्टरफाइनल मुकाबले में नीदरलैंड के टीम से हारकर टीम का विश्वकप का सफर खत्म हो गया था। भारतीय टीम प्रबल दावेदारइस बार भारतीय टीम विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में छठे नंबर पर है। भारत ने एफआईएच प्रो लीग में भी तीसरा स्थान हासिल किया था। माना जा रहा है कि भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है। वर्ष 2019 में ग्राहम रीड को भारतीय टीम का कोच बनाया गया जिसके बाद से भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई है। रीड ने खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने में सफलता हासिल की है। रीड ने एक इंटरव्यू में कहा कि प्रैक्टिस के दौरान भी खिलाड़ी मैच के हालातों को ध्यान में रखते हुए ही खेलते है। ऐसे खेल की प्रैक्टिस करने से खिलाड़ियों को काफी लाभ हुआ है। ये है टीमगोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेशडिफेंडर्स: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीपमिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंहफॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंहवैकल्पिक खिलाड़ी: राजकुमार पाल, जुगराज सिंहहेड कोच: ग्राहम रीड 

read more
हॉकी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है वेल्स की ‘क्राउड फंड’ वाली टीम
Sports हॉकी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है वेल्स की ‘क्राउड फंड’ वाली टीम

हॉकी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है वेल्स की ‘क्राउड फंड’ वाली टीम किसी भी खिलाड़ी को अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये भुगतान किया जाता है लेकिन वेल्स के खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपनी राष्ट्रीय टीम के लिये खेलने के लिये हर साल 1,000 पौंड देते हैं। वेल्स की टीम यहां एफआईएच पुरूष विश्व कप में पदार्पण कर रही है और भारत तक की यात्रा उनके लिये इतनी आसान नहीं रही है क्योंकि टीम को मेजबान देश के दो शहरों में ‘उड़ान, ठहरने और खाने-पीने’ के लिये ‘क्राउड फंडिंग’ (जनता से जुटायी गयी राशि) पर निर्भर रहना पड़ा जिससे 25,000 पौंड जुटाये गये। वेल्स के मुख्य कोच डेनियल न्यूकांबे ने इंग्लैंड के खिलाफ टीम के शुरूआती मैच से पहले कहा, ‘‘खिलाड़ियों का खर्चा कम करने के लिये ‘क्राउड फंडिंग’ अहम हिस्सा है। खिलाड़ी भी योगदान करते हैं, हर खिलाड़ी वेल्स के लिये खेलने के लिये प्रत्येक वर्ष 1,000 पौंड देता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी हमारे यहां छोटा खेल है और हमारे राष्ट्रीय स्टेडियम में केवल 200 लोग ही बैठ सकते हैं जो यहां (21,000 दर्शकों की क्षमता वाले बिरसा मुंडा स्टेडियम) से काफी अलग हैं। ’’ कोच ने कहा, ‘‘सरकार से मिलने वाली राशि काफी सीमित है इसलिये खिलाड़ी भी योगदान करते हैं। लेकिन हाल में बड़े टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई करने की सफलता से हमें ज्यादा यात्रा करनी पड़ी और हमारी सरकार भी वास्तव में काफी मददगार रही है। हमारे पास अब शर्ट का प्रायोजक है और इससे खिलाड़ियों पर से खर्चा कम हो गया है।

read more
जानें क्यों सबसे अधिक खिताब जीतने वाली पाकिस्तान की टीम इस बार Hockey World Cup 2023 में नहीं ले रही हिस्सा
Sports जानें क्यों सबसे अधिक खिताब जीतने वाली पाकिस्तान की टीम इस बार Hockey World Cup 2023 में नहीं ले रही हिस्सा

जानें क्यों सबसे अधिक खिताब जीतने वाली पाकिस्तान की टीम इस बार Hockey World Cup 2023 में नहीं ले रही हिस्सा पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज 13 जनवरी से होने वाला है। इस विश्व कप मुकाबले के साथ ही खिताबी जंग के लिए कुल 16 टीमें में भिडंत शुरू हो जाएगी। इस बार का विश्व कप सबसे अधिक खिताब जीतने वाली पाकिस्तान की टीम के बिना हो रहा है।

read more
Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप के रोचक इतिहास जो कर देंगे आपको हैरान
Sports Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप के रोचक इतिहास जो कर देंगे आपको हैरान

Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप के रोचक इतिहास जो कर देंगे आपको हैरान भारत में हॉकी विश्व कप 2023 की शुरुआत 13 जनवरी से होने जा रही है। हॉकी विश्व कप की मेजबानी लगातार दूसरी बार करने वाला भारत पहला देश है। हॉकी विश्व कप में इस बार कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है। बीते 51 वर्षों के इतिहास में ये पहला मौका है जब हॉकी विश्व कप के मुकाबलों का आयोजन दो शहरों भुवनेश्वर और राउरकेला में किया जाएगा। हॉकी विश्व कप से जुड़ी कई ऐसी शानदार जानकारियां है जिनके बारे में लोगों को पता नहीं है।

read more
भारत में आयोजित हो रहा है Hockey World Cup 2023, ऐसे देख सकेंगे लाइव मुकाबले
Sports भारत में आयोजित हो रहा है Hockey World Cup 2023, ऐसे देख सकेंगे लाइव मुकाबले

भारत में आयोजित हो रहा है Hockey World Cup 2023, ऐसे देख सकेंगे लाइव मुकाबले हॉकी विश्व कप 2023 की शुरुआत 13 जनवरी से ओडिशा के भुवनेश्वर में होने जा रही है। दोपहर 1 बजे अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले के साथ ही विश्व कप का रोमांच शुरू हो जाएगा। इसी दिन शाम सात बजे भारतीय टीम स्पेन की टीम के साथ भिड़ते हुए अपने विश्व कप टूर्नामेंट का आगाज करेगी। जानकारी के मुताबिक विश्व कप के पहले दिन चार मुकाबले खेले जाने है। विश्व कप का रोमांच जो 13 जनवरी से शुरू होगा वो 29 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दिन फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि इस विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है, जिनके बीच कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे। बता दें कि ग्रुप स्टेज में सभी टीमें आपस में भिड़ेंगी। ग्रुप स्टेज में जीत हासिल करने वाली टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एंट्री मिलेगी। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर की टीमों को क्रॉसओवर मुकाबलों में खेलने का मौका मिलेगा। क्रॉसओवर मुकाबलों में खेल कर जीत हासिल करने वाली टीमों को भी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा। ये है मैचों का समयजानकारी के मुताबिक 13 जनवरी को होने वाला पहला मुकाबला दोपहर 1 बजे होगा। वहीं इस दिन कुल चार मुकाबले खेले जाने हैं जो दो-दो घंटे के अंतराल पर शुरू होंगे। ये मुकाबला रात नौ बजे तक जारी रहने वाले है। शेड्यूल के मुताबिक 18 और 21 जनवरी को कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा। बता दें कि ग्रुप स्टेज में होने वाले भारतीय टीम के सभी मुकाबले शाम सात बजे से शुरू होंगे। भारतीय टीम का पहला मुकाबला भी 13 जनवरी को स्पेन के खिलाफ होगा। दोनों टीमें राउरकेला में शाम सात बजे मैदान पर भिड़ने उतरेंगी। यहां देख सकेंगे मुकाबलेहॉकी विश्व कप 2023 के सभी मुकाबलों को दर्शक स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एसडी और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी पर देख सकेंगे। इन सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर भी होगी।

read more
Hockey World Cup के लिए दो नई विशेष ट्रेन चलाएगा पूर्व तट रेलवे
Sports Hockey World Cup के लिए दो नई विशेष ट्रेन चलाएगा पूर्व तट रेलवे

Hockey World Cup के लिए दो नई विशेष ट्रेन चलाएगा पूर्व तट रेलवे भुवनेश्वर। भारत और स्पेन के बीच राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शुक्रवार को होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के पहले मैच से एक दिन पहले पूर्व तट रेलवे ने यहां ओडिशा की राजधानी और राउरकेला के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार यहां कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में 13 से 29 जनवरी तक होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप के दौरान लोगों की अतिरिक्त आवाजाही को ध्यान में रखते हुए इस संदर्भ में फैसला किया गया।

read more
Hockey World Cup 2023 की शुरुआत से पहले जानें इससे जुड़े नियम
Sports Hockey World Cup 2023 की शुरुआत से पहले जानें इससे जुड़े नियम

Hockey World Cup 2023 की शुरुआत से पहले जानें इससे जुड़े नियम बेल्जियम की टीम ने वर्ष 2018 में नीदरलैंड को हराकर अपना पहला हॉकी विश्व कप का खिताब भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में जीता था। एक बार फिर से इसी जगह हॉकी विश्व कप 2023 की शुरुआत होने जा रही है। इस बार भुवनेश्वर के साथ राउरकेला में भी हॉकी विश्व कप के मुकाबले खेले जाने है।

read more
पुरुषों का Hockey World Cup ओडिशा में शुरू
Sports पुरुषों का Hockey World Cup ओडिशा में शुरू

पुरुषों का Hockey World Cup ओडिशा में शुरू पुरुषों का हॉकी विश्व कप 2023 बुधवार शाम कटक के खूबसूरत बाराबती स्टेडियम में रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ जिसके देश और विदेश से हजारों हॉकी प्रेमी गवाह बने। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, एफआईएच अध्यक्ष तैयब इकराम और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की सभी 16 प्रतिभागी टीमों के सदस्यों के स्वागत के लिए समारोह में मौजूद थे। इकराम ने अपने संबोधन में ओडिशा को लगातार दो बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए बधाई दी और राज्य को ‘हॉकी की भूमि’ कहा। ओडिशा ने 2018 विश्व कप की मेजबानी भी की थी। ठाकुर ने भव्यता के साथ इस कार्यक्रम की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए ओडिशा सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि भारत और राज्य के लोगों का उत्साह इस खेल के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र इस तरह के खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए हमेशा राज्यों को समर्थन देगा। पटनायक ने कहा कि ओडिशा लंबे समय से अपनी मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है और उम्मीद है कि हर आगंतुक राज्य में अपने प्रवास की अच्छी यादें लेकर जाएगा। उन्होंने लगातार दो बार पुरुषों के हॉकी विश्व कप की मेजबानी में ओडिशा का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। घंटे भर चलने वाले उद्घाटन समारोह के पहले और बाद खचाखच भरे स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। समारोह की शुरुआत राज्य की एक जनजातीय नृत्य कला के साथ हुई जो कम से कम छह स्थानीय नृत्य रूपों का एक संयोजन था जिसे प्रख्यात नृत्य गुरु अरुणा मोहंती ने कोरियोग्राफ किया था। उड़िया गायक स्नीति मिश्रा, ऋतुराज मोहंती, लिसा मिश्रा और अभिनेता पति-पत्नी सब्यसाची मिश्रा और अर्चिता साहू सहित कई अन्य कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहर भर में महत्वपूर्ण स्थानों पर 16 प्रशंसक पार्क स्थापित किए गए जहां हजारों हॉकी प्रेमी और उत्साही लोगों ने विशाल स्क्रीन पर उद्घाटन समारोह देखा। सैकड़ों बॉलीवुड गायकों और स्थानीय कलाकारों ने हॉकी विश्व कप थीम गीत गाया जिसे संगीत निर्देशक प्रीतम ने संगीतबद्ध किया था जिन्होंने कुछ अन्य गायकों के साथ मंच पर प्रस्तुति भी दी। मैच दो स्थानों राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम और भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 13 जनवरी से 29 जनवरी तक होंगे। राउरकेला में 20 मैच होंगे जबकि फाइनल सहित 24 मैच भुवनेश्वर में खेले जाएंगे।

read more
World Cup Hockey के लिए प्रधानमंत्री ने सभी टीमों को शुकामनाएं दीं
Sports World Cup Hockey के लिए प्रधानमंत्री ने सभी टीमों को शुकामनाएं दीं

World Cup Hockey के लिए प्रधानमंत्री ने सभी टीमों को शुकामनाएं दीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 जनवरी से ओडिशा में शुरु हो रहे हॉकी विश्व कप के लिए सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह वैश्विक प्रतियोगिता ना सिर्फ खेल भावना को मजबूत करेगी बल्कि हॉकी को और भी लोकप्रिय बनाएगी। एफआईएच पुरुष हॉकी विश्वकप के उद्घाटन समारोह से पहले मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ओडिशा में 2023 हॉकी विश्व कप शुरू होने के साथ, सभी भाग लेने वाली टीमों को मेरी शुभकामनाएं। यह टूर्नामेंट खेल भावना को और मजबूत करे और हॉकी के खूबसूरत खेल को और लोकप्रिय बनाए। भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर गर्व है।’’ उद्घाटन समारोह का आयोजन आज शाम कटक के बाराबती स्टेडियम में किया गया है। पुरुष हॉकी विश्वकप के मुकाबले 13 जनवरी से 29 जनवरी तक खेले जाएंगे। भारत का पहला मैच स्पेन के खिलाफ 13 जनवरी को बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेला जाना है। दो दिन बाद भारत का सामना उसी मैदान पर इंग्लैंड से होगा। ओडिशा लगातार दूसरी बार पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इस तरह का पहला आयोजन 2018 में किया गया था। यह चौथी बार होगा जब भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।

read more
Hockey World Cup 2023 का हुआ रंगारंग आगाज, शानदार प्रस्तुतियों ने जीता फैंस का दिल
Sports Hockey World Cup 2023 का हुआ रंगारंग आगाज, शानदार प्रस्तुतियों ने जीता फैंस का दिल

Hockey World Cup 2023 का हुआ रंगारंग आगाज, शानदार प्रस्तुतियों ने जीता फैंस का दिल एफआईएच ओडिशा हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप 2023 का शानदार आगाज हो चुका है। ओडिशा के कटक स्थित बाराबाती स्टेडियम में हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया है। इस उद्घाटन समारोह में देश और दुनिया की दिग्गज हस्तियों ने अपने संगीत और नृत्य कला के जरिए प्रस्तुति दी। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और दिशा पटानी 40,000 से अधिक दर्शकों के बैठने वाले खचाखच भरे स्टेडियम के सामने प्रस्तुति दी। बाराबाती स्टेडियम में दर्शकों के लिए उद्घाटन समारोह देखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग स्टेडियम के बाहर भी दर्शक देख सकें इसके लिए 16 हॉकी फैन पार्कों में बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगाई गई है। इन एलईडी स्क्रीनों पर दर्शकों ने उद्घाटन समारोह जोर शोर के साथ देखा। इस दौरान बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने हॉकी विश्व कप 2023 के आधिकारिक गाने हॉकी है दिल मेरा को गाया, जिसे उन्होने ही कंपोज किया है। इस गाने को प्रीतम ने 11 अन्य गायकों के साथ स्टेज पर गाया। प्रीतम के अलावा इस कार्यक्रम में के-पॉप बैंड: ब्लैक स्वान की संगीत शैली पर भी झूमने का मौका भी दर्शकों को मिला। इसमें स्थानीय ओडिशा गायिका श्रेया लेंका ने भी जबरदस्त प्रस्तुति दी। इसके अलावा कार्यक्रम में गायक बेनी दयाल और नीति मोहन ने भी दमदार प्रस्तुति दी, जिनके संगीत पर दर्शक जमकर झूमे। बता दें कि FIH पुरुष हॉकी विश्व कप के 15वें संस्करण का आगाज हो गया है। विश्व कप का पहला मुकाबला 13 जनवरी को भुवनेश्वर में बनाए गए नवनिर्मित बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

read more
Hockey World Cup 2023 के दौरान इन खिलाड़ियों पर रहेगी भारतीय फैंस की नजर
Sports Hockey World Cup 2023 के दौरान इन खिलाड़ियों पर रहेगी भारतीय फैंस की नजर

Hockey World Cup 2023 के दौरान इन खिलाड़ियों पर रहेगी भारतीय फैंस की नजर भारत में लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप 2023 का आयोजन होने जा रहा है। इसका उद्घाटन समारोह ओडिशा के कटक में आयोजित होगा। वहीं इस बार विश्व कप के दौरान भारतीय टीम पर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजरें होने वाली है। बीते कुछ वर्षों में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी बेहतर हुआ है।

read more
Hockey World Cup 2023 से जुड़ी हर जानकारी देखे यहां, जानें पूरा शेड्यूल और टीमों की संख्या
Sports Hockey World Cup 2023 से जुड़ी हर जानकारी देखे यहां, जानें पूरा शेड्यूल और टीमों की संख्या

Hockey World Cup 2023 से जुड़ी हर जानकारी देखे यहां, जानें पूरा शेड्यूल और टीमों की संख्या भारत में हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज 13 जनवरी से होने जा रहा है। 13 जनवरी को पहला मुकाबला भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इससे पहले विश्व कप का आधिकारिक उद्घाटन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। हॉकी विश्व कप 2023 के उद्घाटन समारोह के आयोजन के लिए कई धमाकेदार पर्फॉर्मेंस की जाएंगी। उद्घाटन समारोह में कई बॉलीवुड सितारे, स्थानीय गायक और विदेशी कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी। इस उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार और युवाओं के फेवरेट रणवीर सिंह, अभिनेत्री दिशा पाटनी जैसे कलाकार परफॉर्म करेंगे। इस कार्यक्रम में संगीत निर्देशक प्रीतम, लीशा मिश्रा, ओडिशी नृत्य गुरु अरुणा महांती, नीति मोहन, गायक बेनी दयाल, गायक श्रेया लेनका और ब्लैकसन डांस ग्रुप द्वारा दमदार प्रस्तुति पेश की जाएगी।

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero