भारत को साइबर खतरों से निपटने के लिए इंजीनियरों की दक्षता बढ़ाने पर निवेश की जरूरत: विशेषज्ञ
International भारत को साइबर खतरों से निपटने के लिए इंजीनियरों की दक्षता बढ़ाने पर निवेश की जरूरत: विशेषज्ञ

भारत को साइबर खतरों से निपटने के लिए इंजीनियरों की दक्षता बढ़ाने पर निवेश की जरूरत: विशेषज्ञ प्रौद्योगिकी क्षेत्र के एक विशेषज्ञ ने सुझाव दिया है कि भारत सरकार को साइबर खतरों से निपटने के लिए अपने वार्षिक शिक्षा बजट का कम से कम 50 प्रतिशत इंजीनियरों की दक्षता बढ़ाने में निवेश करने की जरूरत है। जापानी कंपनी ट्रेंड माइक्रो में दक्षिण पूर्व एशिया और भारत के उपाध्यक्ष नीलेश जैन ने कहा, ‘‘पहली बात यह कि भारत को पूरे देश में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है, जिसमें सभी बड़े और छोटे उद्यमों, सरकारी विभागों और नागरिकों को शामिल किया जाए।’’ उन्होंने कहा कि भारत बहुत सारे इंजीनियर तैयार करता है, लेकिन उन्हें साइबर हमलों से निपटने के लिए गहनता से प्रशिक्षित नहीं किया जाता है। जैन ने कहा कि अब समय आ गया है कि ‘‘विशेषज्ञों के मामले में भारी निवेश किया जाए। खतरों से निपटने के लिए विश्वविद्यालयों को विशेषज्ञ तैयार करने चाहिए।’’ जैन ने शनिवार को पीटीआई से कहा, ‘‘भारत में विश्वविद्यालयों को अब साइबर सुरक्षा इंजीनियरों को तैयार करने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि धोखाधड़ी के मामले तेजी से और अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में फैल रहे हैं।’’ भारत साइबर हमलों का सामना करने वाले शीर्ष 10 देशों में शामिल है। यह अमेरिका और कुछ पश्चिमी देशों के बाद बढ़ते रैंसमवेयर हमलों वाले शीर्ष पांच देशों में भी शामिल है। जैन ने कहा कि अभी परियोजनाओं पर काम करते हुए साइबर सुरक्षा सीखी जाती है, इसलिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को साइबर सुरक्षा तथा रैंसमवेयरविशेषज्ञ तैयार करने चाहिए। उन्होंने कहा कि इन तेजी से फैल रहे ऑनलाइन खतरों से निपटने के साथ पहले ही खतरों का पता लगाने का माहौल बनाया जाना चाहिए, क्योंकि कई बार बहुत देर हो चुकी होती है। विश्वस्तरीय प्रौद्योगिकी उद्योग में दो दशक से अधिक समय गुजार चुके अहमदाबाद निवासी जैन (43) ने कहा, ‘‘भारत के पास मानव संसाधन हैं। कड़ी मेहनत करने वाले छात्रों का एक बड़ा और लगातार बढ़ता हुआ समूह है, जिनकी दुनिया के साथ अंग्रेजी में संवाद करने की क्षमता उन्हें भविष्य में आने वाली उन्नत तकनीकों के लिए सही तकनीकीविद बनाती है।’’ उन्होंने इस बात की सराहना की कि डिजिटलीकरण पूरे देश में फैल गया है, यहां तक कि किसानों, या पान वाले की दुकान या किराना दुकान पर भी, ऑनलाइन भुगतान लिया जा रहा है तथा कुछ साधारण लोग, जो पर्याप्त रूप से साक्षर नहीं हैं, भी अपने मोबाइल फोन-आधारित ऐप पर काम कर रहे हैं। रैंसमवेयर एक तरह का मालवेयर होता है, जो किसी कंप्यूटर तक पहुंच हासिल कर लेता है और सभी फाइल को इन्क्रिप्टेड कर देता है। डेटा और पहुंच के एवज में सेंधमारों द्वारा फिरौती की मांग की जाती है।

read more
पुतिन ने भारत की तारीफ की, भारतीयों को बेहद प्रतिभाशाली बताया
International पुतिन ने भारत की तारीफ की, भारतीयों को बेहद प्रतिभाशाली बताया

पुतिन ने भारत की तारीफ की, भारतीयों को बेहद प्रतिभाशाली बताया रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को बीते एक सप्ताह में दूसरी बार भारत की विकास गाथा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत के लोग ‘‘बहुत प्रतिभाशाली’’ और ‘‘उद्देश्यपरक’’ हैं तथा वे विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने में अपने देश की मदद करेंगे। पुतिन की यह टिप्पणी विदेश मंत्री एस जयशंकर की मॉस्को यात्रा से कुछ दिन पहले आई है। जयशंकर सात और आठ नवंबर को मॉस्को के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर रशियन हिस्टॉरिकल सोसाइटी की 10वीं वर्षगांठ से संबंधित कार्यक्रम में पुतिन ने कहा, ‘‘आइए, भारत पर नजर डालें। उसके लोग बहुत ही प्रतिभाशाली और उद्देश्यपरक हैं, जिनमें आंतरिक विकास के लिए ऐसी ललक है कि वे नि:संदेह उत्कृष्ट परिणाम हासिल करेंगे। भारत विकास के मामले में उत्कृष्ट नतीजे प्राप्त करेगा।’’ क्रेमलिन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुतिन ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत के लगभग 1.

read more
नड्डा ने कहा-  कांग्रेस ने भारत की प्रगति रोकी, सत्ता में रहने के लिए मतदाताओं को भ्रमित किया: नड्डा
National नड्डा ने कहा- कांग्रेस ने भारत की प्रगति रोकी, सत्ता में रहने के लिए मतदाताओं को भ्रमित किया: नड्डा

नड्डा ने कहा- कांग्रेस ने भारत की प्रगति रोकी, सत्ता में रहने के लिए मतदाताओं को भ्रमित किया: नड्डा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के विकास को बहुत हद तक रोका है और उसने मतदाताओं को भ्रमित कर केवल सत्ता में बने रहने पर ध्यान केंद्रित किया। नड्डा ने यह भी दावा किया कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने परंपरा तोड़ने और इस पर्वतीय राज्य का त्वरित विकास सुनिश्चित करने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार को फिर से चुनने का मन बना लिया है।

read more
नेपाल आम चुनाव के लिए 72 घंटे के लिए भारत से लगी सीमा सील
National नेपाल आम चुनाव के लिए 72 घंटे के लिए भारत से लगी सीमा सील

नेपाल आम चुनाव के लिए 72 घंटे के लिए भारत से लगी सीमा सील पड़ोसी देश नेपाल में 20 नवंबर को होने जा रहे आम चुनाव से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर असामाजिक तत्वों की सीमा पार आवाजाही को रोकने के लिए 17 नवंबर से 72 घंटे के लिए भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। महराजगंज के जिलाधिकारी (डीएम) सतेंद्र कुमार ने बताया, दोनों देशों के पड़ोसी जिलों के अधिकारियों की समन्वय समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक में 72 घंटे के लिए सीमा सील करने का निर्णय लिया गया।

read more
भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का हिमाचल में निधन
National भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का हिमाचल में निधन

भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का हिमाचल में निधन भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी का हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में उनके आवास पर शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 106 वर्ष के थे। निर्वाचन आयोग ने बताया कि नेगी ने दो नवंबर को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए डाक मतपत्र के जरिये वोट डाला था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्विटर पर नेगी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि नेगी ने कुछ दिन पहले खराब स्वास्थ्य के बावजूद अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था और यह बात उन्हें हमेशा भावुक करेगी।

read more
भारत-श्रीलंका की नौसेनाओं ने हिंद महासागर में साझा समुद्री चुनौतियों पर चर्चा की
National भारत-श्रीलंका की नौसेनाओं ने हिंद महासागर में साझा समुद्री चुनौतियों पर चर्चा की

भारत-श्रीलंका की नौसेनाओं ने हिंद महासागर में साझा समुद्री चुनौतियों पर चर्चा की कोलंबो। भारत-श्रीलंका की नौसेनाओं ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के उपायों और हिंद महासागर में उन साझा समुद्री चुनौतियों से निपटने पर चर्चा की जिनका दोनों देशों की नौसेनाओं और तटरक्षक बलों के कर्मी सामना कर रहे हैं। श्रीलंका और भारत के बीच 32वीं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) बैठक यहां शुक्रवार को हुई। यह बैठक श्रीलंका के उत्तर में स्थित कांकेसंथुराई तट से दूर निगरानी पोत एसएलएनएस सयूरा पर हुई। इसे भी पढ़ें: T20 World Cup | श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया बाहरश्रीलंका की नौसेना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। दोनों देशों के बीच वार्ता का आयोजन मुख्य रूप से हिंद महासागर में साझा समुद्री चुनौतियों पर चर्चा के लिए किया गया था। आईएमबीएल बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाना और नौसेनाओं और तटरक्षक कर्मियों को लेकर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा करना है ताकि समुद्री चुनौतियों से निपटा जा सके। यहां स्थित भारतीय उच्चायोग ने चर्चा को लाभप्रद बताया।

read more
मेलबर्न में 3 मुकाबले हो चुके हैं रद्द, क्या भारत-जिम्बाब्वे मैच के दौरान होगी बारिश? ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Cricket मेलबर्न में 3 मुकाबले हो चुके हैं रद्द, क्या भारत-जिम्बाब्वे मैच के दौरान होगी बारिश? ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मेलबर्न में 3 मुकाबले हो चुके हैं रद्द, क्या भारत-जिम्बाब्वे मैच के दौरान होगी बारिश?

read more
भारत के खिलाफ हार के लिये ‘छद्म क्षेत्ररक्षण’ को बहाना नहीं बनाना चाहता:श्रीराम
Cricket भारत के खिलाफ हार के लिये ‘छद्म क्षेत्ररक्षण’ को बहाना नहीं बनाना चाहता:श्रीराम

भारत के खिलाफ हार के लिये ‘छद्म क्षेत्ररक्षण’ को बहाना नहीं बनाना चाहता:श्रीराम बांग्लादेश के तकनीकी सलाहकार श्रीधरन श्रीराम ने शनिवार को स्वीकार किया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मुकाबले में दबाव में आ गयी थी और साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप में टीम पड़ोसी देश के खिलाफ मिली हार के बहाने के रूप में ‘छद्म क्षेत्ररक्षण’ के प्रकरण का इस्तेमाल नहीं करना चाहती। बांग्लादेश को भारत से पांच रन से हार का सामना करना पड़ा था। बारिश आने के कारण बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया था। 

read more
आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, पीएम मोदी ने भी जताया निधन पर शोक
National आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, पीएम मोदी ने भी जताया निधन पर शोक

आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरन नेगी का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, पीएम मोदी ने भी जताया निधन पर शोक शिमला। भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी का हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में उनके आवास पर 5 नवंबर को निधन हो गया। वह 106 साल के थे। आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ पूरा किया गया। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर हिमाचल के शोंगठोंग स्थित सतलुज किनारे श्यमशान घाट तक ले जाया गया। जहां होमगार्ड बैंड बजाकर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार के दौरान काफी भीड़ इकठ्ठा थी। किन्नौर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

read more
T20 World Cup 2022: अगर जिंबाब्वे से हार जाए टीम इंडिया तो क्या सेमीफाइनल की रेस से हो जाएगी बाहर
Cricket T20 World Cup 2022: अगर जिंबाब्वे से हार जाए टीम इंडिया तो क्या सेमीफाइनल की रेस से हो जाएगी बाहर

T20 World Cup 2022: अगर जिंबाब्वे से हार जाए टीम इंडिया तो क्या सेमीफाइनल की रेस से हो जाएगी बाहर टी20 विश्व कप में ग्रुप 2 के तीन अहम मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। रविवार को ही ग्रुप दो से उन दो टीमों का निर्धारण होगा जो कि सेमीफाइनल में पहुंचेगी भारतीय टीम भी ग्रुप दो में फिलहाल टॉप पर है और आखिरी मुकाबला उसे जिंबाब्वे के खिलाफ मेलबर्न में खेलना है। टीम को अपना आखिरी मुकाबला जिंबाब्वे के खिलाफ खेलना है। जिंबाब्वे ने इस बार टी-20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर किया है। ऐसे में टीम इंडिया कहीं से भी उसे कमजोर नहीं समझ रही है। हालांकि, लोगों को इस बात की उम्मीद है कि जिंबाब्वे को भारतीय टीम हरा देगी। लेकिन जिंबाब्वे ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। ऐसे में अगर भारत को हराकर जिंबाब्वे उलटफेर कर देता है तब क्या होगा?

read more
भारत की जासूसी के मकसद से चीन ने स्‍पाई शिप को इंडोनेशिया के पास किया खड़ा, इंडियन नेवी रख रही नजर
International भारत की जासूसी के मकसद से चीन ने स्‍पाई शिप को इंडोनेशिया के पास किया खड़ा, इंडियन नेवी रख रही नजर

भारत की जासूसी के मकसद से चीन ने स्‍पाई शिप को इंडोनेशिया के पास किया खड़ा, इंडियन नेवी रख रही नजर भारत पर नजर रखने के लिए ड्रैगन हर पैंतरे आजमा रहा है। भारत की जासूसी करने के लिए चीन ने कुछ महीने पहले अपने एक जासूसी जहाज को श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर भेजा था। हालांकि भारत के कड़े विरोध के बीच ये जहाज जल्द ही वहां से चला गया था। अब चीन ने एक बार फिर से इसी श्रेणी का एक और जहाज इंडोनेशिया के आसपास खड़ा किया है। श्रीलंका की घटना के ठीक तीन महीने बाद एक और चीनी जासूसी जहाज हिंद महासागर में आया है, जिससे नई दिल्ली में चिंता बढ़ गई। रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र के मुताबिक इंडोनेशिया के बाली तट से हिंद महासागर में घुसे चीनी जासूसी जहाज 'युआन वांग-6' की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नई दिल्ली को इसमें कोई संदेह नहीं है कि चीनी जहाजों ने बंगाल की खाड़ी में भारत के मिसाइल कार्यक्रम की प्रगति को ट्रैक करने के लिए हिंद महासागर में प्रवेश किया है। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, 'हम इसके बारे में पहले ही जान चुके हैं। चीनी जहाज की आवाजाही पर कई दिनों से नजर रखी जा रही है। 

read more
गोल्फ: भारतीयों में सबसे आगे भुल्लर, सात भारतीयों ने कट में  बनाई जगह
Sports गोल्फ: भारतीयों में सबसे आगे भुल्लर, सात भारतीयों ने कट में बनाई जगह

गोल्फ: भारतीयों में सबसे आगे भुल्लर, सात भारतीयों ने कट में बनाई जगह गगनजीत भुल्लर ने अंतरराष्ट्रीय सीरीज मोरक्को गोल्फ प्रतियोगिता के दूसरे दौर में एक अंडर 72 का कार्ड खेला और वह भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं। एशियाई टूर में नौ बार के विजेता भुल्लर 36 होल के बाद इवन पार के स्कोर पर हैं और वह सप्ताहांत में सात भारतीयों की अगुवाई करेंगे। भुल्लर अभी संयुक्त 27वें स्थान पर हैं।

read more
पीएम मोदी के बाद अब भारतीयों के भी मुरीद हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कहा- भारत में ‘प्रतिभाशाली और प्रेरित लोग हैं
International पीएम मोदी के बाद अब भारतीयों के भी मुरीद हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कहा- भारत में ‘प्रतिभाशाली और प्रेरित लोग हैं

पीएम मोदी के बाद अब भारतीयों के भी मुरीद हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, कहा- भारत में ‘प्रतिभाशाली और प्रेरित लोग हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत की प्रशंसा की है। उन्होंने  भारतीयों को 'प्रतिभाशाली' और विकास में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने की महान क्षमता के साथ 'प्रेरित' कहा हैं। रूसी एकता दिवस (4 नवंबर) के अवसर पर पुतिन उस क्षमता के बारे में उत्साहित थे जो मॉस्को के लंबे समय से सहयोगी भारत की अरबों की आबादी में है।  व्लादिमीर पुतिन ने की भारत की तारीफरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा  आइए भारत को देखें- आंतरिक विकास के लिए इस तरह के अभियान के साथ एक प्रतिभाशाली, बहुत प्रेरित लोग। यह (भारत) निश्चित रूप से अपने विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत के लगभग डेढ़ अरब लोग इसे प्राप्त करने में सक्षम हैं।

read more
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का निधन, 106 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, जाते-जाते भी कर गए वोटिंग
National स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का निधन, 106 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, जाते-जाते भी कर गए वोटिंग

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का निधन, 106 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, जाते-जाते भी कर गए वोटिंग आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी का निधन हो गया है। वह 106 साल के थे उनका निधन आज सुबह ही हुआ है। श्याम शरण नेगी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के रहने वाले थे। भारत के स्वतंत्रता के बाद से उन्होंने सभी चुनाव में वोट डाले थे। नेगी ने 2 दिन पहले ही 2 नवंबर को अपना वोट डाला था। दरअसल, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने अपना वोट डाक मतपत्र के जरिए डाला था। नेगी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अपने गांव और उसके आसपास के इलाकों में वह मास्टर श्याम शरण के नाम से प्रसिद्ध थे क्योंकि वह सरकारी स्कूल के टीचर रह चुके हैं।  इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव के लिए एक लाख नौकरी, पेंशन योजना की बहाली समेत कई वादे किए

read more
इंडियन सुपर लीग में चेन्नईयिन एफसी ने ईस्ट बंगाल एफसी को 1-0 से हराया
Sports इंडियन सुपर लीग में चेन्नईयिन एफसी ने ईस्ट बंगाल एफसी को 1-0 से हराया

इंडियन सुपर लीग में चेन्नईयिन एफसी ने ईस्ट बंगाल एफसी को 1-0 से हराया कोलकाता, चार नवंबर चेन्नईयिन एफसी ने शुक्रवार को यहां ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग के इस सत्र में इसी प्रतिद्वंद्वी पर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वाफा हखामानेशी ने मैच का एकमात्र गोल 69वें मिनट में दागा। इस मैच से तीन अंक लेकर चेन्नईयिन एफसी सात अंक से तालिका में छठे से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

read more
भारत ने एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7-4 से रौंदा
Sports भारत ने एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7-4 से रौंदा

भारत ने एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7-4 से रौंदा भारत ने 1-3 से पिछड़ने के बाद आक्रामक हॉकी खेलकर शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए शुक्रवार को यहां एफआईएच पुरूष प्रो लीग के रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड पर 7-4 से जीत दर्ज की। घरेलू टीम ने 28 अक्टूबर को हुए पहले चरण के मुकाबले में इसी प्रतिद्वंद्वी को 4-3 से पराजित किया था। टीम पहले 15 मिनट में जूझती नजर आयी जिसमें उसने तीन गोल गंवा दिये थे लेकिन अगले तीन क्वार्टर में दो दो गोल कर टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड ने पहले क्वार्टर में दबदबा बनाया लेकिन भारत के बार बार हमलों के आगे दबाव में आ गयी और फिर अगले तीन क्वार्टर में केवल एक गोल ही कर सकी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (सातवें और 19वें मिनट, दोनों पेनल्टी कॉर्नर), कार्ति सेलवम (17वें और 38वें मिनट), राज कुमार पाल (31वें मिनट), सुखजीत सिंह (50वें मिनट) और जुगराज सिंह (53वें मिनट) ने भारत के लिये गोल दागे। न्यूजीलैंड की ओर से साइमन चाइल्ड (दूसरे), सैम लेन (नौंवे), स्मिथ जेक (14वें) और निक वुड्स (54वें) ने गोल किये। भारत को मैच के दौरान 11 पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से तीन गोल में तब्दील हुए। भारतीयों ने आक्रामक हॉकी खेलते हुए 29 बार सर्कल में सेंध लगायी जबकि इसकी तुलना में न्यूजीलैंड की 13 बार ही ऐसा कर पायी। भारत का गेंद पर दबदबा 56 प्रतिशत रहा और विपक्षी टीम के गोल में 12 शॉट लगाये जबकि दौरा करने वाली टीम ऐसा छह बार ही कर सकी। भारत रविवार को दूसरे चरण के मैच में स्पेन से भिड़ेगा। भारत को 30 अक्टूबर को यूरोपीय टीम से 2-3 से हार मिली थी।

read more
ट्विटर ने भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
Business ट्विटर ने भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

ट्विटर ने भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला ट्विटर ने वैश्विक स्तर पर कार्यबल में कमी करने की योजना के तहत भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को निकाल दिया है। इस छंटनी से पहले भारत में कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारी काम रहे थे। दुनिया के सबसे धनी कारोबारी एलन मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल के साथ ही मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था। उन्होंने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के तुरंत बाद ऐसा किया।इस बीच, शीर्ष प्रबंधन के कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया। मस्क ने अब कंपनी के वैश्विक कार्यबल को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू की है। सूत्रों ने कहा कि इंजीनियरिंग, बिक्री तथा विपणन और संचार टीमों में छंटनी की गई है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि भारत में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति के तौर पर कितना भुगतान किया गया है। सूत्रों ने कहा कि भारत में पूरे विपणन और संचार विभाग को बर्खास्त कर दिया गया है। ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई-को बताया, ‘‘छंटनी शुरू हो गई है। मेरे कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है।’’ एक अन्य सूत्र ने कहा कि छंटनी ने भारतीय टीम के ‘महत्वपूर्ण हिस्से’ को प्रभावित किया है।

read more
ट्विटर ने भारत में ज्यादातर कर्मियों को बाहर किया, मस्क बोले-कमाई घटने के लिए एक्टिविस्ट जिम्मेदार
Business ट्विटर ने भारत में ज्यादातर कर्मियों को बाहर किया, मस्क बोले-कमाई घटने के लिए एक्टिविस्ट जिम्मेदार

ट्विटर ने भारत में ज्यादातर कर्मियों को बाहर किया, मस्क बोले-कमाई घटने के लिए एक्टिविस्ट जिम्मेदार ट्विटर ने वैश्विक स्तर पर कार्यबल में कमी करने की योजना के तहत भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस छंटनी से पहले भारत में कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारी काम रहे थे। दुनिया के सबसे धनी कारोबारी एलन मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल के साथ ही मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था। इस बीच, मस्क ने कंपनी की आय में कमी के लिए ‘एक्टिविस्ट’ को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एक्टिविस्ट समूह ने विज्ञापनदाताओं पर भारी दबाव बनाया, जिससे ट्विटर की आय में भारी कमी हुई। यहां तक कि सामग्री की निगरानी से भी कुछ नहीं बदला। हमने एक्टिविस्ट को खुद करने के लिए सबकुछ किया। वे अमेरिका में अभिव्यकित की आजादी को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के तुरंत बाद ऐसा किया। इस बीच, शीर्ष प्रबंधन के कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया। मस्क ने अब कंपनी के वैश्विक कार्यबल को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू की है। सूत्रों ने कहा कि इंजीनियरिंग, बिक्री तथा विपणन और संचार टीमों में छंटनी की गई है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि भारत में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति के तौर पर कितना भुगतान किया गया है। सूत्रों ने कहा कि भारत में पूरे विपणन और संचार विभाग को बर्खास्त कर दिया गया है। ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई-को बताया, ‘‘छंटनी शुरू हो गई है। मेरे कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है।’’ एक अन्य सूत्र ने कहा कि छंटनी ने भारतीय टीम के ‘महत्वपूर्ण हिस्से’ को प्रभावित किया है। हालांकि, अभी छंटनी का पूरा ब्योरा नहीं मिला है। ट्विटर इंडिया ने इस संबंध में ईमेल के जरिये किए गए सवालों का जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं दिया था। मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण से पहले ही इस तरह की चर्चा थी कि वह सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करेंगे। कुछ खबरों में तो यहां तक कहा गया है कि वह कर्मचारियों की संख्या में 75 प्रतिशत तक कमी करेंगे।

read more
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मिजोरम ने पड़ोसियों से जुड़ने के भारत के प्रयासों में योगदान दिया है
National राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मिजोरम ने पड़ोसियों से जुड़ने के भारत के प्रयासों में योगदान दिया है

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मिजोरम ने पड़ोसियों से जुड़ने के भारत के प्रयासों में योगदान दिया है अपनी दो दिवसीय मिजोरम यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि आदिवासी बहुल राज्य इस क्षेत्र में पड़ोसियों के साथ जुड़ने के देश के प्रयास में योगदान देता है और उससे लाभान्वित होता है। यहां विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मिजोरम पूर्व आधुनिक काल की अपनी श्रेष्ठ शासन पद्धतियों से सीख ले सकता है और लोगों की बेहतरी के लिये मौजूदा प्रणाली में उन्हें अपना सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मिजोरम विधानसभा, पिछले कुछ वर्षों में, “लोगों की समस्या का समाधान खोजने में एक प्रभावी साधन के रूप में विकसित हुई है”। मुर्मू ने कहा कि वह सार्वजनिक जीवन में विशेष रूप से विधायिका में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “केंद्र की एक्ट ईस्ट पॉलिसी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में विस्तारित पड़ोस के साथ देश के संबंधों में सुधार के लिए पूर्वोत्तर पर जोर देती है। मिजोरम इस क्षेत्र में पड़ोसियों के साथ जुड़ने के देश के प्रयास से लाभान्वित होता है और योगदान भी देता है।” मुर्मू ने कहा कि पहाड़ी राज्य की भौगोलिक स्थिति से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद राज्य ने सभी मानकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। राष्ट्रपति ने कहा, “1987 में पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल करने के बाद मिजोरम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति विकास के लिए विशेष चुनौतियां प्रस्तुत करती है, इसके बावजूद राज्य ने सभी मानकों पर उल्लेखनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है, खासकर जब मानव विकास की बात आती है।” उन्होंने कहा, “आदिवासी-बहुल राज्य के रूप में, मिजोरम अपने अतीत से सीख सकता है और पूर्व-आधुनिक दिनों से सर्वोत्तम शासन प्रथाओं को समकालीन प्रणालियों के भीतर अपनाया जा सकता है।” राष्ट्रपति पूर्वोत्तर के इस राज्य के अपने पहले दौरे के बाद सिक्किम पहुंच गई हैं।

read more
आने लगे टर्मिनेशन के मेल, ट्विटर ने भारतीय कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी
National आने लगे टर्मिनेशन के मेल, ट्विटर ने भारतीय कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी

आने लगे टर्मिनेशन के मेल, ट्विटर ने भारतीय कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है तब से वो लगातार किसी न किसी वजह से खबरों में बने हुए हैं।  मस्क ने अपने टारगेट पूरे करने के लिए ट्विटर के स्टाफ को दिन में 12 घंटे और हफ्ते में सातों दिन काम करने को कह दिया था। वहीं अब खबर आ रही है कि ट्विटर ने भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी ने मार्केटिंग, कम्युनिकेशन और कुछ अन्य विभागों में छंटनी की है। समाचार एजेंसी एनआईए के हवाले से बताया जा रहा है कि भारतीय कर्मचारियों को हटाने जाने से इस छटनी प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ट्विटर इंडिया के कर्मचारियों के नाम नहीं छापने की शर्त पर इस तरह के दावे किए गए हैं। 

read more
भारतीय नौसेना में शामिल होने का मिल रहा है सुनहरा मौका, जानिए कैसे करें आवेदन
Career भारतीय नौसेना में शामिल होने का मिल रहा है सुनहरा मौका, जानिए कैसे करें आवेदन

भारतीय नौसेना में शामिल होने का मिल रहा है सुनहरा मौका, जानिए कैसे करें आवेदन देश की सेवा करने का मौका हर किसी को नहीं मिलता। केवल कुछ खुशनसीब ही होते हैं, जो भारतीय सेना का हिस्सा बन पाते हैं। अगर आप भी भारतीय नौसेना का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अभी आपके पास एक सुनहरा मौका है। जी हां, भारतीय नौसेना द्वारा शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी के करीबन 212 पदों पर भर्ती निकली गई है। जिसके लिए उम्मीदवार 16 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और अब आपके पास महज चंद दिन ही शेष हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इन पदों व आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बता रहे हैं-

read more
तोक्यो ओलंपिक में मिले कांस्य ने भारतीय हॉकी की तस्वीर बदली: अमित रोहिदास
Sports तोक्यो ओलंपिक में मिले कांस्य ने भारतीय हॉकी की तस्वीर बदली: अमित रोहिदास

तोक्यो ओलंपिक में मिले कांस्य ने भारतीय हॉकी की तस्वीर बदली: अमित रोहिदास भारतीय टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास का मानना है कि तोक्यो ओलंपिक में मिले ऐतिहासिक कांस्य पदक ने भारतीय हॉकी का चेहरा बदलकर युवाओं को इस खेल में उतरने के लिये प्रेरित किया है। रोहिदास ने कहा कि गांव के बच्चों को एफआईएच विश्व कप का बेताबी से इंतजार है जो 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जायेगा। रोहिदास ने हॉकी इंडिया के पॉडकास्ट ‘हॉकी ते चर्चा’ में कहा ,‘‘ तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक ने बहुत कुछ बदला।

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero