भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, राहुल चीन के प्रवक्ता की तरह बोल रहे हैं
National भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, राहुल चीन के प्रवक्ता की तरह बोल रहे हैं

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, राहुल चीन के प्रवक्ता की तरह बोल रहे हैं अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय जवानों की कथित पिटाई संबंधी टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार को हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चीन के प्रवक्ता की तरह बयान दे रहे हैं। तिवारी ने इंदौर में संस्कृति और साहित्य महोत्सव ‘लिट चौक’ में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, गांधी ने आपत्तिजनक बयान देकर ऐसे वक्त भारतीय सेना के मनोबल को बहुत बड़ी चोट पहुंचाई है, जब वह सीमाओं पर शौर्य का प्रदर्शन कर रही है। गांधी का बयान ऐसा लगता है, जैसे यह किसी चीनी प्रवक्ता का बयान हो। उन्होंने कहा कि गांधी ने इस बयान के जरिये न केवल अपना व्यक्तिगत नुकसान किया है, बल्कि नेहरू-गांधी परिवार के अपने पुरखों के किए-धरे पर भी पानी फेर दिया है। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की वकालत करने वाले तिवारी को तीसरी संतान का पिता बनने को लेकर सोशल मीडिया पर हाल ही में खिंचाई का सामना करना पड़ा था। उन्होंने इस बारे में पूछे जाने पर कहा,‘‘मेरा मामला कुछ अलग है। मेरा पहली पत्नी से तलाक हो चुका है और मेरी दूसरी पत्नी ने दूसरी संतान को जन्म दिया है। एक महिला को दो बच्चों की मां बनने का अधिकार तो होना ही चाहिए।’’ तिवारी ने कहा,‘‘हम जनसंख्या नियंत्रण के सिस्टम को मानते हैं, लेकिन ईश्वर ने हमें इतना सक्षम बनाया है कि हम अपने बच्चों की अच्छी परवरिश कर सकते हैं। ऐसा नहीं है कि हम बड़ा होने पर अपने बच्चे को पंचर बनाने के लिए भेज देंगे।’’ भाजपा सांसद ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत का विषय किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘अगर मनोज तिवारी के घर पांच बच्चे हो जाएं, तो मनोज तिवारी का भी विरोध होना चाहिए।’’ हाल ही में संपन्न दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल करके निकाय में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया है। दिल्ली की भाजपा इकाई के अध्यक्ष रहे तिवारी ने कहा कि पार्टी इन चुनावों में अपनी हार की समीक्षा कर रही है। उन्होंने आगे कहा,‘‘.

read more
MCD Elections के दौरान मनोज तिवारी का आरोप, 450 लोगों का नाम वोटिंग लिस्ट से डिलीट किया गया
National MCD Elections के दौरान मनोज तिवारी का आरोप, 450 लोगों का नाम वोटिंग लिस्ट से डिलीट किया गया

MCD Elections के दौरान मनोज तिवारी का आरोप, 450 लोगों का नाम वोटिंग लिस्ट से डिलीट किया गया दिल्ली नगर निगम के चुनाव के बीच बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने बड़ा दावा किया है। दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 450 लोगों का वोट काट दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके पास कई लोग आए हैं जिन्होंने शिकायत की है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि 450 वोटरों के नाम डिलिट किए गए हैं। ये चिंता की बात है कि इतने सारे वोटरों का नाम सूची से हटा दिया गया है। इतने वोटरों का नाम हटना एक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने सत्येंद्र जैन का नाम लिए बिना कहा कि साजिश रचने वाले लोग जेल में है। आप पार्टी ने उन जगहों पर वोट कटवाए हैं जहां बीजेपी का वोट है। उन्होंने कहा कि उनके इलाके में बीजेपी समर्थकों को वोटों को काट दिया गया है। उन्होंने कहा कि वो इस मामले की शिकायत करेंगे और फिर से चुनाव को रद्द करने की मांग कर फिर से चुनाव कराने की अपील करेंगे।  बता दें कि मनोज तिवारी का यमुना विहार इलाके में वोट है। इस वार्ड में चुनाव दोबारा कराए जाने की मांग मनोज तिवारी ने की है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर निगम चुनाव में जीत को लेकर आप पार्टी आशवस्त है तो वोट काटने का काम क्यों कर रही है।इससे पहले कांग्रेस पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का भी वोट कट गया था। वो दल्लूपुरा स्थित मतदाता केंद्र में मतदान करने पहुंचे थे मगर इस दौरान उनका नाम मतदाता सूची में नहीं मिला। इसकी शिकायत भी उन्होंने चुनाव आयोग से की है। 250 सीटों पर हो रहा मतदानदिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर होने वाले चुनाव के लिए 13,638 मतदान केंद्र और 68 पिंक पोलिंग बूथों पर वोटिंग हो रही है। इस बार चुनाव में 1336 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 709 महिला प्रत्याशी हैं। दिल्ली में 104 सीटें पुरुषों के लिए रिजर्व है जबकि 104 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व है। वहीं, 42 सीट एससी के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों के लिए आज कुल 1,46,73,847 मतदाता वोट देंगे। इसमें 79,86,705 पुरुष व 66,86,081 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। दिल्ली एमसीडी पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है।  

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero