Business
अक्टूबर में किआ इंडिया की थोक बिक्री 43 प्रतिशत बढ़ी
By DivaNews
01 November 2022
अक्टूबर में किआ इंडिया की थोक बिक्री 43 प्रतिशत बढ़ी वाहन विनिर्माता किआ इंडिया ने अक्टूबर में कुल 23,323 वाहनों की थोक बिक्री की जो एक साल पहले की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक है। किआ इंडिया के उपाध्यक्ष एवं बिक्री प्रमुख हरदीप सिंह बरार ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि एक साल पहले के समान महीने में कंपनी ने 16,331 वाहन बेचे थे। अक्टूबर, 2022 में कंपनी ने सेल्टोस मॉडल के 9,777 वाहन, सोनेट के 7,614 वाहन, कैरेंस मॉडल के 5,479 वाहन और कार्निवाल मॉडल के 301 वाहनों की आपूर्ति डीलरों को की। बरार ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार में किआ के सभी उत्पादों की जैसी मांग दिख रही है वह शुरुआत से ही हमारी रणनीति को सही साबित करता नजर आ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में कंपनी पहले ही दो लाख वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है और बाकी दो महीनों में कुल बिक्री के अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच जाने की उम्मीद है।
read more