Hockey World Cup 2023 में चौथा दिन आज, आठ टीमों के बीच होगी जंग
Sports Hockey World Cup 2023 में चौथा दिन आज, आठ टीमों के बीच होगी जंग

Hockey World Cup 2023 में चौथा दिन आज, आठ टीमों के बीच होगी जंग हॉकी विश्व कप 2023 को ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जा रहा है। विश्व कप 2023 को लेकर देश भर में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। विश्व कप 2023 के मुकाबले लगातार जारी है। 29 जनवरी तक होने वाले इन मुकाबलों के जरिए 16 टीमों में खिताबी जंग जारी है। विश्व कप 2023 टूर्नामेंट का 16 जनवरी को चौथा दिन है। इस दिन कुल चार मुकालबे खेले जाने है। इस दौरान कुल आठ टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। 16 जनवरी को पहला मुकाबला दोपहर एक बजे राउरकेला में मलेशिया और चिली के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला राउरकेला में न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। विश्व कप का तीसरा मुकाबला फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वहीं चौथा मुकाबला अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। दोनों ही मुकाबले भुवनेश्वर में खेले जाने है। ग्रुप स्टेज के इन मुकाबलों को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।  पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया दम विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम का पहला मुकाबला फ्रांस के साथ हुआ था, जिसमें टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 8-0 से फ्रांस को मात दी थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम के दो खिलाड़ियों ने गोल करने में हैट्रिक हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में टॉम क्रैग और जेरेमी हायवर्ड ने दो दो हैट्रिक ली। दोनों खिलाड़ियों ने तीन तीन गोल कर टीम को शानदार बढ़त दिलाई।

read more
दावोस सम्मेलन में जुटेंगे दुनिया भर के दिग्गज, भारत की भी अहम हिस्सेदारी
Business दावोस सम्मेलन में जुटेंगे दुनिया भर के दिग्गज, भारत की भी अहम हिस्सेदारी

दावोस सम्मेलन में जुटेंगे दुनिया भर के दिग्गज, भारत की भी अहम हिस्सेदारी स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों वाले शहर दावोस में शुक्रवार से वैश्विक नेताओं का बड़ा जमावड़ा शुरू होगा जिसमें भारत के लगभग सौ लोगों समेत हजारों प्रतिनिधि खंडित दुनिया में सहयोग के विषय पर चर्चा करेंगे। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की पिछली वार्षिक बैठक सामान्य चलन से हटकर गत वर्ष मई में आयोजित करनी पड़ी थी। दावोस शिखर सम्मेलन आम तौर पर जनवरी में आयोजित होता रहा है लेकिन कोविड-19 महामारी संबंधी प्रतिबंधों के कारण ऐसा नहीं हो पाया था। इसके पहले वर्ष 2021 की बैठक भी ऑनलाइन ही हो पाई थी।

read more
World Cup से पहले सिराज का फॉर्म भारत के लिये अच्छा संकेत, Virat and Rohit ने कहा
Cricket World Cup से पहले सिराज का फॉर्म भारत के लिये अच्छा संकेत, Virat and Rohit ने कहा

World Cup से पहले सिराज का फॉर्म भारत के लिये अच्छा संकेत, Virat and Rohit ने कहा सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा का मानना है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का शानदार फॉर्म इस साल के आखिरी में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले भारत के लिये अच्छा संकेत है। जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में सिराज पिछले एक साल से वनडे में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे जीतने के बाद कहा ,‘‘ मोहम्मद शमी तो हैं ही लेकिन जिस तरह से सिराज खेल रहे हैं और नयी गेंद से गेंदबाजी कर रहे हैं, वह शानदार है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ उसने पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लिये हैं जो पहले एक मसला था। वह हमेशा बल्लेबाजों को सोचने पर मजबूर करता है।’’ कप्तान रोहित शर्मा ने कहा ,‘‘ सिराज की गेंदबाज देखकर अच्छा लगा। वह अपार प्रतिभाशाली है और पिछले कुछ साल से बहुत अच्छा खेल रहा है।’’ भारत ने श्रीलंका को श्रृंखला में 3 .

read more
Ashwin चाहते हैं, ओस के असर को कम करने के लिये वनडे World Cup मैच 11:30बजे शुरू हों
Cricket Ashwin चाहते हैं, ओस के असर को कम करने के लिये वनडे World Cup मैच 11:30बजे शुरू हों

Ashwin चाहते हैं, ओस के असर को कम करने के लिये वनडे World Cup मैच 11:30बजे शुरू हों भारत के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि इस साल के अंत में घरेलू मैदान में होने वाले वनडे विश्व कप के मैच दिन के शुरूआती हिस्से में (सुबह 11:30 बजे) में आरंभ हो जाने चाहिए ताकि ओस के असर को कम किया जा सके। उपमहाद्वीप में ओस के कारण मैच प्रभावित होते रहे हैं जिससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अनुचित फायदा मिल जाता है। ओस की संभावना के चलते टॉस जीतने वाला कप्तान क्षेत्ररक्षण का फैसला करता है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘विश्व कप के लिये मेरा सुझाव या फिर मेरी राय होगी कि देखिये हम किस जगह पर खेल रहे हैं और किस समय खेल रहे हैं। हमें विश्व कप के दौरान मैच सुबह साढ़े 11 बजे क्यों नहीं शुरू कर देने चाहिए?

read more
World Cup Hockey : भारत ने इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला
Sports World Cup Hockey : भारत ने इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला

World Cup Hockey : भारत ने इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला भारत ने एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप में रविवार को इंग्लैंड से गोलरहित ड्रॉ खेला हालांकि टीम क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश की दौड़ में बनी हुई है। खचाखच भरे बिरसा मुंडा स्टेडियम में पूल डी के कांटे के मैच में दोनों टीमें कई मौके मिलने के बावजूद उसे भुना नहीं सकी। इंग्लैंड को मैच में आठ और भारत को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन मेजबान टीम का पेनल्टी कॉर्नर डिफेंस जबर्दस्त था। अब इंग्लैंड और भारत के दो मैचों में चार चार अंक है और ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में जायेगी। भारत को आखिरी लीग मैच में 19 जनवरी को वेल्स से खेलना है जबकि इंग्लैंड का सामना स्पेन से होगा। दोनों टीमों के अगर समान अंक रहे तो बेहतर गोल औसत वाली टीम अंतिम आठ में जायेगी। इंग्लैंड का गोल औसत अभी प्लस पांच है जिसने पहले मैच में वेल्स को 5 .

read more
Hockey World Cup 2023 में आज होने हैं दो मुकाबले, भारत का दूसरा मुकाबला होगा इंग्लैंड के साथ
Sports Hockey World Cup 2023 में आज होने हैं दो मुकाबले, भारत का दूसरा मुकाबला होगा इंग्लैंड के साथ

Hockey World Cup 2023 में आज होने हैं दो मुकाबले, भारत का दूसरा मुकाबला होगा इंग्लैंड के साथ Hockey World Cup 2023 में आज (रविवार) होने हैं दो मुकाबले, चार टीमों के बीच होगी क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए भिड़तहॉकी विश्व कप 2023 में हर टीम को अपने ग्रुप स्टेज की टीमों के साथ तीन मुकाबले खेलने है। 

read more
महिला अंडर T20 World Cup : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
Cricket महिला अंडर T20 World Cup : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

महिला अंडर T20 World Cup : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया सलामी बल्लेबाज श्वेता सेहरावत के नाबाद 92 रन और कप्तान शेफाली वर्मा के 16 गेंद में 45 रन की मदद से भारत ने अंडर 19 टी20 विश्व कप के पहले मैच में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिये 167 रन का लक्ष्य रखा। भारत के लिये शेफाली और सेहरावत ने सात ओवर में 77 रन की साझेदारी की। भारत के लिये 51 टी20 , दो टेस्ट और 21 वनडे खेल चुकी शेफाली शानदार फॉर्म में दिखी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को मनचाहे शॉट खेले। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और एक छक्का लगाया। वह आठवें ओवर में स्पिनर मियाने स्मिट की गेंद पर आउट हुई।

read more
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा, भारतीय सशस्त्र बल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बलों में से एक हैं
National सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा, भारतीय सशस्त्र बल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बलों में से एक हैं

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा, भारतीय सशस्त्र बल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बलों में से एक हैं नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बल अत्यधिक पेशेवर हैं और दुनिया में उनकी गिनती सर्वश्रेष्ठ बलों में की जाती है। जनरल मनोज पांडे ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों के अदम्य साहस और उनके बलिदान के कारण भारतीय सशस्त्र बल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बलों में शुमार हैं। जनरल मनोज पांडे ने यहां सातवें सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस कार्यक्रम के अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि भूतपूर्व सैनिकों के योगदान से प्रेरित होकर, सशस्त्र बलों के तीनों अंग ‘‘किसी भी चुनौती का मजबूती से सामना करने के लिए तैयार हैं।’’ यहां मानेकशॉ सेंटर में आयोजित समारोह के दौरान सेना प्रमुख के साथ वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भी मंच साझा किया। समारोह स्थल पर सेना के तीनों अंगों के बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक भी मौजूद थे। जनरल पांडे ने कहा, आज हमारे सशस्त्र बलों की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और अत्यधिक पेशेवर बलों में होती है। यह पहचान (सेनाओं की) आपके बलिदान, अदम्य साहस और कठिन परिश्रम का परिणाम है। इससे प्रेरित होकर, सशस्त्र सेना के तीनों अंग किसी भी चुनौती का मजबूती से सामना करने के लिए तैयार हैं।’’  इसे भी पढ़ें: Congress, SAD ने सेना में सिख सैनिकों के लिए हेलमेट शामिल करने के कथित कदम का विरोध किया

read more
बिरसा मुंडा स्टेडियम बैठने की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है : FIH
Sports बिरसा मुंडा स्टेडियम बैठने की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है : FIH

बिरसा मुंडा स्टेडियम बैठने की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है : FIH राउरकेला। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने कहा कि नया बिरसा मुंडा स्टेडियम बैठने की क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है और इसे ‘वर्क ऑफ आर्ट’ (कलाकृति) करार दिया। एफआईएच द्वारा पीटीआई को की गयी इस पुष्टि से इस 21,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम को लेकर चल रहा विवाद भी खत्म हुआ जो ओडिशा सरकार द्वारा इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम का दावा करने के बाद शुरू हुआ था। इसे भी पढ़ें: Indian women hockey टीम Netherlands और South Africa से भिड़ने के लिये सात मैचों के दौरे पर निकली भारत के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर बने इस शानदार स्टेडियम के उद्घाटन के बाद ओडिशा सरकार के अधिकारियों ने दावा किया था कि यह बैठने की क्षमता को देखते हुए सबसे बड़ा स्टेडयम था। लेकिन भाजपा विधायक शंकर ओराम ने उनके दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह सबसे बड़ा नहीं बल्कि दुनिया का चौथा बड़ा स्टेडियम है। एफआईएच ने कहा कि राउरकेला का यह स्टेडियम निश्चित रूप से बैठने की क्षमता वाला सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है। एफआईएच ने एक ईमेल में कहा, ‘‘यह स्टेडियम वास्तुकला की दृष्टि से ही नहीं बल्कि कला की दृष्टि से भी और बैठने की क्षमता के लिहाज से भी दुनिया का सबसे बड़ा फील्ड हॉकी स्टेडियम है। ’’ इसे भी पढ़ें: Hockey World Cup: स्पेन के बाद अब इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरेगा भारत विश्व कप के मैच स्टेडियम के उद्घाटन के कुछ दिन बाद ही शुरू हुए जबकि इस पर किसी भी सीनियर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट या मैच की मेजबानी नहीं की गयी। विश्व संस्था ने इस मुद्दे पर जवाब नहीं दिया बल्कि कहा कि उसे विश्व कप के लिये स्टेडियम के तैयार होने में कोई संशय नहीं था। एफआईएच के वरिष्ठ संचार मैनेजर निकोलस मेंगोट ने कहा, ‘‘हम विश्व कप के आयोजन के संबंध में हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार के लगातार संपर्क में थे और हमें राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम के तैयारी के संबंध में कोई चिंता नहीं थी।’’ दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियमों की कोई आधिकारिक सूची नहीं है।

read more
Hockey World Cup: स्पेन के बाद अब इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरेगा भारत
Sports Hockey World Cup: स्पेन के बाद अब इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरेगा भारत

Hockey World Cup: स्पेन के बाद अब इंग्लैंड को हराने के इरादे से उतरेगा भारत राउरकेला। स्पेन पर दबदबे भरी जीत से बेहतरीन तरीके से अपना अभियान शुरू करने वाली भारतीय टीम के सामने रविवार को यहां एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप के दूसरे पूल मैच में इंग्लैंड की चुनौती होगी और वह इस कड़ी परीक्षा में खरा उतरने के लिये आत्मविश्वास से भरी होगी। भारत ने नये बिरसा मुंडा स्टेडियम में पूल डी के शुरूआती मैच में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए स्पेन को 2-0 से हरा दिया लेकिन इंग्लैंड की टीम भी उतनी ही चुनौतीपूर्ण होगी। पहले दो क्वार्टर में भारत ने शानदार आक्रामक हॉकी खेली और स्थानीय खिलाड़ी अमित रोहिदास की मदद से पेनल्टी कॉर्नर में किये गोल से बढ़त बनायी और फिर हार्दिक सिंह की बदौलत इसे दोगुना किया। इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka 3rd ODI 2023 | अंतिम वनडे में गेंदबाजी विकल्प आजमा सकती है सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम कप्तान हरमनप्रीत सिंह और उप कप्तान रोहिदास ने फिर बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाया जिससे मुख्य कोच ग्राहम रीड काफी प्रभावित दिखे। हरमनप्रीत एंड कंपनी इंग्लैंड के खिलाफ एक और मजबूत रक्षात्मक प्रदर्शन करना चाहेगी। इंग्लैंड ने वेल्स के खिलाफ जीत में सभी चार क्वार्टर में गोल किये हैं। रीड ने कहा, ‘‘पहला मैच जीतना अच्छा है। लेकिन डिफेंसिव प्रयास देखना सुखद था और हमने गेंद पर कब्जा बनाये रखा। बमुश्किल से कुछेक ही लोग थे जो अच्छा नहीं खेले। आपको विश्व कप में जीतने के लिये इसी चीज की जरूरत होती है। हम इसे अगले मैच में भी जारी रखेंगे। ’’ अनुभवी पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक भी भारतीय गोल के आगे बेहतरीन थे लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर ओलिवर पेने ने भी वेल्स के खिलाफ काफी प्रयासों को विफल किया, विशेषकर अंतिम क्वार्टर में। भारतीयों की एकमात्र कमजोरी पेनल्टी कॉर्नर थी क्योंकि स्पेन के खिलाफ पांच में से वे किसी एक को भी सीधे गोल में तब्दील नहीं कर सके। हाल के वर्षों में लगभग प्रत्येक टूर्नामेंट में टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और शीर्ष स्कोरर रहे हरमनप्रीत हालांकि पेनल्टी स्ट्रोक चूकने के अलावा पेनल्टी कॉर्नर से भी गेंद को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके। उन्होंने इसे स्वीकार किया और वह इंग्लैंड के खिलाफ इस प्रदर्शन की भरपायी करना चाहेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल पाना भारत को भारी पड़ सकता है। भारतीय खिलाड़ियों को साथ ही सतर्क रहना होगा कि उन्हें रैफरी कोई कार्ड नहीं दिखा दे क्योंकि उन्हें स्पेन के खिलाफ अंतिम क्वार्टर में अभिषेक के बिना ही खेलना पड़ा था जिन्हें फाउल के लिये पीला कार्ड दिखाया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे भारत क्वार्टरफाइनल के एक कदम करीब पहुंच जायेगा। मेजबान टीम अपने पूल में शीर्ष पर रहना चाहेगी और ग्रुप की निचली रैंकिंग की टीम वेल्स के खिलाफ निश्चित रूप से दबदबा बनाये रखेगी। इंग्लैंड विश्व रैंकिंग में भारत से एक स्थान ऊपर पांचवें स्थान पर है लेकिन दोनों टीमों के बीच प्रदर्शन में बीते वर्षों में ज्यादा अंतर नहीं रहा है। पिछले साल दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ तीन मैच खेले थे। राष्ट्रमंडल खेलों में दोनों के बीच मैच 4-4 से ड्रा रहा था। एफआईएच प्रो लीग के पहले चरण में मैच 3-3 से ड्रा रहा और इसके बाद दूसरे मैच में भारत ने 4-3 से जीत दर्ज की।

read more
Abumbi II Wives: 100 पत्नियां और 500 बच्चें, इस राजा की कहानी क्यों दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी
International Abumbi II Wives: 100 पत्नियां और 500 बच्चें, इस राजा की कहानी क्यों दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी

Abumbi II Wives: 100 पत्नियां और 500 बच्चें, इस राजा की कहानी क्यों दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी राजाओं की आलोचना करना आसान है, लेकिन अक्सर हम यह भूल जाते हैं कि वे इस पद के लिए चुने नहीं गए थे और आधुनिक राजा और रानियां ज्यादातर अपने देशों में परंपरा और यथास्थिति को बनाए रखने से संबंधित हैं। उन्हें केवल अपने शाही पूर्वजों द्वारा निर्धारित उदाहरण का पालन करना होता था। वे कभी-कभार अजीब परंपराओं का भी पालन करते थे। और कभी-कभी राज्य में अजीबोगरीब नियम होते हैं जो दुनिया के बाकी हिस्सों में लागू नहीं होते हैं। पुराने वक्त के इतिहास को देखें तो हमें राजाओँ की कई रानियों और उनके ढेरों बच्चों की कहानी सुनने को मिल जाएगी। लेकिन आपको आश्चर्य तब होगा जब पता चले कि आधुनिकता के इस युग में भी किसी राजा की दर्जनों रानियां और सैकड़ों बच्चे हो जाए। इसे भी पढ़ें: Kitchen Garden में सब्जियां और हर्ब्स उगाने के लिए ध्यान में रखें ये जरुरी बातें, रखरखाव में भी मिलेगी मददअफ्रीका के कैमरुन में अबुम्बी द्वितीय की करीब 100 पत्नियां हैं। वर्ष 1968 में अपने पिता की मौत के बाद वो बुफेट के 11वें राजा बने थे। इस जगह बहुविवाह कानूनी रूप से मान्य है। ग्रामीण इलाकों में लोग एक से अधिक शादियां करते हैं। लेकिन वे अधिकतम कितनी शादियां कर सकते हैं, इसके बारे में कोई तय सीमा नहीं है। 1968 में अपने पिता की मृत्यु के बाद अबुम्बी II कैमरून में 11वां फॉन या बाफुत का राजा बन गए। चूंकि पुरुषों के लिए एक से अधिक पत्नियों से शादी करना कानूनी और पारंपरिक दोनों है, और पत्नियों की संख्या की कोई सीमा नहीं है, अबुम्बी II अपने स्वर्गीय पिता से 72 रानियों और उनके बच्चों को विरासत में मिला, जैसा कि कैमरून में शाही परिवारों में प्रथागत है।इसे भी पढ़ें: Tirupati Venkateswara Temple News । विशेष दर्शन के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, गेस्ट हाउस और कमरों के किराए 10 गुना बढे कैमरून में एक स्थानीय परंपरा के अनुसार, राजा की मृत्यु के बाद, उसका बेटा, नया राजा, उसकी सभी पत्नियों और बच्चों को विरासत में देता है। सभी रानियों से अबुम्बी के 500 बच्चे हैं। आमतौर पर रानियां अच्छी वक्ता होती हैं। कई भाषाओं की जानकारी होती है और पढ़ी लिखी होती है। कैमरुन में बहु विवाह को कई बार चुनौती भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद भी किंग का कहना है कि उनका काम है कि वह अपने लोगों की संस्कृति और स्थानीय परंपरा का संरक्षण करें।

read more
Hockey World Cup 2023 में आज होने वाले हैं चार मुकाबले, यहां देखें पूरी जानकारी
Sports Hockey World Cup 2023 में आज होने वाले हैं चार मुकाबले, यहां देखें पूरी जानकारी

Hockey World Cup 2023 में आज होने वाले हैं चार मुकाबले, यहां देखें पूरी जानकारी भारत के ओडिशा में हो रहे हॉकी विश्व कप 2023 के दूसरे दिन कुल चार मुकाबले खेले जाने है। विश्व कप शेड्यूल के मुताबिक 14 जनवरी को कुल आठ टीमों को चार मुकाबलों में आपस में भिड़ना है। ग्रुप स्टेज में जीतने वाली टीमों को सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा।

read more
India ने Spain को दो गोल से हराकर विश्व कप में जीत के साथ किया आगाज
Sports India ने Spain को दो गोल से हराकर विश्व कप में जीत के साथ किया आगाज

India ने Spain को दो गोल से हराकर विश्व कप में जीत के साथ किया आगाज आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम ने खचाखच भरे बिरसा मुंडा स्टेडियम पर शुक्रवार को एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप के अपने पहले मैच में स्पेन को 2 .

read more
Hockey World Cup: भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर की विजयी शुरुआत, अमित रोहिदास और हार्दिक चमके
Sports Hockey World Cup: भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर की विजयी शुरुआत, अमित रोहिदास और हार्दिक चमके

Hockey World Cup: भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर की विजयी शुरुआत, अमित रोहिदास और हार्दिक चमके हॉकी विश्व कप 2023 का भारत में शानदार आगाज किया है। भारत में राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मुकाबले में स्पेन को 2-0 से हराया है। भारत की जीत में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह का अहम योगदान रहा। दोनों की ओर से एक-एक गोल दागे गए हैं। भारत और स्पेन के बीच पुल दिखाइए मुकाबला था। भारत को अपना अगला मुकाबला 15 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। भारत पहले क्वार्टर में 1-0 से आगे रही। दूसरे क्वार्टर में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा।

read more
Hockey World Cup 2023 में ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ी फ्रांस की टीम, 8-0 से दी मात
Sports Hockey World Cup 2023 में ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ी फ्रांस की टीम, 8-0 से दी मात

Hockey World Cup 2023 में ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ी फ्रांस की टीम, 8-0 से दी मात ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच हॉकी विश्व कप 2023 के पहले दिन ग्रुप स्टेज के मुकाबले में धमाकेदार खेल देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए फ्रांस की टीम को 8-0 से रौंद डाला। फ्रांस की टीम के पास पूरे मुकाबले के दौरान वापसी करने का कोई मौका नहीं रहा।

read more
Hockey World Cup 2023 में अर्जेंटीना की टीम ने किया जीत के साथ आगाज, दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से दी मात
Sports Hockey World Cup 2023 में अर्जेंटीना की टीम ने किया जीत के साथ आगाज, दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से दी मात

Hockey World Cup 2023 में अर्जेंटीना की टीम ने किया जीत के साथ आगाज, दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से दी मात विश्व कप 2023 का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना की टीम के बीच खेला गया था जिसमें अर्जेंटीना की टीम ने जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जिताने वाले प्रदर्शन के लिए मैको कैसेला मैन ऑफ द मैच रहे। इससे पहले वर्ष 2018 के विश्व कप में अर्जेंटीना की टीम सातवें और दक्षिण अफ्रीका की टीम अंतिम पायदान पर आई थी। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों में से गोल करने में कोई सफल नहीं हुआ था। हालांकि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कोशिश की थी मगर उन्हें सफलता नहीं मिली थी। 

read more
Hockey World Cup 2023: भारत स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरकर करेगा टूर्नामेंट का आगाज, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
Sports Hockey World Cup 2023: भारत स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरकर करेगा टूर्नामेंट का आगाज, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Hockey World Cup 2023: भारत स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरकर करेगा टूर्नामेंट का आगाज, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज भुवनेश्वर में दोपहर एक बजे से अर्जेंटिना और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले से हो जाएगा। इस दिन कुल चार मुकाबले खेले जाने है। दिन का अंतिम मुकाबला खेलते हुए मेजबान भारत भी टूर्नामेंट का आगाज करेगी। भारत और स्पेन के बीच राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। भारत इस विश्व कप में अपने 48 वर्षों के सूखे को खत्म करने के लिहाज से उतरेगी। वहीं विपक्षी टीम भी पहला विश्व कप खिताब जीतने के लिए पूरा दम लगाएगी। इस विश्व कप से पहले  भी भारत और स्पेन के बीच कई मुकाबले हो चुके है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों में से किस टीम का पलड़ा भारी है। ऐसा रहा है आंकड़ाआंकड़ों के मुताबिक वर्ष 1948 से अब तक भारत और स्पेन के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए है। इनमें से भारत की टीम ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है जबकि स्पेन की टीम 11 मुकाबले जीत चुकी है। दोनों टीमों के बीच छह मुकाबले ड्रॉ रहे है। बता दें कि अंतिम बार भारत और ने फरवरी 2022 में प्रो लीग मैच में स्पेन के साथ पहला मुकाबला खेला था जिसमें स्पेन ने 5-3 से जीत दर्ज की थी। प्रो लीग के दूसरे मुकाबले में भारत ने 5-4 से जीत हासिल की थी। वहीं वर्ष 2020 में आयोजित हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने स्पेन को 3-0 से मात दी थी। ऐसा रहा है भारत का विश्व कप में सफरभारत की टीम ने वर्ष 1971 में आयोजित पहले विश्व कप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था इसके बाद वर्ष 1973 में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था। इसके बाद से भारतीय टीम का विश्व कप में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। वर्ष 2014 तक भारतीय टीम कभी ग्रुप स्टेज को पार करने में भी सफल नहीं हो सकी। वहीं वर्ष 2018 में हुए विश्व कप के दौरान भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबले तक पहुंची थी। हालांकि क्वार्टरफाइनल मुकाबले में नीदरलैंड के टीम से हारकर टीम का विश्वकप का सफर खत्म हो गया था। भारतीय टीम प्रबल दावेदारइस बार भारतीय टीम विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में छठे नंबर पर है। भारत ने एफआईएच प्रो लीग में भी तीसरा स्थान हासिल किया था। माना जा रहा है कि भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है। वर्ष 2019 में ग्राहम रीड को भारतीय टीम का कोच बनाया गया जिसके बाद से भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई है। रीड ने खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने में सफलता हासिल की है। रीड ने एक इंटरव्यू में कहा कि प्रैक्टिस के दौरान भी खिलाड़ी मैच के हालातों को ध्यान में रखते हुए ही खेलते है। ऐसे खेल की प्रैक्टिस करने से खिलाड़ियों को काफी लाभ हुआ है। ये है टीमगोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेशडिफेंडर्स: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीपमिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंहफॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंहवैकल्पिक खिलाड़ी: राजकुमार पाल, जुगराज सिंहहेड कोच: ग्राहम रीड 

read more
MV Ganga Vilas Cruise | पीएम मोदी ने वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’ को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई
National MV Ganga Vilas Cruise | पीएम मोदी ने वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’ को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई

MV Ganga Vilas Cruise | पीएम मोदी ने वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’ को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेन्स के जरिए शुक्रवार को वाराणसी मेंटेंट सिटी का उद्घाटन किया। वाराणसी-डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एस सोनोवाल, यूपी के सीएम आदित्यनाथ लॉन्च इवेंट में मौजूद हैं। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और असम के सीएम एचबी सरमा वर्चुअली इवेंट में शामिल हुए।  इसे भी पढ़ें: Landslide in Joshimath: ‘असुरक्षित’ घोषित होटल को ढहाना शुरू, विस्थापन का सिलसिला भी जारी

read more
PM Modi ने कहा कि पूरी दुनिया भारत और उसके युवाओं के प्रति उम्मीद की निगाह से देख रही है
National PM Modi ने कहा कि पूरी दुनिया भारत और उसके युवाओं के प्रति उम्मीद की निगाह से देख रही है

PM Modi ने कहा कि पूरी दुनिया भारत और उसके युवाओं के प्रति उम्मीद की निगाह से देख रही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवा शक्ति को भारत की यात्रा की प्रेरक शक्ति बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए अगले 25 साल महत्वपूर्ण हैं। स्वामी विवेकानंद का बार-बार जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत और इसके युवाओं को आशा भरी निगाहों से देख रही है। मोदी ने कहा, ‘‘युवा शक्ति भारत की यात्रा की प्रेरक शक्ति है!

read more
रीड ने कहा कि विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में अनुभव को ज्यादा महत्व दिया जाता है
Cricket रीड ने कहा कि विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में अनुभव को ज्यादा महत्व दिया जाता है

रीड ने कहा कि विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में अनुभव को ज्यादा महत्व दिया जाता है भारत के कोच ग्राहम रीड ने गुरुवार को कहा कि मेजबान टीम को स्पेन के कम अनुभवी खिलाड़ियों से टूर्नामेंट के पहले मैच में चिंतित होना चाहिए क्योंकि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अनुभव को जरूरत से ज्यादा तवज्जो दी जाती है। स्पेन के अधिकांश खिलाड़ियों ने 100 से कम अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जबकि भारत के पास 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले अनुभवी खिलाड़ियों और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रीड ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि अनुभवी खिलाड़ी होने पर आप शानदार प्रदर्शन करोगे।

read more
हॉकी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है वेल्स की ‘क्राउड फंड’ वाली टीम
Sports हॉकी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है वेल्स की ‘क्राउड फंड’ वाली टीम

हॉकी विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है वेल्स की ‘क्राउड फंड’ वाली टीम किसी भी खिलाड़ी को अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये भुगतान किया जाता है लेकिन वेल्स के खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपनी राष्ट्रीय टीम के लिये खेलने के लिये हर साल 1,000 पौंड देते हैं। वेल्स की टीम यहां एफआईएच पुरूष विश्व कप में पदार्पण कर रही है और भारत तक की यात्रा उनके लिये इतनी आसान नहीं रही है क्योंकि टीम को मेजबान देश के दो शहरों में ‘उड़ान, ठहरने और खाने-पीने’ के लिये ‘क्राउड फंडिंग’ (जनता से जुटायी गयी राशि) पर निर्भर रहना पड़ा जिससे 25,000 पौंड जुटाये गये। वेल्स के मुख्य कोच डेनियल न्यूकांबे ने इंग्लैंड के खिलाफ टीम के शुरूआती मैच से पहले कहा, ‘‘खिलाड़ियों का खर्चा कम करने के लिये ‘क्राउड फंडिंग’ अहम हिस्सा है। खिलाड़ी भी योगदान करते हैं, हर खिलाड़ी वेल्स के लिये खेलने के लिये प्रत्येक वर्ष 1,000 पौंड देता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी हमारे यहां छोटा खेल है और हमारे राष्ट्रीय स्टेडियम में केवल 200 लोग ही बैठ सकते हैं जो यहां (21,000 दर्शकों की क्षमता वाले बिरसा मुंडा स्टेडियम) से काफी अलग हैं। ’’ कोच ने कहा, ‘‘सरकार से मिलने वाली राशि काफी सीमित है इसलिये खिलाड़ी भी योगदान करते हैं। लेकिन हाल में बड़े टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई करने की सफलता से हमें ज्यादा यात्रा करनी पड़ी और हमारी सरकार भी वास्तव में काफी मददगार रही है। हमारे पास अब शर्ट का प्रायोजक है और इससे खिलाड़ियों पर से खर्चा कम हो गया है।

read more
जानें क्यों सबसे अधिक खिताब जीतने वाली पाकिस्तान की टीम इस बार Hockey World Cup 2023 में नहीं ले रही हिस्सा
Sports जानें क्यों सबसे अधिक खिताब जीतने वाली पाकिस्तान की टीम इस बार Hockey World Cup 2023 में नहीं ले रही हिस्सा

जानें क्यों सबसे अधिक खिताब जीतने वाली पाकिस्तान की टीम इस बार Hockey World Cup 2023 में नहीं ले रही हिस्सा पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज 13 जनवरी से होने वाला है। इस विश्व कप मुकाबले के साथ ही खिताबी जंग के लिए कुल 16 टीमें में भिडंत शुरू हो जाएगी। इस बार का विश्व कप सबसे अधिक खिताब जीतने वाली पाकिस्तान की टीम के बिना हो रहा है।

read more
Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप के रोचक इतिहास जो कर देंगे आपको हैरान
Sports Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप के रोचक इतिहास जो कर देंगे आपको हैरान

Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप के रोचक इतिहास जो कर देंगे आपको हैरान भारत में हॉकी विश्व कप 2023 की शुरुआत 13 जनवरी से होने जा रही है। हॉकी विश्व कप की मेजबानी लगातार दूसरी बार करने वाला भारत पहला देश है। हॉकी विश्व कप में इस बार कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है। बीते 51 वर्षों के इतिहास में ये पहला मौका है जब हॉकी विश्व कप के मुकाबलों का आयोजन दो शहरों भुवनेश्वर और राउरकेला में किया जाएगा। हॉकी विश्व कप से जुड़ी कई ऐसी शानदार जानकारियां है जिनके बारे में लोगों को पता नहीं है।

read more
भारत में आयोजित हो रहा है Hockey World Cup 2023, ऐसे देख सकेंगे लाइव मुकाबले
Sports भारत में आयोजित हो रहा है Hockey World Cup 2023, ऐसे देख सकेंगे लाइव मुकाबले

भारत में आयोजित हो रहा है Hockey World Cup 2023, ऐसे देख सकेंगे लाइव मुकाबले हॉकी विश्व कप 2023 की शुरुआत 13 जनवरी से ओडिशा के भुवनेश्वर में होने जा रही है। दोपहर 1 बजे अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले के साथ ही विश्व कप का रोमांच शुरू हो जाएगा। इसी दिन शाम सात बजे भारतीय टीम स्पेन की टीम के साथ भिड़ते हुए अपने विश्व कप टूर्नामेंट का आगाज करेगी। जानकारी के मुताबिक विश्व कप के पहले दिन चार मुकाबले खेले जाने है। विश्व कप का रोमांच जो 13 जनवरी से शुरू होगा वो 29 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दिन फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि इस विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है, जिनके बीच कुल 44 मुकाबले खेले जाएंगे। बता दें कि ग्रुप स्टेज में सभी टीमें आपस में भिड़ेंगी। ग्रुप स्टेज में जीत हासिल करने वाली टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एंट्री मिलेगी। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर की टीमों को क्रॉसओवर मुकाबलों में खेलने का मौका मिलेगा। क्रॉसओवर मुकाबलों में खेल कर जीत हासिल करने वाली टीमों को भी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा। ये है मैचों का समयजानकारी के मुताबिक 13 जनवरी को होने वाला पहला मुकाबला दोपहर 1 बजे होगा। वहीं इस दिन कुल चार मुकाबले खेले जाने हैं जो दो-दो घंटे के अंतराल पर शुरू होंगे। ये मुकाबला रात नौ बजे तक जारी रहने वाले है। शेड्यूल के मुताबिक 18 और 21 जनवरी को कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा। बता दें कि ग्रुप स्टेज में होने वाले भारतीय टीम के सभी मुकाबले शाम सात बजे से शुरू होंगे। भारतीय टीम का पहला मुकाबला भी 13 जनवरी को स्पेन के खिलाफ होगा। दोनों टीमें राउरकेला में शाम सात बजे मैदान पर भिड़ने उतरेंगी। यहां देख सकेंगे मुकाबलेहॉकी विश्व कप 2023 के सभी मुकाबलों को दर्शक स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एसडी और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी पर देख सकेंगे। इन सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर भी होगी।

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero