FIFA World Cup: वेल्स को 3-0 से हराकर इंग्लैंड विश्व कप के राउंड 16 में
Sports FIFA World Cup: वेल्स को 3-0 से हराकर इंग्लैंड विश्व कप के राउंड 16 में

FIFA World Cup: वेल्स को 3-0 से हराकर इंग्लैंड विश्व कप के राउंड 16 में मार्क रशफोर्ड के दो और फिल फोडेन के एक गोल की मदद से इंग्लैंड ने वेल्स पर 3-0 की जीत से फीफा विश्व कप के राउंड 16 में प्रवेश किया। इंग्लैंड के कोच गेरेथ साउथगेट ने ग्रुप बी में टीम के अंतिम मैच में दोनों खिलाड़ियों को शुरूआती लाइनअप मे रखने का फैसला किया। इन दोनों ने भी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मिलकर तीन गोल दागे। इंग्लैंड की टीम अब राउंड 16 में सेनेगल से भिड़ेगी।

read more
FIFA World Cup 2022: मजदूरों की मौत का आंकड़ा 400-500 के बीच, कतर ने दी जानकारी
Sports FIFA World Cup 2022: मजदूरों की मौत का आंकड़ा 400-500 के बीच, कतर ने दी जानकारी

FIFA World Cup 2022: मजदूरों की मौत का आंकड़ा 400-500 के बीच, कतर ने दी जानकारी दोहा। विश्व कप के आयोजन से जुड़े कतर के एक शीर्ष अधिकारी ने पहली बार टूर्नामेंट से जुड़े मजदूरों की मौत के आंकड़े को ‘400 से 500 के बीच’ रखा है जो दोहा की ओर से इससे पहले बताई गई किसी भी संख्या से काफी अधिक है। कतर की ‘डिलीवरी और लीगेसी’ से जुड़ी शीर्ष समिति के महासचिव हसन अल-थावाडी ने ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मोर्गन को साक्षात्कार में यह आंकड़ा बताया। इसने मानवाधिकार समूहों द्वारा आलोचना और तेज होने की आशंका है। 

read more
FIFA World Cup 2022 : 44 वर्षों का इतिहास बचाने उतरेगी मेक्सिको की टीम, करो या मरो की स्थिति में सउदी अरब के खिलाफ दिखाना होगा दम
Sports FIFA World Cup 2022 : 44 वर्षों का इतिहास बचाने उतरेगी मेक्सिको की टीम, करो या मरो की स्थिति में सउदी अरब के खिलाफ दिखाना होगा दम

FIFA World Cup 2022 : 44 वर्षों का इतिहास बचाने उतरेगी मेक्सिको की टीम, करो या मरो की स्थिति में सउदी अरब के खिलाफ दिखाना होगा दम कतर। पिछले 44 साल में पहली बार ग्रुप चरण से बाहर होने से बचने के लिये मेक्सिको को विश्व कप फुटबॉल में ग्रुप सी के अपने आखिरी मैच में बुधवार को सउदी अरब को हर हालत में हराना होगा और दूसरे मैच का नतीजा भी अनुकूल रहने की दुआ करनी होगी। मेक्सिको पिछले सात विश्व कप में प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है लेकिन इस बार ग्रुप सी में अंकतालिका में सबसे नीचे है। उसे लुसैल स्टेडियम पर कल होने वाला मैच हर हालत में जीतना होगा।  मेक्सिको आखिरी बार 1978 विश्व कप में ग्रुप चरण से बाहर हुआ था। उसे जीत दर्ज करने के अलावा यह दुआ भी करनी होगी कि लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना टीम पोलैंड से हार जाये। अगर मेक्सिको जीत जाता है और अर्जेंटीना भी अपना मैच जीत जाता है तो फैसला गोल औसत के आधार पर होगा। मेक्सिको ने अभी तक इस विश्व कप में एक भी गोल नहीं किया है। फॉरवर्ड हेनरी मार्टिन ने कहा कि अगले मैच में हमारे पास ज्यादा मौके नहीं है। हमें हर मौका भुनाना होगा। हम दूसरे मैचों पर निर्भर नहीं रहना चाहते।  मेक्सिको और पोलैंड के बीच पहला मैच गोलरहित ड्रॉ रहा था जबकि दूसरे मैच में अर्जेंटीना ने उसे 2.

read more
FIFA World Cup 2022 : मैच से पहले खिलाड़ियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, पुलिस कार से हुई भिड़ंत
Sports FIFA World Cup 2022 : मैच से पहले खिलाड़ियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, पुलिस कार से हुई भिड़ंत

FIFA World Cup 2022 : मैच से पहले खिलाड़ियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, पुलिस कार से हुई भिड़ंत फीफा वर्ल्ड कप 2022 में जहां एक तरफ मैच में टीमें एक दूसरे के साथ भिड़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर 28 नवंबर को यहां एक बड़ा हादसा हो गया। स्विटजरलैंड के खिलाड़ियों को ले जा रही बस की पुलिस की कार से भिड़ंत हो गई। सोमवार को होने वाले ब्राजील और स्विटजरलैंड के मुकाबले से पहले ये भिड़ंत हुई। बस से सभी खिलाड़ी कतर के स्टेडियम-974 जा रहे थे। इस मैच में 1-0 से ब्राजील ने जीत दर्ज की थी।

read more
FIFA World Cup 2022 : मेस्सी के कंधों पर फिर होगी अर्जेंटीना की जिम्मेदारी, पोलैंड के खिलाफ मुकाबले में निभानी होगी अहम भूमिका
Sports FIFA World Cup 2022 : मेस्सी के कंधों पर फिर होगी अर्जेंटीना की जिम्मेदारी, पोलैंड के खिलाफ मुकाबले में निभानी होगी अहम भूमिका

FIFA World Cup 2022 : मेस्सी के कंधों पर फिर होगी अर्जेंटीना की जिम्मेदारी, पोलैंड के खिलाफ मुकाबले में निभानी होगी अहम भूमिका दोहा। लियोनल मेस्सी मौजूदा विश्व कप में पहले ही एक बार अर्जेन्टीना के खेवनहार की भूमिका निभा चुके हैं और टीम को बुधवार को पोलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में भी उसने इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी जिससे कि टीम की नॉकआउट में जगह बनाने की राह आसान हो जाए। अर्जेन्टीना में पूजे जाने वाले मेस्सी संभवत: अपना अंतिम विश्व कप खेल रहे हैं और वह अपनी ट्रॉफियों के कैबिनेट में इस प्रतिष्ठित खिताब को भी शामिल करना चाहेंगे। मेस्सी विश्व कप के अलावा कर बड़ा खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। पोलैंड के स्टार स्ट्राइकर रोबर्ट लेवानदोवस्की के लिए भी यह संभवत: अंतिम विश्व कप होगा। ग्रुप सी में टीम की संभावनाओं पर बात करें तो पोलैंड के खिलाफ जीत अर्जेन्टीना की नॉकआउट में जगह सुनिश्चित करेगी। मुकाबला ड्रॉ होने की स्थिति में अर्जेन्टीना की टीम या तो पोलैंड के बाद दूसरे स्थान पर रहेगी या फिर सऊदी अरब और मैक्सिको की टीम उसे बाहर कर सकती हैं। अर्जेन्टीना की टीम हार के बावजूद नॉकआउट की दौड़ में बनी रह सकती है लेकिन इस शर्मनाक स्थिति का सामना करना टीम के लिए आसान नहीं होगा। अर्जेन्टीना को अपने पहले मैच में सऊदी अरब के खिलाफ 1-2 की उलटफेर भरी हार का सामना करना पड़ा था और टीम अब 2002 के बाद पहली बार ग्रुप चरण से ही बाहर होने से बचने के लिए चुनौती पेश कर रही है। सऊदी अरब और मैक्सिको के बीच मुकाबला भी अर्जेन्टीना और पोलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के साथ ही खेला जाएगा। सऊदी अरब की टीम अगर जीत दर्ज करती है तो नॉकआउट में जगह सुनिश्चित कर लेगी। ड्रॉ के साथ भी उसकी संभावना बनी रहेगी लेकिन तब मामला दूसरे ग्रुप मैच के नतीजों और अगर मगर पर निर्भर करेगा। मैक्सिको को अगर नॉकआउट की उम्मीद जीवंत रखी है तो उसे हर हाल में सऊदी अरब के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। मुकाबला ड्रॉ होने की स्थिति में मैक्सिको का सफल ग्रुप चरण में ही समाप्त हो जाएगा।

read more
FIFA World Cup 2022 में देंगी लाइव पर्फॉर्मेंस देंगी Nora Fatehi, जमकर की अभिनेत्री ने तैयारी
Bollywood FIFA World Cup 2022 में देंगी लाइव पर्फॉर्मेंस देंगी Nora Fatehi, जमकर की अभिनेत्री ने तैयारी

FIFA World Cup 2022 में देंगी लाइव पर्फॉर्मेंस देंगी Nora Fatehi, जमकर की अभिनेत्री ने तैयारी फीफा विश्व कप 2022 का जादू फुटबॉल फैंस पर जमकर छाया हुआ है। फीफा से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए फैंस उत्साहित बने हुए है। 20 नवम्बर को टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत के बाद फुटबॉल फैंस फीफा से जुड़ी हर अपडेट को हासिल करने के इच्छुक बने हुए है। इसी बीच फीफा में नोरा फतेही अपने डांस परफॉर्मेंस से आग लगाने को तैयार है। बॉलीवुड की डांसिंग डीवा नोरा फतेही के लिए ये फेस्ट काफी खास होने वाला है। बॉलीवुड की मशहूर डांसिंग क्वीन नोरा फतेही फीफा विश्व कप 2022 के फैन फेस्ट में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। नोरा फतेही फेस्ट में लाइव परफॉर्मेंस देंगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खुद नोरा फतेही भी अपनी इस परफॉर्मेंस को लेकर काफी उत्साहित है। नोरा ने इस परफॉर्मेंस को लेकर काफी तैयारी की है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में वर्ल्ड कप के एंथम Light the Sky गाने पर नोरा फतेही पर्फॉर्म करने वाली है। इस परफॉर्मेंस को देखने के लिए फैंस उत्साहित और बेसब्र हो रहे है। परफॉर्मेंस से पहले नोरा ने तैयारी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस वीडियो को भी फैंस ने काफी पसंद किया है। इस डांस परफॉर्मेंस के लिए नोरा काफी मेहनत करती दिख रही है। नोरा अपनी टीम के साथ परफॉर्मेंस के लिए हर बारिकी को समझ रही है। नोरा की तैयारी से साफ है कि वो फेस्ट में अपनी परफॉर्मेंस से फैंस के होश उड़ाने को तैयार हैं। वीडियो भी हुआ वायरलफीफा फेस्ट से पहले नोरा का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वो अपने गाने पर स्टेडियम में नाचती दिख रही है। हालांकि ये वीडियो नोरा के परफॉर्मेंस का नहीं है। वो कतर के स्टेडियम में नाच रही है। वो मैच शुरू होने का इंतजार कर रही हैं और स्टैंड्स में खड़ी दिख रही है। इसी बीच एंथम बजने पर उसपर नाचती और गाती दिखती है।  बीटीएस सिंगर जंगकुक के गाने ‘ड्रीमर्स’ को मिली पहचान20 नवंबर को शुरू हुए फीफा विश्व कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी में बीटीएस सिंगर जुंगकुक ने भी परफॉर्म किया था। इस गाने का आधिकारिक वीडियो 22 नवंबर को रिलीज हुआ था, जिसके बाद फैंस को ये गाना काफी पसंद आया है। इस गाने को अब तक 34 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके है। 

read more
FIFA World Cup: मैच के दौरान एक प्रदर्शनकारी रंग बिरंगा ध्वज लिये  मैदान में उतरा, टीशर्ट पर सेव यूक्रेन, रिस्पेक्ट फोर ईरानियन वुमैन का संदेश
Sports FIFA World Cup: मैच के दौरान एक प्रदर्शनकारी रंग बिरंगा ध्वज लिये मैदान में उतरा, टीशर्ट पर सेव यूक्रेन, रिस्पेक्ट फोर ईरानियन वुमैन का संदेश

FIFA World Cup: मैच के दौरान एक प्रदर्शनकारी रंग बिरंगा ध्वज लिये मैदान में उतरा, टीशर्ट पर सेव यूक्रेन, रिस्पेक्ट फोर ईरानियन वुमैन का संदेश पुर्तगाल और उरूग्वे के बीच विश्व कप फुटबॉल मैच के दौरान एक प्रदर्शनकारी रंग बिरंगा ध्वज लिये और नीली सुपरमैन टीशर्ट पहने मैदान में उतर गया जिसके आगे लिखा था,‘‘ सेव यूक्रेन ’’ और पीछे लिखा था ,‘ रिस्पेक्ट फोर ईरानियन वुमैन ’’। सुरक्षा अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और बाहर ले गए। इससे पहले उसने झंडा जमीन पर रख दिया था। रैफरी ने बाद में झंडा उठाकर साइड में रखा जहां से कर्मचारी उसे उठाकर ले गए। फीफा के मीडिया अधिकारी थियरी डि बेकर ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि बाद में प्रदर्शनकारी का क्या हुआ। स्थानीय आयोजकों ने कोई टिप्पणी नहीं की। टूर्नामेंट के पहले सप्ताह में सात यूरोपीय टीमों को रंग बिरंगा ‘वन लव’ आर्मबैंड पहनने की अनुमति नहीं दी गई। कुछ प्रशंसकों ने शिकायत की कि उन्हें एलजीबीटीक्यू अधिकारों की परिचायक रंग बिरंगी चीजें मैदान में ले जाने की अनुमति नहीं मिल रही है। समलैंगिकता और एलजीबीक्यूटी लोगों के साथ बर्ताव को लेकर कतर के नियमों पर काफी बहस हो रही है। कतर ने कहा है कि विश्व कप में समलैंगिकों समेत सभी का स्वागत है लेकिन आगंतुकों को मेजबान देश की तहजीब का सम्मान करना होगा।

read more
FIFA World Cup: उरूग्वे को 2-0 से हराकर पुर्तगाल अंतिम 16 में, ब्रूनो फर्नांडिस के दागे दो गोल
Sports FIFA World Cup: उरूग्वे को 2-0 से हराकर पुर्तगाल अंतिम 16 में, ब्रूनो फर्नांडिस के दागे दो गोल

FIFA World Cup: उरूग्वे को 2-0 से हराकर पुर्तगाल अंतिम 16 में, ब्रूनो फर्नांडिस के दागे दो गोल ब्रूनो फर्नांडिस के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने उरूग्वे को 2 .

read more
दुनिया के सबसे बड़े सक्रिय ज्वालामुखी में 38 साल में पहली बार हरकत, हवाई में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी
International दुनिया के सबसे बड़े सक्रिय ज्वालामुखी में 38 साल में पहली बार हरकत, हवाई में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी

दुनिया के सबसे बड़े सक्रिय ज्वालामुखी में 38 साल में पहली बार हरकत, हवाई में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दुनिया के सबसे बड़े सक्रिय ज्वालामुखी से 38 साल में पहली बार नारंगी, चमकीला लावा निकला और राख का विशाल गुबार उठते देखा गया। अधिकारियों ने हवाई के ‘बिग आईलैंड’ के निवासियों को हर तरह की प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए तैयार और सतर्क रहने की सलाह दी है। ज्वालामुखी मौना लोआ में विस्फोट से हालांकि तत्काल कोई खतरा नहीं है, लेकिन अमेरिकी भूगर्भीय विज्ञान सर्वेक्षण ने 2,00,000 लोगों की आबादी वाले ‘बिग आइलैंड’ के निवासियों को चेतावनी दी है कि ‘‘लावा निकलने की गति तथा स्थान तेजी से बदल सकता है’’। अधिकारियों ने निवासियों से कहा कि अगर लावा का प्रवाह आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगे तो उन्हें क्षेत्र को खाली करने के लिए तैयार रहना चाहिए। हवाई ज्वालामुखी वेधशाला के प्रभारी वैज्ञानिक केन होन ने कहा कि काफी बड़े कई सिलसिलेवार भूकंपों के बाद रविवार देर रात ज्वालामुखी विस्फोट शुरू हुआ। अधिकारियों ने लावा से उत्पन्न खतरों को देखते हुए लोगों से ज्वालामुखी वाले क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया, जिसकी तीन अलग-अलग दरारों में से लावा फूटकर हवा में 100 से 200 फुट ऊंचाई तक उठ रहा है। ज्वालामुखी विस्फोट से निकलने वाली सल्फरडाइऑक्साइड समेत अन्य गैस बेहद हानिकारक होती हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ.

read more
FIFA World Cup: स्विटजरलैंड को 1-0 से हराकर ब्राजील विश्व कप अंतिम 16 में
Sports FIFA World Cup: स्विटजरलैंड को 1-0 से हराकर ब्राजील विश्व कप अंतिम 16 में

FIFA World Cup: स्विटजरलैंड को 1-0 से हराकर ब्राजील विश्व कप अंतिम 16 में अपने स्टार स्ट्राइकर नेमार के बिना उतरी ब्राजील फुटबॉल टीम ने विश्व कप के मुकाबले में स्विटजरलैंड को 1 .

read more
FIFA World Cup 2022 : अबुबाकर के गोल ने किया कमाल, कैमरून ने सर्बिया को 3-3 से ड्रॉ पर रोका
Sports FIFA World Cup 2022 : अबुबाकर के गोल ने किया कमाल, कैमरून ने सर्बिया को 3-3 से ड्रॉ पर रोका

FIFA World Cup 2022 : अबुबाकर के गोल ने किया कमाल, कैमरून ने सर्बिया को 3-3 से ड्रॉ पर रोका कतर। स्थानापन्न खिलाड़ी विन्सेंट अबुबाकर ने एक गोल किया और दूसरा गोल करने में मदद की जिससे कतर से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सोमवार को यहां फीफा विश्व कप के ग्रुप जी मैच में सर्बिया को 3-3 से बराबरी पर रोक दिया। अबुबाकर ने 64वें मिनट में सर्बिया के गोलकीपर वांजा मिलिनकोविच को छकाकर गोल दागा और फिर दो मिनट बाद स्ट्राइकर एरिक मैक्सिम चोपो के गोल में मदद की। कतर में चल रहे विश्व कप में यह पहला मौका है जब दोनों टीम के बढ़त बनाने के बावजूद मैच ड्रॉ रहा। इस ड्रॉ से दोनों टीम के एक-एक अंक हो गए हैं। ब्राजील और स्विट्जरलैंड के बीच सोमवार को ही होने वाले ग्रुप जी के मैच को जीतने वाली टीम का नॉकआउट में जगह बनाना तय होगा। कैमरून को 29वें मिनट में सेंट्रल डिफेंडर जीन चार्ल्स कास्टेलेटो ने बढ़त दिलाई। ऐसा लग रहा था कि मध्यांतर तक कैमरून की बढ़त बरकरार रहेगी लेकिन स्ट्रेहिंजा पावलोविच ने पहले हाफ के इंजरी टाइम के पहले मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया। मिडफील्डर सर्गेज मिलिनकोविच साविच ने इसके दो मिनट बाद 20 मीटर की दूरी से दनदनाता हुआ शॉट लगाकर सर्बिया को 2-1 से आगे कर दिया। स्ट्राइकर एलेक्सांद्र मित्रोविच ने अल जेनोब स्टेडियम में 53वें मिनट में एक और गोल दागकर सर्बिया को 3-1 से आगे किया। कैमरून के कोच रिगोबर्ट सोंग ने इस मैच के लिए गोलकीपर आंद्रे ओनाना को मौका नहीं किया। ओनाना को बाहर करने के कारण का पता नहीं चला है लेकिन इस तरह की खबरें हैं कि उन्हें अनुशासनात्मक कारणों से बाहर किया गया।

read more
भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, देश निवेश के लिए दुनिया में सबसे पसंदीदा स्थान: उपराष्ट्रपति धनखड़
Business भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, देश निवेश के लिए दुनिया में सबसे पसंदीदा स्थान: उपराष्ट्रपति धनखड़

भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, देश निवेश के लिए दुनिया में सबसे पसंदीदा स्थान: उपराष्ट्रपति धनखड़ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह दुनिया में निवेश और अवसरों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बन गया है। उन्होंने कहा कि हाल में भारत ने हम पर राज करने वालों को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उपराष्ट्रपति ने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि भारत दशक के अंत तक वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने यहां राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘भारत इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जितना पहले कभी नहीं था।

read more
FIFA World Cup 2022 पर मंडरा रहा Camel Flu का खतरा, बीमारी की चपेट में आ सकते हैं दर्शक
International FIFA World Cup 2022 पर मंडरा रहा Camel Flu का खतरा, बीमारी की चपेट में आ सकते हैं दर्शक

FIFA World Cup 2022 पर मंडरा रहा Camel Flu का खतरा, बीमारी की चपेट में आ सकते हैं दर्शक कतर देश में इन दिनों फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है। दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमी फीफा विश्वकप का आनंद लेने के लिए कतर पहुंचे हुए है। फैंस अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन कर रहे है। फुटबॉल फीफा विश्व कप के बीच इसका मजा किरकिरा करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल कतर में कैमल फ्लू का खतरा पैदा हो गया है। इसे मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम बीमारी के नाम से भी जाना जाता है। फुटबॉल मुकाबलों को देखने आए फैंस के बीच इस बीमारी के फैलने का खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि फीफा विश्व कप का आयोजन 18 दिसंबर तक होगा मगर इस बीमारी के फैलने से जोखिम बढ़ गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों को डर है कि फीफा विश्व कप 2022 देखने के लिए कतर में मौजूद प्रशंसकों को घातक कैमल फ्लू का खतरा हो सकता है। बता दें कि कैमल फ्लू को कोविड -19 वायरस की बिरादरी का ही माना जाता है, जिसके कारण वर्तमान में दुनिया भर में वैश्विक महामारी फैली हुई है। आंकड़ों के मुताबिक कतर में विश्व कप के आयोजन के कारण 1.

read more
बारिश ने कराई अफगानिस्तान की भारत में होने वाले वनडे विश्वकप में जगह पक्की, श्रीलंका की राह अभी मुश्किल
Cricket बारिश ने कराई अफगानिस्तान की भारत में होने वाले वनडे विश्वकप में जगह पक्की, श्रीलंका की राह अभी मुश्किल

बारिश ने कराई अफगानिस्तान की भारत में होने वाले वनडे विश्वकप में जगह पक्की, श्रीलंका की राह अभी मुश्किल अफगानिस्तान में श्रीलंका के खिलाफ पल्लीकल में दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के बाद अगले साल भारत में होने वाले आईसीसी वनडे विश्वकप में अपनी जगह सुरक्षित की। मैच बारिश से धुल जाने के कारण अफगानिस्तान ने विश्वकप सुपर लीग अंकतालिका में अपने खाते में पांच अंक और जोड़े जिससे उसके वर्तमान चक्र की तालिका में कुल 115 अंक हो गए। अफगानिस्तान अभी वर्तमान तालिका में सातवें स्थान पर है। सुपर लीग के आखिर में चोटी पर रहने वाली आठ टीमों को विश्वकप में सीधे प्रवेश मिलेगा।

read more
विश्व कप में मोरक्को की जीत के बाद बेल्जियम, नीदरलैंड में दंगे, एक दर्जन लोग हिरासत में
Sports विश्व कप में मोरक्को की जीत के बाद बेल्जियम, नीदरलैंड में दंगे, एक दर्जन लोग हिरासत में

विश्व कप में मोरक्को की जीत के बाद बेल्जियम, नीदरलैंड में दंगे, एक दर्जन लोग हिरासत में फुटबॉल विश्वकप में रविवार को बेल्जियम पर मोरक्को की 2-0 से जीत के बाद बेल्जियम और नीदरलैंड के कई शहरों में दंगे भड़क उठे। ब्रसेल्स में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार छोड़ी और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने ब्रसेल्स में करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया जबकि उत्तरी शहर एंटवर्प में भी आठ लोगों को पकड़ा गया। ब्रसेल्स पुलिस की प्रवक्ता इल्से वैन डे कीरे ने कहा कि कई दंगाई सड़कों पर उतर आए और कारों, ई-स्कूटरों में आग लगा दी तथा गाड़ियों पर पथराव किया। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। ब्रसेल्स के महापौर फिलिप क्लोज ने लोगों से शहर के मध्य में जमा नहीं होने का अनुरोध किया और कहा कि अधिकारी सड़कों पर व्यवस्था बहाल करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हालांकि पुलिस के आदेश के बाद ट्रेन और ट्राम यातायात बाधित हुआ है। क्लोज ने कहा, ‘‘ये लोग खेल के प्रशंसक नहीं हैं बल्कि ये दंगाई हैं।’’ आंतरिक मंत्री एनेलीज वेरलिंडेन ने कहा, ‘‘यह देखना दुखद है कि किस तरह से मुट्ठी भर लोग स्थिति को खराब कर रहे हैं।’’

read more
FIFA World Cup: जर्मनी ने विश्व कप में स्पेन से 1-1 से ड्रॉ खेला, लीग से बाहर होने का खतरा
Sports FIFA World Cup: जर्मनी ने विश्व कप में स्पेन से 1-1 से ड्रॉ खेला, लीग से बाहर होने का खतरा

FIFA World Cup: जर्मनी ने विश्व कप में स्पेन से 1-1 से ड्रॉ खेला, लीग से बाहर होने का खतरा जर्मनी ने स्पेन के खिलाफ फीफा विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना मैच 1-1 से ड्रॉ खेला और अब अगर चार बार के विश्व चैंपियन को लगातार दूसरी बार पहले दौर में बाहर होने से बचना है तो उसे अपने अंतिम लीग मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। स्थानापन्न खिलाड़ी निकलास फुलक्रुग ने रविवार को खेले गए इस मैच में 83वें मिनट में गोल करके जर्मनी को बराबरी दिलाई। इससे पहले अल्वारो मोराटा ने 62वें मिनट में स्पेन को बढ़त दिलाई थी। जर्मनी ने इस मैच में एक अंक लेकर अपनी उम्मीदें तो जीवंत रखी लेकिन उसके लिए आगे की राह भी आसान नहीं है लेकिन फुलक्रुग को विश्वास है कि उनकी टीम नॉकआउट चरण में जगह बनाने में सफल रहेगी।

read more
दक्षिण कोरिया के खिलाफ घाना के सामने विश्व कप में बने रहने की चुनौती
Sports दक्षिण कोरिया के खिलाफ घाना के सामने विश्व कप में बने रहने की चुनौती

दक्षिण कोरिया के खिलाफ घाना के सामने विश्व कप में बने रहने की चुनौती फीफा विश्व कप की सबसे युवा टीम घाना को अगर टूर्नामेंट में बने रहना है तो उसे सोमवार को  दक्षिण कोरिया के खिलाफ ग्रुप एच के मैच में हार से बचना होगा। टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में घाना ने दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को कड़ी टक्कर दी लेकिन उसे 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। टीम के कोच औटो एडो ने इस मुकाबले में रेफरी के रोनाल्डो को पेनल्टी देने के फैसले पर सवाल उठाया था। एडो ने आरोप लगाया था कि रेफरी ने रोनाल्डो को पेनल्टी देकर उन्हें एक गोल तोहफे में दे दी थी। एडो हालांकि बीती बातों को पीछे छोड़कर अगले मुकाबले की तैयारी कर रहे। उन्होंने कहा, ‘‘वह मैच हो गया। हम उसमें अब कुछ नहीं कर सकते। हमारा ध्यान अगले मुकाबले पर है।’’ विश्व कप में घाना का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचना रहा है। दक्षिण कोरिया की टीम 2002 में विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और टीम ने लगातार छठी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। दक्षिण कोरिया अपने शुरुआती मैच में उरुग्वे को गोलरहित ड्रॉ पर रोकने में सफल रहा था। टीम की कोशिश जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।

read more
विश्व कप में एक और उलटफेर, मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराया
Sports विश्व कप में एक और उलटफेर, मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराया

विश्व कप में एक और उलटफेर, मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराया फीफा विश्व कप में रविवार को यहां एक और उलटफेर देखने को मिला जिसमें मोरक्को ने ग्रुप एफ में बेल्जियम को 2-0 से हरा दिया। इस हार से केविन डि ब्रून और 2018 के सेमीफाइनल में पहुंची बेल्जियम पर ग्रुप चरण में बाहर होने का खतरा छा गया है। कोई बड़ा खिताब नहीं जीतने वाली उम्रदराज सितारों की टीम के कई खिलाड़ियों के लिये यह संभवत: अंतिम विश्व कप होगा। मोरक्को के स्थानापन्न अब्देलहामिद साबिरी ने 73वें मिनट में बायीं ओर से फ्री किक पर गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी जो गोलकीपर थिबॉट कोर्टोइस के शरीर के नीचे आ गया।

read more
FIFA World Cup: कीशेर फुलर के गोल की बदौलत कोस्टा रिका ने ग्रुप ई में जापान को 1-0 से हराया
Sports FIFA World Cup: कीशेर फुलर के गोल की बदौलत कोस्टा रिका ने ग्रुप ई में जापान को 1-0 से हराया

FIFA World Cup: कीशेर फुलर के गोल की बदौलत कोस्टा रिका ने ग्रुप ई में जापान को 1-0 से हराया कीशेर फुलर के 81वें मिनट में किये गये गोल की बदौलत कोस्टा रिका ने रविवार को यहां फीफा विश्व कप मुकाबले में जापान को 1-0 से हरा दिया जिससे ग्रुप ई में दोनों टीमों के दो मैचों से तीन तीन अंक हो गये हैं। फुलर ने डिफेंस की गलती का फायदा उठाया और 18 मीटर की दूरी से नेट में शॉट लगाया जो जापान के गोलकीपर शुईची गोंडा की ऊंगलियों के ऊपरी हिस्सों को छूता हुआ नेट में पहुंचा। अहमद बिन अली स्टेडियम में मैच ज्यादातर हिस्से में नीरस रहा विशेषकर पहले हाफ में जिसमें एक भी शॉट गोल में नहीं लगा। इसकी तुलना में दूसरा हाफ थोड़ा बेहतर था जिमसें जापान ने तब तक दबदबा बनाये रखा जब तक कोस्टा रिका ने बढ़त नहीं बना ली। कोस्टा रिका के गोलकीपर केलोर नवास ने बढ़त बनाये रखने के लिये अंतिम मिनट में तेजी से कई शॉट बचाये।

read more
FIFA World Cup: नेमार अपने सूजे हुए टखने की एक तस्वीर की पोस्ट, विश्व कप में वापसी की उम्मीद
Sports FIFA World Cup: नेमार अपने सूजे हुए टखने की एक तस्वीर की पोस्ट, विश्व कप में वापसी की उम्मीद

FIFA World Cup: नेमार अपने सूजे हुए टखने की एक तस्वीर की पोस्ट, विश्व कप में वापसी की उम्मीद नेमार अपने सूजे हुए टखने की एक तस्वीर पोस्ट करने के बावजूद फुटबॉल विश्व कप में वापसी की योजना बना रहे हैं। गुरुवार को सर्बिया पर ब्राजील की 2-0 की जीत के दौरान चोटिल होने के बाद नेमार के दाहिने टखने का इलाज चल रहा है। टीम के डॉक्टरों ने कहा है कि नेमार सोमवार को स्विट्जरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे लेकिन उन्होंने इस दिग्गज की वापसी की कोई समय-सीमा नहीं बताई है और ना ही यह बताया है कि वह वापसी कर भी पाएंगे या नहीं।

read more
FIFA World Cup: मेस्सी के गोल से अर्जेन्टीना ने मैक्सिको को  2-0 हराया, नॉकआउट में जगह बनाने की अपनी उम्मीद बरकरार
Sports FIFA World Cup: मेस्सी के गोल से अर्जेन्टीना ने मैक्सिको को 2-0 हराया, नॉकआउट में जगह बनाने की अपनी उम्मीद बरकरार

FIFA World Cup: मेस्सी के गोल से अर्जेन्टीना ने मैक्सिको को 2-0 हराया, नॉकआउट में जगह बनाने की अपनी उम्मीद बरकरार दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेस्सी के गोल से अर्जेन्टीना ने यहां मैक्सिको पर 2-0 की जीत के साथ फीफा विश्व कप के नॉकआउट में जगह बनाने की अपनी उम्मीद जीवंत रखी। मेस्सी ने एंजेल डि मारिया के पास पर 64वें मिनट में 25 यार्ड की दूरी से गोल दागा। टीम की ओर से दूसरा गोल स्थानापन्न खिलाड़ी एंजो फर्नांडिस ने 87वें मिनट में किया। अर्जेन्टीना को पहले मैच में सऊदी अरब के खिलाफ 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।बुधवार को पोलैंड के खिलाफ होने वाले अंतिम ग्रुप मैच से पहले अर्जेन्टीना की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर चल रही है और नॉकआउट में जगह बनाने के लिए उसे संभवत: एक और जीत दर्ज करनी होगी। पैंतीस साल के मेस्सी संभवत: अपना अंतिम विश्व कप खेल रहे हैं और यही एक बड़ा टूर्नामेंट है जिसका वह खिताब नहीं जीत पाए हैं। मेस्सी का यह विश्व कप में आठवां गोल है। उनके प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी विश्व कप में आठ ही गोल दागे हैं जबकि अर्जेन्टीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना के नाम पर भी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में इतने ही गोल दर्ज हैं। कुछ लोगों का मानना है कि पेले और माराडोना की तरह खेल के महानतम खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने के लिए मेस्सी को विश्व कप जीतने की जरूरत है। मैक्सिको के खिलाफ जीत की बदौलत मेस्सी की यह उम्मीद अब भी बरकरार है।

read more
डी ब्रुइन और बेल्जियम को मिलेगा विश्वकप में प्रभाव छोड़ने का दूसरा मौका
Sports डी ब्रुइन और बेल्जियम को मिलेगा विश्वकप में प्रभाव छोड़ने का दूसरा मौका

डी ब्रुइन और बेल्जियम को मिलेगा विश्वकप में प्रभाव छोड़ने का दूसरा मौका बेल्जियम के स्टार मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन जानते हैं कि उन्होंने और उनकी टीम ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था जिसकी भरपाई वह विश्वकप में मोरक्को के खिलाफ रविवार को होने वाले दूसरे मैच में पूरी करना चाहेंगे। डी ब्रुइन को पिछले मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था लेकिन उन्होंने तब कहा था,‘‘ मैं नहीं जानता कि मुझे यह ट्रॉफी क्यों दी गई है। हो सकता है कि मेरी ख्याति के कारण ऐसा किया गया हो।’’ बेल्जियम ने अपने पहले मैच में कनाडा को 1-0 से हराया लेकिन उसकी टीम किसी भी समय प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही। अब बेल्जियम को मोरक्को के खिलाफ रविवार को यह साबित करना होगा कि आखिर वह विश्व में ब्राजील के बाद दूसरे नंबर की टीम क्यों है। बेल्जियम को उसके स्टार खिलाड़ियों के कारण खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उसकी टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो 30 वर्ष से अधिक के हैं और उनका यह आखिरी विश्वकप हो सकता है। इनमें डी ब्रुइन, एडेन हैजार्ड, एक्सल विटसेल, जान वर्टोंघेन, टोबी एल्डरविएरल्ड और गोलकीपर थिबाउट कर्टोइस शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अब आगामी मैचों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। कनाडा के खिलाफ प्रदर्शन को कोच रहते हुए टीम का सबसे खराब मैच करार देने वाले बेल्जियम के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज मोरक्को के खिलाफ कुछ नए चेहरों को मैदान में उतार सकते हैं। इनमें स्टार स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकु भी शामिल है जो चोटिल होने के कारण कनाडा के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। मोरक्को ने अपने पहले मैच में 2018 में उपविजेता रही क्रोएशियाई टीम के खिलाफ गोल रहित ड्रा खेला था जो उसके कोच वालिद रेगरागुई के लिए उत्साहजनक शुरूआत रही थी। टीम ने इस मैच में अपनी रक्षा पंक्ति की मजबूती दिखाई थी और बेल्जियम के खिलाफ वह अपने इसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे।

read more
विश्वनाथ, वंशज और देविका को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
Sports विश्वनाथ, वंशज और देविका को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

विश्वनाथ, वंशज और देविका को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भारतीय मुक्केबाज विश्वनाथ सुरेश, वंशज और देविका घोरपड़े ने स्पेन के ला नुसिया में चल रही आईबीए युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। चेन्नई में जन्में विश्वनाथ ने इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने पुरुषों के 48 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में फिलीपींस के रोनेल सुयोम को हराकर सोने का तमगा हासिल किया। इसके बाद रिंग पर उतरी भावना शर्मा को महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग में उज्बेकिस्तान की गुलसेवर गनीवा से 0-5 से हार के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। आशीष (54 किग्रा) रजत पदक हासिल करने वाले अन्य भारतीय थे। वह जापानी मुक्केबाज युता साकाई से 1-4 से हार गए। पुणे की रहने वाली देविका ने महिलाओं के 52 किग्रा फाइनल में इंग्लैंड की लॉरेन मैकी को हराकर भारत के खाते में दूसरा स्वर्ण पदक जोड़ा। युवा एशियाई चैंपियन वंशज ने भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। सोनीपत के रहने वाले इस मुक्केबाज ने पुरुषों के 63.

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero