
MCD Elections में आम आदमी पार्टी की जीत के सियासी मायने को ऐसे समझिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की जीत के कतिपय खास सियासी मायने हैं, जो भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और समाजवादी अथवा क्षेत्रीय आधार वाली क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों को बहुत कुछ सोचने पर विवश कर चुके हैं। इस चुनाव परिणाम ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय राजनीतिक क्षितिज पर आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उभरते सियासी कद से जहां भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक चुनौती बढ़ने वाली है, वहीं कांग्रेस के सामने अस्तित्व का संकट पैदा हो चुका है, क्योंकि उसका तथाकथित धर्मनिरपेक्ष और मध्यममार्गी वोट बैंक अब पूरी तरह से आम आदमी पार्टी की ओर शिफ्ट हो चुका है। यही नहीं, यदा कदा दिल्ली नगर निगम की चुनावी राजनीति में सिर उठाने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तो अब बिल्कुल साफ हो चुकी है।
read more