
तल्खी के बीच साथ दिखे अशोक गहलोत और सचिन पायलट, राजस्थान के सीएम ने कहा यह बड़ी बात आपसी अनबन के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक बार फिर से साथ नजर आए। हाल ही में अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया था। जवाब में सचिन पायलट ने भी उनसे कहा था कि कीचड़ उछाले से कुछ नहीं होगा, कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करना होगा। इन सब के बीच राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस लगातार तैयारी कर रही है। दिसंबर में राहुल गांधी के भारत चोरो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। इसी को लेकर आज बैठक हुई। इस बैठक में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक साथ दिखे। दोनों ने एक साथ आकर संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी मौजूद रहे। इसे भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के लिए राजस्थान जाएंगे केसी वेणुगोपाल, गहलोत-पायलट विवाद पर कही यह बात
read more