domestic flights के यात्रियों की संख्या दिसंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 1.
read more
domestic flights के यात्रियों की संख्या दिसंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 1.
read more
डंपर में फंसकर तीन किलोमीटर तक घिसटती रही महिला, आग लगने से जिंदा जली बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मवई बुजुर्ग गांव के बाईपास पर एक डंपर की टक्कर लगने से उसमें फंसकर स्कूटी सवार एक महिला करीब तीन किलोमीटर तक घिसटती रही। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घर्षण के कारण डंपर और स्कूटी में आग लग गई, जिससे महिला की जलकर मौत हो गई। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्यामबाबू शुक्ला के मुताबिक, कृषि विश्वविद्यालय, बांदा में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक पुष्पा सिंह (35) बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे सब्जी खरीदकर अपनी स्कूटी से जा रही थीं, तभी रास्ते में मवई बुजुर्ग गांव के बाईपास के नजदीक एक डंपर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
read more
Imran Khan का आरोप : जनरल बाजवा कराना चाहते थे उनकी हत्या लाहौर। पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान नेसेवानिवृत्त सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा पर ताजा हमला बोलते हुये आरोप लगाया कि पूर्व जनरल उनकी हत्या करवा कर देश में आपातकाल की घोषणा करना चाहते थे। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने लाहौर में एक निजी समाचार चैनल को दिये साक्षात्कार में यह चौंकाने वाला आरोप लगाया। अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से ही 70 वर्षीय खान के संबंध बाजवा के साथ तनावपूर्ण हो गये थे। देश में समय से पहले चुनाव कराने को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से लाहौर से 150 किलोमीटर दूर वजीराबाद में तीन नवंबर को एक मार्च के दौरान एक कंटेनर ट्रक पर खड़े इमरान और अन्य लोगों पर दो बंदूकधारियों ने कई गोलियां दागी थीं। इस घटना में उनके दाहिने पैर में गोली लगी थी। चैनल के लाहौर ब्यूरो चीफ के हवाले से डॉन समाचार पत्र ने अपनी खबर में कहा है कि खान ने कहा कि कई लोगों ने उनसे कहा था कि वह बाजवा के खिलाफ आरोप लगाना बंद कर दें क्योंकि वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन वह ‘जनरल बाजवा द्वारा किये गये अपराधों’ पर चुप नहीं रह सकते थे। खबर के अनुसार, खान ने दावा किया कि बाजवा ‘मुझे मरवाना चाहते थे।’ खान का यह साक्षात्कार चैनल ने अब तक प्रसारित नहीं किया है। खान अतीत में भी बावजा पर आरोप लगा चुके हैं। पूर्व सेनाध्यक्ष अब खान के मुख्य निशाने पर हैं, क्योंकि वह उन्हें सरकार में अपनी सभी विफलताओं का एकमात्र कारण मानते हैं।
read more
Haldwani Railway Land मामले में कथित अतिक्रमणकारियों को अभी पूरी तरह राहत नहीं मिली है उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे की दावे वाली 29 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाने के उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी है जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है। न्यायालय ने इसे ‘‘मानवीय मुद्दा’’ बताते हुए कहा है कि 50,000 लोगों को रातोंरात नहीं हटाया जा सकता। हम आपको बता दें कि विवादित भूमि पर बसे लोग अतिक्रमण हटाने के आदेश के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका दावा है कि उनके पास भूमि का मालिकाना हक है। जबकि रेलवे के मुताबिक, उसकी भूमि पर 4,365 परिवारों ने अतिक्रमण किया है। यह भी उल्लेखनीय है कि चार हजार से अधिक परिवारों से संबंधित लगभग 50,000 व्यक्ति विवादित भूमि पर निवास करते हैं, जिनमें से अधिकांश मुस्लिम हैं।
read more
IIMC के महानिदेशक ने किया अमरावती परिसर का दौरा, बोले- भाषा ही है सफलता की सारथी अमरावती। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो.
read more
महंगाई घटने से 2023 में भी जारी रहेगी घरों की बिक्री की रफ्तार : जेएलएल इंडिया नयी दिल्ली। देश में मुद्रास्फीति में कमी की संभावना और बिल्डरों से बेहतर मूल्य पर सौदों के कारण इस साल भी घरों की बिक्री में तेजी रहने की उम्मीद है।संपत्ति सलाहकार जेएलएल इंडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है। जेएलएल इंडिया ने बयान में कहा कि पिछले साल सात प्रमुख शहरों - मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और पुणे में घरों की बिक्री सालाना आधार पर 68 प्रतिशत बढ़कर 2,15,666 इकाई रही। 2021 में 1,28,064 आवासीय इकाइयां बिकी थीं। मुंबई में मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे शहर और नवी मुंबई शामिल हैं।
read more
Bollywood Wrap Up | भोजपुरी एक्ट्रेस Namrata Malla ने किया ‘जंगल में मंगल’, बॉयफ्रेंड संग दिखी जाह्नवी कपूर दोस्तों आज मनोरंजन जगत में कई बड़े अपडेट्स सामने आये हैं। जहां एक तरफ खबरें आ रही है Sushant Singh Rajput वाले फ्लैट को 2.
read more
काबुल बनेगा इस्लामाबाद? अपने ही खोदे गड्ढे में कैसे गिरा जाता है ये पाकिस्तान से सीख सकते हैं, भारत तक पैर फैलाने के क्या हैं खतरनाक इरादे "
read more
‘तालिबान ने महिलाओं पर लगाईं पाबंदियां, चुप क्यों हैं इस्लामिक विद्वान’, जावेद अख्तर का सवाल जब से अफगानिस्तान पर तालिबानियों का कब्जा हुआ है, वहां महिलाओं की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। तालिबान ने इस्लाम का हवाला देते हुए मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा और नौकरी पर पाबंदी भी लगा दी है। इसको लेकर विश्व में कई तरह की चर्चाएं हुई। अब इसी मुद्दे पर जावेद अख्तर ने एक ट्वीट किया है। जावेद अख्तर ने अपने इस ट्वीट के जरिए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और इस्लामिक गुरुओं को घेरा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि तालिबान ने महिलाओं पर पाबंदी लगा दी है और इस्लामिक गुरु चुप क्यों है?
read more
8-10 Jan के बीच प्रवासी भारतीय दिवस का होगा आयोजन, PM Modi करेंगे उद्घाटन, 70 देशों से 3,500 से अधिक लोगों ने किया Registration इंदौर में 8 से 10 जनवरी के बीच प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन हो रहा है। इसको लेकर विदेश मंत्रालय की ओर से आज जानकारी दी गई है। आगामी प्रवासी भारतीय दिवस को लेकर विदेश मंत्रालय के सचिव औसाफ सईद ने कहा कि इंदौर में 8-10 जनवरी के बीच प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाएगा। इसमें 70 देशों से 3500 लोगों ने पंजीकरण किया है। उन्होंने आगे बताया कि पीबीवी का उद्घाटन 9 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि हमारे मुख्य अतिथि के रूप में गुयाना के राष्ट्रपति हैं। इसे भी पढ़ें: देश के सबसे स्वच्छ शहर में आयोजित Pravasi Bhartiya Divas सम्मेलन होगा ‘‘कार्बन न्यूट्रल’’
read more
Prabhasakshi Exclusive: नेपाल में चीन का बढ़ता दखल भारत के लिए कितनी गहरी चिंता का विषय है?
read more
Prabhasakshi Exclusive: राहुल गांधी ने चीन को खतरा बताते हुए यूक्रेन का जो उदाहरण दिया है उस पर सेना से जुड़े लोगों का क्या कहना है?
read more
उत्तर प्रदेश में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से राहुल की यात्रा का गुजरना संयोग है या प्रयोग कांग्रेस के सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश से निकल चुकी है। यहां यह यात्रा करीब तीन दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रही। आश्चर्य की बात यह है कि 80 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में राहुल की यात्रा महज ढाई दिन ही रही। वह 130 किमी चले और तीन लोकसभा एवं 11 विधानसभा सीटों को कवर किया। ये वो सीटें हैं, जहां कांग्रेस का पिछले दो विधानसभा चुनावों (2017 और 2022) में खाता तक नहीं खुला है। इसके अलावा इन सीटों की खासियत यह भी है कि यह मुस्लिम-जाट, किसान और दलित बाहुल्य हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इन सीटों पर अपनी जमानत तक नहीं बच पाई थी। ऐसे में सवाल खड़े होते हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल विपक्ष का चेहरा कैसे बन पाएंगे?
read more
Ram Mandir पर बोले अमित शाह, कांग्रेसी इसको कोर्ट में उलझा रहे थे, मोदी के आने के साथ ही SC का फैसला आया केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को लेकर लगातार उलझाने पैदा की है। दरअसल, अमित शाह आज त्रिपुरा में हैं। त्रिपुरा में उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए कि नहीं बनना चाहिए, जबसे बाबर तोड़ कर गया तब से और जब से देश आजाद हुआ तब से, कांग्रेसी इसको कोर्ट के अंदर उलझा रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। शाह ने कहा कि मोदी जी ने उसी दिन राम मंदिर का भूमि पूजन पूरा कर मंदिर निर्माण शुरू कराया। 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर तैयार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया, कांग्रेस कहती थी खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन कश्मीर में शांति का वातावरण बन गया है। इसे भी पढ़ें: पुंछ और राजौरी में सुरक्षाबलों की तैनाती, महबूबा मुफ्ती का सवाल- अगर हालात ठीक तो और फौज क्यों ला रही भाजपा?
read more
‘अगर मेरा बस चले तो गैंगस्टर और रेप करने वालों के बाल काटकर बाज़ार में परेड कराऊं’, अशोक गहलोत का बयान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर मेरा बस चले तो रेपिस्ट के बाल कटवा कर पूरे लोगों के बीच परेड कराऊं। दरअसल, अशोक गहलोत उदयपुर में थे। वह मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अगर मेरा बस चले तो मैं गैंगस्टर और रेप करने वालों के बाल काटकर बाज़ार में सामूहिक परेड कराऊं और जनता देखेगी कि यह रेपिस्ट आदमी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो रेपिस्ट टाइप लोग हैं वह रेप करना भूल जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि न्यायपालिका का आदेश सर्वोपरि होता है और हमें उसे हिसाब से चलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। इसे भी पढ़ें: 2023 में लोकसभा चुनाव का होगा सेमीफाइनल, इन 9 राज्यों में इस साल बिछेगी सियासी बिसात
read more
Prabhasakshi Exclusive: शौर्य पथ में ब्रिगेडियर (रि) डीएस त्रिपाठी ने बताया- कितना लंबा चल सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध नमस्कार, प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में आप सभी का स्वागत है। आज की कड़ी में हम बात करेंगे रूस-यूक्रेन युद्ध की। तवांग की घटना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पहले अरुणाचल प्रदेश के दौरे की। नेपाल में बदले राजनीतिक घटनाक्रमों की और 2023 में भारत के समक्ष खड़ी रक्षा-सुरक्षा चुनौतियों की। हमारे सवालों का जवाब देने के लिए हमेशा की तरह कार्यक्रम में उपस्थित हैं ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) श्री डीएस त्रिपाठी जी।
read more
Stock Market Update: लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर मार्केट, सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद आज दुनिया भर से बेहतर संकेतों के बीच भारतीय बाजार की शुरूआती अच्छी रही। भारतीय इक्विटी बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 गिरावट पर बंद हुए। दिन-भर के कारोबार में उतार-चढाव के बाद भारतीय सूचकांकों में निराशा देखने को मिली। BSE Sensex में 304.
read more
Investors Summit-2023 में बोले CM Yogi, आज कोई भी पूर्ण निश्चिंतता के साथ उत्तर प्रदेश में कर सकता है निवेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई में है। मुंबई में आज उन्होंने उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स ग्लोबल समिट में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने निवेशकों से उत्तर प्रदेश में निवेश की अपील भी की। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में सबसे अच्छी उपजाऊ भूमि उत्तर प्रदेश में है। देश में कुल कृषि भूमि का 11% हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास है। देश के कुल खाद्यान्न का 20% उत्पादन उत्तर प्रदेश करता है। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दुनिया के ऐसे कौन से सेक्टर है जिसकी संभावना यूपी के भीतर नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसके भीतर जो कार्य हुए हैं वह हम सबके सामने है। इसे भी पढ़ें: Paramahansa Yogananda Jayanti: परमहंस योगानन्द जी ने किया था पूरे विश्व में क्रिया योग का प्रचार-प्रसार
read more
Rafale M India: अब समुंद्र में भी गरजेगा राफेल, कांपेगा चीन, पाकिस्तान होगा ढेर फ्रांस और भारत के रिश्ते डील के बाद नई दिशा की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। पहले भारतीय सेना ने अपनी स्कवाडन के लिए राफेल को चुना था तो अब नौसेना ने भी राफेल को ही तरजीह दी है। फ्रेंच मीडिया की मानें तो मार्च में जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों भारत की यात्रा पर आएंगे तो दोनों देशों के बीच ये डील साइन हो सकती है। राफेल फ्रेंच भाषा का शब्द है इसका शाब्दिक अर्थ है हवा का तेज झोंका। लेकिन चीन के लिए और वहां के राष्ट्रपति के लिए इसका अर्थ है मुसीबत का तेज झोंका और पाकिस्तान व उसके वजीर-ए-आला के लिए इसका अर्थ है डर का तेज झोंका। दिलचस्प बात ये है कि इस डील के लिए उसने अमेरिकी जेट एफए 19 सुपर हार्नेट को रिजेक्ट किया है। राफेल एम के सौदे को भारत और फ्रांस के संबंधों में मील का पत्थर करार दिया जा रहा है। रक्षा सूत्रों की मानें तो भारतीय नौसेना 26 राफेल एम विमानों के लिए फ्रांस के साथ अरबों डॉलर की डील करने वाली है।
read more
International T20 League: टॉफेल, टकर, केटलबोरो जैसे अनुभवी अंपयार आईएलटी20 में होंगे मैच अधिकारी दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सर्वश्रेष्ठ अंपायर का खिताब पांच बार जीतने वाले साइमन टॉफेल के साथ अनुभवी रॉड टकर और रिचर्ड केटलबोरो जैसे अनुभवी यूएई में इस महीने शुरू हो रही ‘डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल टी20 लीग (आईटीएल20)’में मैच अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। इस लीग का आयोजन 13 जनवरी से 12 फरवरी तक होगा जिसमें छह टीमों के बीच अबुधाबी, दुबई और शारजाह में कुल 34 मैच खेले जायेंगे। यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक टॉफेल के साथ कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अंपायरिंग करने वाले अकबर अली खान, एलेक्स व्हार्फ, लेस्ली रीफर, मार्टिन सैगर्स, केटलबोरो, टकर, रुचिरा पल्लियागुरुगे और शिजू मन्निल मैच अधिकारियों की टीम में शामिल हैं।
read more
BJP ने त्रिपुरा में चहुंमुखी विकास किया, उग्रवाद को खत्म किया : शाह धर्मनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि त्रिपुरा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने उग्रवाद का सफाया कर पूर्वोत्तर राज्य में चहुंमुखी विकास किया है। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का अपार प्यार और विश्वास स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, “हमने एनएलएफटी (नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) के साथ शांति वार्ता के माध्यम से उग्रवाद को खत्म किया और राज्य में आंतरिक रूप से विस्थापित ब्रू समुदाय को फिर से बसाया है।”
read more
पुंछ और राजौरी में सुरक्षाबलों की तैनाती, महबूबा मुफ्ती का सवाल- अगर हालात ठीक तो और फौज क्यों ला रही भाजपा?
read more
Nepal border पर महिला तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ की चरस बरामद बहराइच। बहराइच जिले में भारत—नेपाल की सीमावर्ती रूपईडीहा जांच चौकी पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त दल ने दो करोड़ रुपये मूल्य की पांच किलोग्राम चरस बरामद कर हिमाचल प्रदेश निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पकड़ी गयी महिला तस्कर बरामद मादक पदार्थ की खेप को नेपाल से तस्करी कर हिमाचल प्रदेश और दिल्ली ले जा रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को स्थानीय पुलिस और एसएसबी के संयुक्त दल ने रूपईडीहा सीमा चौकी से कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के छलालसोसन निवासी माया उर्फ सपना की तलाशी के दौरान उसके पास से पांच किलोग्राम चरस बरामद की।
read more
United Kingdom: 18 साल की उम्र तक Maths पढ़ना होगा अनिवार्य, ऋषि सुनक जल्द कर सकते हैं ऐलान ब्रिटेन में सभी विद्यार्थियों के लिए जल्द ही 18 साल की उम्र तक गणित शिक्षा को अनिवार्य किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इस योजना पर काम कर रहे हैं। 2023 के अपने पहले भाषण में वो इसकी घोषणा कर सकते हैं। जिसमें सभी विद्यार्थियों को 18 साल की उम्र तक गणित की पढ़ाई करना जरूरी होगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री साल 2023 के लिए अपने एजेंडे का निर्धारण करने वाले हैं। जिसमें वो कई मुद्दों को संबोधित करेंगे। इसमें इनका मकसद अपनी कंजर्वेटिव पार्टी के लिए जनाधार को भी मजबूत करना है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का लक्ष्य घरेलू नीति के एजेंडे में शिक्षा में सुधार की नीति को सामने रखना है।
read moreLorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero