 
              
              Bollywood YEAR END 2022: रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट से लेकर जैकलीन फर्नांडीज के महंगे गिफ्ट तक, एक नजर Bollywood की बड़ी Headlines पर पिछले कुछ सालों से विवाद मनोरंजन उद्योग का पर्याय बन गएया हैं!
read more 
              
              IND vs BAN 2nd Test: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत की मजबूत पकड़, पहली पारी में बांग्लादेश 227 पर ऑल आउट भारत और बांग्लादेश के बीच आज दूसरा टेस्ट मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। पहले दिन के खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश के 227 रनों के जवाब में भारत बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की बदौलत 227 रन बनाने में कामयाब रही बांग्लादेश को पहला झटका 39 रनों पर लगा था जब जाकिर हसन को जयदेव उनादकट ने कप्तान केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया था। इसके बाद बांग्लादेश की विकेट लगातार अंतराल गिराती रही। बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन मोमिनुल हक ने बनाए हैं। इसे भी पढ़ें: Cricket: मैदान पर उतरते ही उनादकट ने बनाया नया रिकॉर्ड, दो मैचों में सर्वाधिक अंतर
read more 
              
              Inneuron में अपनी पूरी हिस्सेदारी Physicswala को बेचेगी एस चंद नयी दिल्ली। शिक्षा सामग्री कंपनी एस चंद एंड लिमिटेड कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डेटा साइंस पर केंद्रित शिक्षा-प्रौद्योगिकी मंच इन्यूरॉन इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला को करीब 14 करोड़ रुपये में बेचेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एस चंद एंड कंपनी ने दिसंबर, 2021 में इन्यूरॉन में सात करोड़ रुपये का निवेश किया था।
read more 
              
              Stock Market Update: बाजार में कोरोना का डर कायम, सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट जारी दुनिया में कोरोना का खतरा फिर से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसका प्रतिकूल असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार ने आज बढ़त के साथ शुरूआत किया। लेकिन, कोविड के बढ़ते मामलों और मंदी की आशंकाओं का असर आज बाजार पर हावी रहा। भारतीय बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज कि गई। फिलहाल सेंसेक्स में 241.
read more 
              
              Zelenskyy Speech in US Congress: यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन से पूरी दुनिया का मन मोह लिया यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का अमेरिका में बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया गया और इस दौरान जेलेंस्की ने दुनियाभर के लोगों का मुश्किल घड़ी में यूक्रेन का साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ओवल कार्यालय में जेलेंस्की का स्वागत किया और दोनों ने वहां बातचीत की। इसके बाद व्हाइट हाउस में दोनों ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने जेलेंस्की से कहा, ''(आपके) नेतृत्व ने इस भयानक संकट के दौरान यूक्रेन के लोगों को प्रेरित किया।’’ बाइडन ने कहा, ''नव वर्ष की ओर बढ़ते हुए अमेरिका और दुनियाभर के लोगों के लिए यह जरूरी है कि वे सीधे आपसे यूक्रेन में जारी युद्ध के बारे सुनें।'' उन्होंने कहा कि 2023 में भी हमें एकसाथ खड़े रहने की जरूरत है।’’
read more 
              
              Bollywood YEAR END 2022 : सम्राट पृथ्वीराज, लाल सिंह चड्ढा से लेकर शमशेरा तक, 2022 की Flop Bollywood Films पर डाले एक नजर साल 2022 हिंदी फिल्म उद्योग के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा। साल की कई प्रत्याशित फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। कुछ फिल्में बड़े पैमाने पर बनाई गईं लेकिन वे अपना बजट भी नहीं वसूल पाईं। 2022 कई फिल्म निर्माताओं के लिए एक कठिन समय साबित हुआ। और अब जब यह साल समाप्त होने वाला है, तो हम उन बॉलीवुड फिल्मों की सूची पर नजर डालते हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया। बिना किसी और हिचकिचाहट के, आइए बॉलीवुड फ्लॉप फिल्मों की सूची देखें।
read more 
              
              Back Pain In Male: पुरुषों में क्यों होता है कमर दर्द, जानें इससे बचने के उपाय कमर दर्द की परेशानी कभी सिर्फ बुजुर्गों में देखी जाती थी लेकिन आजकल हर आयु का व्यक्ति कमर दर्द से परेशान है। खासकर पुरुषों में यह समस्या बढ़ती जा रही हैं, जिसका मुख्य कारण गलत लाइफ रूटीन, स्मोकिंग और पोषण की कमी है। ऑफिस में लगातार काम और क्षमता से ज्यादा वर्क आउट भी पुरुषों में कमर दर्द के लिए जिम्मेदार है। आमतौर पर साधारण कमर दर्द कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन कमर की नसों और लिगामेंट्स में किसी तरह का विकार आ जाने से यह समस्या बढ़ जाती है। ज्यादा वर्क आउट या शारीरिक श्रम नियमित रूप से वर्क आउट सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन अपनी क्षमता से ज्यादा वजन उठाने से या फिर जरूरत से ज्यादा वर्क आउट से आपको कमर दर्द की परेशानी हो सकती है। कभी-कभी वर्क आउट से ब्रेक लें और अपनी क्षमता के अनुसार ही वजन उठायें। यदि आप फिल्ड वर्क करते हैं तो समय- समय पर आराम के लिए समय निकाले।
read more 
              
              Hockey India: दिलीप टिर्की ने कहा भारतीय हॉकी टीम विश्व कप जीतने में सक्षम नयी दिल्ली। अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की का मानना है कि भारतीय टीम के पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और वह 47 साल के बाद विश्व कप जीतने में सक्षम हैं। भारत ने अपना एकमात्र विश्व का 1975 में कुआलालंपुर में जीता था। मेजबान होने के कारण भारत के पास भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच होने वाले विश्व कप में ‘पोडियम’ पर पहुंचने का सुनहरा मौका होगा। टिर्की ने कहा,‘‘ वर्तमान भारतीय पुरुष टीम आत्मविश्वास से भरी है और हाल के वर्षों में उन्होंने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उससे प्रशंसक काफी खुश हैं।
read more 
              
              Cervical Pain: क्या है सर्वाइकल पेन, जानें इसके लक्षण और बचाव का तरीका सर्वाइकल में कंधे, पीठ और गर्दन के पिछले हिस्से में दर्द होता है। यह लेटने या बैठने के गलत पॉश्चर के कारण या फिर ज्यादा देर तक मोबाइल चलाने से हो सकता है। जो लोग देर तक कम्प्यूटर पर काम करते है उनमें सर्वाइकल की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। यदि आप एक ही पॉश्चर में बैठकर कम्प्यूटर पर काम करें तो आपके कंधे और गर्दन के पिछले हिस्से पर दबाव पड़ता है जिससे सर्वाइकल पेन की दिक्कत हो जाती है। सर्वाइकल एक बोन का नाम है जो गर्दन के पिछले हिस्से में होती है। देर तक मोबाइल पर बात करने से भी सर्वाइकल पेन की समस्या हो सकती है। अभी हुए एक रिसर्च के अनुसार भारतीय महिलाओं में सर्वाइकल पेन की समस्या सर्वाधिक पायी गयी है। 50 में से एक भारतीय महिला को सर्वाइकल की समस्या है। समस्या बढ़ने पर मरीज की मौत भी हो सकती है। सर्वाइकल के लक्षण
read more 
              
              Cricket: मैदान पर उतरते ही उनादकट ने बनाया नया रिकॉर्ड, दो मैचों में सर्वाधिक अंतर मीरपुर। भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने गुरुवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में मैदान पर उतरते ही एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। वह सर्वाधिक टेस्ट मैचों से बाहर रहने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उनादकट ने 12 साल पहले 16 दिसंबर 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। इसके बाद अब उन्होंने 118 टेस्ट मैचों में बाहर रहने के बाद टीम में वापसी की। यह भारत की तरफ से रिकॉर्ड है जबकि विश्व क्रिकेट में वह सर्वाधिक टेस्ट मैचों से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रिकॉर्ड इंग्लैंड के गैरेथ बैटी के नाम पर है जिन्हें दो टेस्ट मैचों के बीच 142 मैच तक इंतजार करना पड़ा था।
read more 
              
              दुनिया देख रही है! तालिबानी फरमान पर बोले ऋषि सुनक, बेटियों के पिता के रूप नहीं कर सकता ऐसे विश्व की कल्पना ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने तालिबान को चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर प्रतिबंध लगाने के कदम को दुनिया देख रही है। काबुल में तालिबान सुरक्षा बल महिलाओं को विश्वविद्यालयों में प्रवेश करने से रोक रहे हैं, समूह ने देश भर के सार्वजनिक और निजी विश्वविद्यालयों को अगली सूचना तक महिला छात्रों तक पहुंच को तुरंत निलंबित करने का निर्देश दिया। निर्णय तालिबान के नेतृत्व वाले प्रशासन के मंत्रिमंडल द्वारा किया गया था, लेकिन इसने कोई कारण नहीं बताया है और अभी तक वैश्विक निंदा पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।इसे भी पढ़ें: तालिबान लड़ाकों ने महिलाओं के विश्वविद्यालय में प्रवेश पर रोक लगाईदो बेटियों के पिता सुनक ने अपनी आलोचना ट्वीट के जरिए जाहिर की है। सुनक ने कहा कि "
read more 
              
              Sushant Singh Rajput मौत मामले में आया नया एंगल!
read more 
              
              अखिलेश और शिवपाल एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की किस्मत पलटने में लगे हैं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव काफी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। हाल फिलहाल तक जो अखिलेश किसी की नाराजगी की चिंता नहीं करते थे, अब वह अपना परिवार और ‘कुनबा‘ बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। सपा की खोई हुई ताकत हासिल करने के लिए रूठों को मनाया जा रहा है तो बिछड़ों को पार्टी में वापस बुलाया जा रहा है। लम्बे समय के बाद चाचा शिवपाल यादव एक बार फिर भतीजे अखिलेश के खेवनहार बन गए हैं। उनका चाचा के प्रति विश्वास जगा तो मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधान सभा सीट सपा के खाते में आ गई। खतौली विधानसभा सीट पर 2022 में बीजेपी से विक्रम सिंह सैनी विधायक चुने गए थे, जिनकी मुजफ्फरनगर दंगों में सजा मिलने के बाद विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी। खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी ने विक्रम सिंह सैनी के परिवार पर ही भरोसा जताया था और उनकी पत्नी राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा था। राजकुमारी सैनी का सामना सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया से हुआ था और उन्हें मदन भैया से करीब 23 हजार वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा। अखिलेश यादव ने खतौली विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोक दल को देकर एक बार फिर जयंत चौधरी पर भरोसा जताया था, जिस पर वह खरे उतरे। इसके बाद से सपा-रालोद गठबंधन के बीच का विश्वास बढ़ गया है। यह और बात है कि सपा नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में सपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। बात मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की कि जाए तो सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत के बाद अखिलेश यादव 2024 के आम चुनाव को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। चाचा शिवपाल के बीच दूरियां मिटने के बाद चाचा के कहने पर अखिलेश यादव अब पार्टी के असंतुष्टों और पूर्व सहयोगियों को फिर से साथ लाने में लग गए हैं। ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि सपा अगर उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में ठीक-ठाक प्रदर्शन करती है तो साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले कुछ भाजपा विरोधी दल सपा के पीछे लामबंद हो सकते हैं। मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल की जबरदस्त जीत के बाद बदायूं के पूर्व विधायक आबिद रजा जहां पार्टी में दोबारा शामिल हो गए, वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा के प्रति अपने तेवर में नरमी के संकेत देते हुए कहा, “शिवपाल सिंह यादव पहल करेंगे तो हमारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फिर से बातचीत हो सकती है।”इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 'छोटी सरकार' बनाने के लिए बड़ी-बड़ी तैयारी कर रहे हैं सभी राजनीतिक दलबहरहाल, राजनीतिक विश्लेषकों को लगता है कि मैनपुरी उपचुनाव और यादव परिवार की एकजुटता ने भाजपा के समानांतर भविष्य तलाशने वालों की उम्मीद जगा दी है और अगर सपा ने निकाय चुनावों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया तो लोकसभा चुनावों के लिए छोटे दल फिर सपा के साथ आने को आतुर होंगे। इसके लिए सबसे पहले अखिलेश और शिवपाल की निकटता को निकाय चुनाव की कसौटी पर खरा उतरना होगा और इस चुनाव के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव की भी दिशा तय हो जाएगी। गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा, महान दल, अपना दल (कमेरावादी) और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) जैसे छोटे दलों ने सपा नीत गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। अपना दल (कमेरावादी) को छोड़कर इनमें से बाकी सभी दलों ने विधानसभा चुनाव के बाद सपा से दूरी बना ली थी, लेकिन मैनपुरी में सपा की जीत के बाद इन दलों में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है।
read more 
              
              Sun worship:किन पुष्पों से करें सूर्य देव की आराधना, जानें सूर्य की आराधना से सभी मनोवांछित कामनाएं पूरी होती हैं, सूर्य देव की आराधना से स्वास्थ्य, यश और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। अगर सूर्य देव की पूजा में उनके प्रिय पुष्प अर्पित किये जाएं तो सूर्य देव आप पर प्रसन्न होंगे और आपको आरोग्य, ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
read more 
              
              नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करने वाले राहुल गांधी असल में कुछ और ही कर रहे हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुनर्स्थापना की महत्वाकांक्षी योजना, “भारत जोड़ो यात्रा” ने अब सौ दिन से अधिक दिन पूरे कर लिए हैं लेकिन यात्रा के दौरान हुयी गतिविधियों और राहुल गांधी के बयानों ने इसे “भारत तोड़ो यात्रा बना दिया है। राहुल गांधी कह रहे हैं कि नफरत के इस बाजार में वह मोहब्बत का पैगाम लेकर चल रहे हैं जबकि वास्तविकता कुछ और ही है। यात्रा का अब तक का पूरा समय या तो ऐसे लोगों से मिलने में बीता है जो भारत और हिन्दू विरोधी रहे हैं या फिर भारत के प्रधानमंत्री को अपशब्द कहते। किन्तु विगत कुछ दिनों में तो राहुल गांधी व उनके पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी मर्यादाओें को ताक पर रख कर विषवमन प्रारंभ कर दिया है।
read more 
              
              Jhoome Jo Pathaan Song Out! बेशरम रंग के बाद अब शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने नये गाने से लूटा दिल शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का दूसरा गाना रिलीज हो चुका है। फिल्म के पहले गाने बेशरम रंग ने रिलीज होते ही विवाद खड़ा कर दिया था। वहीं दूसरी तरफ गाने को लोगों ने भरपूर प्यार भी दिया। यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा लोग गाने को देख चुके हैं। अब पठान का दूसरा ट्रेक 'झूमे जो पठान' रिलीज हो गया है। फुट-टैपिंग नंबर में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपने स्टाइलिश अवतार में हैं। अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया यह गाना आपको उठकर डांस करने के लिए मजबूर कर सकता है।
read more 
              
              राहुल गांधी ने हिंदी के बारे में जो कहा उससे उनकी अंग्रेजी-भक्ति प्रदर्शित हो गयी राजस्थान में राहुल गांधी ने अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई की जमकर वकालत कर दी। राहुल ने कहा कि भाजपा अंग्रेजी की पढ़ाई का इसलिए विरोध करती है क्योंकि वह देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों के बच्चों का भला नहीं चाहती है। भाजपा के नेता अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में क्यों पढ़ाते हैं?
read more 
              
              Zelensky America Visit: अमेरिका में हुआ यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का गर्मजोशी से स्वागत, रूस के खिलाफ युद्ध में क्या मदद करेगा सुपर पावर?
read more 
              
              Corona Virus in China: नींबू क्यों ढूंढ़ रहे हैं चाइनीज, कोरोना के कहर के बीच खरीद की मची होड़, 3 गुना हुए भाव चीन में कोरोना वायरस से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। चीन महामारी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। सीएनएन एक स्टडी के जरिए ये तक बता दिया है कि कोरोना की इस लहर से चीन में दस लाख लोगों की जान भी जा सकती है। इस बीच चीन में अचानक नींबू की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिससे कीमतें आसमान छूने लगी है। इससे नींबू किसानों का बिजनेस रातों-रात एकदम से बढ़ गया है। दरअसल, चीन के लोग कोरोना वायरस संक्रमण से खुद को बचाने के लिए प्राकृतिक उपचारों का सहारा ले रहे हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन के एक किसान वेन ने बताया कि नींबू के मार्केट में आग लगी हुई है।
read more 
              
              America ने Pakistan को दिए 200 मिलियन डॉलर, भारत से की गद्दारी?
read more 
              
              Zelensky ने कहा भविष्य में संयुक्त सुरक्षा गारंटी के लिए बाइडन के साथ बैठक में 10-बिंदुओं वाले ‘शांति सूत्र’ का प्रस्ताव रखा वाशिंगटन। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस को बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक में 10-बिंदुओं वाले ‘शांति सूत्र’ का प्रस्ताव रखा और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में कई दशकों तक संयुक्त सुरक्षा की गारंटी प्रदान करेगा। जेलेंस्की (44) ने ओवल कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात की और व्हाइट हाउस में उनके साथ एक संवाददाता सम्मेलन किया। जेलेंस्की ने बुधवार को लगातार बैठक करने के साथ ही अमेरिकी कांग्रेस के एक संयुक्त सत्र को भी संबोधित किया। कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा, ‘‘ हमें शांति चाहिए। यूक्रेन ने पहले ही कई प्रस्तावों की पेशकश की है, जिस पर मैंने अभी-अभी राष्ट्रपति बाइडन के साथ भी चर्चा की। हमारा 10 बिंदुओं वाला शांति सूत्र है जिसे आने वाले दशकों में हमारी संयुक्त सुरक्षा गारंटी के लिए लागू किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी चर्चा रूस की बातचीत की इच्छा और अंतरराष्ट्रीय कानूनी व्यवस्था की भागीदारी पर भी निर्भर करेगी। हालांकि उन्होंने यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना भी की। जेलेंस्की ने कहा, ‘‘ रूस से शांति की दिशा में कदम उठाने का इंतजार करना बेवकूफी होगी, जो एक आतंकवादी राष्ट्र होने का मजा ले रहा है।
read more 
              
              China ने ताइवान की ओर 39 लड़ाकू विमान और तीन पोत भेजे ताइपे। चीन की सेना ने शक्ति प्रदर्शन के तहत 24 घंटे के अंदर 39 लड़ाकू विमान और तीन पोत ताइवान की ओर भेजे हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चीन स्वशासित ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है। चीन ने हाल के वर्षों में ताइवान को लेकर आक्रामक रुख अपनाया है। चीन की सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने लगभग रोजाना ही ताइवान की ओर विमान व पोत भेजे हैं।
read more 
              
              Friday Puja Tips: शुक्रवार के अचूक उपाय जो माँ लक्ष्मी की कृपा दिलाएंगे माता लक्ष्मी की आराधना से धन -वैभव और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। हर कोई माँ लक्ष्मी को खुश करने के लिए इनकी विशेष रूप से पूजा करता है। शुक्रवार के कुछ आसान उपाय अपनाकर आप माँ लक्ष्मी के विशेष कृपा पात्र हो सकते हैं जिससे आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी और आपका जीवन सुखमय बनेगा। जानते हैं ज्योतिष के वो कौन से उपाय है जिनके द्वारा आप माँ लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं-
read more 
              
              Prabhasakshi NewsRoom: China में कोरोना से त्राहिमाम, दवाएं नहीं हैं तो आलू और नींबू लूट रहे हैं लोग कोरोना वायरस भस्मासुर बनकर अपने ही जनक चीन को भस्म करने में लगा हुआ है। एक तो महामारी, ऊपर से तानाशाही होने से चीनी जनता का इस समय बुरा हाल है। अस्पतालों और मुर्दाघरों में लाइनें लगी हुई हैं। दवाइयों की कमी हो रही है जिससे लोग घरेलू उपाय आजमाने को मजबूर हो रहे हैं। चीन के बाजारों में लोग नींबू और चैरी लूट ले रहे हैं ताकि अपनी इम्युनिटी बढ़ा सकें। यही नहीं बुखार की दवाएं कम हो जाने से आलू की भी लूट हो रही है। ऐसी रिपोर्टें हैं कि बच्चों के बुखार को उतारने में आलू का उपयोग किया जा रहा है। दुनिया के सामने मुश्किल यह है कि चीन वायरस के प्रकार और उसके उपचार के लिए उठाये जा रहे कदमों के बारे में दुनिया से जानकारी साझा नहीं कर रहा है जिससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों को यह तय करने में मुश्किल हो रही है कि यदि कोरोना की यह लहर अन्य देशों में फैली तो कैसे निबटना है। चीन की ओर से जो डाटा साझा किया भी जा रहा है उस पर दुनिया भरोसा नहीं कर रही है क्योंकि चीन ने कोरोना को लेकर हमेशा झूठ ही बोला है।
read moreLorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero