‘आतंकवाद का पनाहगाह’ वाली छवि सुधारना चाहता है तालिबान?
read more
India में space-tech start-ups को प्रोत्साहन के लिए साथ आए इसरो और माइक्रोसॉफ्ट बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और माइक्रोसॉफ्ट ने बृहस्पतिवार को भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन का उद्देश्य देश भर में प्रौद्योगिकी उपकरणों और मंचों के साथ अंतरिक्ष तकनीक स्टार्ट-अप को सशक्त बनाना, बाजार में जाने और उन्हें उद्यम के लिहाज से तैयार होने में मदद करने के लिए परामर्श देना है। यह सहयोग ऐसे समय में आया है जब माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और सीईओ सत्या नडेला ‘माइक्रोसॉफ्ट फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी समिट’ में हिस्सा लेने के लिए शहर में हैं।
read more
Uttar Pradesh: पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) नेता भगवत सरन गंगवार फरार घोषित बरेली। बरेली की एक विशेष अदालत ने मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला किए जाने के वर्ष 2017 के एक मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता भगवत सरन गंगवार समेत नौ अभियुक्तों को फरार घोषित कर दिया है। विशेष लोक अभियोजक औचित्य द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि फरवरी 2017 में बरेली के नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी केसर सिंह गंगवार और उनके साथियों से मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। द्विवेदी के मुताबिक, गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद भगवत सरन गंगवार और आठ अन्य अभियुक्त अदालत में हाजिर नहीं हुए। अदालत के आदेश के बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी नहीं कर सकी। द्विवेदी के अनुसार, विशेष एमपी-एमएलए अदालत के न्यायाधीश देवाशीष ने बुधवार को इस मामले में भगवत सरन गंगवार तथा आठ अन्य अभियुक्तों-वीरपाल सिंह गंगवार, विनोद दिवाकर, अनिल गंगवार, योगेंद्र सिंह गंगवार, ओमेंद्र सिंह गंगवार, पुरुषोत्तम गंगवार, शेर सिंह गंगवार और सुधीर कुमार मिश्रा को फरार घोषित कर दिया।
read more
Air India | फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस, कई धाराओं में मामला किया दर्ज एयर इंडिया की फ्लाइट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एयर इंडिया ने एक घटना की पुष्टि की है जिसमें एक नशे में धुत व्यक्ति ने एयर इंडिया अंतरराष्ट्रीय उड़ान में बिजनेस क्लास में बैठी एक महिला यात्री (70 वर्षीय महिला वरिष्ठ) पर पेशाब किया। यह घटना 26 नवंबर को हुई जब एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 102 न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही थी। सूत्रों ने कहा कि नशे में धुत व्यक्ति जिसने एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में एक महिला फ्लायर पर पेशाब किया था, की पहचान कर ली गई है और दिल्ली पुलिस उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी शेखर मिश्रा की उम्र 40-45 साल है और वह मुंबई का रहने वाला है। उसका पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
read more
‘Congress का दूसरा नाम भ्रष्टाचार, कमीशन, जातिवाद’, JP Nadda बोले- ये भाई को भाई से लड़ाते हैं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक के दौरे पर है। कर्नाटक के तुमकुरु में उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार, कमीशन, जातिवाद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा मिशन सेवा करना है और इनका मिशन कमीशन लेना है। ये भाई को भाई से लड़ाते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती थी। वे लोगों को जातियों और क्षेत्रों में बांटते थे। उन्होंने जातिवाद और वंशवादी राजनीति को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही उन्होंने साफ कह दिया कि बीजेपी की राजनीति में जातिवाद और वंशवाद की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। इसे भी पढ़ें: मंदिर जा रहे 6 भक्तों की दर्दनाक मौत, 16 घायल, पेड़ से अचानक गाड़ी टकराने से हुआ हादसा
read more
वोडाफोन आइडिया की पूंजी के साथ कई अन्य जरूरतों पर बातचीत जारी : वैष्णव भुवनेश्वर। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि कर्ज में डूबी कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) की पूंजी के साथ कई और जरूरतें हैं जिनपर बातचीत जारी है। वीआईएल दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के बोझ में है। उसने सरकार को देय लगभग 16,000 करोड़ रुपये की ब्याज देनदारियों को इक्विटी में बदलने का विकल्प चुना है। यह कंपनी में लगभग 33 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर होगा। वहीं कंपनी में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 74.
read more
नोटबंदी को तो मतदाता ने 2019 के आम चुनाव में ही वैध ठहरा दिया था सर्वोच्च न्यायालय की पांच जजों की संविधान पीठ ने बहुमत से केंद्र सरकार के नोटबंदी के जिस निर्णय अब वैध ठहराया, उसे तो देश की जनता 2019 के चुनाव में वैध करार दे चुकी थी। नोटबंदी का निर्णय आठ नवंबर 2016 को लिया गया। इसके तहत पांच सौ और एक हजार के नोट बंद करने की केंद्र सरकार की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर की रात आठ बजे की। इस घोषणा के साथ ही इन बंद हुए नोट को बदलने के लिए 52 सप्ताह का समय भी दिया गया। नोटबंदी को लेकर विपक्ष ने खूब हंगामा किया। मीडिया ने भी जनता की परेशानी को लेकर खूब खबरें कीं। बैंकों के बाहर लगी जनता की लंबी−लंबी लाइन को खूब छापा। इसके बाद 2019 में आम चुनाव हुआ। मीडिया और विपक्ष का कहना था कि नोट बंदी से जनता, व्यापारी और आम आदमी को बड़ी परेशानी हुई, किंतु इस चुनाव में जनता ने भाजपा को 2014 के चुनाव से ज्यादा वोट दिए। ज्यादा सीटें दीं। 2014 के लोकसभा चुनाव में 336 सीटों के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सबसे बड़ा गठबंधन और 282 सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं 2019 के चुनाव में भाजपा ने 303 सीटों पर जीत हासिल की और अपने पूर्ण बहुमत बनाये रखा और भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीतीं। इस चुनाव में अकेले भाजपा को 21 सीट ज्यादा मिली। भाजपा नीत गठबधंन को 2014 से 17 सीटें ज्यादा मिलीं। भाजपा ने 37.
read more
Odisha: Bhubaneswar में शुरू हुईं जियो, एयरटेल की 5जी सेवाएं भुवनेश्वर। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों जियो और भारती एयरटेल ने बृहस्पतिवार से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में अपनी 5जी सेवाएं शुरू कर दीं। केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव औरकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यहां एक कार्यकम में दोनों कंपनियों की 5जी सेवा की शुरुआत की। वैष्णव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने ओडिशा में दूरसंचार सेवाओं के लिए कुल 5,600 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, इसके अलावा विश्व स्तरीय संचार सेवाएं देने के लिए राज्यभर में 5,000 मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे।
read more
BSNL की 5जी सेवाएं 2024 में होंगी शुरू : वैष्णव सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल 2024 में 5जी सेवाएं शुरू करेगी। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को यह कहा। बीएसएनएल ने 4जी नेटवर्क शुरू करने के लिए टीसीएस और सी-डॉट के नेतृत्व वाले परिसंघ को चुना है, जिसे अनुबंध के तहत ऑर्डर देने के लगभग एक साल के भीतर 5जी में बदला जाएगा। वैष्णव ने ओडिशा में जियो और एयरटेल की 5जी सेवाएं शुरू करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, बीएसएनएल 2024 में 5जी सेवाएं शुरू करेगा।
read more
मेडिकल टीम की सलाह पर सैमसन बाहर, जितेश टीम में शामिल: बीसीसीआई पुणे। संजू सैमसन को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम की सलाह पर श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर किया गया और उनकी जगह विदर्भ के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया। सैमसन मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान सीमा रेखा के पास गेंद रोकने की कोशिश में चोटिल हो गये थे। उनके बाएं घुटने में चोट लगी थी। बोर्ड से बुधवार रात को जारी बयान के मुताबिक, ‘’ बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने सैमसन का मुंबई में स्कैन कराया और विशेषज्ञों राय ली। उन्हें आराम और ‘रिहैबिलिटेशन’ की सलाह दी गई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया है।’’ जितेश को आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिये उनके प्रदर्शन का उन्हें फल मिला है।’
read more
Djokovic के सामने एडीलेड क्वार्टर फाइनल में शापोवालोव की चुनौती एडीलेड। शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच एडीलेड इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं, जहां उनका सामना डेनिस शापोवालोव से होगा। जोकोविच ने गुरुवार को क्वेंटिन हैलिस को 7-6, 7-6 से हराया। कनाडा के शापोवालोव ने रोमन सफीउलिन को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से शिकस्त दी।
read more
नेताओं की बदजुबानी कैसे रोकी जाये?
read more
Tennis Tournament: रेली ओपेल्का चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अधिकारियों ने बताया कि रेली ओपेल्का साल के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट से हट गये हैं। अमेरिका के इस 25 साल के खिलाड़ी के टूर्नामेंट से हटने का हालांकि कोई कारण नहीं बताया गया है। वह पिछले छह महीने से कूल्हे और टखने की चोट से परेशान रहे है। उन्होंने अपना पिछला मुकाबला वाशिंगटन में अगस्त 2022 में में सिटी ओपन में निक किर्गियोस के खिलाफ खेला था।
read more
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण की ऑरेंज बिकिनी को नहीं बदला जाएगा: रिपोर्ट्स शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पठान कई कारणों से सुर्खियों में है। उनके पहले गीत, बेशरम रंग के रिलीज़ होने के बाद, दर्शकों के एक वर्ग द्वारा गीत में दीपिका की नारंगी बिकनी पर चिंता जताए जाने के बाद फिल्म ने विवाद खड़ा कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म में कई कट्स लगाने का सुझाव दिया था। हालांकि, दीपिका का बहुचर्चित नारंगी रंग का पहनावा एक्शन फिल्म का हिस्सा बना रहेगा। यानी की खबरों के मुताबिक फिल्म के गाने बेशरम रंग में पहनी गयी भगवा रंग को नहीं बदला जाएगा।
read more
100 सालों में हुआ पहली बार, अमेरिकी संसद को क्यों नहीं मिल रहा नैंसी पेलोसी का उत्तराधिकारी?
read more
न नौकरी न पढ़ाई, लड़कियों पर मुश्किल छाई, तालिबानी शिक्षा मंत्री की दो टूक- चाहे परमाणु बम गिरा दो, नहीं बदलेंगे महिलाओं पर बैन वाला फैसला 15 अगस्त 2021 यानी आज से करीब 16 महीने पहले अफगानिस्तान में तालिबान वापस लौटा तो उसके साथ चार करोड़ की आबादी वाले देश में डर की भी वापसी हुई थी। ज्यादातर लोगों को डर था कि दोबारा उन्हें उस अमानवीय और अत्याचारी शासन में रहना पड़ेगा जिसे वो 20 साल पहले भुगत चुके हैं। इसलिए इतिहास में दर्ज तालिबान की क्रूरता को लेकर सारी दुनिया की निगाहें अफगानिस्तान पर थी। तालिबान भी इस बात को जानता था, इसलिए उनसे सारी दुनिया के सामने अफगानिस्तान के लोगों से शांति और स्थिरता का वादा किया था। ये भी कहा था कि वो किसी भी नागरिक पर इस्लामिक नियम नहीं थोपेगा। लेकिन वो सारी बातें झूठी थी। पिछले 16 महीने के शासन में तालिबान ने ये दिखाया कि वो बदला नहीं है बल्कि उसकी बातें बदल गई है। उसकी सोच आज भी ढाई दशक पुरानी है।
read more
Call center fraud: भारतीय नागरिक को 29 महीने की सजा वाशिंगटन। कॉल सेंटर धोखाधड़ी में संलिप्तता के मामले में एक भारतीय नागरिक को 29 महीने कारावास की सजा सुनाई गई है। मोइन इदरीसभाई पिंजारा ने 30 नवंबर को अपना गुनाह कबूल कर लिया था। सजा पूरी होने के बाद उसे निष्कासित किया जा सकता है। अमेरिकी जिला न्यायाधीश एंड्रयू हैनन ने पिंजारा को धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों को मुआवजे के रूप में 6,35,103 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने का आदेश भी दिया। अमेरिकी अटॉर्नी आलमदार एस.
read more
Jay Shah ने जारी की 2023-24 वाले टूर्नामेंटों की सूची, एशिया कप में भारत और पाकिस्तान एक ग्रुप में बीसीसीआई सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष भी हैं। जय शाह की ओर से 2023 और 2024 में होने वाले टूर्नामेंटों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में सितंबर में होने वाले एशिया कप भी शामिल है। इसको लेकर जय शाह ने बड़ी जानकारी दी है। जय शाह के ट्वीट के मुताबिक एशिया कप सितंबर में खेला जाएगा और वह भी वनडे प्रारूप में। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि भारत और पाकिस्तान की टीम एक ही ग्रुप में होगी। वहीं श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश दूसरे ग्रुप में है। भारत और पाकिस्तान के अलावा इस ग्रुप में एक अन्य टीम भी होगी। इसे भी पढ़ें: मावी ने कहा मेरा मुख्य उद्देश्य पावरप्ले में गेंदबाजी करना, जल्दी विकेट लेना है
read more
यूक्रेन को ‘ब्रैडले फाइटिंग व्हीकल्स’ देने पर विचार कर रहे : बाइडन वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि उनका प्रशासन रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच कीव को ‘ब्रैडले फाइटिंग व्हीकल्स’ (बीएफवी) भेजने पर विचार कर रहा है। इससे यूक्रेन को लड़ाई में मदद मिलेगी। बाइडन ने केंटुकी में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। राष्ट्रपति से संवाददाताओं ने प्रश्न किया था कि क्या उनकी यूक्रेन को बख्तरबंद लडाकू वाहन भेजने की कोई योजना है, इस पर बाइडन ने अपने जवाब में कहा ‘हां।’ हालांकि, उन्होंने इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को 11 माह हो गए हैं।
read more
Sushant Singh Rajput की मौत के बाद से खाली पड़ा था फ्लैट, ढाई साल बाद मिला किराएदार, रेंट उड़ा देगा आपके होश सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़े ढाई साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी भी उनका ब्रांद्रा वेस्ट वाला फ्लैट खाली का खाली पड़ा है। कोई भी किराएदार उस फ्लैट को लेने के लिए तैयार नहीं नजर आ रहा। लोगों को जब पता चलता है कि इस फ्लैट पर ही सुशांत की जान गई थी तो उस फ्लैट को रेंट पर लेना तो दूर कोई उसे देखने तक नहीं आता। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके फ्लैट के लिए एक किराएदार मिल गया है। एक लोकप्रिय इंस्टाग्राम पेज चलाने वाले मुंबई में एक रियल एस्टेट ब्रोकर रफीक मर्चेंट ने कहा कि कुछ महीने पहले फ्लैट के मालिक ने उनसे संपर्क किया था। एनआरआई मालिक को नया किरायेदार मिल गया है और जल्द ही फ्लैट किराए पर दे दिया जाएगा। सुशांत 14 जून, 2020 को दो मंजिला घर में मृत पाए गए थे।
read more
Blinken के पास इस वर्ष भारत यात्रा के कई अवसर होंगे : अमेरिका वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के पास इस वर्ष भारत यात्रा के अनेक अवसर होंगे। भारत वर्तमान में जी-20 समूह की अध्यक्षता कर रहा है। ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन इस वर्ष की शुरुआत में ‘टू प्लस टू’ वार्ता के लिए भारत जा सकते हैं, जहां वह भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से साथ बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अभी तारीखों के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन यह रक्षा मंत्री तथा विदेश मंत्री का प्रति वर्ष अपने भारतीय समक्षकों से मुलाकात का अहम अवसर है।’’
read more
Tech Industry में छटनी का दौर जारी, Amazon, Salesforce जैसी कंपनियों में और हो सकते हैं लेऑफ 2022 को टेक इंडस्ट्री में छटनी का दौर कहा जाए तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगी। ट्रूअप के टेक लेऑफ ट्रैकर के मुताबिक, साल 2022 में दुनिया भर में 1,000 से ज्यादा टेक कंपनियों ने 2,30,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की!
read more
आईआईटी कानपुर में कई पदों पर निकली है वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई अधिकतर लोग सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखते हैं और सरकार द्वारा भर्ती निकाले जाने का इंतजार करते हैं। अगर आप भी ऐसे ही इंतजार में थे, तो अब आपको इंतजार पूरा हो गया है। दरअसल, आईआईटी कानपुर ने जूनियर टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि 9 जनवरी 2023 है। ऐसे में इस नौकरी को पाने का आपके पास सुनहरा मौका है और आप बिना समय गवाए तुरंत इन पदों के लिए आवेदन करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आईआईटी कानुपर द्वारा निकाली गई भर्तियों के लिए आवेदन का तरीका बता रहे हैं-
read more
अब ‘Bharat Jodo Yatra’ में शामिल हुईं ये टीवी एक्ट्रेस, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। यात्रा को कांग्रेस द्वारा 2024 के चुनावों में अपनी संभावनाओं को बेहतर बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इसे 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हरी झंडी दिखाई गई थी। राहुल गांधी 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा को पूरा करने में लगभग 150 दिन लगने की उम्मीद है। टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुई हैं। अभिनेत्री और राजनेता दोनों ने सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें और वीडियो साझा किए।इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता Siddaramaiah का आपत्तिजनक बयान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री को ‘पिल्ला’ कहा, Bommai ने खुद को जनता के प्रति वफादार बताया राहुल गांधी ने 4 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की और बताया किन लोगों ने उनके साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’में हिस्सा लिया। पहली तस्वीर में काम्या पंजाबी, राहुल गांधी के साथ बातचीत करते हुए चलती नजर आईं। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से राहुल संग टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई प्रसिद्ध अभिनेत्री काम्या पंजाबी जी। नफ़रत और अन्याय के खिलाफ इस लड़ाई में हर जुड़ता कदम हमारी शक्ति को कई गुना बढ़ा रहा है। इस साथ और विश्वास के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।इसे भी पढ़ें: Gujarat Election में कैसे हुई कांग्रेस की हार, मंथन के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बनाई कमेटी2021 में काम्या पंजाबी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं थी। उन्हें मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला सहित कांग्रेस के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। काम्या अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गई हैं। 4 जनवरी को इंस्टाग्राम पर, अभिनेत्री ने कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो फिर से साझा किया। आज #BharatJodoYatra में शामिल हुई प्रसिद्ध अभिनेत्री @iamkamyapunjabi जी।
read moreLorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero