बीजेपी देश भर में Uniform Civil Code क्यों नहीं ला रही, केजरीवाल का मोदी सरकार से सवाल, जानें क्या है UCC?
read more
बीजेपी देश भर में Uniform Civil Code क्यों नहीं ला रही, केजरीवाल का मोदी सरकार से सवाल, जानें क्या है UCC?
read more
सपा का भाजपा पर आरोप, कहा सरकार ने होली, दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा नहीं किया समाजवादी पार्टी ने रविवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर विधानसभा चुनाव के दौरान उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में एक-एक गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा ने सपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को ट्वीट किया, ‘‘झूठे वादे करने में योगी सरकार नंबर एक। चुनाव के समय उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने मुफ्त में सिलेंडर नहीं दिया।’’ साथ ही सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा से बड़ा झूठा और धोखेबाज कोई नहीं है। सपा ने ट्वीट में कानपुर देहात का एक वीडियो साझा किया है जिसमें उज्जवला योजना के लाभार्थी यह कहते सुने जा रहे हैं कि उन्हें होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर नहीं मिला और वह लोग घर में चूल्हे पर खाना पका रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सपा पर पलटवार करते हुए पीटीआई- से कहा, ‘‘योगी सरकार गांव-गरीब-किसान के लिए काम कर रही है और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाया गया है।
read more
विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत, टीआरएस ने भाजपा पर लगाया था आरोप तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के चार विधायकों की कथित तौर पर ‘खरीद-फरोख्त’ की कोशिश करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हैदराबाद की एक स्थानीय अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ये गिरफ्तारियां शनिवार रात को की गईं। इससे पहले, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के एक आदेश को रद्द करते हुए मामले के आरोपियों को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। हैदराबाद की एक अदालत ने 27 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को रिमांड पर भेजने का अनुरोध ठुकरा दिया था।
read more
बीजेपी ने कहा- तमिलनाडु के सीएम को कार ब्लास्ट की गलत जानकारी दी गई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के.
read more
कांग्रेस नेता ने कहा- हिमाचल प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार माफियाओं की सरकार है हिमाचल प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने शनिवार को राज्य में जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ एक ‘‘आरोपपत्र’’ जारी किया, जिसमें पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने राज्य की सरकार को ‘‘माफियाओं की सरकार’’ करार दिया। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि आईपीएच विभाग में करोड़ों रुपये का पाइप खरीद घोटाला हुआ और ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान नौकरियां ‘‘बेची गईं’’।
read more
उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता को धमकाने के आरोप में चार पुलिसकर्मी निलंबित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता के आवास पर छापेमारी करने के आरोप में चार पुलिस कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक थाना प्रभारी एसएचओ को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाजपा नेता रमेश कुमार पांडे के अनुसार, पुरकलंदर पुलिस थाने की टीम ने केशवपुर अंजना गांव में उनके आवास पर छापा मारा और उनके घर में तोड़फोड़ की तथा उन्हें हिरासत में लिया और दिवाली से एक दिन पहले की आधी रात को थाने ले आए, हालांकि पुलिस को उनके घर से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। पांडे भारतीय किसान मोर्चा के पदाधिकारी हैं और भाजपा के बूथ प्रभारी भी हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के कारण उन्हें कोई मदद नहीं मिली। पांडे के मुताबिक, पुलिस कर्मियों ने उन्हें नशीला पदार्थ निषेध से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत जेल भेजने की धमकी दी, जिसके डर से भाजपा नेता ने जान बचाने के लिए अपने रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए और पुलिस को 40 हजार रुपये दिए तथा किसी तरह खुद को थाने से छुड़ाया। थाने से छूटने के बाद पांडे ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को अपनी सारी कहानी सुनाई, लेकिन प्रधानमंत्री के दौरे के चलते उन्हें कुछ देर चुप रहने की सलाह दी गई। उन्होंने दिवाली के बाद फिर से भाजपा नेताओं से संपर्क किया, जिसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी प्रशांत वर्मा के संज्ञान में मामला लाया। एसएसपी ने जांच की और पुलिसकर्मियों को दोषी पाया। एसएसपी वर्मा ने पीटीआई-को बताया, ‘‘मुझे शिकायतकर्ता से लिखित आवेदन मिला है। इसके बाद जांच की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मियों को गैरकानूनी गतिविधि करने का दोषी पाया गया। मैंने पांडे के घर पर छापेमारी और तोड़फोड़ करने वाले चार कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है और पुरकलंदर थाने के थाना प्रभारी एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया है।
read more
ओवैसी ने कहा, बीजेपी गुजरात चुनाव में वोट हासिल करने के लिए समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठा रही है ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुजरात विधानसभा चुनाव में वोट हासिल करने और अपने हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठा रही है। गुजरात सरकार ने शनिवार को कहा कि वह समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए एक समिति गठित कर रही है। राज्य मंत्रिमंडल की शनिवार को हुई बैठक के दौरान समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इसे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली कैबिनेट की आखिरी बैठक माना जा रहा है, क्योंकि राज्य चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह होने की उम्मीद है। बनासकांठा जिले के वडगाम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया था कि यूसीसी को लागू करना केंद्र का अधिकार है, न कि राज्यों का। उन्होंने कहा, ‘‘क्या यह सच नहीं है कि बाबासाहेब आंबेडकर ने कहा था कि समान नागरिक संहिता स्वैच्छिक होनी चाहिए और अनिवार्य नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल अपने हिंदुत्व के एजेंडे के साथ आगे बढ़ना चाहती है और वोट पाने के लिए चुनाव से पहले ऐसे मुद्दों को उठाने की उसकी आदत है।
read more
सांप्रदायिक ताकतों का विरोध करने के कारण भाजपा की आंखों में खटकते हैं आजम : अखिलेश लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोहम्मद आजम खां भाजपा सरकार की आंखों में इसलिए खटकते हैं, क्योंकि वे साम्प्रदायिक ताकतों के धुर विरोधी है और लोकतंत्र तथा समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध हैं। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की विधानसभा की सदस्यता समाप्त किये जाने के दूसरे दिन शनिवार को सपा प्रमुख ने यहां जारी एक बयान में कहा, मोहम्मद आजम खां सामान्य व्यक्ति नहीं, वे रामपुर से 10 बार विधायक, तीन बार सांसद,राज्य सरकार में कई बार मंत्री रहने के अलावा नेता विपक्ष भी रहे हैं। भाजपा ने उनको राजनीति में किनारे करने की जो साजिश की है, वह उन (भाजपा) पर ही भारी पड़ेगी। राज्य की जनता भाजपा के अनैतिक आचरण को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। यादव ने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई है, विपक्ष के प्रति उसकी बदले की कार्यवाहियां थमने का नाम नहीं ले रही है। इसे भी पढ़ें: सपा नेता आजम खान की विधानसभा की सदस्यता रद्द, हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने सुनाई थी सजा
read more
43 AAP विधायकों को खरीदने की कोशिश, मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी में शामिल होता है तो कोई भी जांच या केंद्रीय एजेंसी उसे परेशान नहीं करेगी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दिल्ली शराब नीति से संबंधित जांच के दायरे में हैं और उनसे सीबीआई द्वारा कई घंटों तक पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी गंदी राजनीति में लिप्त है और उस पर अन्य दलों के विधायकों को हथियाने का आरोप लगाया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 43 विधायकों के लिए 1075 करोड़ रुपया रखा हुआ है। मेरा सीधा सवाल ये है कि इनके पास इतना पैसा कहां से आया?
read more
चुनावी चंदे का कुल 95 प्रतिशत हिस्सा भाजपा मिल रहा है और दानकर्ता में ईडी और आयकर विभाग का डर: गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनावी चंदे का कुल 95 प्रतिशत हिस्सा मिल रहा है और दानदाता डर के कारण अन्य दलों को चंदा नहीं दे रहे। आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान के तहत सूरत में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता गहलोत ने भाजपा पर कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को चंदा देने की इच्छा रखने वाले उद्योगपतियों और कॉरपोरेट घरानों को ‘धमकाने’ का आरोप भी लगाया।
read more
हाटी समुदाय की मांग पूरी करने के बाद भाजपा को आगामी चुनावों में कितना मिलेगा फायदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है। यह विधेयक हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ट्रांस-गिरी क्षेत्र में रहने वाले हाटी समुदाय के लिए है। इस विधेयक के मुताबिक, अब हाटी समुदाय को आदिवासी का दर्जा दिया जाएगा। पीएम मोदी की सरकार ने उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के भी कुछ समुदाय को एसटी एक्ट में शामिल किया है। मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक कदम से आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को काफी फायदा मिल सकता है। आइये जान लेते है कि मोदी सरकार द्वारा एसटी एक्ट में शामिल करने वाले हाटी समुदाय के बारे में और भाजपा पार्टी को इससे मिलने वाले फायदे के बारे में। इसे भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर बोले- केजरीवाल अराजकता के प्रतीक, भ्रष्टाचार छुपाने के लिए नया तरीका अपना रहे हाटी समुदाय: हिमाचल प्रदेशहाटी समुदाय हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में रहता है। इस समुदाय के लोग 1967 से खुद को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। वर्ष 1967 में उत्तराखंड के जौनसार बावर के हाटी समुदाय को 'अनुसूचित जनजाति' की सूची में शामिल किया गया था। दोनों राज्यों में यह समुदाय गिरि और टोंस नदियों द्वारा विभाजित है। लेकिन उनकी परंपराएं समान हैं। हाटी एक घनिष्ठ समुदाय है। कस्बों में "
read more
2017 चुनाव में हिमाचल में चला था PM मोदी का जादू, भाजपा ने हासिल की थी शानदार जीत हिमाचल में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है और इसको लेकर राजनीतिक दलों ने अपना चुनाव प्रचार भी तेजी से शुरू कर दिया है। इस समय हिमाचल में भाजपा की सरकार है और बीजेपी एक बार फिर इस चुनाव को जीतकर हिमाचल के पहाड़ों पर भगवा लहराने के लिए तैयार नजर आ रही है। भाजपा इस बार भी चुनाव जीतकर सत्ता में आना चाहेगी वहीं भाजपा के विपक्षी कांग्रेस अपने चार दशक के पुराने आंकड़ों के अनुसार सत्ता पर अपना कब्जा करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगी। हिमाचल में कुल 68 विधानसभा सीट है और कांग्रेस के लिए चुनाव की यह राह काफी कठिन साबित हो सकती है, क्योंकि भाजपा के अलावा इस बार हिमाचल की राजनीति में अपना दमखम दिखाने आम आदमी पार्टी भी आ चुकी है। अब ऐसे में यह माना जा सकता है कि आप पार्टी के आने के बाद भाजपा और कांग्रेस के वोट बैंक को नुकसान पहुंच सकता है। इसे भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर बोले- केजरीवाल अराजकता के प्रतीक, भ्रष्टाचार छुपाने के लिए नया तरीका अपना रहे 2017 हिमाचल विधानसभा चुनावसाल 2017 के विधानसभा चुनाव में बाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी सरकार बनाई थी, वहीं कांग्रेस को केवल 21 सीटों के साथ ही संतुष्ट करना पड़ा था। बीजेपी ने जयराम ठाकुर के के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनायी। 1985 से लेकर 2017 के विधानसभा चुनाव के मुताबिक, हिमाचल की सरकार में काफी सत्ता परिवर्तन देखने को मिला। कभी कांग्रेस की सरकार तो कभी भाजपा की सरकार इस राज्य से चुनकर आई है। 1985 के चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में अब तक 6 बार चुनाव हो गए है जिसमें हमेशा ही सरकार बदलती नजर आई है। चल गया पीएम मोदी का जादूहिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली बार पीएम मोदी का जादू चला। तीन दशकों से भी अधिक सयम से हिमाचल में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस की सरकार आई है। बता दें कि हिमाचल में पहले से ही अनुमान लगा लिया गया था कि 2017 में भाजपा की ही सरकार बनेगी। कांग्रेस के दबदबे वाले जिले जैसे मंडी और कांगड़ा में भी भाजपा ने अपना भगवा झंडा लहराया। मोदी फेक्टर के अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता सुखराम का भाजपा का दामन थामना भी बीजेपी को काफी काम आया। बता दें कि हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस साल यानि की 2022 के चुनावों में कांग्रेस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पीएम मोदी के कारण मिली हिमाचल में जीत?
read more
पसमांदा मुस्लिमों को जोड़ने के लिए भाजपा की योजना जानकर अन्य दल हैरान रह जाएंगे 2024 लोकसभा चुनावों तथा उससे पूर्व जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू का दिया है। इसी कड़ी में जब हैदराबाद में आयोजित भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पसमांदा मुस्लिम समाज की चर्चा की और स्नेह यात्रा निकालने की बात कही तबसे भाजपा और पसमांदा मुस्लिम समाज के संबधों की चर्चा जोर पकड़ रही है। अब पसमांदा समाज को अपनी ओर मोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश भाजपा ने भी अपना अभियान तेज कर दिया है। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि 2022 के विधानसभा चुनावों और उसके बाद आजमगढ़ और रामपुर जहां 50 प्रतिशत मुस्लिम आबादी रहती है वहां पर पसमांदा मुस्लिम समाज के 8 प्रतिशत लोगों ने भाजपा को अपना मत दिया जिसकी वजह से पार्टी को सफलता मिली है। अब उसी फीडबैक के आधार पर भाजपा ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ मुस्लिम समाज को ही मिला है। कोरोना कालखंड में फ्री राशन योजना का 80 प्रतिशत, सब्सिडी वाले राशन से 51 प्रतिशत सहित स्वास्थ्य बीमा, खाते में पैसा डालने की योजना का लाभ सहित पसमांदा मुस्लिम समाज को सरकार की घर बनाने में मदद और लड़कियों की शादी में मदद तो मिल ही रही है वहीं रोजगार और कौशल विकास योजना में भी पसमांदा मुस्लिम समाज के लोगों को लाभ मिला है। वहीं उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं का लाभ भी पसमांदा मुस्लिम समाज के लोगों को मिल रहा है।
read more
राजस्थान में कांग्रेस भले दो खेमों में विभाजित है, पर भाजपा तो कई गुटों में बँटी हुई है राजस्थान में अगले विधानसभा चुनाव होने में करीबन एक साल का समय बाकी रह गया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने अब चुनावी मैदान में आकर लोगों से जन संपर्क करना शुरू कर दिया है। मगर राजस्थान में सत्तारुढ़ दल कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भाजपा में बड़े नेताओं की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिससे दोनों ही बड़े दलों का चुनावी अभियान भी प्रभावित हो रहा है। राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जहां अपनी कुर्सी बचाने के लिए अपने पूरे दाव पेंच आजमा रहे हैं। वहीं उनके विरोधी पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस आलाकमान के भरोसे मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। भाजपा की स्थिति तो कांग्रेस से भी अधिक खराब है। जहां कांग्रेस में गहलोत व पायलट के दो ही खेमे हैं। वहीं भाजपा में तो हर बड़े नेता का अपना खेमा है। आपसी गुटबाजी को मिटाने के लिए भाजपा के बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष लगातार राजस्थान का दौरा कर पार्टी के सभी नेताओं को एकजुट करने का प्रयास करते हैं। मगर जैसे ही दिल्ली से आए बड़े नेता राजस्थान से बाहर निकलते हैं। उसके तुरंत बाद ही प्रदेश भाजपा के नेता फिर से एक दूसरे की टांग खिंचाई में लग जाते हैं।इसे भी पढ़ें: राजस्थान के मंत्री ने राहुल गांधी की 'तुलना' प्रभु राम से की, बीजेपी बोली- चापलूसी की हद, विवाद बढ़ने पर कांग्रेस ने दी सफाईभाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया आज भी खुद के मुख्यमंत्री होने का भ्रम पाले हुए हैं। उनका व्यवहार पूर्व मुख्यमंत्री का न होकर आज भी मुख्यमंत्री की तरह का ही रहता है। वसुंधरा राजे मानती हैं कि राजस्थान में भाजपा की सबसे बड़ी नेता वही हैं। उनके बिना कभी भी प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बन सकती है। एक समय था जब राजस्थान में वसुंधरा का मतलब ही भाजपा होता था। मगर अब समय पूरी तरह से बदल चुका है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा में क्षेत्रीय नेता कमजोर पड़े हैं। वहीं केंद्रीय नेतृत्व मजबूत हुआ है।
read more
अंध-विरोध की राजनीति में BJP-RSS पर आरोप लगाते रहते हैं राहुल गांधी!
read more
लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले नड्डा के बारे में बड़ा फैसला करने जा रही है भाजपा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल अगले साल जनवरी में खत्म होने जा रहा है लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें साल 2024 के लोकसभा चुनाव तक इस पद पर बरकरार रखा जा सकता है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि संगठन में निरंतरता बनाये रखने की जरूरत है क्योंकि लोकसभा चुनावों से पहले गुजरात, त्रिपुरा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
read more
दक्षिण राज्यों में कमल खिलाने की तैयारी !
read more
खुद में सुधार करने की बजाय कांग्रेस मोदी पर ही हमलावर रही, वहीं भाजपा ने ढूंढ लिया नया MYY फॉर्मूला वैसे तो देश में पिछले सप्ताह कई मुद्दे सुर्खियों में रहे। लेकिन हमने प्रभासाक्षी के खास कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में कांग्रेस और भाजपा की राजनीति की बात की। कांग्रेस चिंतन शिविर के ठीक बाद भाजपा ने भी अपने पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक की है। इस बैठक का महत्व इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित किया। कांग्रेस ने जहां अपने चिंतन शिविर में मोदी सरकार और सरकार की नीतियों पर जमकर हमले किए तो वहीं भाजपा ने आने वाले 25 सालों के लिए एक रोडमैप तैयार कर लिया। इन्हीं दोनों पार्टियों की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर हमने प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे से बातचीत की। पहला सवाल ही रहा कि आखिर भाजपा की जो बैठक हुई उसकी इनसाइड स्टोरी क्या रही?
read more
MP और छत्तीसगढ़ में क्या गुल खिलायेगी BJP की रणनीति ?
read moreLorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero