कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जालंधर से फिर शुरू हुई, मूसेवाला के पिता भी Rahul Gandhi के साथ चले
National कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जालंधर से फिर शुरू हुई, मूसेवाला के पिता भी Rahul Gandhi के साथ चले

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जालंधर से फिर शुरू हुई, मूसेवाला के पिता भी Rahul Gandhi के साथ चले कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण 24 घंटे तक निलंबित रहने के बाद रविवार को यहां खालसा कॉलेज मैदान से फिर शुरू हुई राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शुरू होने के बाद गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी राहुल गांधी के साथ कुछ दूर तक चले। चौधरी का रविवार को जालंधर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव धालीवाल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राहुल गांधी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। दो बार सांसद रहे 76 वर्षीय चौधरी का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

read more
Congress सांसद संतोख चौधरी का आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
National Congress सांसद संतोख चौधरी का आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Congress सांसद संतोख चौधरी का आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार चंडीगढ़। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का रविवार को जलंधर जिला स्थित उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दो बार सांसद रहे 76 वर्षीय चौधरी का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया था। चौधरी पदयात्रा में भाग लेते वक्त बेहोश हो गए थे। उन्हें फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

read more
Tripura में CPI(M), कांग्रेस का गठबंधन ‘अपवित्र’ : मुख्यमंत्री माणिक साहा
National Tripura में CPI(M), कांग्रेस का गठबंधन ‘अपवित्र’ : मुख्यमंत्री माणिक साहा

Tripura में CPI(M), कांग्रेस का गठबंधन ‘अपवित्र’ : मुख्यमंत्री माणिक साहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के गठबंधन को शनिवार को ‘अपवित्र’ गठजोड़ करार देते हुए शनिवार को कहा कि जनता दोनों दलों के गठबंधन को मुहंतोड़ जवाब देगी। माकपा और कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा था कि वे आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। साहा ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य में अस्तित्व के लिए एक दूसरे के साथ गठबंधन किया, जहां दोनों दलों को कट्टर प्रतिद्वंद्वी माना जाता था। मुख्यमंत्री ने एक सरकारी कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा, “बीती रात माकपा और कांग्रेस के बीच जो घटनाक्रम हुआ, उसे देखना अजीब था और दोनों दलों के नेता एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए।” उन्होंने कहा, “माकपा ने कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया था और अब दोनों दलों के नेता अस्तित्व के लिए एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं।” कांग्रेस महासचिव अजय कुमार और माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी के बीच शुक्रवार शाम को हुई बैठक के बाद गठबंधन की घोषणा की गई। माकपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में वाम मोर्चा के संयोजक नारायण कार भी मौजूद थे। यह घोषणा राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव है। दरअसल, माकपा-नीत वाम मोर्चे के राज्य पर 25 साल के शासन के दौरान कांग्रेस त्रिपुरा में मुख्य विपक्षी पार्टी हुआ करती थी। भाजपा ने 2018 में वाम मोर्चे की सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था। साहा ने यह भी कहा, “यह एक अपवित्र गठबंधन है.

read more
कांग्रेस नेता Santokh Chowdhary का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन
National कांग्रेस नेता Santokh Chowdhary का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन

कांग्रेस नेता Santokh Chowdhary का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन कांग्रेस नेता एवं जलंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी का शनिवार सुबह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिसके बाद यात्रा 24 घंटे के लिए रोक दी गई। चौधरी 76 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने चौधरी के निधन पर शोक जताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चौधरी के शोकसंतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शनिवार सुबह यात्रा में चौधरी के उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की तस्वीरें साझा कीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने चौधरी को पार्टी का एक मेहनती नेता और मजबूत स्तंभ बताया।

read more
Congress MP Dies During Bharat Jodo Yatra | भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह की मौत, अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी
National Congress MP Dies During Bharat Jodo Yatra | भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह की मौत, अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

Congress MP Dies During Bharat Jodo Yatra | भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह की मौत, अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी चंडीगढ़। जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उनकी धड़कन बढ़ गई। कांग्रेस नेता को फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से निकल कर अस्पताल पहुंचे। यात्रा को दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

read more
Maharashtra Legislative Council Election: कांग्रेस उम्मीदवार सुधीर तांबे ने चुनावी दौड़ से हटने की घोषणा की
National Maharashtra Legislative Council Election: कांग्रेस उम्मीदवार सुधीर तांबे ने चुनावी दौड़ से हटने की घोषणा की

Maharashtra Legislative Council Election: कांग्रेस उम्मीदवार सुधीर तांबे ने चुनावी दौड़ से हटने की घोषणा की महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार सुधीर तांबे ने बृहस्पतिवार को चुनावी दौड़ से हटने की घोषणा की और कहा कि उनका बेटा वर्तमान में उनके निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा। परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव 30 जनवरी को होंगे और बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के पूर्व अध्यक्ष बालासाहेब थोराट के रिश्तेदार सुधीर तांबे पिछले तीन कार्यकाल (18 वर्ष) से महाराष्ट्र विधान परिषद में नासिक डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पार्टी ने उन्हें फिर से नामित किया गया था। चुनाव से हटने की घोषणा करते हुए तांबे ने कहा कि उनके बेटे सत्यजीत चुनाव लड़ेंगे क्योंकि पार्टी ने राजनीति में युवाओं को बढ़ावा देने का फैसला किया है। हालांकि, सत्यजीत तांबे ने बृहस्पतिवार को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया और दावा किया कि वह तब भी कांग्रेस से जुड़े हुए थे, जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से समर्थन मांगा था। सुधीर तांबे ने कहा, ‘‘युवा विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसलिए पार्टी ने नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सत्यजीत तांबे जैसे युवाओं को मैदान में उतारने का फैसला किया है। तकनीकी समस्या यह है कि पार्टी ने मेरे नाम पर एबी (नामांकन) फॉर्म दिया था, लेकिन हमने पार्टी नेतृत्व को पहले ही बता दिया था कि सत्यजीत चुनाव लड़ेंगे।’’ ‘एबी’ फॉर्म चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार को इंगित करता है। सुधीर तांबे ने कहा, ‘‘मैंने अपने चुनाव नहीं लड़ने संबंधी फैसले के बारे में पार्टी नेतृत्व को पहले ही बता दिया गया था। हमने यह फैसला पूरे विश्वास से लिया है। सत्यजीत तांबे महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।’’ एमवीए विपक्षी गठबंधन है जिसमें कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) शामिल हैं। सत्यजीत तांबे ने पत्रकारों से कहा, “आप सभी जानते हैं कि राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (भाजपा नेता) का मुझसे बहुत स्नेह है। मैं कामना करता हूं कि चुनाव में भाजपा मुझे वोट दे।’’ उन्होंने कहा, “मेरे पिता सुधीर तांबे ने नासिक डिवीजन में शिक्षकों और स्नातकों के हितों की रक्षा के लिए कई वर्षों तक अथक प्रयास किया है। अगर मुझे विधान परिषद का सदस्य बनने का मौका मिलता है तो मैं उनके काम को आगे बढ़ाना चाहता हूं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या मतदान से पहले वह किसी कांग्रेस की राज्य इकाई के किसी नेता से मिलने का इरादा रखते हैं, उन्होंने नहीं में जवाब दिया। सत्यजीत तांबे ने कहा, ‘‘जब मैं अभी भी उसी पार्टी का हिस्सा हूं तो मुझे कांग्रेस नेताओं से मिलने की कोई जरूरत नहीं दिखती। मुझे उम्मीद है कि चुनाव में (विपक्षी एमवीए सहयोगियों के अलावा) मुझे भाजपा के भी वोट मिलेंगे।’’ भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने कहा कि वह सत्यजीत तांबे को समर्थन देने पर विचार कर सकती है। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘अगर तांबे हमसे संपर्क करते हैं और हमारा समर्थन मांगते हैं, तो हम इस पर विचार कर सकते हैं। भाजपा राज्य के सभी हिस्सों में अपना जनाधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है। नासिक संभाग में हमारे पास एक मजबूत चेहरा नहीं है, इसलिए हम उन्हें अपना समर्थन दे सकते हैं। राजनीति में, एक और एक का दो होना जरूरी नहीं है, लेकिन यह 11 हो सकता है।’’ विधान परिषद के पांच सदस्यों का कार्यकाल - दो स्नातक से और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से - सात फरवरी को समाप्त होगा। जल्द ही रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक मतदान 30 जनवरी को होगा, जबकि मतों की गिनती दो फरवरी को होगी।

read more
‘समोसा कॉकस’ ने नए भारतीय अमेरिकी सांसद थानेदार का किया स्वागत
International ‘समोसा कॉकस’ ने नए भारतीय अमेरिकी सांसद थानेदार का किया स्वागत

‘समोसा कॉकस’ ने नए भारतीय अमेरिकी सांसद थानेदार का किया स्वागत वाशिंगटन। ‘समोसा कॉकस’ के भारतीय अमेरिकी सांसदों ने अमेरिकी प्रतिनिधिसभा में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं के एक विशेष समूह में श्री थानेदार के शामिल होने का स्वागत किया है। थानेदार पिछले साल नवंबर में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए पांचवें भारतीय-अमेरिकी हैं। वह उद्यमी से नेता बने हैं। थानेदार की जीत चार भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसदों- डॉ एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना तथा राजा कृष्णमूर्ति के अमेरिकी प्रतिनिधिसभा के लिए पुनर्निर्वाचन के बाद हुई है। ‘समोसा कॉकस’ भारतीय-अमेरिकी सांसदों का एक अनौपचारिक समूह है जो या तो प्रतिनिधि सभा का हिस्सा हैं अथवा सीनेट का।

read more
Karnataka Election की तैयारी में जुटी कांग्रेस, महिला वोट को साधने के लिए मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी
National Karnataka Election की तैयारी में जुटी कांग्रेस, महिला वोट को साधने के लिए मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी

Karnataka Election की तैयारी में जुटी कांग्रेस, महिला वोट को साधने के लिए मैदान में उतरेंगी प्रियंका गांधी कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। कर्नाटक में कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कर्नाटक में कांग्रेस की नजर महिला वोट पर है। यही कारण है कि प्रियंका गांधी 16 जनवरी को कर्नाटक दौरे पर जा रही हैं। प्रियंका गांधी के इस दौरे को कर्नाटक चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी अपने इस दौरे के दौरान कर्नाटक में कांग्रेस के पक्ष में महिलाओं को साधने की कोशिश करेंगी। इसके लिए कांग्रेस की ओर से विशेष मेनिफेस्टो सम्मेलन आयोजित करने की भी योजना बनी है।  इसे भी पढ़ें: सिद्धरमैया ने कर्नाटक विस चुनाव कोलार सीट से लड़ने का ऐलान किया

read more
कांग्रेस ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहने वाले मंत्रियों को टिकट नहीं दिया जाएगा
National कांग्रेस ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहने वाले मंत्रियों को टिकट नहीं दिया जाएगा

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहने वाले मंत्रियों को टिकट नहीं दिया जाएगा कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को कहा कि खराब प्रदर्शन और पार्टी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाले मंत्रियों को 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा। रंधावा पार्टी के ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो’’ अभियान की तैयारी बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। कई मंत्रियों के बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर रंधावा ने कहा, ‘‘यह आखिरी साल है और प्रदर्शन देखा जाएगा। इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हर व्यक्ति को पार्टी की बैठक और कार्यक्रम में शामिल होना है। मैंने मुख्यमंत्री से कहा है कि वह नरम हैं और मौजूदा सरकार के अंतिम साल में पार्टी को कड़ा फैसला लेना है।’’ बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के लिए जिला समन्वयक नियुक्त किए। ये समन्वयक जिलों में प्रभारी मंत्री से चर्चा करेंगे और अगले तीन दिनों में प्रत्येक प्रखंड में एक-एक समन्वयक नियुक्त किये जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, ‘‘अगले 60 दिनों में कांग्रेस के नेता हर बूथ का दौरा करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता लोगों को कांग्रेस सरकार की प्रमुख योजनाओं के लाभों से अवगत कराएंगे और केंद्र सरकार की विफल योजनाओं का आरोपपत्र पेश करेंगे।’’ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चार साल सत्ता में रहने के बाद भी राज्य में सत्ता विरोधी लहर नहीं है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक अवसर के तौर पर लेना चाहिए और अगले विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करनी चाहिए।

read more
ओली ने कहा कि नेपाली कांग्रेस प्रचंड सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है
International ओली ने कहा कि नेपाली कांग्रेस प्रचंड सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है

ओली ने कहा कि नेपाली कांग्रेस प्रचंड सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने आरोप लगाया है कि सीपीएन (माओवादी सेंटर) के प्रमुख पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की नयी सरकार के विश्वासमत हासिल करने से पहले ही शेर बहादुर देऊबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांगेस उसे गिराने की कोशिश कर रही है। नेपाल के सत्तारूढ़ दल यूएमएल के अध्यक्ष ओली ने रविवार को यहां प्रतिनिधि सभा के अपनी पार्टी के निर्वाचित सदस्यों के शिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि ‘‘बाहरी शक्तियां’’ अब भी इसको लेकर कोशिश कर रही हैं कि क्या वे वर्तमान शासन को बदल सकती हैं। हालांकि उन्होंने किसी देश या संगठन का नाम नहीं लिया। उन्होंने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की अगुवाई वाली नेपाली कांग्रेस कुछ ‘विदेशी शक्तियों’ के समर्थन से नयी सरकार को विश्वासमत हासिल करने से पहले ही गिराने की कोशिश कर रही है। ओली ने कहा, ‘‘ हमारे मित्र सामने के दरवाजे से प्रवेश नहीं कर रहे हैं। वे हमारे अंदरूनी मामलों में दखल देने के लिए दीवार लांघकर आने की कोशिश कर रहे हैं जो संभव नहीं है। एक पड़ोसी से इस तरह की हरकत की उम्मीद नहीं थी।’’ उन्होंने हालांकि किसी देश का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि नेपालियों ने खुद ही नयी सरकार का गठन करके ‘बड़ी सफलता’ हासिल की है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने आप ही सरकार बनाने में सक्षम हैं और मैं उनसे हमारे घरेलू मामलों में दखल नहीं देने की अपील करता हूं।’’ ओली का बयान मीडिया की इन खबरों के बीच आया है कि नेपाली कांग्रेस ने प्रतिनिधि सभा में पांचवें सबसे बड़े दल के रूप में उभरी राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेंद्र लिंगडेन को प्रधानमंत्री के पद की पेशकश की है। हालांकि नेपाली कांग्रेस ने इस खबर का खंडन किया है। प्रचंड को 26 दिसंबर को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी थी। उससे पहले वह नेपाली कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठजोड़ से नाटकीय ढंग से बाहर आ गये थे और विपक्षी नेता ओली के साथ हाथ मिला लिया था। प्रचंड को सदन में स्पष्ट बहुमत के लिए 138 मतों की जरूरत है। ऐसी संभावना है कि वह 10 जनवरी को सदन में विश्वास हासिल करने का प्रयास करेंगे। उन्हें ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल -यूनीफाइड मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमल) और नवगठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी समेत सात दलों के 169 सांसदों का समर्थन प्राप्त है।

read more
राजस्थान में कांग्रेस दो सत्ता में लौटना है तो बदलनी होगी अपनी रणनीति
Column राजस्थान में कांग्रेस दो सत्ता में लौटना है तो बदलनी होगी अपनी रणनीति

राजस्थान में कांग्रेस दो सत्ता में लौटना है तो बदलनी होगी अपनी रणनीति राजस्थान में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। प्रदेश में सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी, मुख्य विपक्षी दल भाजपा, तिकोनी टक्कर बनाने में जुटी बसपा, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन, वामपंथी दल, भारतीय ट्राइबल पार्टी सभी अगले विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ होने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस के नेता जहां फिर से सरकार रिपीट करवाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं भाजपा सरकार बनाने की अपनी बारी का इंतजार कर रही है। अन्य राजनीतिक दल इन दोनों ही दलों को पटखनी देकर अगली सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं।

read more
पुलिस से बदसलूकी के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान गिरफ्तार
National पुलिस से बदसलूकी के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान गिरफ्तार

पुलिस से बदसलूकी के मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान गिरफ्तार नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को दक्षिण पूर्व दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में पुलिस के साथ कथित बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस एक वाहन चोरी की घटना के सिलसिले में बुधवार दोपहर दो बजे नई बस्ती इलाके के सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाल रही थी। अधिकारी के अनुसार, इसी दौरान खान वहां आए और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे।

read more
कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर ओबीसी के लाभ के लिए संविधान में संशोधन करेगी
National कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर ओबीसी के लाभ के लिए संविधान में संशोधन करेगी

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर ओबीसी के लाभ के लिए संविधान में संशोधन करेगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आएगी तो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लाभ के लिए संविधान में संशोधन करेगी। कमलनाथ के बयान को प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ओबीसी समुदाय के बीच अपनी पार्टी की स्थिति मजबूत करने के संदर्भ में देखा जा रहा है। प्रदेश में 2023 के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर राज्य में ओबीसी समुदाय को धोखा देने का भी आरोप लगाया। कमलनाथ ने सतना में अन्य पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘मैं वचन देता हूं कि जब भी हमारी सरकार केंद्र में आएगी, तब हम संविधान संशोधन करके हमारे पिछड़ा वर्ग की सही जनगणना करवाएंगे और पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करवाएंगे।’’ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘‘जब मध्य प्रदेश में (18 दिसंबर 2018 से 23 मार्च 2020 तक) हमारी सरकार थी तब मैंने ऐसा कौन सा पाप किया था कि मैंने पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी की नीयत खराब थी। भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के साथ छल किया और मामले को अदालत में घसीट दिया।’’ अपने मुख्यमंत्री काल की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘तब 15 साल बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। जब मैं मुख्यमंत्री था तो हमने अपनी साफ नीयत और नीति का परिचय दिया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2003 से लेकर अब तक भाजपा ने 18 साल शासन किया है। 18 साल में और खासतौर से पिछले 3 साल में आपने (भाजपा) मध्यप्रदेश को दिया क्या?

read more
कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार, जातिवाद, कर्नाटक में बोले जेपी नड्डा- इनका मिशन कमीशन लेना
National कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार, जातिवाद, कर्नाटक में बोले जेपी नड्डा- इनका मिशन कमीशन लेना

कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार, जातिवाद, कर्नाटक में बोले जेपी नड्डा- इनका मिशन कमीशन लेना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत और स्थिर अर्थव्यवस्था बन गया है। कर्नाटक के तुमकुरु जिले के विनायक कल्याण मंतपा में अपने संबोधन में कहा कि कोरोना वायरस महामारी और यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद, हमने विभिन्न मजबूत और शक्तिशाली राष्ट्रों को कमजोर होते देखा है। चीन में महंगाई और बेरोज़गारी किस कदर बढ़ी है, अमरीका कर्जदार है, उसकी आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है और यूरोप भी संकट में है, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा की दरगाह यात्रा ने क्यों बढ़ाया महाराष्ट्र का सियासी पारा, कैसे ये बीजेपी के लिए साबित हो सकता है निर्णायकइस बीच उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, "

read more
Ram Mandir पर बोले अमित शाह, कांग्रेसी इसको कोर्ट में उलझा रहे थे, मोदी के आने के साथ ही SC का फैसला आया
National Ram Mandir पर बोले अमित शाह, कांग्रेसी इसको कोर्ट में उलझा रहे थे, मोदी के आने के साथ ही SC का फैसला आया

Ram Mandir पर बोले अमित शाह, कांग्रेसी इसको कोर्ट में उलझा रहे थे, मोदी के आने के साथ ही SC का फैसला आया केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को लेकर लगातार उलझाने पैदा की है। दरअसल, अमित शाह आज त्रिपुरा में हैं। त्रिपुरा में उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए कि नहीं बनना चाहिए, जबसे बाबर तोड़ कर गया तब से और जब से देश आजाद हुआ तब से, कांग्रेसी इसको कोर्ट के अंदर उलझा रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। शाह ने कहा कि मोदी जी ने उसी दिन राम मंदिर का भूमि पूजन पूरा कर मंदिर निर्माण शुरू कराया। 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर तैयार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया, कांग्रेस कहती थी खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन कश्मीर में शांति का वातावरण बन गया है। इसे भी पढ़ें: पुंछ और राजौरी में सुरक्षाबलों की तैनाती, महबूबा मुफ्ती का सवाल- अगर हालात ठीक तो और फौज क्यों ला रही भाजपा?

read more
‘Congress का दूसरा नाम भ्रष्टाचार, कमीशन, जातिवाद’, JP Nadda बोले- ये भाई को भाई से लड़ाते हैं
National ‘Congress का दूसरा नाम भ्रष्टाचार, कमीशन, जातिवाद’, JP Nadda बोले- ये भाई को भाई से लड़ाते हैं

‘Congress का दूसरा नाम भ्रष्टाचार, कमीशन, जातिवाद’, JP Nadda बोले- ये भाई को भाई से लड़ाते हैं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कर्नाटक के दौरे पर है। कर्नाटक के तुमकुरु में उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार, कमीशन, जातिवाद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा मिशन सेवा करना है और इनका मिशन कमीशन लेना है। ये भाई को भाई से लड़ाते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती थी। वे लोगों को जातियों और क्षेत्रों में बांटते थे। उन्होंने जातिवाद और वंशवादी राजनीति को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही उन्होंने साफ कह दिया कि बीजेपी की राजनीति में जातिवाद और वंशवाद की राजनीति का कोई स्थान नहीं है।  इसे भी पढ़ें: मंदिर जा रहे 6 भक्तों की दर्दनाक मौत, 16 घायल, पेड़ से अचानक गाड़ी टकराने से हुआ हादसा

read more
तमिलनाडु: कांग्रेस विधायक इवेरा का निधन, राहुल, खरगे ने शोक जताया
National तमिलनाडु: कांग्रेस विधायक इवेरा का निधन, राहुल, खरगे ने शोक जताया

तमिलनाडु: कांग्रेस विधायक इवेरा का निधन, राहुल, खरगे ने शोक जताया तमिलनाडु में इरोड पूर्व सीट से कांग्रेस विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री ई.

read more
खरगे बृहस्पतिवार को बिहार में कांग्रेस की पदयात्रा की शुरुआत करेंगे
National खरगे बृहस्पतिवार को बिहार में कांग्रेस की पदयात्रा की शुरुआत करेंगे

खरगे बृहस्पतिवार को बिहार में कांग्रेस की पदयात्रा की शुरुआत करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बृहस्पतिवार को बिहार में बांका जिले से पार्टी की राज्यव्यापी पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर 1,200 किलोमीटर लंबी पदयात्रा 17 जिलों से गुजरेगी और गया में संपन्न होगी। बिहार कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश राठौड़ ने पीटीआई-से कहा, “ कांग्रेस अध्यक्ष पांच जनवरी को बांका के मंदार पर्वत क्षेत्र से पदयात्रा को रवाना करेंगे। उनके पूर्वाह्न करीब 11.

read more
कांग्रेस नेता Siddaramaiah का आपत्तिजनक बयान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री को ‘पिल्ला’ कहा, Bommai ने खुद को जनता के प्रति वफादार बताया
National कांग्रेस नेता Siddaramaiah का आपत्तिजनक बयान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री को ‘पिल्ला’ कहा, Bommai ने खुद को जनता के प्रति वफादार बताया

कांग्रेस नेता Siddaramaiah का आपत्तिजनक बयान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री को ‘पिल्ला’ कहा, Bommai ने खुद को जनता के प्रति वफादार बताया कर्नाटक। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (बोम्मई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक ‘पिल्ले’ की तरह हैं। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप राज्य में 5,495 करोड़ रुपये लाने में कथित तौर पर विफल रहने को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ यह टिप्पणी की। वहीं, मुख्यमंत्री बोम्मई ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि सिद्धरमैया का बयान उनके (कांग्रेस नेता के) व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है। बोम्मई ने कहा कि वह एक ‘वफादार कुत्ते’ की तरह राज्य की जनता के प्रति वफादार हैं। बोम्मई ने कहा कि मोदी ‘कामधेनु’ (गाय) की तरह हैं, जिन्होंने कर्नाटक को कई परियोजनाएं दी हैं, जो देश की आजादी के बाद कभी नहीं हुई थी। सिद्धरमैया ने बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए बोम्मई को कुछ साहस दिखाने की चुनौती दी। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बसवराज बोम्मई, आप नरेंद्र मोदी के सामने एक पिल्ले की तरह हैं। आप उनके सामने कांपते हैं।’’ सिद्धरमैया ने कहा कि 15वें वित्त आयोग ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में कर्नाटक के लिए विशेष आवंटन के रूप में 5,495 करोड़ रुपये की सिफारिश की थी। उन्होंने दावा किया, ‘‘लेकिन कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह को पत्र में लिखा कि 5,495 करोड़ रुपये देना हमारे लिए संभव नहीं है। उन्होंने सिंह से इस मुद्दे को छोड़ने के लिए कहा।’’ सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री से कहा कि कर्नाटक से लोकसभा में भाजपा के 25 सदस्य हैं। आप (बोम्मई) कर्नाटक में ‘ऑपरेशन लोटस’ के जरिए सत्ता में आए। यदि आपमें हिम्मत है तो केंद्र से 5,495 करोड़ रुपये लेकर दिखाएं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बोम्मई ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता नेता प्रतिपक्ष को करारा जवाब देगी। बोम्मई ने बेल्लारी में संवाददाताओं से कहा कि यह बयान कांग्रेस नेता के व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है। बोम्मई ने कहा कि वफादार माने जाने वाले जानवर कुत्ते की तरह, वह भी वफादार रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने सिद्धरमैया की तरह समाज को नहीं बांटा है। हमने दुर्भाग्य बांटने वाली कांग्रेस के विपरीत खुशियां दी है।

read more
जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस को इतने झटके लग गये, तो यात्रा खत्म होने के बाद क्या होगा?
Politics जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस को इतने झटके लग गये, तो यात्रा खत्म होने के बाद क्या होगा?

जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस को इतने झटके लग गये, तो यात्रा खत्म होने के बाद क्या होगा?

read more
शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के बारे में कांग्रेस आलाकमान फैसला करेगा
National शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के बारे में कांग्रेस आलाकमान फैसला करेगा

शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के बारे में कांग्रेस आलाकमान फैसला करेगा कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि अगर राज्य में विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद पार्टी सत्ता में आती है, तो उस स्थिति में मुख्यमंत्री के बारे में फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। शिवकुमार ने राज्य के लोगों और सभी राजनीतिक दलों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि कांग्रेस सत्ता में आए। उन्होंने कहा, मैं मीडिया, राज्य के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं देता हूं, मैं सभी राजनीतिक दलों को शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन हमें (कांग्रेस को) सत्ता में आना चाहिए। उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ऐसा नहीं है कि मुझे मुख्यमंत्री होना चाहिए, यह आलाकमान तय करेगा। मल्लिकार्जुन खरगे (कांग्रेस अध्यक्ष), राहुल गांधी और सोनिया गांधी फैसला करेंगे। वे जो भी निर्णय लेंगे, वह प्रसाद के समान है।

read more
नोटबंदी को लेकर कांग्रेस व राकांपा ने केंद्र की आलोचना की
National नोटबंदी को लेकर कांग्रेस व राकांपा ने केंद्र की आलोचना की

नोटबंदी को लेकर कांग्रेस व राकांपा ने केंद्र की आलोचना की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने नोटबंदी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार की सोमवार को आलोचना की। उनका बयान ऐसे दिन आया है जब शीर्ष अदालत ने 2016 के निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि 500 और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने का फैसला दोषपूर्ण नहीं था। दोनों दलों ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार उच्च मूल्य के नोटों को चलन से बाहर करने के फैसले के कारण देश के लोगों को हुई परेशानी के दोष से खुद को बचा नहीं सकती है।

read more
बागपत में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत और प्रबंधन में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
National बागपत में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत और प्रबंधन में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

बागपत में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत और प्रबंधन में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को यहां मवीकला में पहुंचेगी जिसमें शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्‍न क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार की शाम को ही यहां पहुंचने लगे हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करते हुए राहुल गांधी मंगलवार सुबह गाजियाबाद से उत्तर प्रदेश की यात्रा शुरू करेंगे और शाम को बागपत में पहुंच जाएंगे। मंगलवार की रात में वह मवीकलां में एक फार्म हाउस में रुकेंगे और बुधवार की सुबहमवीकलां से वह फिर आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी यात्रा के स्वागत और प्रबंधन में जुट गये हैं। पार्टी के जिला इकाई अध्यक्ष डॉ.

read more
मांसपेशी संबंधी दिक्कत होने के बावजूद कांग्रेस नेता ने भारत जोड़ो यात्रा जारी रखी
National मांसपेशी संबंधी दिक्कत होने के बावजूद कांग्रेस नेता ने भारत जोड़ो यात्रा जारी रखी

मांसपेशी संबंधी दिक्कत होने के बावजूद कांग्रेस नेता ने भारत जोड़ो यात्रा जारी रखी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के पहले सप्ताह में ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता शाहनवाज मंगल आजमी को मांसपेशी संबंधी दिक्कत हो गयी थी, लेकिन पत्नी से फोन पर हुई बातचीत ने उन्हें यात्रा जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव आजमी ने बातचीत में कहा ‘‘मांसपेशी संबंधी दिक्कत के बाद मेरे पैरों में भी तकलीफ हो गई जिसके बाद मैंने अपनी पत्नी को उसकी राय जानने के लिए फोन किया। मुझे लगा कि वह मेरी स्थिति के प्रति सहानुभूति रखेंगी। हालांकि उनका जवाब दो टूक था, यात्रा पूरी होने तक घर वापस मत आना।’ हालांकि यह मेरे लिए एक झटके की तरह था लेकिन उनकी (पत्नी)प्रतिक्रिया ने कठिनाइयों के बावजूद मेरे संकल्प को मजबूत किया।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि गौर करने वाली बात यह थी कि उनकी पत्नी शुरू मेंभारत जोड़ो यात्रा में उनके शामिल होने के विरोध में थीं और उनकी दलील थी कि उनके यात्रा में जाने से उनका कारोबार और बच्‍चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए उसने आंसू भी बहाए लेकिन अंतत: मैं उन्हें मनाने में सफल हुआ और वह मान गयीं।’’

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero