वर्ष 2022 में रुपया डॉलर के मुकाबले 11 फीसदी गिरा, 2013 के बाद सबसे बुरा प्रदर्शन
Business वर्ष 2022 में रुपया डॉलर के मुकाबले 11 फीसदी गिरा, 2013 के बाद सबसे बुरा प्रदर्शन

वर्ष 2022 में रुपया डॉलर के मुकाबले 11 फीसदी गिरा, 2013 के बाद सबसे बुरा प्रदर्शन नयी दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आक्रामक मौद्रिक नीति ने वर्ष 2022 में पूरे साल लगातार डॉलर को मजबूत किया जिससे भारतीय रुपये का भाव अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इस साल 11 प्रतिशत से अधिक गिर गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2021 के अंत में 74.

read more
अपने सभी खनन वाहनों को बैटरी चालित में बदलने के लिए एक अरब डॉलर खर्च करेगी हिंदुस्तान जिंक
Business अपने सभी खनन वाहनों को बैटरी चालित में बदलने के लिए एक अरब डॉलर खर्च करेगी हिंदुस्तान जिंक

अपने सभी खनन वाहनों को बैटरी चालित में बदलने के लिए एक अरब डॉलर खर्च करेगी हिंदुस्तान जिंक जस्ता धातु की दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी विनिर्माता वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक (एचजेडएल) अपने डीजल से चलने वाले खनन वाहनों को बैटरी चालित वाहनों में बदलने और अगले पांच वर्षों में खुद को पूरी तरह से हरित ऊर्जा उपयोगकर्ता के रूप में बदलने के लिए एक अरब डॉलर (लगभग 8,270 करोड़ रुपये) से अधिक का निवेश करने की योजना बना रही है। चांदी की एकमात्र विनिर्माता और देश में देश में जस्ता और सीसा की सबसे बड़ी विनिर्माता उदयपुर की यह कंपनी प्रायोगिक आधार पर पहले से ही अपने 900 खनन वाहनों में से चार को बैटरी पर चला रही है। कंपनी के मुख्य कार्यपालकअधिकारी (सीईओ) अरुण मिश्रा ने सप्ताहांत में पीटीआई-से कहा, ‘‘2002 में सरकार द्वारा निजीकरण किए जाने पर एक लाख टन जस्ता के वार्षिक उत्पादन के साथ कंपनी को वैश्विक मंदी की बढ़ती आशंकाओं के बावजूद मार्च तिमाही में स्थिर मांग रहने की उम्मीद है। सरकार अब भी नकदी संपन्न एचजेडएल में 29 प्रतिशत की मालिक है और इसके तीन बोर्ड सदस्य भी हैं। इसपर मिश्रा ने कहा कि उन्होंने हाल ही में नई दिल्ली में सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की और पूर्ण विनिवेश जल्द ही हो सकता है, लेकिन अभी इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। मिश्रा ने कहा, ‘‘हमने अगले पांच साल में अपने सभी डीजल से चलने वाले 900 खनन वाहनों को बैटरीचालित वाहनों में बदलेंगे। इसके लिए एक अरब डॉलर से अधिक का निवेश करना होगा। हमने फिलहाल चार बैटरी से चलने वाले वाहन के साथ शुरुआत की है।’’ उन्होंने कहा कि यह परियोजना उनकी 2050 तक शुद्ध रूप से कार्बन निरपेक्ष बनने की योजना का हिस्सा है। एचजेडएल राजस्थान की अरावली पर्वतमाला के पांच जिलों में आठ खानों का संचालन करती है, जिसमें उदयपुर में ज़वार समूह की खदानें शामिल हैं।

read more
चीनी हैकरों के गिरोह ने अमेरिका को लगाया जबरदस्त चूना,  COVID-19 रिलीफ से करोड़ों डॉलर की रकम चुराई
International चीनी हैकरों के गिरोह ने अमेरिका को लगाया जबरदस्त चूना, COVID-19 रिलीफ से करोड़ों डॉलर की रकम चुराई

चीनी हैकरों के गिरोह ने अमेरिका को लगाया जबरदस्त चूना, COVID-19 रिलीफ से करोड़ों डॉलर की रकम चुराई चीनी हैकरों के गिरोह ने अमेरिका को जबरदस्त चूना लगाया है। 2020 के बाद से गिरोह ने अमेरिका के कोविड-19 रिलीफ से करोड़ों डॉलर की चोरी कर ली है। अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने इस बात का खुलासा किया है। एनबीसी न्यूज ने देश की गुप्त सेवा का हवाला देते हुए बताया कि चीन स्थित हैकर्स ने बेरोजगारी बीमा कोष और लघु व्यवसाय प्रशासन ऋण सहित यूएस कोविड राहत लाभों में से कम से कम 20 मिलियन डॉलर चुरा लिए। चीनी सरकार से जुड़े हैकर चेंगदू स्थित एक समूह से हैं जिन्हें APT41 के नाम से जाना जाता है।इसे भी पढ़ें: Covid: महामारी की वजह से लगाए गए अंकुशों ने लगाया चीनी अर्थव्यवस्था पर डेंट, नवंबर में निर्यात नौ प्रतिशत घटासाइबर सिक्योरिटी के विशेषज्ञों के अनुसार गिरोह में चीन की सरकार के समर्थक साइबर घुसपैठिए और पैसे के लिए डेटा चुराने वाले लोग एक मिलाजुला साइबर क्राइम का संगठन चलाते हैं। एनबीसी को बताया, "

read more
भारतीय मीडिया-मनोरंजन उद्योग का कारोबार 27 से 29 अरब डॉलर के बीच: रिपोर्ट
Business भारतीय मीडिया-मनोरंजन उद्योग का कारोबार 27 से 29 अरब डॉलर के बीच: रिपोर्ट

भारतीय मीडिया-मनोरंजन उद्योग का कारोबार 27 से 29 अरब डॉलर के बीच: रिपोर्ट नयी दिल्ली। भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग का कारोबार वर्ष 2022 में 27 से 29 अरब डॉलर के बीच होने का अनुमान है। साथ ही उम्मीद जताई गई है कि वर्ष 2030 तक यह उद्योग बढ़कर 55 से 65 अरब डॉलर का हो जाएगा। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और बीसीजी की एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, मीडिया और मनोरंजन उद्योग को कोविड-19 महामारी के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, यह अब महामारी के पूर्व स्तर पर आ गया है।

read more
ट्विटर को लाखों डॉलर का नुकसान में, कर्मचारियों की छंटनी के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचा थाः मस्क
Business ट्विटर को लाखों डॉलर का नुकसान में, कर्मचारियों की छंटनी के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचा थाः मस्क

ट्विटर को लाखों डॉलर का नुकसान में, कर्मचारियों की छंटनी के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचा थाः मस्क भारत समेत दुनियाभर में माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी के बीच इसके नए मालिक उद्योगपति एलन मस्क ने अपने कदम को सही ठहराते हुए कहा है कि कंपनी के हर दिन लाखों डॉलर का नुकसान झेलने की स्थिति में उनके पास छंटनी के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा था। ट्विटर को अप्रैल-जून की तिमाही में 27 करोड़ डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ था जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 6.

read more
रुपया आठ पैसे टूटकर 82.88 प्रति डॉलर पर
Business रुपया आठ पैसे टूटकर 82.88 प्रति डॉलर पर

रुपया आठ पैसे टूटकर 82.88 प्रति डॉलर पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाते हुए अपने आक्रामक रुख को बरकरार रखने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.

read more
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने हत्या के मामले में भारतीय संदिग्ध, जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम
International ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने हत्या के मामले में भारतीय संदिग्ध, जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने हत्या के मामले में भारतीय संदिग्ध, जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने क्वीन्सलैंड में 2018 में एक समुद्र तट पर 24 साल की ऑस्ट्रेलियाई महिला की कथित हत्या कर भारत भाग जाने वाले भारतीय चिकित्सा सहायक को पकड़ने में मदद के लिए सूचना देने वाले को दस लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। क्वीन्सलैंड पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि टोया कॉर्डिंगली 21 अक्टूबर 2018 को केयर्न्स से 40 किलोमीटर दूर वांगेटी बीच पर अपने कुत्ते को घुमा रही थीं तभी उनकी हत्या कर दी गयी।

read more
भारत को 30 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में विदेश व्यापार करेगा मददः पीयूष गोयल
Business भारत को 30 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में विदेश व्यापार करेगा मददः पीयूष गोयल

भारत को 30 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में विदेश व्यापार करेगा मददः पीयूष गोयल काकीनाडा (आंध्र प्रदेश)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि विदेश व्यापार भारत को अमृत काल में 30 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में मदद करेगा। गोयल ने यहां भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) के तीसरे परिसर का उद्घाटन करने के बाद कहा, हम आज की तुलना मेंअगले 25 वर्षों में कम-से-कम दस गुना बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। हमारा लक्ष्य 15,000 डॉलर प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ 30 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है।  इसे भी पढ़ें: पीयूष गोयल बोले- भारत की आबादी बोझ नहीं, बल्कि उसकी ताकत है

read more
क्या रुपया नहीं हुआ कमजोर? डॉलर के वर्चस्व ने बढ़ाई मुश्किल, जानें वित्त मंत्री के बयान की हकीकत, आंकड़ों की जुबानी
Mri क्या रुपया नहीं हुआ कमजोर? डॉलर के वर्चस्व ने बढ़ाई मुश्किल, जानें वित्त मंत्री के बयान की हकीकत, आंकड़ों की जुबानी

क्या रुपया नहीं हुआ कमजोर? डॉलर के वर्चस्व ने बढ़ाई मुश्किल, जानें वित्त मंत्री के बयान की हकीकत, आंकड़ों की जुबानी हर दौर में रुपया हर किसी की जरूरत होती है। इसलिए तो दुनिया कहती भी है कि 'बाप बड़ा न भइया, सबसे बड़ा रुपैया'। जिसके पास रुपया नहीं है वो रोता है, लेकिन आज रुपया खुद रो रहा है। उसकी आवाज में अब वो दम नहीं रह गया और खनक भी कमजोर पड़ती जा रही है। पिछले 100 सालों में रुपये की अहमियत तो  बढ़ी लेकिन कीमत गिरती चली गई। डॉलर की ताकत के आगे रुपया कमजोर होता गया। रुपये ने बहुत ठोकरें खाईं लेकिन संभलने का मौका नहीं मिला। एक वक्त ऐसा भी था जब डॉलर रुपये के आगे नजरे नहीं उठा पाता था। लेकिन रुपये के हाल को लेकर एक सवाल जब देश की वित्त मंत्री से पूछा गया तो उनके दिए जवाब ने एक नए बवाल को जन्म दे दिया। वित्त मंत्री अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर गईं थीं। वाशिंगटन डीसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने उसके रुपये की नरमी को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि भारतीय रुपया गिर नहीं रहा, बल्कि डॉलर निरंतर मजबूत हो रहा है। वित्त मंत्री की तरफ से ये बयान सामने आने के बाद विपक्ष की तरफ से इसकी आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी खिंचाई की जा रही है। हालांकि कई अर्थशास्त्री वित्त मंत्री के बयान से सहमति जता रहे हैं। ऐसे में आईए जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान के मायने क्या हैं?

read more
पाकिस्तान को करोड़ों डॉलर की मदद देकर भारत के साथ खेल खेल रहा है अमेरिका
Currentaffairs पाकिस्तान को करोड़ों डॉलर की मदद देकर भारत के साथ खेल खेल रहा है अमेरिका

पाकिस्तान को करोड़ों डॉलर की मदद देकर भारत के साथ खेल खेल रहा है अमेरिका अमेरिका फर्स्ट की पॉलिसी के तहत अमेरिका अपने हितों की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। अमेरिका को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी दूसरे देश पर इससे क्या फर्क पड़ता है। बेशक अमेरिकी नीति से प्रभावित होने वाला देश उसके मित्रों की सूची में ही क्यों ना शामिल हो। कहने को अमेरिका भारत को अपना दोस्त बताता है। उसकी यह नीति दरअसल मुंह में राम बगल में छुरी वाली है। अमेरिका ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू जेट बेड़े के रखरखाव के लिए 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता की मंजूरी दी है। कहने को यह राशि आतंकवाद को रोकने के लिए दी गई है, जबकि अमेरिका इस बात को अच्छी तरह जानता है कि पाकिस्तान किसी और को नहीं बल्कि भारत को ही अपना दुश्मन नम्बर एक समझता है। यह निश्चित है कि युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान एफ-16 युद्धक विमान का उपयोग भारत के खिलाफ ही करेगा।

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero