Kaun Banega Gujaratna Sardar: केजरीवाल ने गुजरात में कांग्रेस को मात्र 4-5 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की
National Kaun Banega Gujaratna Sardar: केजरीवाल ने गुजरात में कांग्रेस को मात्र 4-5 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की

Kaun Banega Gujaratna Sardar: केजरीवाल ने गुजरात में कांग्रेस को मात्र 4-5 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की नमस्कार, प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास चुनावी कार्यक्रम कौन बनेगा गुजरातना सरदार में आप सभी का स्वागत है। गुजरात में एक ओर जहां सभी दलों के उम्मीदवारों की ओर से पर्चा भरने का दौर शुरू हो गया है वहीं जिन लोगों को टिकट नहीं मिल पाये हैं उनको मनाने का सिलसिला भी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दिया है। भाजपा में तो बागियों को मनाने की कमान खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभाल ली है। उधर बगावत का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को झेलना पड़ रहा है। सोमवार को भी गुजरात की जमालपुर-खड़िया सीट से मौजूदा विधायक इमरान खेड़ावाला को टिकट देने के कांग्रेस नेतृत्व के फैसले से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में कांग्रेस मुख्यालय पर धावा बोल दिया और वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी के पोस्टर जला दिए। नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की गुजरात इकाई के पूर्व प्रमुख सोलंकी की नेमप्लेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और स्प्रे पेंट से इमारत की दीवारों पर उनके खिलाफ अपमानजनक शब्द लिख दिए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भरत सिंह सोलंकी ने टिकट के बदले इमरान खेड़ावाला से पैसे लिए और इस मुस्लिम बहुल सीट से युवा कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद शाहनवाज शेख की दावेदारी को जानबूझकर नजरअंदाज किया।

read more
गुजरात में हो रहे चुनाव, लेकिन धड़कनें कर्नाटक में भाजपा विधायकों की बढ़ी हैं, जानिए क्या है पूरा मामला
National गुजरात में हो रहे चुनाव, लेकिन धड़कनें कर्नाटक में भाजपा विधायकों की बढ़ी हैं, जानिए क्या है पूरा मामला

गुजरात में हो रहे चुनाव, लेकिन धड़कनें कर्नाटक में भाजपा विधायकों की बढ़ी हैं, जानिए क्या है पूरा मामला गुजरात में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। गुजरात में दो चरणों में विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। गुजरात में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन अगले साल कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव होने हैं। कर्नाटक में भी भाजपा के विधायक अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। खुद की जमीनी पकड़ को मजबूत करने लगे हैं। लेकिन गुजरात चुनाव की वजह से उनको एक डर भी सताने लगा है। वह डर उन विधायकों के टिकट कटने का है। दरअसल, गुजरात में भाजपा ने टिकट बंटवारे के दौरान लगभग 30 से ज्यादा मौजूद का विधायकों के टिकट कांट दिए। इनमें मौजूदा विधायक और पूर्व सीएम विजय रूपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल का भी नाम है। 5-6 महीने के बाद कर्नाटक में भी विधानसभा के चुनाव होंगे।  इसे भी पढ़ें: गुजरात और एमसीडी चुनाव में किसका पलड़ा भारी, दक्षिण की ओर क्यों देख रही भाजपा

read more
गुजरात और एमसीडी चुनाव में किसका पलड़ा भारी, दक्षिण की ओर क्यों देख रही भाजपा
Reviews on tea गुजरात और एमसीडी चुनाव में किसका पलड़ा भारी, दक्षिण की ओर क्यों देख रही भाजपा

गुजरात और एमसीडी चुनाव में किसका पलड़ा भारी, दक्षिण की ओर क्यों देख रही भाजपा प्रभासाक्षी के खास कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने भाजपा के मिशन दक्षिण और गुजरात तथा एमसीडी चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान हमेशा की तरह हमारे साथ मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे। हमने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दक्षिण भारत दौरे पर चर्चा की। हमें नीरज दुबे से पूछा कि क्या उत्तर भारत में भाजपा को होने वाले नुकसान दक्षिण भारत में भरपाई हो पाएगी?

read more
गहलोत ने कहा कि गुजरात के मतदाता इस चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे
National गहलोत ने कहा कि गुजरात के मतदाता इस चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे

गहलोत ने कहा कि गुजरात के मतदाता इस चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ व्यापक सत्ता-विरोधी लहर है और लोग इस विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएंगे। गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान होना है। गहलोत ने यहां राजस्थान डिजिफेस्ट 2022 से इतर संवाददाताओं से कहा कि महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और खराब बुनियादी ढांचा गुजरात में चिंता का विषय है और वहां के लोग इन्हीं मुद्दों पर मतदान करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘एक जमाने में सड़कें अच्छी थीं, अब नहीं हैं। छात्रों को न तो नौकरी मिल रही है और न ही उन्हें रोजगार के अवसर दिये जा रहे हैं। भले ही उन्हें नौकरी मिल जाए, उनका वेतन कम है। कर्मचारी नाखुश हैं। गुजरात में लोगों में बहुत डर है।” उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले चुनावों में लोग उन्हें (भाजपा को) सबक सिखाएंगे। राज्य में सत्ता-विरोधी लहर चल रही है, जिसका असर इस चुनाव के नतीजों में देखने को मिलेगा।’’

read more
गुजरात चुनाव में आप के सीएम पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे
National गुजरात चुनाव में आप के सीएम पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे

गुजरात चुनाव में आप के सीएम पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने गृह जिले देवभूमि द्वारका की खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इसकी घोषणा की। केजरीवाल ने यह घोषणा एक ट्वीट के जरिये की। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट करके कहा, ‘‘किसानों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों के लिए सालों तक आवाज उठाने वाले इसुदान गढ़वी जाम खंभालिया से चुनाव लड़ेंगे। भगवान कृष्ण की पवित्र भूमि से गुजरात को एक नया और अच्छा मुख्यमंत्री मिलेगा।’’ इसका जवाब देते हुए गढ़वी ने ट्वीट किया, ‘‘आपने और गुजरात के लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया है, (और) विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपनी आखिरी सांस तक गुजरात के लोगों की सेवा करूंगा। जय जय गरवी गुजरात!

read more
गुजरात के चुनावी रण में उतरेंगे राहुल गांधी, 22 नवंबर को करेंगे कांग्रेस के लिए प्रचार, भाजपा ने पूछा था सवाल
National गुजरात के चुनावी रण में उतरेंगे राहुल गांधी, 22 नवंबर को करेंगे कांग्रेस के लिए प्रचार, भाजपा ने पूछा था सवाल

गुजरात के चुनावी रण में उतरेंगे राहुल गांधी, 22 नवंबर को करेंगे कांग्रेस के लिए प्रचार, भाजपा ने पूछा था सवाल देश के 2 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश में शनिवार को वोटिंग के बाद नतीजों का इंतजार हो रहा है। तो वहीं गुजरात में चुनावी मौसम में अब रोज नए नए कलेवर देखने को मिल रहे हैं। इन सबके बीच बड़ी खबर यह है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को छोड़कर 22 नवंबर को गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे। दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। यही कारण रहा कि वह हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार से भी दूर रहे। लेकिन खबर यह है कि गुजरात में राहुल गांधी चुनाव प्रचार करेंगे और इसकी शुरुआत वह 22 नवंबर को करेंगे। राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार करेंगी। इसे भी पढ़ें: गुजरात में पहली बार सत्ता में कैसे आई भाजपा, भगवा पार्टी के लिए बना सबसे ताकतवर राजनीतिक गढ़

read more
दिलचस्प रहा है गुजरात का राजनीतिक इतिहास हिंदुत्व के दम पर भाजपा ने कांग्रेस को किया सत्ता से बेदखल
National दिलचस्प रहा है गुजरात का राजनीतिक इतिहास हिंदुत्व के दम पर भाजपा ने कांग्रेस को किया सत्ता से बेदखल

दिलचस्प रहा है गुजरात का राजनीतिक इतिहास हिंदुत्व के दम पर भाजपा ने कांग्रेस को किया सत्ता से बेदखल गुजरात भारत का एक समृद्ध राज्य है। गुजरात चुनाव के इतिहास की बात करें तो सबसे पहला चुनाव साल 1934 में हुआ था। गुजरात तब बॉम्बे (मुंबई) का हिस्सा था। अहमदाबाद से गणेश वासुदेव मावलंकर ने चुनाव जीता और 1934 से 1946 तक बॉम्बे प्रेसीडेंसी के अध्यक्ष बने रहे। इसे भी पढ़ें: जाम खंभालिया सीट से लड़ेंगे चुनाव इसुदान गढ़वी, Gujarat में AAP ने बनाया है CM उम्मीदवार

read more
जाम खंभालिया सीट से लड़ेंगे चुनाव इसुदान गढ़वी, Gujarat में AAP ने बनाया है CM उम्मीदवार
National जाम खंभालिया सीट से लड़ेंगे चुनाव इसुदान गढ़वी, Gujarat में AAP ने बनाया है CM उम्मीदवार

जाम खंभालिया सीट से लड़ेंगे चुनाव इसुदान गढ़वी, Gujarat में AAP ने बनाया है CM उम्मीदवार गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से पूरी ताकत झोंके जा रही है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि गुजरात में इस बार परिवर्तन होने वाला है। इन सब के बीच आम आदमी पार्टी ने गुजरात में इसुदान गढ़वी को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। आज आम आदमी पार्टी ने 2 और नामों की घोषणा की है। उसमें मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी का भी नाम है जो कि गुजरात की जाम खंभालिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने दावा किया कि गुजरात को एक अच्छा मुख्यमंत्री मिलेगा। आपको बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। पहला चरण 1 दिसंबर को होगा जबकि दूसरा 5 दिसंबर को होगा। गुजरात चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। इसे भी पढ़ें: आप ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

read more
आप ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
National आप ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

आप ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए तीन और उम्मीदवारों की शनिवार को घोषणा की। हालांकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी के लिए निर्वाचन क्षेत्र तय नहीं किया है। शनिवार को जारी की गई 15वीं सूची के साथ ‘आप’ 182 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 176 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

read more
गुजरात में वोट प्रतिशत पर ‘बयान’ के लिए हरेन पांड्या की पत्नी ने बीजेपी विधायक की आलोचना की
National गुजरात में वोट प्रतिशत पर ‘बयान’ के लिए हरेन पांड्या की पत्नी ने बीजेपी विधायक की आलोचना की

गुजरात में वोट प्रतिशत पर ‘बयान’ के लिए हरेन पांड्या की पत्नी ने बीजेपी विधायक की आलोचना की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता हरेन पंड्या की पत्नी जागृति पंड्या ने एलिसब्रिज के विधायक राकेश शाह के उस कथित बयान पर शनिवार को कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान पार्टी के वोट प्रतिशत की तुलना उनके पति के समय से की थी। हालांकि शाह ने कहा कि उन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी के वोट प्रतिशत के बारे में कभी बात नहीं की, जब 1990 के दशक में हरेन पंड्या इससे दो बार जीते थे। यह निर्वाचन क्षेत्र अहमदाबाद शहर में स्थित है। भाजपा के शहर इकाई के प्रमुख अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री नहीं) को लिखे एक पत्र में पंड्या ने मीडिया की एक खबर का हवाला दिया जिसमें राकेश शाह ने कथित तौर पर कहा था कि 1995 में हरेन पंड्या को मिले 66 प्रतिशत वोट की तुलना में जब उन्होंने चुनाव लड़ा तो पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़कर 80 प्रतिशत हो गया। जागृति पंड्या ने कहा कि जब उनके पति ने 1990 में पहली बार भाजपा के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा, तो पार्टी को केवल 5.

read more
Gujarat Assembly Election 2022: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट
National Gujarat Assembly Election 2022: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट

Gujarat Assembly Election 2022: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पंद्रहवीं सूची जारी की। शनिवार की सूची के साथ, जिसमें तीन नाम हैं, आप ने अब 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए 177 उम्मीदवारों की घोषणा की है। महेंद्र राजपूत को सिद्धपुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है, जबकि लालजी परमार मातर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतरेंगे। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने महेंद्र पाटिल पर उधना विधानसभा क्षेत्र जीतने की उम्मीद जताई।इसे भी पढ़ें: Kaun Banega Gujaratna Sardar में जानिये गुजरात चुनाव से जुड़े कुछ बड़े चुनावी अपडेट्सइससे पहले, 4 नवंबर को आप ने इसुदान गढ़वी को गुजरात चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था। राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। गढ़वी आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं, जो पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। क्राउडसोर्सिंग अभियान के बाद पार्टी ने अपने सीएम चेहरे का अनावरण किया, जिसके दौरान लोगों से 3 नवंबर को शाम 5 बजे तक एक फोन नंबर और एक ईमेल आईडी पर अपने सुझाव भेजने के लिए कहा गया था।इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने पीएम को लेकर दिया विवादित बयान, आज ही मोदी ने कहा था- कुछ लोग हताशा में देते हैं गालियांआप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने 29 अक्टूबर को अभियान की शुरुआत की और लोगों से यह चुनने को कहा कि वे किसे पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाना चाहते हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भी आप ने इसी तरह का क्राउड सर्वे किया था जिसमें भगवंत मान लोगों की पसंद के तौर पर उभरे थे.

read more
गुजरात की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ी कुछ बड़ी बातें
National गुजरात की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ी कुछ बड़ी बातें

गुजरात की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ी कुछ बड़ी बातें गुजरात राज्य की अहमियत इस बात से ही पता लगा सकते है कि महात्मा गांधी से लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल और नरेन्द्र मोदी से लेकर अमित शाह तक सब यहीं से आते है। यह भारत का एक ऐसा राज्य है जहां सोमनाथ मंदिर भी है और यहीं द्वारकाधीश भी है। यहां की राजधानी को एशिया का ग्रीन कैपिटल सिटी कहा जाता है। बता दें कि गुजरात राज्य की कुल आबादी 6 करोड़ 48 लाख के आसपास, यहां की कुल आबादी में से 40 फीसदी लोग शहर में रहते है और 55 फीसदी लोग गांव में। गुजरात की राजधानी गांधीनगर पूरे एशिया में सबसे हरा-भरा शहर माना जाता है। यहां के हरियाली को देखने के बाद कोई भी यहीं कहेगा कि ऐसा ही नजारा हर शहर का होना चाहिए। यहां आप जहां भी जाएंगे आपको हर तरफ हरियाली नजर आएगी। यहां के लोग भी इस शहर को साफ-सुथरा रखने में पूरी मदद करते है।

read more
गुजरात चुनाव: रूपाणी और नितिन पटेल के सियासी सफर का करीब-करीब अंत
National गुजरात चुनाव: रूपाणी और नितिन पटेल के सियासी सफर का करीब-करीब अंत

गुजरात चुनाव: रूपाणी और नितिन पटेल के सियासी सफर का करीब-करीब अंत गुजरात में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने से ‘इनकार’ करने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उनकी सरकार के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के सियासी सफर का करीब-करीब अंत हो गया है। गुजरात की राजनीति में तीन दशक से अधिक समय तक सक्रिय रहे इन दोनों नेताओं के चुनाव नहीं लड़ने का कारण यह बताया गया कि वे अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन राजनीतिक पर्यवेक्षकों को लगता है कि दोनों को काफी प्रभावी तरीके से टिकट देने से मना कर दिया गया, क्योंकि भाजपा चुनाव में अधिक नये चेहरों को लाना चाहती है ताकि सरकार विरोधी लहर को बेअसर किया जा सके। भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी किये जाने के बाद रूपाणी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। भाजपा ने मुझे पांच साल तक गुजरात का मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया। अब पार्टी ने मुझे पंजाब प्रभारी बनाया है। मैंने टिकट नहीं मांगा।’’ रूपाणी (66) फिलहाल राजकोट (पश्चिम) से विधायक हैं और वह अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। म्यांमा से आकर राजकोट में बसने वाले जैन परिवार से ताल्लुक रखने वाले रूपणीराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उससे संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे। रूपाणी को 1987 में राजकोट नगर निगम का पार्षद चुना गया था और वह 1996 से 1997 तक शहर के मेयर पद पर रहे। बाद में उन्हें गुजरात भाजपा का महासचिव बनाया गया। रूपाणी की ही उम्र के नितिन दो बार मुख्यमंत्री की कुर्सी के काफी करीब पहुंच गये, लेकिन शीर्ष पद उन्हें नहीं मिल सका। 2016 में आनंदीबेन पटेल के मुख्यमंत्री पद से हटने और फिर 2021 में रूपाणी के इस्तीफे के बाद, दोनों बाद नितिन पटेल मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में उभरे।

read more
गुजरात में पाटीदारों और मुसलमानों को लुभाने के लिए नये नये दाँव चल रही हैं पार्टिंया
National गुजरात में पाटीदारों और मुसलमानों को लुभाने के लिए नये नये दाँव चल रही हैं पार्टिंया

गुजरात में पाटीदारों और मुसलमानों को लुभाने के लिए नये नये दाँव चल रही हैं पार्टिंया गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए सभी दलों के अधिकतर उम्मीदवारों की सूची सामने आ चुकी है जिसके बाद चुनाव प्रचार और तेज हो गया है। भाजपा जहां अपनी जीत के प्रति आशान्वित है वहीं विपक्ष को लग रहा है कि जनता इस बार भाजपा से छुटकारा पा लेगी। लेकिन विपक्ष जिस तरह बिखरा हुआ नजर आ रहा है उसका सीधा फायदा भाजपा को मिलना तय माना जा रहा है। पहले यहां चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ करता था लेकिन इस बार मुकाबले में आम आदमी पार्टी, एआईएमआईएम और कुछ अन्य दलों के भी होने से भाजपा विरोधी मतों का बिखराव होगा जोकि सत्तारुढ़ पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

read more
गुजरात में चुनावों के साथ जेनरेशन शिफ्ट पर नजर गड़ाए बीजेपी, युवाओं को लक्षित करने के लिए चलाया अभियान
National गुजरात में चुनावों के साथ जेनरेशन शिफ्ट पर नजर गड़ाए बीजेपी, युवाओं को लक्षित करने के लिए चलाया अभियान

गुजरात में चुनावों के साथ जेनरेशन शिफ्ट पर नजर गड़ाए बीजेपी, युवाओं को लक्षित करने के लिए चलाया अभियान जनता के बीच लोकप्रियता, उम्मीदवारों द्वारा किए गए जमीनी काम, जीत की क्षमता और युवा शक्ति को जगाना, कुछ प्रमुख कारक हैं, जिन पर भाजपा के आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची में आने से पहले विचार किया। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को जारी पहली सूची में 182 में से कुल 160 नामों की घोषणा की गई। 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में युवा उम्मीदवारों को शामिल करने की स्पष्ट कोशिश की गई थी। इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनाव: भावेश कटारा भाजपा में हुए शामिलभाजपा द्वारा घोषित 160 उम्मीदवारों में से 11 उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष से कम है जबकि भाजपा द्वारा अब तक घोषित सूची में 53 उम्मीदवारों की आयु 50 वर्ष से कम है। एक सूत्र ने एएनआई को बताया, "

read more
गुजरात चुनाव: भावेश कटारा भाजपा में हुए शामिल
National गुजरात चुनाव: भावेश कटारा भाजपा में हुए शामिल

गुजरात चुनाव: भावेश कटारा भाजपा में हुए शामिल गुजरात में कांग्रेस विधायक के तौर पर इस्तीफा देने केएक दिन बाद भावेश कटारा बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। कटारा दाहोद जिले के झालोद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। कटारा पहले भाजपा में ही थे लेकिन 2017 के चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर झालोद से चुनाव जीता था। वह उस समय राज्य के सबसे युवा विधायकों में से एक थे। वह कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं जिन्होंने दो दिन में त्याग पत्र दिया है। उनसे पहले मोहनसिंह राठवा और भगवान बराड़ कांग्रेस का दामन छोड़ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे। कटारा ने बुधवार रात विधानसभा अध्यक्ष निमाबेन आचार्य को उनके आवास पर अपना इस्तीफा सौंपा था। बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने गांधीनगर में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक रूप से उन्हें भाजपा में शामिल कराया। पत्रकारों से बात करते हुए, कटारा ने कहा कि वह बिना किसी शर्त या टिकट के वादेके फिर से भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा, “ मैं पहले भाजपा के साथ था। मैं इस बार चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं हूं। मैं फिर से भाजपा में शामिल हो रहा हूं क्योंकि मैं आदिवासियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित हूं।” कांग्रेस ने कटारा को टिकट नहीं दिया है। पार्टी ने कुछ दिन पहले 43 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। कांग्रेस ने कटारा की जगह मितेश गरासिया को टिकट दिया है जिन्होंने 2012 में झालोद से चुनाव जीता था। झालोद अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित सीट है। गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। पहले चरण के तहत एक दिसंबर को जबकि दूसरे चरण के अंतर्गत पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

read more
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, गुजरात चुनाव के उम्मीदवारों पर मंथन, PM भी रहे मौजूद
National भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, गुजरात चुनाव के उम्मीदवारों पर मंथन, PM भी रहे मौजूद

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, गुजरात चुनाव के उम्मीदवारों पर मंथन, PM भी रहे मौजूद गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बड़ी बैठक हुई। यह बैठक दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में हुई है। इस बैठक में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और ओपी माथुर भी भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल भी बैठक में शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक आज की इस बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति ने भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगनी है। पार्टी की ओर से एक-एक सीट पर मंथन किया गया है। उसके बाद ही नामों की सूची तैयार होगी।  इसे भी पढ़ें: 'गुजरात चुनाव को देखते हुए CAA-NRC का इस्तेमाल कर रही भाजपा', ममता बोलीं- बंगाल में नहीं होने देंगे लागू

read more
Gujarat Election: चुनाव नहीं लड़ेंगे विजय रुपाणी और नितिन पटेल, पूर्व सीएम ने कहा- युवाओं को मिले मौका
National Gujarat Election: चुनाव नहीं लड़ेंगे विजय रुपाणी और नितिन पटेल, पूर्व सीएम ने कहा- युवाओं को मिले मौका

Gujarat Election: चुनाव नहीं लड़ेंगे विजय रुपाणी और नितिन पटेल, पूर्व सीएम ने कहा- युवाओं को मिले मौका गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा की आज केंद्रीय चुनाव समिति की बड़ी बैठक हो रही है। इन सब के बीच गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है। यह अपने आप में बड़ी बात है। विजय रुपाणी ने साफ तौर पर कहा है कि अब युवाओं को मौका मिलना चाहिए। वहीं, नितिन पटेल ने इसको लेकर गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटील को भी पत्र लिख दिया है जिसमें उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। इन दोनों के अलावा कुछ और नाम भी हैं जिन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। जिसमें विजय रुपाणी की सरकार में मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह चूड़ासामा भी शामिल है।  इसे भी पढ़ें: 'गुजरात चुनाव को देखते हुए CAA-NRC का इस्तेमाल कर रही भाजपा', ममता बोलीं- बंगाल में नहीं होने देंगे लागू

read more
‘गुजरात चुनाव को देखते हुए CAA-NRC का इस्तेमाल कर रही भाजपा’, ममता बोलीं- बंगाल में नहीं होने देंगे लागू
National ‘गुजरात चुनाव को देखते हुए CAA-NRC का इस्तेमाल कर रही भाजपा’, ममता बोलीं- बंगाल में नहीं होने देंगे लागू

‘गुजरात चुनाव को देखते हुए CAA-NRC का इस्तेमाल कर रही भाजपा’, ममता बोलीं- बंगाल में नहीं होने देंगे लागू गुजरात चुनाव को लेकर एक ओर जहां सरगर्मियां तेज है तो वहीं संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर भी चर्चा होने लगी है। ममता बनर्जी ने आज भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात चुनाव को लेकर सीएए और एनआरसी का इस्तेमाल कर रही है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी कहा कि वह पश्चिम बंगाल में इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगी। उन्होंने भाजपा पर पश्चिम बंगाल में अलगाववाद को भी बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा यहां अलग राज्य की मांग उठा रही है जो कि अलगाववाद को बढ़ावा दे सकता है। इसके साथ ही ममता ने यह भी कहा कि वह कभी भी पश्चिम बंगाल का विभाजन नहीं होने देंगे।  इसे भी पढ़ें: कौन बनेगा गुजरातना सरदार में पढ़िये गुजरात चुनाव से जुड़ी आज की बड़ी खबरें

read more
गुजरात में कांग्रेस नेता मोहन सिंह राठवा ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में शामिल हुए
National गुजरात में कांग्रेस नेता मोहन सिंह राठवा ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में शामिल हुए

गुजरात में कांग्रेस नेता मोहन सिंह राठवा ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में शामिल हुए गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल कांग्रेस को झटका देते हुए विधायक मोहन सिंह राठवा ने मंगलवार को पार्टी की सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। राठवा (78) ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को भेजा। प्रमुख आदिवासी नेताओं में शुमार राठवा दस बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए और वर्तमान में वह मध्य गुजरात के छोटा उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाल ही में राठवा ने घोषणा की थी कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मांगेंगे। हालांकि, उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि छोटा उदयपुर विधानसभा सीट से उनके बेटे राजेंद्र सिंह राठवा को उम्मीदवार बनाया जाए। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नारन राठवा ने भी कथित तौर पर अपने बेटे के लिए इसी सीट से टिकट मांगा है। गुजरात में दो चरणों - एक दिसंबर और पांच दिसबर - को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। इस्तीफा देने के बाद राठवा यहां भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा के प्रदेश महासचिव भार्गव भट्ट और प्रदीप सिंह वाघेला ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस दौरान राठवा के बेटे राजेंद्र सिंह और रंजीत सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा में उन्हें टिकट मिलेगा, राठवा ने दावा किया कि वह इसे लेकर शत-प्रतिशत आश्वस्त हैं।

read more
तृणमूल ने कहा- सीएए पर मोदी की टिप्पणी गुजरात व लोकसभा चुनावों के मद्देनजर
National तृणमूल ने कहा- सीएए पर मोदी की टिप्पणी गुजरात व लोकसभा चुनावों के मद्देनजर

तृणमूल ने कहा- सीएए पर मोदी की टिप्पणी गुजरात व लोकसभा चुनावों के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के संबंध में हालिया टिप्पणी को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और कहा कि यह गुजरात विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनावों से पहले सांप्रदायिक विमर्श बनाने के उद्देश्य से किया गया प्रयास है। तृणमूल ने एक बार फिरदोहराया कि वह पश्चिम बंगाल में कानून लागू करने की अनुमति कभी नहीं देगी। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, चुनाव नजदीक आने पर हर बार भाजपा नए हथकंडे अपनाने की कोशिश करती है। प्रधानमंत्री ने सोमवार को कहा था कि गुजरात ने विदेश में प्रताड़ित सिख परिवारों को नागरिकता देकर उन्हें ये अहसास दिलाया है कि दुनिया में सिख कहीं भी हों, भारत उनका अपना घर है। उन्होंने कहा था कि विभाजन में पंजाब के लोगों ने, देश के लोगों ने जो बलिदान दिया, उसकी स्मृति में देश ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की शुरुआत भी की है और ‘‘विभाजन के शिकार हिन्दू-सिख परिवारों के लिए हमने सीएए कानून लाकर उन्हें नागरिकता देने का भी एक मार्ग बनाने का प्रयास किया है।’’ घोष ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान और तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से भारत आए थे, उन्हें पहले ही नागरिकता मिल चुकी है। उन्होंने कहा, सीएए का यह मुद्दा लोगों को बेवकूफ बनाने का प्रयास है। हर बार चुनाव आने पर, भाजपा सांप्रदायिक विमर्श बनाने के लिए यह मुद्दा उठाती है। यह एक पुरानी चाल बन गई है।’’ उन्होंने कहा, गुजरात चुनाव अब एकदम नजदीक आ गया है, भाजपा फिर से इस मुद्दे को भड़काने की कोशिश कर रही है। उसे अब विमर्श बनाने के लिए इस तरह के झूठ का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। घोष की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य महासचिव अग्निमित्र पॉल ने कहा कि पार्टी अपने वादे को निभाने के लिए जानी जाती है और सीएए इस संबंध में कोई अपवाद नहीं होगा। उन्होंने कहा, भाजपा हमेशा अपना वादा पूरा करती है। सीएए को भी पश्चिम बंगाल में लागू किया जाएगा। यह कानून 2019 में अस्तित्व में आया लेकिन अभी तक इसके नियमों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

read more
वंदे भारत ट्रेन पर नहीं हुआ पथराव, गुजरात रेलवे PRO ने AIMIM के दावे को किया खारिज
National वंदे भारत ट्रेन पर नहीं हुआ पथराव, गुजरात रेलवे PRO ने AIMIM के दावे को किया खारिज

वंदे भारत ट्रेन पर नहीं हुआ पथराव, गुजरात रेलवे PRO ने AIMIM के दावे को किया खारिज ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के एक प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया था, जिसमें पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी चुनावी गुजरात में यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने हालांकि इस दावे का खंडन किया और कहा कि घटना की जांच की जा रही है। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि घटना सोमवार शाम को ट्रेन के सूरत पहुंचने से पहले हुई, जहां हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी राज्य में अपने चुनाव प्रचार के तहत एक सार्वजनिक रैली में शामिल होने वाले थे, जहां विधानसभा चुनाव हैं। 1 और 5 दिसंबर को निर्धारित हैं।इसे भी पढ़ें: जदयू के साथ बीटीपी का चुनाव पूर्व गठबंधन, नीतीश कुमार करेंगे गुजरात चुनाव के लिए प्रचारपार्टी की तरफ से कहा गया कि असदुद्दीन ओवैसी, साबिर काबलीवाला और एआईएमआईएम की टीम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अहमदाबाद से सूरत जा रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पथराव किया और उसका शीशा तोड़ दिया। हालांकि, पश्चिम रेलवे के पुलिस अधीक्षक राजेश परमार ने मंगलवार को कहा कि भरूच जिले के अंकलेश्वर के पास ट्रैक पर इंजीनियरिंग का काम चल रहा था, जहां कथित घटना हुई थी, ट्रेन की कांच की खिड़की से कुछ "

read more
गुजरात में सिर्फ विजय नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करने की तैयारी में है भाजपा
Column गुजरात में सिर्फ विजय नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करने की तैयारी में है भाजपा

गुजरात में सिर्फ विजय नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करने की तैयारी में है भाजपा चुनाव आयोग द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। किसी भी राष्ट्र एवं प्रांत के जीवन में चुनाव सबसे महत्त्वपूर्ण घटना होती है। यह एक यज्ञ होता है। लोकतंत्र प्रणाली का सबसे मजबूत पैर होता है। राष्ट्र के प्रत्येक वयस्क के संविधान प्रदत्त पवित्र मताधिकार प्रयोग का एक दिन। सत्ता के सिंहासन पर अब कोई राजपुरोहित या राजगुरु नहीं अपितु जनता अपने हाथों से तिलक लगाती है। गुजरात की जनता इन चुनावों में किसको तिलक करेगी, यह भविष्य के गर्भ में है। भले ही 1995 से ही भाजपा लगातार मजबूती से चुनाव जीतती रही है, क्या इस बार भी वह यह इतिहास दोहरायेगी?

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero