Uzbekistan Cough Syrup Death | WHO ने जारी किया अलर्ट, भारतीय कंपनी मैरियन बायोटेक के कफ सिरप बच्चों को न पिलाएं
International Uzbekistan Cough Syrup Death | WHO ने जारी किया अलर्ट, भारतीय कंपनी मैरियन बायोटेक के कफ सिरप बच्चों को न पिलाएं

Uzbekistan Cough Syrup Death | WHO ने जारी किया अलर्ट, भारतीय कंपनी मैरियन बायोटेक के कफ सिरप बच्चों को न पिलाएं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सिफारिश की है कि नोएडा की कंपनी मैरियन बायोटेक द्वारा बनाए गए दो कफ सिरप बच्चों को नहीं दिए जाने चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा, भारत के मैरियन बायोटेक द्वारा बनाए गए कफ सिरप का इस्तेमाल बच्चों के लिए नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि दवा के तार उज्बेकिस्तान में 19 मौतों से जुड़े थे। बयान में कहा गया कि दो उत्पाद AMBRONOL सिरप और DOK-1 मैक्स सिरप हैं। दोनों उत्पादों के घोषित निर्माता Marion Biotech (उत्तर प्रदेश, भारत) हैं। प्रयोगशाला विश्लेषण में पाया गया कि दोनों उत्पादों में डायथिलीन ग्लाइकोल और एथिलीन की अस्वीकार्य मात्रा थी।

read more
जी20 सम्मेलन भारत के लिए अपनी क्षमताओं के प्रदर्शन का ‘शानदार अवसर’ : पीयूष गोयल
National जी20 सम्मेलन भारत के लिए अपनी क्षमताओं के प्रदर्शन का ‘शानदार अवसर’ : पीयूष गोयल

जी20 सम्मेलन भारत के लिए अपनी क्षमताओं के प्रदर्शन का ‘शानदार अवसर’ : पीयूष गोयल वाशिंगटन। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अगला जी20 शिखर सम्मेलन भारत के लिए अपनी कई क्षमताओं को दिखाने और कई चुनौतियों का नेतृत्व करने का एक “बहुत बड़ा अवसर” प्रस्तुत करता है। गोयल आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका में हैं। उन्होंने बुधवार को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई के साथ भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच की बैठक की सह-अध्यक्षता की। उन्होंने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, ““जी20 भारत के लिए दुनिया के सामने कई चुनौतियों का नेतृत्व करने का एक बहुत ही रोमांचक अवसर होने जा रहा है। यह हमारे लिए भारत की कई क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर बनने जा रहा है।” इसे भी पढ़ें: Joshimath में नहीं टूटेगा कोई घर, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जनता के बीच पहुंचकर किया ऐलानभारत ने एक दिसंबर को औपचारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की। राष्ट्र/सरकार के प्रमुखों के स्तर पर जी20 नेताओं का अगला शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” के विषय से प्रेरित होकर और आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और महामारी को सबसे बड़ी चुनौतियों के रूप में सूचीबद्ध करके एकता को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा, जिससे सबसे अच्छी तरह से एकजुट होकर लड़ा जा सकता है। गोयल ने कहा कि मोदी को दुनिया के “सबसे बड़े नेताओं” में से एक माना जाता है और वह कार्रवाई व समाधान में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा, “यदि आप याद करते हैं, जब (पूर्व अमेरिकी) उपराष्ट्रपति अल गोर असुविधाजनक सच्चाई के साथ सामने आए थे, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुविधाजनक कार्रवाई पर अपना स्वयं का पक्ष लेकर आए थे, क्योंकि वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कार्रवाई में विश्वास करते हैं। इसे भी पढ़ें: Aam Aadmi Party को राजनीतिक विज्ञापनों के लिए 163.

read more
Goyal ने कहा कि ‘नया भारत’ तेजी से विकासशील से विकसित देश की ओर बढ़ रहा है
Business Goyal ने कहा कि ‘नया भारत’ तेजी से विकासशील से विकसित देश की ओर बढ़ रहा है

Goyal ने कहा कि ‘नया भारत’ तेजी से विकासशील से विकसित देश की ओर बढ़ रहा है केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत अपनी आजादी की सौवीं वर्षगांठ वाले साल 2047 तक विकासशील से विकसित देश बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात की झलक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरकारी और कॉरपोरेट क्षेत्र की हर बैठक में मिलती है। अमेरिका दौरे पर गए गोयल ने मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए कहा,‘‘जब आप दुनिया भर के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ), बड़ी निजी कंपनियों और सरकारों के साथ बात करते हैं, तो हर बैठक में यह बात झलकती है कि नया भारत 2047 तक विकासशील से विकसित देश बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे हमें आत्मविश्वास मिलता है। उन्होंने कहा,‘‘फिलहाल हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। मैं अपने निजी अनुभवों से आपको कह सकता हूं कि शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ते भारत को दुनिया देख रही है।’’ वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर भारत को आगे बढ़ना है, तो देश के राज्यों को भी आगे बढ़ना होगा। गोयल ने कहा कि मध्यप्रदेश अपनी ताकत, बेहद रणनीतिक स्थिति और टिकाऊ विकास पर खास ध्यान केंद्रित करने के कारण निवेश के आदर्श ठिकाने के तौर पर उभरा है। देश का हृदय कहलाने वाले मध्यप्रदेश के पास पर्याप्त भूमि, बुनियादी ढांचा और कुशल मानव संसाधन हैं। गोयल ने मध्यप्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद और कारोबारी सुगमता में वृद्धि के साथ ही जैविक कपास उत्पादन में राज्य की बड़ी भागीदारी का जिक्र किया और कहा,‘‘भारत में सबसे ज्यादा हीरा उत्पन्न करने वाला मध्यप्रदेश एक तरह से हमारा उभरता हुआ हीरा है।

read more
Hockey World Cup 2023 के दौरान इन खिलाड़ियों पर रहेगी भारतीय फैंस की नजर
Sports Hockey World Cup 2023 के दौरान इन खिलाड़ियों पर रहेगी भारतीय फैंस की नजर

Hockey World Cup 2023 के दौरान इन खिलाड़ियों पर रहेगी भारतीय फैंस की नजर भारत में लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप 2023 का आयोजन होने जा रहा है। इसका उद्घाटन समारोह ओडिशा के कटक में आयोजित होगा। वहीं इस बार विश्व कप के दौरान भारतीय टीम पर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजरें होने वाली है। बीते कुछ वर्षों में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी बेहतर हुआ है।

read more
‘दोस्ताना’ संबंध होने के बावजूद मोरक्को ने अपने साथी पाकिस्तान के बजाए भारत पर किया भरोसा, अपनी सेना को मजबूती देने के लिए भारत से की ये डिफेंस डील
International ‘दोस्ताना’ संबंध होने के बावजूद मोरक्को ने अपने साथी पाकिस्तान के बजाए भारत पर किया भरोसा, अपनी सेना को मजबूती देने के लिए भारत से की ये डिफेंस डील

‘दोस्ताना’ संबंध होने के बावजूद मोरक्को ने अपने साथी पाकिस्तान के बजाए भारत पर किया भरोसा, अपनी सेना को मजबूती देने के लिए भारत से की ये डिफेंस डील पिछले साल इजरायल के साथ मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने वाला मुस्लिम देश मोरक्को अब भारत के साथ डिफेंस डील को लेकर सुर्खियों में है। वैसे तो मोरक्को और पाकिस्तान की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। बीते दिनों फीफा विश्व कप के दौरान मोरक्को की जीत पर पाकिस्तान फूला नहीं समाया और इसे इस्लान की जीत तक बताया। लेकिन पाकिस्तान के साथ अपनी मित्रता को दरकिनार करते हुए जब बात देश की सेना को मजबूती देने की आई तो उसने ऑल टाइम फेवरेट भारत पर ही भरोसा जताया। रॉयल मोरक्कन आर्मी ने भारत के टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स से लगभग 100 छह पहियों वाले सैन्य ट्रकों की डिलीवरी ली है। भारतीय रक्षा अनुसंधान विंग द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में कई एलपीटीए 244 6×6 ट्रक भारत के पश्चिमी तट के पोर्ट पिपावाव से मोरक्को को निर्यात किए जाने के लिए तैयार हो रहे थे। मोरक्को की सेना ने भी निर्यात की पुष्टि करते हुए ट्विटर पर कहा कि वाहन "

read more
बहुत नाइंसाफी है! 79% जनरल कैटेगरी वाले जज, जेलों में बंद 66 प्रतिशत कैदियों में SC/ST और ओबीसी, जानें भारत में क्यों है जेल सुधार की दरकार
Mri बहुत नाइंसाफी है! 79% जनरल कैटेगरी वाले जज, जेलों में बंद 66 प्रतिशत कैदियों में SC/ST और ओबीसी, जानें भारत में क्यों है जेल सुधार की दरकार

बहुत नाइंसाफी है! 79% जनरल कैटेगरी वाले जज, जेलों में बंद 66 प्रतिशत कैदियों में SC/ST और ओबीसी, जानें भारत में क्यों है जेल सुधार की दरकार एयर इंडिया की फ्लाइट के बिजनेस क्लास सेक्शन में एक बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब करने के घृणित कृत्य के बाद "

read more
Hajj New Rule: बड़ी संख्या में भारतीय कर पाएंगे हज, सऊदी और भारत के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता
International Hajj New Rule: बड़ी संख्या में भारतीय कर पाएंगे हज, सऊदी और भारत के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

Hajj New Rule: बड़ी संख्या में भारतीय कर पाएंगे हज, सऊदी और भारत के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता दुनियाभर से जो लोग हज करने जाना चाहते हैं। उनके लिए एक अच्छी खबर है। सऊदी अरब ने तीन साल के जायरीनो को लेकर जो प्रतिबंध लगाए थे। इसके साथ ही हज के लिए आयुसीमा का प्रतिबंध भी हटा दिया गया है। यानी बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हज करने जा सकेंगे। कोरोना की वजह से जो प्रतिबंध लगाए गए थे उन्हें हटा दिया गया है। हज और उमरा मंत्री तौफीक अल रबीयाह ने कहा है कि उमरा और वीजा की अवधि तीस दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर दी गई है। हज और उमरा वीजा पर आने वाले लोग देश के किसी भी शहर का सफर कर सकते हैं। इसका सीधा सा मतलब है कि हज यात्रा का आने वाला सीजन महामारी से पहले जैसा होगा। 

read more
Afghanistan में भारत और चीन के बीच छिड़ा नया विवाद, ड्रैगन ने हथिया लिया ये बड़ा प्रोजेक्ट
International Afghanistan में भारत और चीन के बीच छिड़ा नया विवाद, ड्रैगन ने हथिया लिया ये बड़ा प्रोजेक्ट

Afghanistan में भारत और चीन के बीच छिड़ा नया विवाद, ड्रैगन ने हथिया लिया ये बड़ा प्रोजेक्ट अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के एक बरस बीत चुके हैं। तालिबान के काबुल पर कब्जे के साथ ही भारत के निवेश को लेकर तरह-तरह की चिताएं सामने आती रहीं। वहीं दूसरी तरफ तालिबान के हुक्मरानों की तरफ से भी  भारत से प्रोजेक्ट फिर से शुरू करने की बात भी कही जाती रही। अफ़ग़ानिस्तान में सत्ता हासिल कर लेने के बाद भी भारत ने तालिबान की सरकार को मान्यता नहीं दी है। इसके बावजूद तालिबान ने भारत को निवेश का न्यौता दिया है। तालिबान निवेश की गुहार लगा रहा है।  तालिबान के हुक्मरानों की तरफ से भी  भारत से प्रोजेक्ट फिर से शुरू करने की बात भी कही जाती रही। भारत ने पिछले दो दशक में अफगानिस्तान में 22 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है। तमाम परियोजनाओं में पैसा लगाया। तालिबान ने मदद की गुहार लगाते हुए भारत से कहा है कि वो निवेश करे और नई इंफ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाओं को शुरू करे। तालिबान का ये फैसला चौंकाने वाला है। जिसके पीछे की वजह है कि भारत के तालिबान के साथ अभी तक कोई औपचारिक रिश्ते नहीं हैं। 

read more
Hockey World Cup: पाकिस्तानी दिग्गज हसन सरदार ने कहा भारतीय हॉकी टीम विश्व कप के प्रबल दावेदारों में
Sports Hockey World Cup: पाकिस्तानी दिग्गज हसन सरदार ने कहा भारतीय हॉकी टीम विश्व कप के प्रबल दावेदारों में

Hockey World Cup: पाकिस्तानी दिग्गज हसन सरदार ने कहा भारतीय हॉकी टीम विश्व कप के प्रबल दावेदारों में नयी दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम को विश्व कप की प्रबल दावेदार बताते हुए पाकिस्तान के ओलंपिक और विश्व कप विजेता महान सेंटर फॉरवर्ड हसन सरदार ने कहा कि भारत को घरेलू मैदान पर खेलने का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। विश्व कप 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जायेगा जिसमें भारत को ग्रुप डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा गया है। सरदार ने पाकिस्तान से से बातचीत में कहा ,‘‘ मैने तोक्यो ओलंपिक से पहले भी कहा था कि यह भारतीय टीम पदक जीत सकती है। उन्होंने कांस्य पदक जीता लेकिन शीर्ष चार टीमों में बहुत ज्यादा फर्क नहीं होता।’’ मुंबई विश्व कप 1982 में 11 गोल करके पाकिस्तान की खिताबी जीत के सूत्रधार और ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रहे सरदार लॉस एंजिलिस ओलंपिक 1984 में भी पाकिस्तान को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नायकों में से थे।

read more
Covid Update: भारत में कोविड-19 के 171 नए मामले सामने आए
National Covid Update: भारत में कोविड-19 के 171 नए मामले सामने आए

Covid Update: भारत में कोविड-19 के 171 नए मामले सामने आए नयी दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 171 नए मामले आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,342 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,80,386 पर पहुंच गई है, जबकि मृतक संख्या 5,30,722 पर बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में दैनिक संक्रमण दर 0.

read more
Pentagon ने कहा अमेरिका के भारत के साथ बेहद अहम रक्षा संबंध हैं
International Pentagon ने कहा अमेरिका के भारत के साथ बेहद अहम रक्षा संबंध हैं

Pentagon ने कहा अमेरिका के भारत के साथ बेहद अहम रक्षा संबंध हैं वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के भारत के साथ रक्षा संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं। पेंटागन के प्रेस सचिव जनरल पैट राइडर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ जब सुरक्षा सहयोग, रक्षा सहयोग की बात आती है तो भारत-अमेरिका के बीच संबंध बेहद अहम हो जाता है। इसलिए हम भारतीय नेतृत्व के साथ जुड़ना जारी रखने की उम्मीद करते हैं।’’

read more
भाईचारे, एकता और सम्मान के भाव में विश्वास रखता है भारत : राहुल गांधी
National भाईचारे, एकता और सम्मान के भाव में विश्वास रखता है भारत : राहुल गांधी

भाईचारे, एकता और सम्मान के भाव में विश्वास रखता है भारत : राहुल गांधी फतेहगढ़ साहिब। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में भय और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि भारत भाईचारे, एकता तथा सम्मान के भाव में यकीन रखता है, और यही कारण है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सफल हो रही है। राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’के पंजाब चरण की शुरुआत से पहले यहां सरहिंद में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। राहुल ने कहा,‘‘ देश में नफरत का माहौल बना दिया गया है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग देश को बांट रहे हैं। ये लोग एक धर्म को दूसरे धर्म के खिलाफ, एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ, एक को दूसरी के खिलाफ खड़ा करने का काम कर रहे हैं।और इन्होंने देश का माहौल खराब कर दिया है। इसलिए हमने सोचा कि देश को एक और रास्ता दिखाने की जरूरत है, जो प्रेम, एकता और भाईचारे का हो, इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की है। ’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’को जबरदस्त जन समर्थन और प्रतिक्रिया मिली है और यह एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के साथ और भी बेहतर हुई है। राहुल ने कहा,‘‘ इसकी एक वजह है--जो नफरत, डर और हिंसा भाजपा के लोगों द्वारा फैलाई जा रही है, यह न तो देश की रीत है, और न ही हमारा ऐसा इतिहास रहा है। यह देश भाईचारे, एकता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना में विश्वास रखने वाला देश है। और इसीलिए यह यात्रा सफल हो रही है। ’’ राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने किसानों, छोटे दुकानदारों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं से बात करके बहुत कुछ सीखा। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस चरण में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई अन्य नेता शामिल हुए।

read more
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि प्रवासी भारतीयों को भी 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने की यात्रा में शामिल होना चाहिए
National राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि प्रवासी भारतीयों को भी 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने की यात्रा में शामिल होना चाहिए

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि प्रवासी भारतीयों को भी 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने की यात्रा में शामिल होना चाहिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को प्रवासी भारतीय समुदाय से आह्वान किया कि वह आजादी की सौवीं वर्षगांठ वाले साल 2047 तक देश को एक आत्मनिर्भर राष्ट्र के तौर पर दुनिया का अगुवा बनाने की यात्रा में सहयात्री बने। मुर्मू ने इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में कहा,‘‘भारत अगले 25 साल के दौरान सामूहिक परिश्रम, समर्पण और चौतरफा विकास की महत्वाकांक्षी यात्रा में रहने वाला है ताकि हम 2047 तक एक आत्मनिर्भर देश के तौर पर दुनिया की अगुवाई कर सकें।’’

read more
एक्स फैक्टर बाहर और औसत खिलाड़ी टीम में बरकरार : प्रसाद ने भारतीय टीम के चयन पर कहा
Cricket एक्स फैक्टर बाहर और औसत खिलाड़ी टीम में बरकरार : प्रसाद ने भारतीय टीम के चयन पर कहा

एक्स फैक्टर बाहर और औसत खिलाड़ी टीम में बरकरार : प्रसाद ने भारतीय टीम के चयन पर कहा पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिये अंतिम एकादश से ईशान किशन को बाहर रखने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को बाहर नहीं किया जाता। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि वह शुभमन गिल के साथ पारी की शुरूआत करेंगे जबकि ईशान ने पिछली वनडे पारी में दोहरा शतक जड़ा था। प्रसाद ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा ,‘‘ भारत के पिछले वनडे मैच में जिसने दोहरा शतक बनाया था , उसे मौका देना बनता था। गिल के लिये काफी समय है लेकिन दोहरा शतक जमाने वाले को कैसे बाहर कर सकते हैं।’ ईशान ने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक बनाया था। भारत के लिये 33 टेस्ट और 161 वनडे खेल चुके प्रसाद ने कहा कि मौजूदा भारतीय ढांचे में एक्स फैक्टर पर औसत प्रदर्शन को तरजीह दी गई है। उन्होंने कहा ,‘‘ यही कारण है कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। बार बार बदलाव और शानदार प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी बाहर। एक्स फैक्टर पर औसत प्रदर्शन को तरजीह।’’ प्रसाद ने कहा ,‘‘ इंग्लैंड में ऋषभ पंत ने आखिरी वनडे में शतक लगाया और भारत श्रृंखला जीता। लेकिन टी20 फॉर्म के आधार पर वह वनडे टीम से बाहर हो गया। दूसरी ओर एक दो पारियों को छोड़कर केएल राहुल लगातार नाकाम रहे लेकिन टीम में जगह बरकरार रखी। प्रदर्शन की मानदंड नहीं रह गया है जो दुखद है।’’ भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा ,‘‘ आज भारतीय टीम को देखकर सहज नहीं हूं। पिछली वनडे पारी में दोहरा शतक लगाने वाला ईशान किशन और पिछली टी20 पारी में शतक जड़ने वाला सूर्यकुमार यादव बाहर है।उम्मीद है कि उनका मनोबल बना रहेगा।’’ राहुल टीम के विकेटकीपर होंगे। पहले वनडे में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार पर श्रेयस अय्यर का तरजीह दी गई है। भारत ने आखिरी बार कोईबड़ा टूर्नामेंट 2013 में जीता था।

read more
कोहली का शतक, भारत ने पहले वनडे में श्रीलंका को 67 रन से हराया
Cricket कोहली का शतक, भारत ने पहले वनडे में श्रीलंका को 67 रन से हराया

कोहली का शतक, भारत ने पहले वनडे में श्रीलंका को 67 रन से हराया विराट कोहली के करियर के 45वें एकदिवसीय शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां श्रीलंका को 67 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई। कोहली ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 113 रन की पारी खेली जिससे भारत ने छह विकेट पर 373 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कोहली ने 87 गेंद में 12 चौके और एक छक्का जड़ा। सलामी बल्लेबाजों कप्तान रोहित शर्मा (83) और शुभमन गिल (70) ने भी अर्धशतक जड़ने के अलावा पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़कर भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी। श्रीलंका की टीम इसके जवाब में कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 108, 88 गेंद, 12 चौके और तीन छक्के) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका (72) के अर्धशतक के बावजूद आठ विकेट पर 306 रन ही बना सकी। शनाका ने कासुन रजिता (नाबाद 09) के साथ नौवें विकेट के लिए 100 रन की अटूट साझेदारी की। भारत की ओर से उमरान मलिक ने 57 रन देकर तीन जबकि मोहम्मद सिराज ने 30 रन देकर दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने छठे ओवर में 23 रन तक दो विकेट गंवा दिए। पारी के चौथे ओवर में सिराज के खिलाफ अविष्का फर्नांडो (05) ने गेंद को हवा में लहराकर मिड ऑफ पर हार्दिक पंड्या को कैच थमाया जबकि इस तेज गेंदबाज ने अगले ओवर में कुसाल मेंडिस (00) को भी बोल्ड किया। चरित असलंका भी 23 रन बनाने के बाद उमरान का शिकार बने। उन्होंने विकेटकीपर लोकेश राहुल को कैच थमाया। असलंका ने डीआरएस नहीं लिया लेकिन रीप्ले में दिखा कि गेंद उनके थाई पैड से टकराकर राहुल के हाथों में गई थी। निसंका और धनंजय डिसिल्वा (47) ने चौथे विकेट के लिए 72 रन जोड़कर पारी को संवारने की कोशिश की। निसंका ने 21वें ओवर में युजवेंद्र चहल पर लगातार दो चौकों और एक रन के साथ 57 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में टीम का रनों का शतक भी पूरा हुआ। रोहित ने इसके बाद मोहम्मद शमी को गेंदबाजी में वापसी कराई और उन्होंने कप्तान को निराश नहीं करते हुए धनंजय को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच करा दिया। धनंजय ने 40 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके मारे। निसंका भी इसके बाद उमरान की उछाल लेती गेंद को पुल करने की कोशिश में अक्षर को आसान कैच दे बैठे। उन्होंने 80 गेंद की पारी में 11 चौके मारे। वानिंदु हसरंगा (16) ने आते ही चहल की लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौका मारा लेकिन अगली गेंद को सीधे श्रेयस अय्यर के हाथों में खेल गए। उमरान ने अगले ओवर में दिमुथ वेलालागे (00) को स्लिप में गिल के हाथों कैच कराके श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 179 रन किया।

read more
भारतीय मूल के रंज पिल्लई कनाडा के युकोन प्रांत के 10वें प्रमुख बनेंगे
International भारतीय मूल के रंज पिल्लई कनाडा के युकोन प्रांत के 10वें प्रमुख बनेंगे

भारतीय मूल के रंज पिल्लई कनाडा के युकोन प्रांत के 10वें प्रमुख बनेंगे भारतीय मूल के कैबिनेट मंत्री रंज पिल्लई 14 जनवरी को कनाडा के युकोन प्रांत के दसवें प्रमुख (प्रीमियर) के रूप में शपथ लेंगे। वह इस पद पर दूसरे भारतीय-कनाडाई नेता होंगे। मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी मिली। पार्टी ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि पिल्लई को आठ जनवरी को सर्वसम्मति से युकोन लिबरल पार्टी का नेता चुना गया। पिल्लई की पारिवारिक जड़ें केरल में हैं। युकोन न्यूज की खबर में कहा गया है कि सात जनवरी को नामांकन बंद होने पर पिल्लई एकमात्र उम्मीदवार थे। पिल्लई ने मंगलवार को ट्वीट किया, “मैं युकोन लिबरल पार्टी का नेता चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ है और मैं युकोन के भविष्य को लेकर बहुत उत्साहित हूं।” युकोन सरकार के कार्यकारी परिषद कार्यालय ने कहा कि पिल्लई और उनके मंत्रिमंडल को आगामी शनिवार को एक सार्वजनिक समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 2000 से 2001 के बीच प्रीमियर पद पर रहे उज्जल दोसांझ के बाद पिल्लई दूसरे भारतीय-कनाडाई हैं। कनाडा में 10 प्रांत और तीन भू-भाग हैं। पिल्लई ने एक बयान में कहा कि वह कड़ी मेहनत करने, रणनीतिक रूप से कार्य करने और युकोन के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने निवर्तमान प्रमुख सैंडी सिल्वर को उनके “नेतृत्व और समर्पण” के लिए धन्यवाद दिया। सैंडी सिल्वर 2012 से इस पर थे।

read more
भारत के अंतरराष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव में 59 देशों से मिली प्रविष्टियां
Proventhings भारत के अंतरराष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव में 59 देशों से मिली प्रविष्टियां

भारत के अंतरराष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव में 59 देशों से मिली प्रविष्टियां इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ)-2022 के एक प्रमुख घटक के रूप में इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएसएफएफआई) का आयोजन आगामी 21 से 23 जनवरी को भोपाल में किया जा रहा है। आईआईएसएफ के 8वें संस्करण के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय विज्ञान फिल्मोत्सव में 59 देशों से विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार पर आधारित कुल 437 फिल्म प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। 

read more
Scholarship Scheme: ब्रिटिश काउंसिल ने निकाली भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम, अंग्रेजी शिक्षक भी कर सकते हैं आवेदन
Career Scholarship Scheme: ब्रिटिश काउंसिल ने निकाली भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम, अंग्रेजी शिक्षक भी कर सकते हैं आवेदन

Scholarship Scheme: ब्रिटिश काउंसिल ने निकाली भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम, अंग्रेजी शिक्षक भी कर सकते हैं आवेदन ब्रिटिश काउंसिल की इस स्कॉलरशिप योजना में यूके सरकार ने ग्रेट ब्रिटेन कैम्पेन {Great Britain Campaign} की मदद से विभिन्न विषयों में अध्ययन के लिए भारतीय छात्रों 20 ग्रेट स्कॉलरशिप की घोषणा की है। इसमें यूके के 16 विश्व विद्यालयों की पार्टनरशिप है। जो छात्र कमर्शियल लॉ, ह्यूमन राइट्स और क्रिमिनल जस्टिस जैसे विषयों का अध्ययन करना चाहते हैं उनके लिए जस्टिस और लॉ से संबंधित 7 ग्रेट स्कॉलरशिप उपलब्ध है।  

read more
Indian Films In Oscars List | The Kashmir Files से लेकर Gangubai Kathiawadi तक, ये हैं Oscars की लिस्ट में शामिल भारतीय फिल्में
Bollywood Indian Films In Oscars List | The Kashmir Files से लेकर Gangubai Kathiawadi तक, ये हैं Oscars की लिस्ट में शामिल भारतीय फिल्में

Indian Films In Oscars List | The Kashmir Files से लेकर Gangubai Kathiawadi तक, ये हैं Oscars की लिस्ट में शामिल भारतीय फिल्में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने ऑस्कर 2023 में नामांकन के लिए पात्र फिल्मों की अपनी सूची की घोषणा की है। रिमाइंडर सूची में अच्छी संख्या में भारतीय फिल्में शामिल हैं। सूची में हिंदी फिल्म उद्योग से तीन प्रमुख प्रविष्टियां हैं, जिनके नाम हैं द कश्मीर फिल्म्स, गंगूबाई काठियावाड़ी और रॉकेटरी। तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और पिछले साल स्क्रीन पर मूल रूप से हिट होने पर उन्हें आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। इसे भी पढ़ें: Rajinikanth Work With Jai Bhim Director | सुपरस्टार रजनीकांत 'जेलर' के बाद जय भीम के निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के साथ करेंगे काम?

read more
भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष विशेषज्ञ नासा के नए मुख्य प्रौद्योगिकीविद् नामित
International भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष विशेषज्ञ नासा के नए मुख्य प्रौद्योगिकीविद् नामित

भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष विशेषज्ञ नासा के नए मुख्य प्रौद्योगिकीविद् नामित वाशिंगटन। एक भारतीय-अमेरिकी एयरोस्पेस उद्योग विशेषज्ञ को यहां अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का नया मुख्य प्रौद्योगिकीविद् नियुक्त किया गया है। ए .

read more
Covid Alert: भारत में कोविड-19 के 121 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत
National Covid Alert: भारत में कोविड-19 के 121 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

Covid Alert: भारत में कोविड-19 के 121 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत नयी दिल्ली। भारत में मंगलवार को कोविड-19 महामारी के 121 नए मामले आए जिससे कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero