कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जालंधर से फिर शुरू हुई, मूसेवाला के पिता भी Rahul Gandhi के साथ चले
National कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जालंधर से फिर शुरू हुई, मूसेवाला के पिता भी Rahul Gandhi के साथ चले

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जालंधर से फिर शुरू हुई, मूसेवाला के पिता भी Rahul Gandhi के साथ चले कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण 24 घंटे तक निलंबित रहने के बाद रविवार को यहां खालसा कॉलेज मैदान से फिर शुरू हुई राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शुरू होने के बाद गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी राहुल गांधी के साथ कुछ दूर तक चले। चौधरी का रविवार को जालंधर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव धालीवाल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राहुल गांधी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। दो बार सांसद रहे 76 वर्षीय चौधरी का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

read more
Rahul Gandhi ने दिल्ली पहुंचकर शरद यादव को श्रद्धांजलि दी
National Rahul Gandhi ने दिल्ली पहुंचकर शरद यादव को श्रद्धांजलि दी

Rahul Gandhi ने दिल्ली पहुंचकर शरद यादव को श्रद्धांजलि दी नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर दिवंगत समाजवादी नेता शरद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी पंजाब में थे। राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली पहुंचे। उन्होंने यादव के आवास जाकर उनके अंतिम दर्शन किये और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यादव के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया।

read more
Rahul Gandhi की पीएम उम्मीदवारी की राह में खड़े हो सकते हैं कई क्षेत्रीय दल
Politics Rahul Gandhi की पीएम उम्मीदवारी की राह में खड़े हो सकते हैं कई क्षेत्रीय दल

Rahul Gandhi की पीएम उम्मीदवारी की राह में खड़े हो सकते हैं कई क्षेत्रीय दल बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने खुद को प्रधानमंत्री की दावेदारी से अलग कर लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के लिए नीतिश ने कहा कि यदि राहुल का नाम प्रधानमंत्री के लिए आगे आता है तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। सवाल यह है कि नीतिश कुमार ने तो मान लिया पर क्या सारे विपक्षी दल राहुल गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाने पर सहमत हो सकते हैं। राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान परोक्ष तौर पर ऐसी ही मंशा जाहिर की थी। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है जिसका देशव्यापी नेटवर्क है। समाजवादी पार्टी का नाम लेते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि क्या इस पार्टी की पॉलिसी केरल-कर्नाटक में लागू होती हैं। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जिसकी राष्ट्रव्यापी नीतियां और नेटवर्क है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान विपक्षी दलों से एकजुटता का आहवान किया। इस आह्वान के पीछे राहुल गांधी की मंशा आगामी लोकसभा चुनाव में संयुक्त विपक्षी दल के प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी उम्मीदवारी पेश करना है। क्षेत्रीय दलों के लिए राहुल की स्वीकार्यता आसान नहीं है। विपक्षी दलों का यह प्रयास यदि सफल हो भी जाता है, तब भी इसकी हालत भानुमति के कुनबे जैसी होगी। इन दलों के प्रमुखों का ख्वाब भी प्रधानमंत्री की दावेदारी के रूप में उभर कर आ सकता है। यही वजह है कि नीतिश के अलावा किसी भी क्षेत्रीय दल ने अभी तक राहुल गांधी के नाम को आगे नहीं बढ़ाया है। विपक्षी दलों की तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से क्षेत्रीय दलों ने दूरी बनाए रखी। हर दल के प्रमुख ने कोई न कोई बहाना बना कर राहुल और कांग्रेस को इस यात्रा का श्रेय देने से बचने का प्रयास किया।

read more
Bharat Jodo Yatra के दौरान राहुल गांधी पहुंचे फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा, भाजपा पर साधा निशाना
National Bharat Jodo Yatra के दौरान राहुल गांधी पहुंचे फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा, भाजपा पर साधा निशाना

Bharat Jodo Yatra के दौरान राहुल गांधी पहुंचे फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा, भाजपा पर साधा निशाना 'भारत जोड़ो यात्रा' अब पंजाब में पहुंच चुकी है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने बुधवार की सुबह गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने पगड़ी पहनी और आधी बाजू की टीशर्ट पहनकर गुरुद्वारा में प्रार्थना की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग भी मौजूद थे। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जातियों और भाषाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने से देश में सामान्य माहौल बिगड़ गया है। वे एक जाति को दूसरी जाति से और एक भाषा को दूसरी जाति से लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। गांधी ने काह कि सरकार ने देश में आम माहौल को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य नफरत, बेरोजगारी, महंगाई और हिंसा से लड़ना और प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना है।  इससे पहले मंगलवार 10 जनवरी को राहुल गांधी ने अंबाला जिले में हरियाणा राज्य की यात्रा का समापन किया था। इसके बाद उन्होंने पंजाब यात्रा की शुरुआत अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना कर की थी। जानकारी के मुताबिक पंजाब में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरुआत करेंगे। इसके बाद उनकी यात्रा मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, साहनेवाल, लुधियाना, गोराया, फगवाड़ा, जालंधर, दसुआ और मुकेरियां तक की यात्रा तय करेगी। माना जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के 19 जनवरी को जम्मू कश्मी में प्रवेश करने से पहले पठानकोट में रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी सुबह और शाम तीन तीन घंटे की यात्रा करेंगे और कुल 25 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इससे पहले सात जनवरी को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पेश करने के लिए नहीं शुरु की गई है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक का ये पैदल मार्च चुनाव यात्रा नहीं है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू की गई थी। ये यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी। इस दौरान राहुल गांधी तिरंगा श्रीनगर में फहराते हुए इस यात्रा का समापन करेंगे। बात दें कि भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से होते हुए पंजाब पहुंची है और जम्मू कश्मीर में खत्म होगी। 

read more
भाईचारे, एकता और सम्मान के भाव में विश्वास रखता है भारत : राहुल गांधी
National भाईचारे, एकता और सम्मान के भाव में विश्वास रखता है भारत : राहुल गांधी

भाईचारे, एकता और सम्मान के भाव में विश्वास रखता है भारत : राहुल गांधी फतेहगढ़ साहिब। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में भय और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि भारत भाईचारे, एकता तथा सम्मान के भाव में यकीन रखता है, और यही कारण है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सफल हो रही है। राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’के पंजाब चरण की शुरुआत से पहले यहां सरहिंद में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। राहुल ने कहा,‘‘ देश में नफरत का माहौल बना दिया गया है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग देश को बांट रहे हैं। ये लोग एक धर्म को दूसरे धर्म के खिलाफ, एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ, एक को दूसरी के खिलाफ खड़ा करने का काम कर रहे हैं।और इन्होंने देश का माहौल खराब कर दिया है। इसलिए हमने सोचा कि देश को एक और रास्ता दिखाने की जरूरत है, जो प्रेम, एकता और भाईचारे का हो, इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की है। ’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’को जबरदस्त जन समर्थन और प्रतिक्रिया मिली है और यह एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के साथ और भी बेहतर हुई है। राहुल ने कहा,‘‘ इसकी एक वजह है--जो नफरत, डर और हिंसा भाजपा के लोगों द्वारा फैलाई जा रही है, यह न तो देश की रीत है, और न ही हमारा ऐसा इतिहास रहा है। यह देश भाईचारे, एकता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना में विश्वास रखने वाला देश है। और इसीलिए यह यात्रा सफल हो रही है। ’’ राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने किसानों, छोटे दुकानदारों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं से बात करके बहुत कुछ सीखा। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस चरण में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई अन्य नेता शामिल हुए।

read more
राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार नफरत का बाजार बनाने में लगी है
National राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार नफरत का बाजार बनाने में लगी है

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार नफरत का बाजार बनाने में लगी है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मिले समर्थन के लिए बृहस्पतिवार को लोगों का आभार जताया और राज्य की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह प्रदेश में नफरत का बाजार बनाने में लगी है तथा विभिन्न वर्गों के बीच विभाजन पैदा कर रही है। उन्होंने हरियाणा में यात्रा पूरी होने के बाद जारी एक संदेश में यह भी कहा कि इस यात्रा से प्रदेश में लोगों के बीच जागरुकता आई। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज दोपहर भारत जोड़ो यात्रा ने हरियाणा में अपनी 8 दिनों की यात्रा पूरी की।‌ इस दौरान हरियाणा के लोगों ने हर कदम पर हमारा साथ, सहयोग और समर्थन दिया।’’ उनका कहना है, ‘‘हरियाणा के लोगों को एक अच्छा जीवन जीने के लिए आवश्यक हर चीज़ का आशीर्वाद प्राप्त है, लेकिन उनकी क्षमता बर्बाद की जा रही है। तीन काले कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ हरियाणा के किसानों ने ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया। इस आंदोलन में कई किसान शहीद भी हुए। फिर भी कृषि संकट ख़त्म नहीं हुआ है।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ दूध, दही और गुड़ की इस भूमि में यह एक त्रासदी है कि किसानों के बच्चे अब किसान नहीं बनना चाहते हैं। बेहतर भविष्य का सपना देखने वाले युवाओं के लिए कोई अन्य विकल्प भी नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में सबसे अधिक युवा बेरोज़गारी दर है और हताश युवा नौकरियों के लिए विदेशों की ओर रुख़ करते हैं। हरियाणवी युवाओं ने लंबे समय तक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, लेकिन अब सरकार से समर्थन न मिलने और एकेडमीज़ के बंद होने से उनके लिए यह रास्ता भी बंद हो रहा है। राहुल गांधी के मुताबिक, ‘‘हरियाणा के लोगों ने हमें बताया कि सरकार सुनियोजित ढंग से हिंदुओं, मुसलमानों और सिखों के बीच; किसानों और गैर-किसानों के बीच; तथा विभिन्न जातियों के लोगों के बीच विभाजन पैदा कर रही है। पिछले दशकों की सरकारों ने विकास के बीज बोए थे, जो अब फल दे रहे हैं। दुःख की बात है कि आज की सरकार नफ़रत का बाज़ार बनाने में लगी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शुक्र है कि यात्रा के माध्यम से थोड़ी देरी से ही सही, लेकिन जागृति आई है। पूर्व सैनिकों और मेडिकल छात्रों के यात्रा में शामिल होने के तुरंत बाद, केंद्र सरकार ने बकाया पेंशन जारी की और राज्य सरकार ने बॉन्ड पर रियायतें दीं।

read more
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra | भारत जोड़ो यात्रा  की पंजाब में एंट्री, सबसे पहले स्वर्ण मंदिर जाएंगे राहुल गांधी, मत्था टेक कर लेंगे आशीर्वाद
National Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra | भारत जोड़ो यात्रा की पंजाब में एंट्री, सबसे पहले स्वर्ण मंदिर जाएंगे राहुल गांधी, मत्था टेक कर लेंगे आशीर्वाद

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra | भारत जोड़ो यात्रा की पंजाब में एंट्री, सबसे पहले स्वर्ण मंदिर जाएंगे राहुल गांधी, मत्था टेक कर लेंगे आशीर्वाद चंडीगढ़। राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा ने पंजाब में प्रवेश किया है। कांग्रेस सांसद की सुरक्षा के लिए विशेष दस्ता साथ चल रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत पंजाब में पदयात्रा आरंभ करने से पहले मंगलवार को दोपहर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जाएंगे। इस यात्रा का हरियाणा का पड़ाव मंगलवार को पूरा हो गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, भारत जोड़ो यात्रा का 116वां दिन हरियाणा के अम्बाला में पूरा हुआ। 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा 30 जनवरी को गांधी द्वारा श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समाप्त होगी। यह वर्तमान में हरियाणा से होकर गुजर रही है।

read more
राहुल गांधी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ठंड में भी क्यों पहने हुए हैं टी-शर्ट
National राहुल गांधी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ठंड में भी क्यों पहने हुए हैं टी-शर्ट

राहुल गांधी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ठंड में भी क्यों पहने हुए हैं टी-शर्ट चंडीगढ़। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कड़ाके की ठंड के बावजूद टी-शर्ट पहनने को लेकर चल रही चर्चा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश में “फटे कपड़ों में कांपती” हुई तीन गरीब लड़कियों से मिलने के बाद मार्च के दौरान केवल टी-शर्ट पहनने का फैसला किया। राहुल ने कहा, “लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने यह सफेद टी-शर्ट क्यों पहन रखी है, क्या मुझे ठंड नहीं लगती। मैं आपको कारण बताता हूं। जब यात्रा शुरू हुई थी केरल में, मौसम गर्म और उमस भरा था, लेकिन जब हमने मध्यप्रदेश में प्रवेश किया, तो थोड़ा ठंडा था।”

read more
Rahul Gandhi को जवाब क्यों नहीं दे रहा RSS, राम मंदिर वाले राहुल की तारीफ क्यों कर रहे
Reviews on tea Rahul Gandhi को जवाब क्यों नहीं दे रहा RSS, राम मंदिर वाले राहुल की तारीफ क्यों कर रहे

Rahul Gandhi को जवाब क्यों नहीं दे रहा RSS, राम मंदिर वाले राहुल की तारीफ क्यों कर रहे प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश दौरे पर चर्चा हुई। साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे और दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। प्रभासाक्षी संपादक नीरज कुमार दुबे ने इस दौरान कहा कि आरएसएस जिन सेवा प्रकल्पों को लेकर चलता है वह सालभर उसी में व्यस्त रहता है। आरएसएस कभी भी राजनीतिक आरोपों पर पलटवार नहीं करता। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के तारीफ राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास और राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शामिल चंपत राय ने की। इसको लेकर भी हो चर्चा हुई इस सवाल के जवाब में नीरज दुबे ने कहा कि राहुल गांधी को लेकर इनके विचारों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता दोनों ही लोगों के बयान को पूरी तरीके से वायरल करने में लगे थे। ऐसा लग रहा था कि पूरे साधु-संतों ने कांग्रेस के पक्ष में यह बयान दिया है। परंतु ऐसा नहीं है दोनों ने व्यक्तिगत स्तर पर यह बयान दिया है।

read more
राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ डर और नफरत के खिलाफ है
National राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ डर और नफरत के खिलाफ है

राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ डर और नफरत के खिलाफ है कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ समाज में फैलाई जा रही नफरत और भय के साथ-साथ बेरोजगारी एवं महंगाई के खिलाफ है। गांधी ने यात्रा को लेकर कहा, ‘‘हम इसे ‘तपस्या’ के रूप में देख रहे हैं।’’ उन्होंने सलाह दी कि पैदल मार्च तपस्या और आत्म-चिंतन के लिए है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस तपस्या में विश्वास करती है जबकि भाजपा पूजा का संगठन है।’’ कांग्रेस मे पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और आरएसएस तपस्या का सम्मान नहीं करते हैं, बल्कि वे चाहते हैं कि उनकी पूजा करने वाले लोगों का ही सम्मान हो।

read more
राहुल गांधी ने कहा कि ईंधन, उर्वरक की बढ़ती कीमतों से किसान परेशान हो रहे हैं
National राहुल गांधी ने कहा कि ईंधन, उर्वरक की बढ़ती कीमतों से किसान परेशान हो रहे हैं

राहुल गांधी ने कहा कि ईंधन, उर्वरक की बढ़ती कीमतों से किसान परेशान हो रहे हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भाजपा नीत सरकार पर ईंधन और उर्वरक की बढ़ती कीमतों के जरिये किसानों को ‘‘परेशान’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को बचाने की जरूरत है। कुरुक्षेत्र के पास समाना में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश की रीढ़ और लोगों का पेट भरने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘किसान को हर तरफ से घेरा जा रहा है। उसपर सीधे तौर पर ईंधन की कीमतों की मार पड़ रही है, उसे मौसम के कारण खराब हुई फसल के लिए बीमा दावे नहीं मिल रहे हैं। उसपर सीधे तौर पर खाद की बढ़ी हुई कीमतों की मार पड़ रही है।’’

read more
‘Bharat Jodo Yatra' भय और नफरत के खिलाफ है : राहुल गांधी
National ‘Bharat Jodo Yatra' भय और नफरत के खिलाफ है : राहुल गांधी

‘Bharat Jodo Yatra' भय और नफरत के खिलाफ है : राहुल गांधी कुरुक्षेत्र। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनके नेतृत्व में जारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’को देश में हर जगह लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पदयात्रा भय और नफरत के खिलाफ है, जो समाज में फैलाई जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह यात्रा बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ भी है। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा का एक मकसद यह भी है कि लोग देश की वास्तविक आवाज को सुनें। कुरुक्षेत्र के नजदीक समाना में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ भारत जोड़ो यात्रा को हर जगह शानदार प्रतिक्रिया मिली है।’’ तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई यह यात्रा इस समय हरियाणा से गुजर रही है। इस बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा कि उन्होंने इस यात्रा के दौरान बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, ‘‘देश के दिल में क्या है वह सीधे तौर पर लोगों से संवाद कर सुनने को मिला। यात्रा को हरियाणा में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह प्रतिक्रिया ऊर्जा और उत्साह से लवरेज है।’’ यात्रा के आलोचकों पर हमला करते हुए गांधी ने कहा कि जब इसकी शुरुआत हुई थी ‘‘ तब लोगों ने कहा था कि जो प्रतिक्रिया केरल में मिली, वैसी प्रतिक्रिया कर्नाटक में नहीं मिलेगी, जहां पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है;लेकिन हमें उससे (केरल) भी अच्छी प्रतिक्रिया वहां (कर्नाटक)मिली। फिर जब यात्रा महाराष्ट्र पहुंची तो लोगों ने कहा कि जिस तरह का उत्साह दक्षिण भारत में देखने को मिला वह इस पश्चिमी राज्य में नहीं देखने को मिलेगा। जब हम महाराष्ट्र पहुंचे तो दक्षिण से भी बेहतर प्रतिक्रिया मिली। ’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ तब कहा गया कि यात्रा जब हिंदी भाषी क्षेत्रों से गुजरेगी तब लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी, लेकिन मध्य प्रदेश में पहले से भी अच्छा माहौल मिला।

read more
उत्तर प्रदेश में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से राहुल की यात्रा का गुजरना संयोग है या प्रयोग
Currentaffairs उत्तर प्रदेश में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से राहुल की यात्रा का गुजरना संयोग है या प्रयोग

उत्तर प्रदेश में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से राहुल की यात्रा का गुजरना संयोग है या प्रयोग कांग्रेस के सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश से निकल चुकी है। यहां यह यात्रा करीब तीन दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रही। आश्चर्य की बात यह है कि 80 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में राहुल की यात्रा महज ढाई दिन ही रही। वह 130 किमी चले और तीन लोकसभा एवं 11 विधानसभा सीटों को कवर किया। ये वो सीटें हैं, जहां कांग्रेस का पिछले दो विधानसभा चुनावों (2017 और 2022) में खाता तक नहीं खुला है। इसके अलावा इन सीटों की खासियत यह भी है कि यह मुस्लिम-जाट, किसान और दलित बाहुल्य हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इन सीटों पर अपनी जमानत तक नहीं बच पाई थी। ऐसे में सवाल खड़े होते हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल विपक्ष का चेहरा कैसे बन पाएंगे?

read more
राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य आम आदमी के मन से डर को दूर करना है
National राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य आम आदमी के मन से डर को दूर करना है

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य आम आदमी के मन से डर को दूर करना है कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद आम आदमी के मन से डर को दूर करना और महंगाई और युवाओं में बेरोजगारी की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। बागपत-शामली सीमा पर बड़ौत में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि 110 दिनों में 3000 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने के बावजूद उन्हें टी-शर्ट में न तो थकान महसूस हो रही है, और न ही ठंड लग रही है। मीडिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, मैं उन्हें मित्र (दोस्त) कहता हूं, लेकिन मित्रों का काम नही करते यह लोग, हमारा छोड़ो जनता के मित्रों का काम नही करते यह लोग, क्योंकि आपके मित्र होते तो आपको यह देश की सच्चाई दिखाते, बेरोजगारी के बारे में बताते, महंगाई के बारे में बताते। मगर नहीं, यह तो आपको अफ्रीका से आने वाले चीतों के बारे में बताते है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया जनता की बात नहीं उठाती है। लेकिन वे न तो मेरे और न ही लोगों के दोस्त होने का कर्तव्य निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, चूंकि मीडिया लोगों के मुद्दों को उजागर नहीं कर रहा है, इसलिए हमने संसद में नोटबंदी, गलत जीएसटी, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी से संबंधित मुद्दों को उठाने के बारे में सोचा, लेकिन वहां माइक बंद कर दिया। एक तरफ मीडिया बात नही उठाती दूसरी तरफ माइक बंद कर देते हैं, इसलिए हमने सोचा कि जनता के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर चलकर जनता की आवाज सुने, जनता से बातचीत करें। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का फोकस लोगों के डर को दूर करना और महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को उठाना है। यात्रा के दौरान सर्दियों में टी-शर्ट पहनने की चर्चा के बीच उन्होंने कहा कि मीडिया उनके पहनावे को दिखा रहा है लेकिन उनके साथ फटे कपड़े और शर्ट और टी-शर्ट पहने गरीब किसानों और मजदूरों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बैठक में संक्षिप्त संबोधन के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उप्र चरण की भारत जोड़ो यात्रा बृहस्पतिवार सुबह शामली से फिर शुरू होगी, जहां से यह हरियाणा की सीमा में प्रवेश करेगी।

read more
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खाली झुनझुना ही बजा रहे हैं राहुल गांधी
Column भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खाली झुनझुना ही बजा रहे हैं राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खाली झुनझुना ही बजा रहे हैं राहुल गांधी मैंने कहा था कि राहुल गांधी के पास यदि भाजपा का कोई वैकल्पिक राजनीतिक दर्शन होता तो देश के समस्त विरोधी दलों को एक सूत्र में बांधा जा सकता था। मुझे खुशी है कि राहुल गांधी ने इसी बात को दोहराया है। उन्होंने अपनी भारत-यात्रा के दौरान अपनी नौंवी पत्रकार परिषद में कहा है कि भाजपा को हराने के लिए विरोधी दलों के पास कोई अपनी दृष्टि होनी चाहिए। राहुल को शायद पता नहीं है कि हमारे देश के सभी विरोधी दलों के पास जबर्दस्त दृष्टि है। हर दल के पास दो-दो नहीं, चार-चार आंखें हैं। इन चारों आंखों से वे चारों तरफ देखते हैं और उन्हें बस एक ही चीज़ दिखाई पड़ती है। वह है- सत्ता, कुर्सी, गद्दी!

read more
Smriti Irani को मिला Rahul Gandhi की ‘Bharat Jodo Yatra’ में शामिल होने का निमंत्रण, उत्तर प्रदेश में एंट्री करने वाली है यात्रा
National Smriti Irani को मिला Rahul Gandhi की ‘Bharat Jodo Yatra’ में शामिल होने का निमंत्रण, उत्तर प्रदेश में एंट्री करने वाली है यात्रा

Smriti Irani को मिला Rahul Gandhi की ‘Bharat Jodo Yatra’ में शामिल होने का निमंत्रण, उत्तर प्रदेश में एंट्री करने वाली है यात्रा एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए एक पत्र भेजा। कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने गुरुवार को अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के सहायक निजी सचिव नरेश शर्मा को निमंत्रण पत्र सौंपा और भाजपा सांसद को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया। इसे भी पढ़ें: अपनी मां के बेहद करीब थे PM Modi, कई मौकों पर मां को याद कर हुए हैं भावुक  पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने कहा, 'मुझे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा में आप सभी को आमंत्रित करने का निर्देश दिया था। मैंने सोचा कि सबसे पहले निमंत्रण पत्र अमेठी की सांसद स्मृति जुबिन ईरानी को दिया जाए। मैं उनके पास पहुंचा। 28 दिसंबर को गौरीगंज में कैंप ऑफिस जाकर नरेश शर्मा को निमंत्रण पत्र सौंपा.

read more
राहुल गांधी को ढाका, इस्लामाबाद से यात्रा शुरू करनी चाहिये थी: भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष
National राहुल गांधी को ढाका, इस्लामाबाद से यात्रा शुरू करनी चाहिये थी: भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष

राहुल गांधी को ढाका, इस्लामाबाद से यात्रा शुरू करनी चाहिये थी: भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए रविवार को आरोप लगाया कि भारत ‘तोड़ने’ का काम राहुल गांधी के पड़दादा (जवाहर लाल नेहरू) के समय में हुआ था। सिंह ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह ‘अखंड भारत’ की बात करते हैं तो उन्हें अपनी यात्रा बांग्लादेश और पाकिस्तान से करनी चाहिये थी। चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित ‘सुशासन दिवस’ कार्यक्रम में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाये।

read more
राहुल गांधी बोले- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रोकने के बहाने ढूंढ रही सरकार
National राहुल गांधी बोले- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रोकने के बहाने ढूंढ रही सरकार

राहुल गांधी बोले- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रोकने के बहाने ढूंढ रही सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने के लिए ‘बहाने’ ढूंढ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने चीन समेत कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे अपील की थी कि यदि कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा सकता, तो वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को निलंबित करने पर विचार करें। कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है। गांधी ने हरियाणा के नूंह जिले के घासेड़ा गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह यात्रा कश्मीर जाएगी। अब वे एक नया तरीका लेकर आए हैं। उन्होंने मुझे पत्र लिखा कि कोविड फैल रहा है, यात्रा रोक दो।’’ गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने राजस्थान चरण के बाद बुधवार को नूंह से हरियाणा में प्रवेश किया था। उन्होंने कहा, ‘‘अब वे यात्रा रोकने का बहाना बना रहे हैं। मास्क लगाओ, यात्रा रोको, कोविड फैल रहा है, ये सब बहाने हैं।’’ मांडविया ने मंगलवार को राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा था कि यदि कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता है तो यात्रा को स्थगित करने पर विचार करें। केंद्र और हरियाणा में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि वह सच्चाई से डरती है। उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुस्तान की शक्ति से, हिंदुस्तान की सच्चाई से, ये लोग डर गए हैं, ये सच्चाई है।’’ गांधी ने कहा कि ‘‘हम आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी के नफरत भरे भारत को नहीं चाहते हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि वे देश में डर और नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी के चरित्र को समझिए, जब कोई भी उनके खिलाफ खड़ा होता है, चाहे वह किसान हों, जिन्होंने अब निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध किया था, वह विपरीत दिशा में चलने लगते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप (उन्हें) पहचानते हैं। जब भी कोई उनके खिलाफ खड़ा होता है, मोदी उनका सामना नहीं करते, (वह) भाग जाते हैं और मैदान छोड़ देते हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संसद में (विपक्ष) कांग्रेस की आवाज को दबाने की भी कोशिश कर रही है और इस कारण से भी यह यात्रा निकाली गई है। गांधी ने कहा, ‘‘अगर हम संसद में बोलना चाहते हैं या राफेल विमान मामला, नोटबंदी, जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) या देश में फैल रही नफरत के बारे में कोई मुद्दा उठाना चाहते हैं, तो क्या आप जानते हैं कि क्या होता है?

read more
नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करने वाले राहुल गांधी असल में कुछ और ही कर रहे हैं
Currentaffairs नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करने वाले राहुल गांधी असल में कुछ और ही कर रहे हैं

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करने वाले राहुल गांधी असल में कुछ और ही कर रहे हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुनर्स्थापना की महत्वाकांक्षी योजना, “भारत जोड़ो यात्रा” ने अब सौ दिन से अधिक दिन पूरे कर लिए हैं लेकिन यात्रा के दौरान हुयी गतिविधियों और राहुल गांधी के बयानों ने इसे “भारत तोड़ो यात्रा बना दिया है। राहुल गांधी कह रहे हैं कि नफरत के इस बाजार में वह मोहब्बत का पैगाम लेकर चल रहे हैं जबकि वास्तविकता कुछ और ही है। यात्रा का अब तक का पूरा समय या तो ऐसे लोगों से मिलने में बीता है जो भारत और हिन्दू विरोधी रहे हैं या फिर भारत के प्रधानमंत्री को अपशब्द कहते। किन्तु विगत कुछ दिनों में तो राहुल गांधी व उनके पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी मर्यादाओें को ताक पर रख कर विषवमन प्रारंभ कर दिया है।

read more
राहुल गांधी ने हिंदी के बारे में जो कहा उससे उनकी अंग्रेजी-भक्ति प्रदर्शित हो गयी
Column राहुल गांधी ने हिंदी के बारे में जो कहा उससे उनकी अंग्रेजी-भक्ति प्रदर्शित हो गयी

राहुल गांधी ने हिंदी के बारे में जो कहा उससे उनकी अंग्रेजी-भक्ति प्रदर्शित हो गयी राजस्थान में राहुल गांधी ने अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई की जमकर वकालत कर दी। राहुल ने कहा कि भाजपा अंग्रेजी की पढ़ाई का इसलिए विरोध करती है क्योंकि वह देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों के बच्चों का भला नहीं चाहती है। भाजपा के नेता अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में क्यों पढ़ाते हैं?

read more
राजस्थान में कई गुटों में बंटी कांग्रेस को जोड़ गयी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
Column राजस्थान में कई गुटों में बंटी कांग्रेस को जोड़ गयी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

राजस्थान में कई गुटों में बंटी कांग्रेस को जोड़ गयी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा इन दिनों राजस्थान से गुजर रही है। राहुल गांधी की इस पदयात्रा से राजस्थान में कई गुटों में बंटी कांग्रेस जहां एकजुट हुई है वहीं संगठन की दृष्टि से भी मजबूत हुई है। एक तरह से कहा जाए तो राजस्थान कांग्रेस के लिए यह पदयात्रा संजीवनी साबित हो रही है। राजस्थान विधानसभा के अगले चुनाव में एक वर्ष से भी कम समय रह गया है। प्रदेश में सत्तारुढ़ कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल बना हुआ था। जिसे राहुल गांधी की पदयात्रा ने काफी हद तक कम करने का काम किया है। अब लगने लगा है कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनावी मुकाबले में कांग्रेस से कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा।

read more
राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में देश में गरीबों के लिए सबसे अच्छी योजनाएं हैं
National राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में देश में गरीबों के लिए सबसे अच्छी योजनाएं हैं

राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में देश में गरीबों के लिए सबसे अच्छी योजनाएं हैं ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की सोमवार को प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार को लोगों की परेशानियां जानने के लिए महीने में एक दिन 15 किलोमीटर की यात्रा करने का सुझाव दिया। गांधी ने कहा कि महीने में एक बार राजस्थान की पूरी की पूरी कैबिनेट राजस्थान की सड़कों पर चले। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “इस यात्रा में राजस्थान के नेता हर दिन 25 किलोमीटर मेरे साथ चले हैं। मैं कह रहा हूं कि 25 मत चलिए 15 किलोमीटर ही चलें। हर महीने एक दिन चुन लीजिए। आपके 30 मंत्री हैं, 33 जिले हैं। एक मंत्री को एक जिला दीजिए 15 किलोमीटर चलाइए जनता के बीच डालिए। कांग्रेस नेता के अनुसार,“अगर पूरी राजस्थान की सरकार महीने में एक बार चल ले तो लोगों की कठिनाई सीधे उन तक पहुंच जाएगी।”

read more

About Me

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua.

Know More

Social

Join Our Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero