Corona को लेकर पीएम की उच्च स्तरीय बैठक, कड़ी निगरानी और सतर्कता की दी सलाह, अस्पतालों में पर्याप्त बेड और दवाओं पर जोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना वायरस को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब चीन सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। यही कारण है कि भारत में भी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इस बैठक में साफ तौर पर कहा है कि कड़ी निगरानी रखने और सतर्कता की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 पर एक उच्च-स्तरीय बैठक में भीड़ भरे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, टेस्टिंग बढ़ाने और जीनोमिक सीक्वेंसिंग का आग्रह किया। उसके साथ ही उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कमजोर और बुजुर्ग समूहों के लिए 'एहतियात खुराक' को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसे भी पढ़ें: Parliament Diary: स्वास्थ्य मंत्री बोले- अभी खत्म नहीं हुआ कोरोना, चीन मुद्दे पर आज भी हुआ हंगामा
read more
Gyan Ganga: लक्ष्मणजी से सलाह ना लेकर विभीषण से क्यों सागर पार करने का हल पूछ रहे थे भगवान?
read more
Paush Amawsya 2022: साल की अंतिम अमावस्या, इन उपायों से मिलेगी कालसर्प दोष से मुक्ति हर कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि अमावस्या होती है, इनमें पौष मास की अमावस्या का विशेष महत्व है। यह साल की अंतिम अमावस्या है, इस दिन आप स्नान दान करके पुण्य के भागी बन सकते हैं। इस दिन कुछ उपाय अपनाकर आप अपने पितरों को भी प्रसन्न कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। जानते हैं कौन से है वह उपाय-
read more
Corona के नए लहर से बचने के लिए झारखंड ने कसी कमर, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- हम तैयार हैं चीन में कोरोना के कोहराम के बाद अब भारत भी अलर्ट मोड पर आ गया है। केंद्र सरकार की तरफ से कोविड को लेकर बैठकें की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि चीन, अमेरिका और जापान जैसे देशों में कोविड-19 मामलों में कथित तेजी से चिंतित झारखंड सरकार ने अधिकारियों से कहा है कि वे सभी सकारात्मक नमूनों के पूरे जीनोम अनुक्रमण के लिए भिजवाएं। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पिछली बार भारत सरकार ने कोरोना को हल्के से लिया था मगर इस बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस पर गंभीरतापूर्वक पहल की है। इसे भी पढ़ें: Parliament Diary: स्वास्थ्य मंत्री बोले- अभी खत्म नहीं हुआ कोरोना, चीन मुद्दे पर आज भी हुआ हंगामाबन्ना गुप्ता ने कहा कि इससे पहले केंद्र ने कोविड को गंभीरता से नहीं लिया था। अब वे चीन में कोविड की स्थिति का संज्ञान लेकर इससे गंभीरता से निपट रहे हैं। हम तैयार हैं और पर्याप्त उपाय किए हैं। जैसे ही मामले बढ़ेंगे, हम तत्काल कदम उठाएंगे। हमने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ बातचीत की है। चीन और ऐसे अन्य देशों से आगे की उड़ानें और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को रोका जाना चाहिए। हमने भी हमारे विभाग के साथ बैठक की है। दूसरे देश जिस तरह से कोरोना को झेल रहे हैं, उसको देखते हुए हम पूरी तरह से तैयार हैं। इसे भी पढ़ें: Karnataka में हो गई मास्क की वापसी, कोविड को लेकर जारी किए गए ये दिशा-निर्देशकोरोना की स्थिति पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये हमारे संज्ञान में है और परिस्थिति को देखकर बहुत जल्द सभी को इससे अवगत कराएंगे।
read more
‘घास खाकर भी बनाएंगे परमाणु बम’, गरीबी दर 35.
read more
Parliament Diary: स्वास्थ्य मंत्री बोले- अभी खत्म नहीं हुआ कोरोना, चीन मुद्दे पर आज भी हुआ हंगामा संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। आज लोकसभा और राज्यसभा में विभिन्न मुद्दों को लेकर शुरुआती दौर में हंगामा देखने को मिला। आज भी कुछ विपक्षी दलों के द्वारा चीन के मुद्दे पर चर्चा की मांग की गई। वहीं राज्यसभा में पीयूष गोयल के बयान पर बिहार के सांसदों ने जबरदस्त तरीके से सवाल खड़े किए। हालांकि, पीयूष गोयल ने अपने बयान को वापस ले लिया। इसके अलावा आज संसद में भी कोरोना वायरस का डर भी देखने को मिला। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मास्क पहनकर सदन की कार्यवाही शुरू की। इसके अलावा दोनों ने सभी सांसदों से मास्क पहनने की भी अपील की। आज संसद में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है। आज संसद में क्या कुछ हुआ है यह हम आपको बताते हैं।
read more
स्पैम मैसेज से न हों परेशान, इन आसान तरीकों से करें ब्लॉक स्मार्टफोन पर रोज आते हैं ऐसे SMS; आपको शायद उनकी जरूरत नहीं है। इनमें प्रचार संदेश और टेलीमार्केटिंग संदेश दोनों शामिल हैं। इन संचारों के बीच किसी महत्वपूर्ण संदेश का पता लगाने का प्रयास करते समय कठिनाई उत्पन्न होती है। इन SMS को हर दिन मैन्युअल रूप से हटाना कठिन होगा। यदि वे आपको परेशान करते हैं तो आप स्पैम संदेशों को स्थायी रूप से ब्लॉक कर सकते हैं। आइए जानें कि इसे कैसे पूरा किया जाए।
read more
Prabhasakshi Exclusive: भारत की अफगानिस्तान नीति क्या है?
read more
Prabhasakshi Exclusive: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चमन बॉर्डर में जो संघर्ष चल रहा है उसका कारण क्या है?
read more
Vegetables Contain Tapeworms । सिर्फ पत्ता और फूल गोभी में ही नहीं… इन सब्जियों में भी पाए जाते हैं दिमाग को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े पत्ता गोभी और फूल गोभी में पाए जाने वाले 'टेपवर्म' कीड़े के बारे में सभी जानते होंगे, अगर इसके बारे में नहीं पता तो आज जान लीजिये। गोभी में पाया जाने वाला यह कीड़ा काफी खतरनाक होता है, जो दिमाग में घुसकर उसे नुकसान पहुँचाता है। 'टेपवर्म' इतना पतला और छोटा होता है कि इसे आँखों से नहीं देखा जा सकता है। यह गोभी के सेवन से आंतों में चला जाता है और फिर खून के जरिये दिमाग में घुस जाता है। यह कीड़ा दिमाग में पहुंचकर अपने लार्वा से दिमाग के टिश्यू को संक्रमित कर देता है, जिसकी वजह से दिमाग में सूजन और दर्द होने लगता है। इतना ही नहीं सही समय पर इलाज नहीं होने पर पीड़ित व्यक्ति को दौरे पड़ने लगते है और इसके अलावा पूरे शरीर को लकवा भी मार सकता है।
read more
Karnataka में हो गई मास्क की वापसी, कोविड को लेकर जारी किए गए ये दिशा-निर्देश चीन में कोरोना के कोहराम के बाद अब भारत भी अलर्ट मोड पर आ गया है। केंद्र सरकार की तरफ से कोविड को लेकर बैठकें की जा रही है। वहीं आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में भी कोविड को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई है। इसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से भी अपने-अपने राज्यों में कोरोना से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कर्नाटक में मास्क की वापसी हो गई है। राज्य सरकार की तरफ से कोविड को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
read more
Prabhasakshi Exclusive: शौर्य पथ में ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डीएस त्रिपाठी का साक्षात्कार। समझिये भारत ने अफगानिस्तान में कैसे पूरी बाजी पलट दी है नमस्कार, प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में आप सभी का स्वागत है। आज की कड़ी में हम बात करेंगे अफगानिस्तान की। भारत के इस पड़ोसी देश में तालिबान का राज है। भारत के लिए पड़ोस में पाकिस्तान और चीन जैसे दुश्मन शायद कम नहीं थे इसलिए अफगानिस्तान में तालिबान भी आ गया। क्या तालिबान भारत के लिए बहुत बड़ा खतरा है और क्या हालिया कुछ घटनाओं को देखें तो वाकई तालिबान अब पाकिस्तान के खून का प्यासा हो गया है?
read more
Bollywood Wrap Up | पर्दे पर वापसी के लिए तैयार राम लखन की जोड़ी, सुभाष घई बनाएंगे चोर-पुलिस बॉलीवुड में आज कई बड़ी अपडेट रही जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहा हैं। जहां एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत की मौत और दिशा सालियान की सुसाइड मामला फिर से सुर्खियों में हैं वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के राम लखन की जोड़ी दोबारा दर्शकों को साथ देखने को मिलेगी। आइये आपको बताते हैं बॉलीवुड की बड़े खबरें-.
read more
नया साल जेल में बिताएंगे पार्थ चटर्जी, शिक्षक भर्ती घोटाले में कोर्ट ने खारिज कर दी जमानत बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने खारिज कर दी थी। सीबीआई ने स्कूली शिक्षा घोटाले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया और 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। चटर्जी, एसपी सिन्हा, सुबिरेश भट्टाचार्य, अशोक साहा समेत अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। सभी जमानत अर्जियों को कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसे भी पढ़ें: West Bengal: ममता बनर्जी ने कहा बंगाल में हम लोगों को बांटने नहीं, जोड़ने में विश्वास रखते हैंघोटाले के आरोपी अब अपना क्रिसमस और नया साल जेल में बिताएंगे। पार्थ चटर्जी को जुलाई 2022 में पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूर्व मंत्री पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के प्रावधानों का आरोप लगाया गया है। ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद ममता बनर्जी सरकार ने चटर्जी को उनके मंत्री पद से मुक्त कर दिया था। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भी उन्हें पार्टी में अपने महासचिव सहित सभी पदों से हटा दिया।
read more
Corona In Delhi: केजरीवाल बोले- घबराने की जरूरत नहीं, सरकार पूरी तरह तैयार, केंद्र के दिशा-निर्देशों का इंतजार चीन सहित कई देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर भारत का में भी सतर्कता बरती जा रही है। आज खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति को लेकर एक बड़ी बैठक की है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कोरोना वायरस की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बैठक की। बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा है कि फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा दिल्ली में मास्क के उपयोग को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का इंतजार है। इसे भी पढ़ें: Corona के बढ़ते मामलों पर बोलीं ममता बनर्जी, घबराने की जरूरत नहीं, गंगासागर मेले को लेकर भी दी बड़ी जानकारी
read more
Corona के बढ़ते मामलों पर बोलीं ममता बनर्जी, घबराने की जरूरत नहीं, गंगासागर मेले को लेकर भी दी बड़ी जानकारी दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। यही कारण है कि भारत में भी इसको लेकर अब गंभीरता से काम शुरू हो गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को देखते हुए आज एक बड़ी बैठक की है। इन सबके बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कहा है कि कोरोना वायरस से घबराने की स्थिति नहीं है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अपने बयान में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इसे(कोरोना) लेकर बैठक भी की थी, कमिटी गठित है जो निगरानी रख रही है। उन्होंने साफ कहा कि अभी बंगाल में घबराने की स्थिति नहीं है, लेकिन हम मॉनिटर कर रहे हैं, लोगों से सतर्क रहने की अपील है। इसे भी पढ़ें: आने वाली है तबाही!
read more
Maharashtra विधानसभा में जयंत पाटिल के ‘बेशर्म’ बोल, पूरे सत्र के लिए सदन से किया गया सस्पेंड एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक जयंत पाटिल को विधानसभा के पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। उन्होंने विधानसबा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से "
read more
Bollywood YEAR END 2022 : जब सुपरस्टार के विवादित बयान के कारण निकल गया फिल्म निर्माता का दीवाला!
read more
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम क्या है?
read more
Maharashtra के मुख्यमंत्री पर संजय राउत ने लगाया घोटाले का आरोप, कहा- देना पड़ेगा इस्तीफा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना जबरदस्त तरीके से हमलावर रहते हैं। उद्धव गुट के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर घोटाले का बड़ा आरोप लगा दिया। इसको लेकर संजय राउत की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के 110 करोड़ का भूमि घोटाला हम लोगों ने बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि नागपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के जो 16 भूखंड गैरकानूनी तरीके से अपने बिल्डर्स को बेच दिया। जब ये पूरा मामला कोर्ट में गया तो कोर्ट ने भी कहा कि ये गैरकानूनी है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा भी मांगा। इसे भी पढ़ें: Border dispute: सीमा विवाद पर बोले संजय राउत, चीन की तरह हम कर्नाटक में प्रवेश करेंगे
read more
Recipe Of The Day: क्रिस्पी और टेस्टी पापड़ पराठा बनाने का तरीका जानें सर्दियों में चटपटा खाना सबको पसंद होता है, खासकर तरह-तरह के स्टफ्ड पराठें सर्दियों का मजा दुगुना कर देते हैं। आज हम आपको कुछ अलग तरह का पराठा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। आपने रोस्टेड पापड़ खाये होंगे, पापड़ तल कर खाएं होंगे लेकिन क्या आपने कभी पापड़ के पराठे खाएं हैं, जी हाँ आज हम आपको पापड़ के पराठे बनाने की रेसिपी बता रहे हैं-
read more
‘Bikini Killer’ चार्ल्स शोभराज को रिहा करने से नेपाल जेल का इनकार, कोर्ट ने दिया था आदेश नेपाल में जेल अधिकारियों ने सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने से इनकार कर दिया है, भले ही देश के सर्वोच्च न्यायालय ने उसकी रिहाई का आदेश दिया हो। नेपाली जेल अधिकारियों का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला "
read more
आने वाली है तबाही! कोविड संक्रमित डेड बॉडी Zombies में बदल जाएंगी?
read more
India and Hockey: क्या हैं भारत में हॉकी का इतिहास, कैसे देश के कोने-कोने में यह होता गया लोकप्रिय भले ही भारत में क्रिकेट खूब लोकप्रिय है। लेकिन यहां का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। यही कारण है कि लोगों की हॉकी में रुचि भी दिखाई देती है। हालांकि, क्रिकेट इतनी जानकारी हॉकी को लेकर शायद ही सभी को पता हो। आज हम आपको भारत में हॉकी और इसके इतिहास को लेकर जानकारी देने जा रहे हैं। भारत में हॉकी विश्वकप का आयोजन हो रहा है। ऐसे में हॉकी को जानने की उत्सुकता सभी में है। हॉकी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह ओलंपिक खेलों में तो खेला ही जाता है। इसके अलावा हॉकी वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और एफआईएच प्रो लीग जैसी बड़ी प्रतियोगिताएं भी खेली जाती है। इसे भी पढ़ें: Hockey India: दिलीप टिर्की ने कहा भारतीय हॉकी टीम विश्व कप जीतने में सक्षम
read moreLorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero