श्रीलंकाई नौसेना ने कथित समुद्री सीमा उल्लंघन के लिए 14 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, हमले में एक के आंख में लगी चोट तमिलनाडु के कराइक्कल, पुडुकोट्टई और नागापट्टिनम जिलों के 14 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने 16 नवंबर की सुबह अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने के लिए हिरासत में लिया। मछुआरे तड़के कोट्टुचेरीमेडु के आर.
read more
बाजार में महिंद्रा स्कॉर्पियो की है बंपर डिमांड, एक लाख से ज्यादा लोग गाड़ी की डिलीवरी का कर रहे इंतजार भारतीय बाजार में महिंद्रा की एक्सयूवी कार की मांग लगातार बढ़ गई है। आलम यह है कि महिंद्रा की ओर से हाल में ही लांच की गई महिंद्रा स्कार्पियो एन और बेहद लोकप्रिय एक्सयूवी 700 की बुकिंग भयंकर रूप से हो गई है। जिसकी वजह से डिलीवरी के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। महिंद्रा ने अपने यहां पेंडिंग आर्डर की लेटेस्ट स्थिति का खुलासा किया है। इसके मुताबिक बताया गया है कि स्कार्पियो एन और एक्सयूवी 700 बुक करने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। महिंद्रा की इन दो मॉडल की भारतीय बाजार में अभी भी मांग काफी ज्यादा है। नई स्कॉर्पियो एन एसयूवी के लगभग 130000 ग्राहक अभी भी डिलीवरी के लिए इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि स्कॉर्पियो एन एसयूवी की वेटिंग पीरियड अब 21 महीने तक के लिए बढ़ा दी गई है। इसे भी पढ़ें: समुद्री सुरक्षा के प्रति बेहद गंभीर है भारत, मालाबार युद्धाभ्यास के साथ ही तटरेखा पर अभ्यास ने दहलाया दुश्मनों का दिल
read more
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ओम शांति ओम फिर से रिलीज, 20 शहरों में दिखाई जाएगी फिल्म फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम 9 नवंबर 2007 को रिलीज हुई थी। 15 साल बाद यह फिल्म आज 17 नवंबर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म रिलीज होते ही हिट हो गई। इसने दीपिका की बड़ी बॉलीवुड शुरुआत को चिह्नित किया। अभिनेत्री ने हाल ही में हिंदी फिल्म उद्योग में 15 साल पूरे किए हैं। ओम शांति ओम की बात करें तो फिल्म दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, भोपाल और अहमदाबाद सहित 20 शहरों में दिखाई जाएगी। फिर से रिलीज हुई ओम शांति ओममीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओम शांति ओम को फिर से रिलीज करने का विचार शाहरुख के सबसे बड़े फैन क्लब - एसआरके यूनिवर्स द्वारा की गई एक पहल थी। कुछ दिनों पहले की बात है जब शाहरुख की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख रुपये की कमाई कर दोबारा रिलीज होने पर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। ओम शांति ओम की रिलीज के बाद, शाहरुख और दीपिका ने हैप्पी न्यू ईयर और रोहित शेट्टी की चेन्नई एक्सप्रेस में एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया। दोनों ही फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन किया।
read more
पुरानी पेंशन योजना क्यों अर्थशास्त्र और राजनीति दोनों के लिहाज से गलत है?
read more
FIFA World Cup 2022 में मौज मस्ती पर कसेगी लगाम, महिलाओं पर लगाए गए कई प्रतिबंध फीफा विश्व कप के दौरान मौज मस्ती और खूब धमाल मचाना बेहद आम है। फुटबॉल फीवर चढ़ते ही फैंस धमाल मचाना शुरू कर देते है। मगर इस वर्ष इस्लामिक देश कतर में फीफा विश्वकप के आयोजन के मद्देनजर फैंस फीफा का आनंद नहीं ले सकेंगे। फीफा वर्ल्ड कप के संबंध में इस बार कई बदलाव हुए हैं, जिन्हें जानकर फैंस काफी हताश हुए है। इस वर्ष फीफा में बीते वर्षों की तरह आनंद उठाने का मौका नहीं मिलेगा। दरअसल इस बार खाड़ी देश में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई है। इन पाबंदियों के कारण फीफा के फैंस को पहले जैसा अनुभव नहीं होगा। मौज मस्की की तलाश में कतर पहुंच रहे फुटबॉल फैंस को निराशा हाथ लग सकती है। महिलाओं पर लगी ये बंदिशेंइस वर्ष कतर में हो रहे फुटबॉल विश्व कप मैच के आयोजन में महिलाओं को कई बंदिशों का सामना करना पड़ेगा। महिलाओं को टाइट और रिवीलिंग कपड़े पहनने पर पाबंदी होगी। महिलाओं को अपने शरीर का उपरी अंग ढ़कना आवश्यक होगा। जिन महिलाओं को स्टेडियम में मैच देखना है उन्हें पूरे कपड़ों में आना होगा। वहीं कतर में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर बैन है। ऐसे में फुटबॉल पर्यटक अगर होटल में कमरे बुक करेंगे तो कानुन का उल्लंघन करेंगे। ऐसे जोड़ों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। वही समान सेक्स आचरण अपनाए जाने पर भी कतर में सात वर्षों की जेल भुगतनी पड़ सकती है। शराब के शौकीनों को होगी निराशाशराब के शौकीनों के लिए ये विश्व कप काफी निराश करने वाला होगा। इस बार के फीफा विश्वकप में फैंस को शराब पीने का मौका नहीं मिलेगा। स्थानीय प्रशासन ने रेस्तरां, होटलों में परोसी जाने वाली शराब आदि पर भी बैन लगा दिया है। फैन को सिर्फ एक निश्चित समय ही शराब पीने का मौका मिलेगा। हालांकि फैंस शराब को रेस्टरां और होटल से बाहर ले जाकर पब्लिक प्लेस पर इसका सेवन नहीं कर सकेंगे। पुरुषों पर भी लगाई गई है पाबंदियांइस वर्ष फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में सिर्फ महिलाओं पर ही नहीं बल्कि पुरुषों पर भी कई पाबंदियां लगाई गई है। इन पाबंदियों में पुरुषों को स्टेडियम में फुल कार्गो पैंट्स पहनने होंगे। उनके कपड़े घुटनों के उपर नहीं हो सकते है। इसके अलावा हल्के चिनोज पहनने की इजाजत पुरुष फैंस को दी गई है। अगर कोई व्यक्ति स्टेडियम में मैच के दौरान असॉल्ट करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे भी सजा भुगतनी होगी।
read more
Gyan Ganga: कर्मों का फल निश्चित रूप से हर किसी को भोगना ही पड़ता है भगवान श्रीराम जी ने सुग्रीव के मन की थाह पा ली थी। वे तो समझ गए थे कि सुग्रीव के मन में श्रीविभीषण जी के संबंध में अतिअंत ही नकारात्मक विचारों ने आकार ले रखा है। सुग्रीव यह तो देख ही नहीं पा रहे कि कैसे-कैसे श्रीविभीषण जी ने हमें समर्पित होकर, रावण के विरुद्ध लोहा लिया है। रावण के प्रति खुले रूप में विद्रोह करना, साक्षात मृत्यु को दावत थी। लेकिन हमारी खातिर श्रीविभीषण जी ने, अपनी नन्हीं जान की भी चिंता नहीं की। वे अपना सब राज-पाट, यश व वैभव को लात मार कर, हमारी शरणागत होने पधारे हैं। लगता है सुग्रीव को अपने साथ हुए, बालि के अन्याय भूल गए हैं। सुग्रीव को अपने साथ घटित प्रत्येक हिंसा व अत्याचार तो याद है, लेकिन वैसा ही अत्याचार, श्रीविभीषण जी के साथ भी घटा है, इसका उन्हें आभास तक नहीं है। संसार में जीव का यही स्वभाव, उसे आध्यात्मिक व नैतिक स्तर पर, ऊँचा उठने में बाधक बनाये रखता है। जीव दूसरे का सुख व प्रसन्नता देख, स्वयं में वह सुखद अनुभव ढूंढ़ने का तो अथक प्रयास करता है। लेनिक स्वयं को मिली पीड़ा का अनुभव, कभी भी किसी अन्य प्राणी में महसूस करने का प्रयास नहीं करता।
read more
प्रदूषण जनित रोग बन रहे हैं बड़ी समस्या, विश्व में 90 लाख लोग गंवा चुके हैं जान प्रदूषण विश्व के लिए टाइम बम की घड़ी की तरह खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है। दुनियाभर के लोगों को लिए वायु प्रदूषण बेहद ही खतरनाक है। प्रदूषण के चलते पूरी दुनिया में हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई धूम्रपान और एचआईवी से ज्यादा बड़ी है। कनाडा मैकगिल विश्वविद्यालय के एक अध्ययन की नवीतम रिपोर्ट में वायु प्रदूषण के खतरे को उजागर किया है। इसके अनुसार सूक्ष्म प्रदूषण कण हर साल दुनियाभर में 15 लाख (1.
read more
जस्टिस चंद्रचूड़ का कार्यकाल दो वर्ष का भले है मगर उनके समक्ष चुनौतियों का अंबार लगा है जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने 9 नवम्बर को देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) का दायित्व संभाल लिया है। वे देश की सबसे बड़ी अदालत में 10 नवम्बर 2024 तक इस सर्वोच्च पद पर आसीन रहेंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रहते अयोध्या मामले, आईपीसी की धारा 377 के अंतर्गत समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने, आधार योजना की वैधता और सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने जैसे कई ऐतिहासिक फैसले सुनाए हैं। नवाचार को प्रोत्साहन देने में भी वह खासे उदार रहे हैं। उन्हीं के निर्देशन में न्यायपालिका के पहले सूचना तकनीकी केंद्र की रूपरेखा तैयार हुई और इलाहाबाद हाई कोर्ट के डिजिटलीकरण का कार्य भी उन्होंने ही शुरू कराया था।
read more
रिलायंस का जियो फोन हुआ 1500 रुपये सस्ता रिलायंस के जियो ने इंटरनेट कनेक्टिविटी के मामले में निश्चित रूप से भारत जैसे देश को एक लंबी उछाल दी है, और यही कारण है कि यह भारत में सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर है। वहीं 4G में मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति बनाने के बाद जिओ ने हाल ही में 5G नेटवर्क लॉन्च किया है, बता दें कि कुछ शहरों में इसकी सर्विस शुरू हो गई है, तो बाकी जगहों पर जल्द ही शुरू हो जाएगी।
read more
भारत की बढ़ती आबादी को आखिर कैसे नियंत्रित किया जाये?
read more
भारत के साथ व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध, लेकिन… G20 समिट में ऋषि सुनक ने बताई अपनी शर्त यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सनक ने कहा कि वह भारत के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बाली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर बोलते हुए सुनक ने कहा, "
read more
टेस्ला को कम समय दे पा रहे मस्क, निवेशकों की बढ़ी चिंता, Twitter के लिए नया लीडर ढूंढने की तैयारी शुरू दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है तब से वो अपने अजीबोगरीब अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। कभी सिंक लेकर ऑफिस में एंट्री मारने को लेकर पराग अग्रवाल को फायर किए जाने तक एलन मस्क लगातार कमान संभालने के साथ अपने फैसलों से लोगों को चौंकाते रहे। मस्क इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने करीब 90 प्रतिशत भारतीय कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया और ब्लू टिक के लिए पेड सर्विस जैसे नए बदलाव भी किए। मस्क के रोज नए-नए कदम ने टेस्ला के निवेशकों को भी सकते में डाल दिया है। अब टेस्ला सीईओ ने ट्विटर के लिए जल्द ही नया लीडर ढूंढने की तैयारी शुरू कर दी है।
read more
पूजा भट्ट के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं रिया सेन, राहुल गांधी के साथ तस्वीरें हुई वायरल अभिनेत्री रिया सेन 17 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र चरण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। राहुल के साथ उनके चलने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इससे पहले, अभिनेत्री पूजा भट्ट ने राहुल गांधी को अपना समर्थन दिया था, जब वह हैदराबाद में भारत जोड़ी यात्रा में शामिल हुईं थीं। अब रिया सेन महाराष्ट्र के अकोला में कांग्रेस नेता में शामिल हो गईं। पूजा भट्ट ने अपनी भारत जोड़ी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। #BharatJodoYatra में शामिल हुई अभिनेत्री रिया सेन।
read more
सारा अली खान के बाद अब इब्राहिम की बॉलीवुड में एंट्री?
read more
फुटबॉल टूर्नामेंट के इतिहास का वो किस्सा जिसे कहते है “हैंड ऑफ गॉड” फुटबॉल विश्व कप शुरू होने जा रहा है, तो इससे जुड़े चर्चित विवादों का जिक्र होना भी जरूरी है। फीफा वर्ल्डकप का दुनिया भर में गजब का क्रेज देखने को मिलता है। फीफा के क्रेज के बीच आपको बताते हैं उस किस्से के बारे में जो आज भी फुटबॉल के इतिहास में दर्ज है। ये बात है 22 जून 1986 की जब अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना ने फीफा विश्वकप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एक ऐसा गोल किया था जो चर्चा का विषय बन गया था। अधिकतर फुटबॉल प्रेमी जानते है कि इस मैच के दौरान ऐसी घटना घटी थी जो फुटबॉल के इतिहास में दर्ज हो गई थी। इस मैच के दौरान अर्जेंटीना की टीम ने इंग्लैंड को 2-1से मात देकर विश्वकप के सेमीफाइनल में एंट्री की थी। चर्चित था पहला गोलइस मैच के अर्जेंटीना ने दो गोल किए और दोनों ही गोल माराडोना ने दागे थे। पहला गोल करने के दौरान वो हेडर से गोल करना चाहते थे, मगर फुटबाल को सर से मारने को जगह वो हाथ से गोल कर बैठे, जिसका इंग्लैंड की टीम ने काफी विरोध किया था। मगर रेफरी जो माराडोना को हाथ से गोल करते हुए नहीं देख सके थे, उन्होंने इसे अवैध करार देने से मना कर दिया था। इसी गोल के करना अर्जेंटीना की टीम ने इंग्लैंड को मात दी थी। ये मैच आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। माराडोना ने किया था स्वीकारगोल करने के बाद खुद माराडोना ने स्वीकार किया था और कहा था कि वो भगवान का हाथ था, तभी से माराडोना द्वारा हाथ से दागे गए गोल को "
read more
विश्वकप की कड़वी याद भुलाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया, ईशान किशन के साथ कौन करेगा ओपनिंग?
read more
लैपटॉप से लेकर स्मार्टफोन तक… सबके लिए एक ही होंगे चार्जर, भारत में USB Type C पर कंपनियों के साथ बनी सहमति वर्तमान में देखें तो लैपटॉप के लिए अलग चार्जर की व्यवस्था होती है। स्मार्टफोन के लिए अलग चार्जर तो वही टेबलेट के लिए भी चार्जर अलग से ही आते हैं। कुल मिलाकर फिलहाल भारत में अलग-अलग चार्जर की व्यवस्था देखने को मिलती है। लेकिन अब वह दिन खत्म होने वाला है। अब आप एक चार्जर से ही अपने लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट को चार्ज कर सकते हैं। सारी ही चीजों के लिए एक कॉमन चार्जिंग पोर्टUSB-C का इस्तेमाल किया जाएगा। इसको लेकर कंपनियों के साथ बड़ी सहमति बन गई है। अब आप जब भी कोई नया डिवाइस भी लेंगे तो आपको अलग से चार्जर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। देश में हर स्मार्ट डिवाइस के लिए सिंगल चार्जर ही काम आएगा। इसे भी पढ़ें: एलन मस्क ने ट्विटर इंडिया के 90 फीसदी कर्मचारियों को निकाला, अब कहा- App इंडिया में करता है बहुत स्लो काम
read more
फरीदाबाद स्थित राष्ट्रीय लाइफ साइंस डेटा केंद्र देश को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय; राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय; राज्य मंत्री पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा, डॉ जितेंद्र सिंह ने फरीदाबाद, हरियाणा में निर्मित राष्ट्रीय लाइफ साइंस डेटा केंद्र - इंडियन बायोलॉजिकल डेटा सेंटर (IBDC) बृहस्पतिवार को राष्ट्र को समर्पित कर दिया है।
read more
5 स्टार जिम छोड़कर खेतों में वर्कआउट कर रहे हैं साउथ सुपरस्टार राम चरण, सादगी और अपनी मेहनत से जीत रहे फैंस का दिल साउथ सुपरस्टार राम चरण सबसे मंहगे अभिनेताओं में से एक हैं। जहां सिनेमाघरों में फिल्में दर्शकों को तमाम कोशिशों के बाद भी खींच नहीं पा रही वहीं आरआरआर जैसी फिल्म देखने के लिए दर्शकों को टिकट नहीं मिल रही थी। राम चरण एक बेहतरीन कलाकार है और अपने काम से बेहद प्यार करते हैं। शायद इसी लिए वह बिना किसी दिखावे में विश्वास किए मेहनत के परिणाम पर भरोसा करते हैं। राम चरण ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें आप देख सकते हैं कि वह वर्कआउट कर रहे हैं। वर्कआउट वह किसी पांत सितारो जिम में नहीं बल्कि एक खेत की साइट पर कर रहे हैं। मिट्टी और धूल के बीच कुछ नेट लगा है जहां पर डंबल रखे हुए हैं। उन्हीं डंबल से राम चरण अपना वर्क आउट कंप्लीट कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Hera Pheri 3 में Akshay Kumar की जगह लेंगे Karthik Aryan?
read more
इन तरीकों को अपनाकर आप पीतल के बर्तनों को कर सकते हैं साफ वैसे तो हम किचन में पीतल के बर्तनों का कम ही इस्तेमाल करते हैं फिर भी हर घर में थोड़ी संख्या में ही सही पीतल के बर्तन जरूर होते हैं। खासकर पूजा के लिए हम आज भी पीतल के बर्तनों का ही यूज़ करते हैं क्योंकि इन्हें शुद्ध माना जाता है। इन पीतल के बर्तनों की साफ़ सफाई बहुत ही मुश्किल है खासकर अगर यह एक बार काले पड़ गए तो फिर इनको दुबारा चमकाने में बहुत मुश्किल आती है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले है जिससे आप किचन में मौजूद चीज़ों से ही पीतल के बर्तनों को एकदम नया बना सकते है।
read more
Hera Pheri 3 में Akshay Kumar की जगह लेंगे Karthik Aryan?
read more
‘लग रहा है कि हम देश छोड़कर भागने वाले लोग हैं’, ED दफ्तर में पेश होने से पहले बोले झारखंड CM अवैध खनन पट्टा मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज ईडी के समझ पैश होने वाले है। हालंकि, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके ऊपर लगे आरोप पूरी तरीके से निराधार है। झारखंड मे मुख्यमंत्री मे मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब से एजेंसी जांच कर रही है, जो आरोप लगे हैं वो कहीं से संभव प्रतीत नहीं होते। कहीं न कहीं एजेंसियों को जांच करने के बाद भी कोई ठोस निर्णय या ठोस आरोप लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं CM हूं जिस प्रकार से तलब करने का कार्रवाई चल रही है, लग रहा है कि हम देश छोड़कर भागने वाले लोग हैं। इसे भी पढ़ें: भाजपा पर बरसे हेमंत सोरेन, कहा- अभी हमारे 52 MLAs हैं पर अगली बार हम 75 आएंगे
read more
क्या आम आदमी पार्टी गुजरात में अपना फ्री मॉडल लेकर आगे बढ़ेगी?
read more
गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस नेता धनाणी के लिए चौथी बार अमरेली सीट जीतना नहीं होगा आसान अमरेली (गुजरात)। गुजरात विधानसभा के लिए अगले महीने होने वाले चुनाव में कांग्रेस नेता परेश धनाणी के लिए चौथी बार अमरेली सीट पर जीत हासिल करना इस बार खासकर ऐसी स्थिति में आसान नहीं होगा, जब पाटीदार आरक्षण को लेकर आंदोलन फीका पड़ गया है। विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता के सामने आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार की चुनौती है, जो कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस सीट से अपने जिला इकाई प्रमुख कौशिक वेकारिया को मैदान में उतारा है, जबकि आप ने रवि धनाणी को टिकट दिया है।
read moreLorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero