FIFA World Cup Trophy के अनावरण के बाद आया Deepika Padukone का बयान, कहा- इससे ज्यादा के बारे में नहीं सोचा था मुंबई। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने 2022 फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करने को लेकर शुक्रगुजार है जिसके रोमांचक फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर तीसरी बार खिताब को अपने नाम किया। दीपिका ने रविवार रात को स्पेन के पूर्व गोलकीपर इकर कैसिलास के साथ कतर के लुसैल स्टेडियम में हजारों दर्शकों के सामने ट्रॉफी पेश की। छत्तीस साल की इस अदाकारा ने फ्रांस के असनिएरेस में ‘मैसन एटेलियर’ में विशेषज्ञ कारीगरों द्वारा डिजाइन और हस्तनिर्मित टाइटेनियम बॉक्स (चौकोर डब्बा) में पहुंची ट्रॉफी पेश की। उन्होंने इस दौरान ‘लुई वीटो’ की पोशाक पहनी थी। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करने से लेकर खेल इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से एक को देखने का लुत्फ उठाना। मैं वास्तव में इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकती थी।
read more
Elon Musk ने ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ने पर कराया पोल, ये आया जवाब एलन मस्क और उनका ट्विटर ड्रामा कभी खत्म नहीं होने वाला लगता है। मस्क ने ट्विटर का सहारा लेते हुए एक पोल के जरिये उपयोगकर्ताओं से पूछा कि क्या उन्हें कंपनी के प्रमुख के रूप में पद छोड़ना चाहिए। मस्क ने विकल्पों के लिए हां और नहीं का ऑप्शन दिया। वोटिंग समाप्त हो गया है और परिणाम आ गया है। पोल के अनुसार, ट्विटर उपयोगकर्ता चाहते हैं कि मस्क ट्विटर प्रमुख के पद से हट जाएं। लगभग 57.
read more
इनोवेशन चैलेंज एटीएल-2022-23 मैराथन के लिए आवेदन शुरू नवाचार और उद्यमशीलता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग द्वारा अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) संचालित किया जा रहा है। एआईएम की ओर से नवाचारी युवाओं से ‘एटीएल मैराथन - 2022-23’ नामक एक प्रतियोगिता के अंतर्गत नवोन्मेषी आइडिया पर आधारित आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। एआईएम के अटल टिंकरिंग लैब्स कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू की गई ‘एटीएल मैराथन’ भारत के युवा नवप्रवर्तकों के लिए एक प्रमुख राष्ट्रीय स्तरीय इनोवेशन प्रतियोगिता है। यह प्रतियोगिता उन ऐसे नवोन्मेषी युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, जो अपने आसपास की सामुदायिक समस्याओं को हल करने और कामकाजी प्रोटोटाइप या न्यूनतम व्यवहार्य उत्पाद (एमवीपी) के रूप में अभिनव समाधान विकसित कर सकते हैं।
read more
Coronavirus in China: आ रहा नया साल….
read more
कामरूप कामाख्या देवी मंदिर: जहां काले जादू के प्रभाव को दूर किया जाता है हिन्दू मान्यता के अनुसार माता सती के शरीर के टुकड़े जिन स्थानों पर गिरे उनकी पूजा शक्ति पीठ के रूप में की जाती हैं। यहां माता सती की योनि वाला हिस्सा गिरा था अतः यहां माता की आराधना योनि के रूप में ही की जाती है। यह मंदिर तंत्र क्रियाओं के लिए भी जाना जाता है। कामाख्या मंदिर नीलांचल पर्वत पर स्थित है, मान्यता है माता की योनि यहां पर विग्रह के रूप में परिवर्तित हो गयी थी यह विग्रह आज भी रजस्वला होती है। लोग यहां काले जादू का प्रभाव दूर करने के लिए आतें हैं।
read more
Besharam Rang पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, Milind Soman को याद आया अपना न्यूड फोटोशूट किंग खान की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई लोगों को गाने में दीपिका के भगवा बिकिनी पहनने से दिक्कत हो रही है तो बहुत से लोग अभिनेत्री के डांस मूव को अश्लील बता रहे हैं। गाने पर विवाद इतना बढ़ गया है कि लोगों ने फिल्म को बैन तक करने की मांग कर दी है। हालाँकि, विवाद के बीच कई हस्तियों और लोगों ने दीपिका और शाहरुख़ का आगे आकर समर्थन भी किया है, जिसमें अब सुपरमॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन का नाम भी जुड़ गया है। अभिनेता ने पठान कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट करते हुए अपने न्यूड फोटोशूट का भी जिक्र किया। इसे भी पढ़ें: Bikini के बाद FIFA Closing Ceremony लुक को लेकर ट्रोल हुईं Deepika Padukone, लोगों ने स्टाइलिस्ट को भी जमकर लगाई लताड़
read more
FIFA World Cup 2022 के फाइनल के बाद पॉप सिंगर Shakira को याद आया ईरान का फुटबॉलर, अब हो रही चर्चा फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना की जीत के जश्न के बीच कोलंबियाई सिंगर शकीरा ने एक और फुटबॉलर की तरफ ध्यान खींचा है। शकीरा ने ईरान की टीम के एक फुटबॉलर का जिक्र अपने ट्वीट में किया है, जिसके बाद इस फुटबॉलर की चर्चा होने लगी है।
read moreChip War: दुनिया जिस चिप्स/सेमीकंडक्टर की कमी से जूझ रही है, वो है क्या?
read more
इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए हाईवे पर हर 25 किमी में होगा चार्जिंग स्टेशन, जानिए क्या है योजना कुछ दिन पहले भारत के भारी उद्योग विभाग ने कंपनियों को प्रमुख मौजूदा और आने वाले एक्सप्रेसवे और देश भर में चलने वाले राजमार्गों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया था। सरकार द्वारा रुचि की अभिव्यक्ति (EoI) आमंत्रण में कहा गया है कि 'फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक एंड हाइब्रिड व्हीकल्स' कार्यक्रम (Faster Adoption and Manufacturing of Electric and Hybrid Vehicles - FAME) के दूसरे चरण के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने की सुविधा के लिए हर 25 किमी पर एक चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना है। चार पहिया वाहनों को चलाने के लिए यूरोप और जापान में उपयोग किए जाने वाले फास्ट चार्जर, साथ ही भारत के लिए डिज़ाइन किए गए चार्जर जो दोपहिया और तिपहिया वाहनों को फास्ट चार्ज करने के को इस कार्यक्रम के तहत स्थापित करने का प्रस्ताव है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU), सरकारी संगठनों, राज्य के स्वामित्व वाली वितरण कंपनियों और निजी कंपनियों को 25 एक्सप्रेसवे और राजमार्गों पर 1,500 से अधिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। क्या है फेम इंडिया स्कीम?
read more
Chai Par Sameeksha: सुशासन बाबू कैसे बने संवेदनहीन CM, Rahul-Bilawal का बयान संयोग है या प्रयोग?
read more
FIFA World Cup Final 2022: Lionel Messi की विरासत और दिवंगत महान Diego Maradona से तुलना पर एक नजर फीफा विश्व कप 2022 की विजेता टीम अर्जेंटीना के लिए ये खिताब कई मायनों में खास रहा है। 36 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अर्जेंटीना को फिर से फीफा की चमचमाती ट्रॉफी जीतने का मौका मिला है। इस ट्रॉफी को जीतने के बाद लियोनेल मेसी सुर्खियां बटोर रहे है। फैंस लियोनेल मेसी की तारीफों के पुल बांध रहे है।
read more
महिलाएं कैसे कर सकती हैं माइल्ड स्ट्रोक से बचाव, जानें क्या है इसके लक्षण स्ट्रेस भरी लाइफ और गलत खान-पान के कारण माइल्ड स्ट्रोक के मामले बढ़ते जा रहे है। माइल्ड स्ट्रोक से पहले आपकी बॉडी आपको कुछ संकेत देती है। माइल्ड स्ट्रोक जिसे मिनी स्ट्रोक भी कहा जाता है मेडिकल भाषा में इसे TIA transient ischemic attack कहा जाता है। इसमें दिमाग के किसी एक हिस्से में ब्लड सप्लाई ठीक से नहीं हो पाती जिससे दिमाग की नसों में ब्लॉकेज, फैट या कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन में बाधा आती है। माइल्ड स्ट्रोक में माइंड ब्लड सर्कुलेशन 5 मिनट से ज्यादा के लिए बाधित हो सकता हैं। ब्लड की कमी भी माइल्ड स्ट्रोक का कारण होती है। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं करते है तो आगे चलकर यह हेमोरेजिक स्ट्रोक का रूप भी ले सकते हैं। स्थिति गंभीर होने पर ब्रेन डेड की समस्या हो सकती है। महिलाओं में माइल्ड स्ट्रोक के लक्षण
read more
उत्तर प्रदेश में ‘छोटी सरकार’ बनाने के लिए बड़ी-बड़ी तैयारी कर रहे हैं सभी राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश में तमाम राजनैतिक दलों द्वारा ‘छोटी सरकार’ बनाने के लिए बड़े-बड़े दांवपेंच अजमाए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस भी नगर निकाय चुनाव में अपनी किस्मत का ताला खोलने को बेचैन है। भाजपा नगर निकाय चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार का दांव खेल रही है। वह वोटरों को समझा रही है कि यूपी में अभी मोदी-योगी की डंबल इंजन की सरकार काम कर रही है, यदि नगर निकाय चुनाव में भी बीजेपी को बहुमत मिल गया तो ट्रिपल इंजन की सरकार और तेजी से काम करेगी।
read more
Web Series Releasing In 2023 । अगले साल रिलीज होने जा रही हैं ये वेब सीरीज, थ्रिलर और मनोरंजन का मिलेगा Double Dose बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही वेब सीरीज की डिमांड हैं। वेब सीरीज का लोगों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। यहीं वजह है कि साल 2022 में फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज का दबदबा था, जो अगले साल भी कायम रहने वाला है। जी हाँ, सही सुना आपने.
read more
Google महिलाओं के नेतृत्व वाले शुरुआती स्तर के स्टार्टअप में निवेश पर देगी ध्यान नयी दिल्ली। गूगल अपने 75,000 करोड़ रुपये के ‘भारत डिजिटलीकरण कोष’ के जरिए महिलाओं के नेतृत्व वाले शुरुआती स्तर के स्टार्टअप में निवेश पर ध्यान देगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह कहा। इंटरनेट तक किफायती पहुंच बनाने के लिए कंपनी ने 10 अरब डॉलर (करीब 75,000 करोड़ रुपये) का ‘भारत डिजिटलीकरण कोष (आईडीए)’ शुरू किया है। गूगल आईडीएफ के जरिए कंपनी ने जियो में 7.
read more
Nations Cup में जीत से एशियाई खेलों के लिए आत्मविश्वास मिला: सविता नयी दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया आश्वस्त हैं कि शनिवार को वेलेंसिया में एफआईएच नेशन्स कप में खिताबी जीत के बाद उनकी टीम अगले साल हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों में अच्छे नतीजे देगी। टूर्नामेंट के पहले सत्र के फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराने के बाद भारतीय टीम सोमवार को यहां पहुंची। इस जीत की बदौलत टीम ने 2023-2024 प्रो लीग में जगह बनाई। सविता ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद कहा, ‘‘2022 हमारे लिए अच्छा रहा और भविष्य में हम अधिक जीत और खिताब को लक्ष्य बनाना जारी रखेंगे।
read more
Lionel Messi के फैंस के लिए दोहरी खुशी, FIFA की ट्रॉफी जीतने के बाद रिटायरमेंट का फैसला लिया वापस फीफा विश्व कप 2022 में अर्जेंटीना की टीम विजेता बनकर उभरी है। इस विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले ही अर्जेंटीना की टीम के कप्तान और स्टार प्लेयर लियोनेल मेसी ने बड़ा ऐलान किया था जिससे हर फुटबॉल प्रशंसक का दिल टूट गया था। दरअसल फाइनल मुकाबले से पहले मेसी ने ऐलान किया था कि वो विश्व कप के बाद फुटबॉल से सन्यास लेंगे। हालांकि अब विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा करने के बाद रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लियोनेल मेसी ने फुटबॉल को अलविदा करने का इरादा त्याग दिया है।
read more
Stock Market Update: शेयर बाजार में तेजी भरा दिन, सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद भारतीय शेयर बाजार आज तेजी के साथ बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत आज सतर्क मोड में हुई.
read more
राष्ट्रवादियों ने इस तरह लिख डाली थी गोवा मुक्ति की पटकथा स्वतंत्रता प्राप्ति एवं विभाजन के पश्चात तत्कालीन रियासतों एवं स्वतंत्र प्रांतों को भारतीय संघ के तौर पर एकीकरण के ऐतिहासिक कार्य को सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदृष्टि ने मूर्तरूप देने का कार्य किया। उस समय ऐसे क्षेत्र जो ब्रिटिश शासन के अधीन नहीं थे जिनमें कई देशी रियासतें शामिल थीं। इसके अलावा भारतीय उपमहाद्वीप के कई क्षेत्र यथा— गोवा, दमन-दीव, दादर एवं नगर हवेली इत्यादि सन् 1954 के पूर्व फ्रांस एवं पुर्तगाल शासन के अधीन थे। 'पुर्तगाल सरकार' इन क्षेत्रों पर अपना आधिकारिक सैन्य शासन करती थी। इस क्षेत्र का हमारे धार्मिक-पौराणिक ग्रंथों में वर्णन है। इस पावन भू-भाग का भगवान परशुराम की पुण्यभूमि 'कोंकण' के तौर पर पौराणिक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है। किन्तु दुर्भाग्य यह रहा कि निकृष्ट, बर्बर, क्रूर अरबों-तुर्कों, मुगलों तथा अंग्रेजी परतंत्रता की बेड़ियों समेत पुर्तगाल ने इस पवित्र भूमि को अपने अधीन कर सदियों की परतंत्रता की त्रासदी में जकड़े रखा था।
read more
20 साल तक चली जंग, 12 दिनों में 2000 टन बम गिराने के बाद भी एक महाशक्ति के लुट-पिट कर लौटने की अनोखी दास्तां दुनिया का रहनुमा, लोकतंत्र का प्रहरी, आतंकवाद का दुश्मन और खुद को सुपरपॉवर मुल्क मानने वाले देश के लुट-पिट कर लौटने की दास्तां है। आधुनिक इतिहास में इससे लंबी और भीषण लड़ाई की कोई मिसाल नहीं है। इस युद्ध में अमेरिका को अपने 58000 सैनिकों को खोना पड़ा था। कहा जाता है कि ये युद्ध 20 साल तक चला था। ये कैसे शुरू हुआ इसे जानने से पहले थोड़ा इतिहास समझ लीजिए। इस इलाके पर लंबे समय तक फ्रांस का कब्जा रहा। दूसरे विश्व युद्ध के बाद यहां शासन कायम रखना मुश्किल होने लगा। विश्व युद्ध के बाद विचारधाराओं की जंग बढ़ने लगी थी। इंडो चाइना क्षेत्र में सोवियत संघ और चीन का दखल बढ़ने लगा था। यहां के लोग विदेशी शासनों से मुक्ति चाहते थे। कम्युनिस्टों ने उनके विरोधों को स्वर दे दिया। पहले छोटी-मोटी लड़ाई फिर भीषण युद्ध। 20 सालों तक चली जंग1955 में उत्तरी वियतनाम ने जब दक्षिणी भाग पर सैन्य जमावड़ा शुरू किया तो अमेरिका ने कम्युनिज्म के फैलने से रोकने के लिहाजे से सैन्य कार्रवाई छेड़ दी। 1967 तक वियतनाम में अमेरिकी फौजियों की संख्या 5 लाख को पार कर गई। लेकिन 1969 आते-आते घरेलू दबाव की वजह से अमेरिकी ने वियतनाम से बाहर निकलने का मन बना लिया। 20 सालों की जंग के दौरान कई बार संधि पर समझौते हुए और सब बेकार हो गए। 1972 में अमेरिका और उत्तरी वियतनाम के बीच एक बार फिर बातचीत हुई और वो भी बेनतीजा रही।इसे भी पढ़ें: अमेरिका : वर्जीनिया में सरकारी उपकरणों में टिकटॉक के इस्तेमाल पर प्रतिबंधउत्तरी वियतनाम पर 2 हजार टन बम गिराए अमेरिकी सैनिकों पर बमबारी के बाद उसने भी अपने बी -52 विमान को मैदान में उतार दिया था। अमेरिका के 200 बी-52 विमानों ने 12 दिनों के भीतर उत्तरी वियतनाम पर 2 हजार टन बम गिराए थे। इसे अमेरिकी वायु सेना का अब तक का सबसे भीषण और चौंकाने वाला हमला माना जाता है, जिसे ऑपरेशन लाइनरबैकर-II का नाम दिया गया था। उत्तरी वियतनाम और अमेरिका के बीच समझौता जनवरी 1973 में पेरिस में अमेरिका, उत्तरी वियतनाम और दक्षिण वियतनाम व वियतकॉन्ग के बीच एक शांति समझौता हुआ। इसी समझौते की आड़ में अमेरिकी वियतनाम से अपनी सेना हटाना चाहता था। इसके बाद वियतनाम में भी वही हुआ जैसा कि एक साल पहले अफगानिस्तान में देखने को मिला। अमेरिकी फौज के पूरी तरह से निकलने से पहले ही 29 मार्च 1973 को उत्तरी वियतनाम ने दक्षिणी वियतनाम पर हमला बोल दिया। दो साल बाद 1975 में 30 अप्रैल को कम्युनिस्ट वियतनाम की फौज साइगॉन में घुस गई और वहां बचे अमेरिकियों को आनन-फानन में भागना पड़ा।
read more
FIFA World Cup 2022 Final मुकाबले में हैट्रिक लगाने वाले Kylian Mbappe की गर्लफ्रेंड के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप कतर में हुए फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट के जरिए अर्जेंटीना की टीम ने फ्रांस को 4-2 से मात दी है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के स्टार खिलाड़ियों के बीच दमदार जंग भी देखने को मिली। एक तरफ लियोनेल मेसी का जादू चला वहीं दूसरी तरफ फ्रांस के युवा स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने हैट्रिक मारकर फीफा विश्व कप में इतिहास रचा। इसके साथ ही गोल्डन बूट पर भी उन्होंने कब्जा जमाया। किलियन एम्बाप्पे अपने खेल के कारण तो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। मगर उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियां बटोरती रहती है। किलियन एम्बाप्पे की गर्लफ्रेंड को लेकर काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि फ्रांस के फॉरवर्ड प्लेयर किलियन एम्बाप्पे की गर्लफ्रेंड इनेस राउ एक ट्रांसजेंडर है। इन दोनों का रिश्ता कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के दौरान सामने आया था। इस फिल्म फेस्टिवल के दौरान किलियन और उनकी गर्लफ्रेंड को साथ में कई बार स्पॉट किया गया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को हवा मिलने लगी। इनेस राउ खुद एक इंटरव्यू में खुलासा कर चुकी हैं को वो एक ट्रांसजेंडर है। लड़के के तौर पर पैदा हुई थी किलियन की गर्लफ्रेंडकिलियन की गर्लफ्रेंड ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वो एक लड़के के रूप में पैदा हुई थी। मगर उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में लिंग परिवर्तन करवाया था। अभी किलियन की गर्लफ्रेंड की उम्र 32 वर्ष है। उन्होंने 24 वर्ष की उम्र में अपने लिंग परिवर्तन कराए जाने की जानकारी दुनिया के साथ साझा की थी। बता दें कि किलियन और इनेस दोनों ने अपने रिलेशनशिप को डिस्क्लोज नहीं किया है। मगर कई रिपोर्ट्स में दोनों के रिलेशनशिप में होने का दावा किया जाता रहा है। इस मामले पर दोनों हमेशा चुप्पी साधे रहे है। बता दें कि इनेस राउ सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। उनके इंस्टाग्राम पर 11 लाख से अधिक फॉलोअर्स है। सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। इनेस राउ मॉडलिंग करती है, जहां उनका सिक्का चलता है।
read more
राहुल और बिलावल अपनी अपनी पार्टी के मालिक जरूर हैं, लेकिन सोच संभलकर नहीं बोलते पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो और कांग्रेस के मालिक राहुल गांधी के बयानों पर भारत में तीखी प्रतिक्रियाएं हो रही हैं। पता नहीं, इन दोनों पार्टी-मालिकों के बयानों पर भाजपाइयों को इतने नाराज होने की जरूरत क्या है?
read more
Bikini के बाद FIFA Closing Ceremony लुक को लेकर ट्रोल हुईं Deepika Padukone, लोगों ने स्टाइलिस्ट को भी जमकर लगाई लताड़ पठान की स्टारकास्ट विवादों के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) फाइनल में अपनी फिल्म का प्रचार करने पहुंची। इस दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फीफा के समापन समारोह में इसकी चमचमाती गोल्डन ट्रॉफी से पर्दा उठाया। इसी के साथ अभिनेत्री ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं। दीपिका ने इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर भारत का नाम दुनियाभर में रोशन कर दिया। लेकिन बावजूद इसके लोगों ने अभिनेत्री को ट्रोल करने का एक और मौका ढूंढ लिया है। फीफा के समापन समारोह में दीपिका द्वारा पहनी गई ड्रेस लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आ रही है, जिसकी वजह से यूजर्स अभिनेत्री को तो ट्रोल कर रहे हैं साथ ही उनकी डिज़ाइनर की भी जमकर आलोचना की जा रही है। इसे भी पढ़ें: Jaipur Pink Panthers की जीत के जश्न में Aishwarya को जबरदस्ती गले लगा बैठे Abhishek Bachchan!
read more
Pakistan: उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत पेशावर। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक नवनिर्मित पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम चार पाकिस्तानी पुलिसकर्मी मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दक्षिण वजीरिस्तान कबाइली जिले की सीमा से लगे लकी मारवात स्थित बरगई पुलिस थाने पर आतंकवादियों ने हमला किया। आतंकवादियों के पास हथगोले और रॉकेट लांचर सहित अन्य घातक हथियार थे। पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद संदिग्ध आतंकवादी मौके से फरार हो गए। संदिग्धों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
read moreLorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero