कहीं आपके बच्चे को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत तो नहीं, पहचानें इन संकेतों से आज के दौर में बड़ों से लेकर बच्चों तक के लाइफस्टाइल व खानपान की आदतों में कोई बदलाव आया है। यही कारण है कि अब ऐसी कई बीमारियां भी बच्चों को होने लगी हैं, जो कुछ समय पहले तक केवल व्यस्कों में ही देखी जाती थीं। इन्हीं में से एक है हाई बीपी की समस्या। ब्लड प्रेशर का अधिक होना हद्य सहित अन्य कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है। इसलिए समय रहते इसकी पहचान करना और आवश्यक उपाय करना बेहद जरूरी है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बच्चों में हाई बीपी होने के कुछ लक्षण व उसके निदान के बारे में बता रहे हैं-
read more
हिंदी में चिकित्सा की पढ़ाई कराना ऐसा क्रांतिकारी कदम है जिसके दूरगामी परिणाम होंगे हिन्दी को उसका गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को साधुवाद दिया जाना चाहिए कि उनके प्रयासों से देश में पहली बार मध्य प्रदेश में चिकित्सा की पढ़ाई हिंदी में शुरू होने जा रही है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारम्भ कर एक नए युग की शुरुआत की है, इससे न केवल हिन्दी का गौरव बढ़ेगा बल्कि हिन्दी को राष्ट्रभाषा एवं राज-काज की भाषा बनाने में आ रही बाधाएं दूर होंगी। अंग्रेजी भाषा पर निर्भरता की मानसिकता को जड़ से खत्म करने की दिशा में यह एक क्रांतिकारी एवं युगांतकारी कदम होने के साथ अनुकरणीय भी है, जिसके लिये अन्य प्रांतों की सरकारों को बिना राजनीतिक आग्रहों एवं पूर्वाग्रहों के पहल करनी चाहिए।
read more
उत्सर्जन वृद्धि पर अंकुश लगाने की दिशा में भारत उठा रहा है सराहनीय कदम कई अनुसंधान प्रतिवेदनों के माध्यम से अब यह सिद्ध किया जा चुका है कि वर्तमान में अनियमित हो रहे मानसून के पीछे जलवायु परिवर्तन का योगदान हो सकता है। कुछ ही घंटों में पूरे महीने की सीमा से भी अधिक बारिश का होना, शहरों में बाढ़ की स्थिति निर्मित होना, शहरों में भूकम्प के झटके एवं साथ में सुनामी का आना, आदि प्राकृतिक आपदाओं जैसी घटनाओं के बार-बार घटित होने के पीछे भी जलवायु परिवर्तन एक मुख्य कारण हो सकता है। एक अनुसंधान प्रतिवेदन के अनुसार, यदि वातावरण में 4 डिग्री सेल्सियस से तापमान बढ़ जाये तो भारत के तटीय किनारों के आसपास रह रहे लगभग 5.
read more
ओम पुरी एक ऐसे कलाकार थे जिसने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक लहराया परचम ओम पुरी का फिल्मी करियर मराठी नाटक आधारित फिल्म घासीराम कोतवाल से हुआ था। उनकी अदाकारी की खासियत थी की वो सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि कई भाषाओं की फिल्मों में काम करते थे। उन्होंने हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, मराठी, कन्नड और पंजाबी फिल्मों में भी अपनी काबिलियत के दम पर खास पहचान बनाई थी। उनके योगदान के लिए उन्हें भारत का चौथा नागरिक सम्मान पुरस्कार पद्मश्री से भी नवाजा गया था। अपने अभिनय के बल पर फिल्म जगत में उन्होंने शोहरत भी प्राप्त की। ओम पुरी का जन्म वर्ष 1950 को 18 अक्टूबर को हरियाणा के अंबाला में पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता भारतीय रेलवे में कार्यरत थे। ओम पुरी जब मात्र छह वर्ष के थे तो टी स्टॉल पर चाय के बर्तन साफ करने का काम भी करते थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटियाला स्थित अपनी ननिहाल से पूरी की। मगर उनमें एक्टिंग करने की इच्छा हमेशा रहती थी।इसे भी पढ़ें: 'गजल सम्राट' जगजीत सिंह पुण्यतिथि: जानें कॉन्सर्ट के दौरान क्यों रोने लगे थे मशहूर गायकपुणे फिल्म संस्थान से ली ट्रेनिंगओम पुरी ने 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो एक्टिंग की ट्रेनिंग दी। इसके बाद उन्होंने थियेटर का रुख किया। ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप "
read more
क्या रुपया नहीं हुआ कमजोर? डॉलर के वर्चस्व ने बढ़ाई मुश्किल, जानें वित्त मंत्री के बयान की हकीकत, आंकड़ों की जुबानी हर दौर में रुपया हर किसी की जरूरत होती है। इसलिए तो दुनिया कहती भी है कि 'बाप बड़ा न भइया, सबसे बड़ा रुपैया'। जिसके पास रुपया नहीं है वो रोता है, लेकिन आज रुपया खुद रो रहा है। उसकी आवाज में अब वो दम नहीं रह गया और खनक भी कमजोर पड़ती जा रही है। पिछले 100 सालों में रुपये की अहमियत तो बढ़ी लेकिन कीमत गिरती चली गई। डॉलर की ताकत के आगे रुपया कमजोर होता गया। रुपये ने बहुत ठोकरें खाईं लेकिन संभलने का मौका नहीं मिला। एक वक्त ऐसा भी था जब डॉलर रुपये के आगे नजरे नहीं उठा पाता था। लेकिन रुपये के हाल को लेकर एक सवाल जब देश की वित्त मंत्री से पूछा गया तो उनके दिए जवाब ने एक नए बवाल को जन्म दे दिया। वित्त मंत्री अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर गईं थीं। वाशिंगटन डीसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने उसके रुपये की नरमी को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि भारतीय रुपया गिर नहीं रहा, बल्कि डॉलर निरंतर मजबूत हो रहा है। वित्त मंत्री की तरफ से ये बयान सामने आने के बाद विपक्ष की तरफ से इसकी आलोचना की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी खिंचाई की जा रही है। हालांकि कई अर्थशास्त्री वित्त मंत्री के बयान से सहमति जता रहे हैं। ऐसे में आईए जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान के मायने क्या हैं?
read more
छाछ को करें ब्यूटी रूटीन में शामिल, मिलेंगे ये जबरदस्त लाभ छाछ एक डेयरी प्रोडक्ट है, जिसे अक्सर लोग अपने लंच में सेवन करना पसंद करते हैं। इसे कई मायनों में सेहत के लिए लाभकारी माना गया है, लेकिन इसके स्किन और हेयर बेनिफिट्स भी कम नहीं है। यह टैनिंग से लेकर सनबर्न, बालों में रूसी से लेकर रूखेपन की समस्या दूर होती है। आप इसे अपने ब्यूटी रूटीन में कई तरह के शामिल कर सकते हैं और नेचुरल तरीके से अपनी स्किन और बालों की देखभाल कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको छाछ से मिलने वाले ब्यूटी बेनिफिट और इसे इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-
read more
डॉ अखिलेश गुप्ता को एसईआरबी सचिव का अतिरिक्त प्रभार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के वरिष्ठ सलाहकार डॉ अखिलेश गुप्ता ने विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया है। एसईआरबी सचिव के रूप में डॉ संदीप वर्मा का कार्यकाल 07 अक्तूबर 2022 को पूर्ण होने के बाद उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया है।
read more
भारत विरोधी दुष्प्रचार के चलते कई देशों में बढ़ी है हिंदुओं के खिलाफ हिंसा इस महीने भारत सहित पूरी दुनिया में इस तरह की घटनाएं देखने व सुनने को मिलीं जिससे लगा है कि भारत विरोध, विशेषकर हिन्दूफोबिया अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर रहा है। अन्तर केवल इतना आया है कि विरोध की इस लड़ाई का रणक्षेत्र जो पहले भारत था आज वह विदेशी भूमि बनता दिख रहा है। अमेरिकी संस्था नेटवर्क कंटेजियन रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोध में खुलासा हुआ है कि हिन्दुओं के खिलाफ नफरत और हिंसा के मामलों में रिकॉर्ड 1000 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इंस्टीट्यूट के सह-संस्थापक जोएल फिंकेलस्टाइन ने कहा कि हिन्दू विरोधी मीम्स, नफरत और हिंसक एजेण्डा गढ़ा जा रहा है। इन हमलों और नफरत का माहौल बनाने में श्वेत वर्चस्ववादी और कट्टरपन्थी इस्लामिक लोगों का हाथ है। अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े देशों में हिन्दुओं पर हिंसा बढ़ी है। हिन्दूफोबिया को एक साजिश के तहत बढ़ाया जा रहा है।
read more
उचित कर्म का विज्ञापन (व्यंग्य) महाभारत के कृष्ण विज्ञापन में हैं। सुदर्शन चक्र गतिमान है। बचपन में जो कैलेण्डर देखे थे उनमें उनकी छवि डिज़ाइनर वस्त्र और गहनों से इतनी ज़्यादा लदी नहीं होती थी। अब तो उनके शंख पर भी स्वर्ण मढ़ दिया है। सुर्ख रंग, भारी और आकर्षक वस्त्र पहना दिए गए हैं। जूते शानदार, सोना जड़ित, खालिस डिज़ाइनर शू हैं। उनके चहरे पर उद्देश्य भेदक सोच दिखती है। वे शंखनाद कर युद्ध घोषित कर सकते हैं। महापराक्रमी सुदर्शन चक्र भी तो स्थिर मुद्रा में नहीं है और गोपियों को रिझाने, नृत्य विभोर करने वाली बांसुरी नहीं दिख रही। वैसे उनकी पोशाक युद्ध वाली नहीं लगती।
read more
गूगल भी दे रहा दीवाली की शुभकामनाएं, देखें यहां… दीपों के पर्व के आने में चंद दिन शेष बचे है, जिसे लेकर जोश देश भर में देखने को मिल रहा है। देश के बाजारों से लेकर सोशल मीडिया पर भी दीवाली की धूम मची हुई है। इसे देखते हुए अब दीवाली के जश्न में सर्च ईंजन गूगल भी शामिल हो गया है। गूगल आमतौर पर हर त्योहार पर खास डूडल पेश करता है या कुछ अलग कर यूजर्स को त्योहारों की शुभकामनाएं देता है। हर त्योहार से जुड़ी हुई अहम या मुख्य बिंदू को लेकर गगूल यूजर्स को शुभकामनाएं देता है जो काफी रोचक होती है। इस वर्ष दीवाली के मौके पर गूगल ने यूजर्स के लिए खास तैयारी की है। अब गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए दीवाली का पर्व खास बनाने के लिए खास पेशकश की है। इसके तहत अगर यूजर्स टेक्स्ट बॉक्स में दीवाली सर्च करेंगे तो दीवाली का पेज खुलकर आएगा जिसमें यूजर्स को एक दीया दिखेगा। इस दिये को क्लिक कर यूजर्स को कई दीये देखने को मिलेंगे। इन दीयों पर क्लिक करने पर यूजर्स की स्क्रीन भी ब्राइट और शाइनिंग दीयों की रोशनी से जगमग होने लगेगी। इन दीयों के पीछे सितारे भी जगमगाते हुए दिख रहे है। स्क्रीन पर कर्सर को मूव करने पर दीये भी इधर उधर मूव करते है। ये एनिमेशन का शानदार रिप्रेंजेटेशन है जिसके जरिए गूगल ने दीवाली की शुभकामनाएं साझा की है। गूगल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अगर यूजर्स दीवाली या दीवाली 2022 सर्ज करते हैं तो इस एनिमेशन को देख सकते है। ये सुविधा एंडरॉइड, एप्पल आई फोन और डेस्कटॉप दोनों से सर्च करने पर आती है। मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर देखने में ये पूरी प्रक्रिया बेहद सुंदर दिखती है। गूगल की ये खास पेशकश काफी रोचक है जो यूजर्स को काफी पसंद आ रही है।इसे भी पढ़ें: अगर साइबर अपराधियों से बचना चाहते हैं तो मजबूत रखें पासवर्डआठ दिये होते हैं रोशनबता दें की गूगल ने कुल आठ दियों को इस एनिमेशन में लगाया है। हर दीये के पास एक जलता दिया ले जाने पर सभी दीये धीरे धीरे जलने लगते है। इन दियों को जलाने के लिए यूजर्स को सबसे पहले गूगल पर दीवाली या दीवाली 2022 सर्च करना होगा। इसके बाद एक दीया बनकर आएगा जिसपर क्लिक करना होगा। दीये पर क्लिक करने के बाद कुल आठ दीये खुलकर सामने आएंगे, जिनको जलता हुआ दीया लेकर जलाना होगा। इसके बाद सभी दीये जलने लगेंगे और यूजर्स की स्क्रीन भी ब्राइट दीयों की रोशनी से चमकने लगेगी। जानें कब है दीपों का पर्वकार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला दीवाली का त्योहार इस वर्ष 24 अक्टूबर को है। हिंदू धर्म के अनुसार दीवाली सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला त्योहार है। मां लक्ष्मी भक्तों के घर पधारती हैं और उन्हें आशीर्वाद देती है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और सरस्वती माता की पूजा भी की जाती है।
read more
कहीं खून में बढ़ तो नहीं रहा बैड कोलेस्ट्रॉल, पहचानें इस तरह शरीर के कई तरह के कार्यों को पूरा करने के लिए कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है। हालांकि, अगर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए तो यह हद्य रोग सहित अन्य कई परेशानियों की वजह बन सकती है। शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है- गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। जहां गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मददगार होता है, वहीं बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा होकर दिल के दौरे या स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकता है। यूं तो इसके लक्षण जल्द नजर नहीं आते हैं, लेकिन फिर भी आप कुछ संकेतों के जरिए इसे पहचान सकते हैं-
read more
साक्षात्कारः इरफान पठान ने कहा- अन्यों के मुकाबले भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है टी-20 वर्ल्ड कप को जीते टीम इंडिया को लंबा वक्त बीत गया। 2007 से देशवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंतजार खत्म होने की घड़ी शायद नजदीक आ चुकी है। वर्ल्ड कप का आगाज ऑस्ट्रेलिया में हो चुका है जिसमें भारत को जीत का प्रबल दावेदार मान रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर भी इत्तेफाक रखते हैं कि इस बार टी-20 वर्ल्ड ट्रॉफी भारत आएगी। कैसी है टीम इंडिया की तैयारी, इन्हीं बातों को लेकर पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान से डॉ.
read more
टिकटॉक स्टार एमु इमैनुएल क्या इस बीमारी से पीड़ित हैं, एवियन फ्लू क्या है?
read more
Love You Loktantra Review | आज की राजनीति पर कॉमिक सटायर है फ़िल्म ‘लव यू लोकतंत्र’ प्रेस विज्ञप्ति फिल्म पीआर टीम। सिनेमा अब रियलिस्टिक बनने लगा है, ऐसी कहानी फिल्मों में पेश की जाती है जिससे दर्शक रिलेट कर सकें। इस सप्ताह रिलीज हुई पोलिटिकल सटायर फ़िल्म लव यू लोकतंत्र एक ऐसा ही सब्जेक्ट है जो आज की राजनीतिक हलचल के बारे में है। फ़िल्म में ईशा कोप्पिकर, रवि किशन, मनोज जोशी, स्नेहा उल्लाल, अली असगर, कृष्णा अभिषेक, सपना चौधरी, अमित कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
read more
हिमाचल विधानसभा चुनावों में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के भाग्य का फैसला लिखे जाने की तारीखों की घोषणा मुख्य चुनाव आयोग ने कर दी है। 12 नवम्बर 2022 को वोटिंग एवं 8 दिसम्बर को परिणाम घोषित किये जायेंगे। इस बार अकेले हिमाचल में हो रहे चुनाव काफी दिलचस्प एवं अहम होने के साथ कांटे की टक्कर वाले होंगे। हिमाचल में अब तक मुख्य चुनावी दंगल भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता आया है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी अपना भाग्य आजमाने के लिये मैदान में है। आम आदमी पार्टी के लिये पूर्वानुमान लगाना इसलिये पैचीदा है कि उसकी मुफ्त रेवड़ी वाली संस्कृति कभी तो अपूर्व असरकारक हो जाती है और कभी एकदम गुब्बारे से निकली हवा की तरह फिस्स। फिर भी आप हिमाचल के लोगों को भी लुभाने की कोशिश कर रही है, उसके हौसले भी बुलन्द हैं, इसलिए देखना होगा कि हिमाचल की जनता इस पार्टी को कितना आशीर्वाद देती है। जो भी हो, आम आदमी पार्टी की चुनावी उपस्थिति भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही दलों के लिये एक चुनौती बन रही है। निश्चित ही इस बार हिमाचल के चुनाव खास हैं।
read more
अहोई अष्टमी पर्व की पूजन विधि, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत कथा कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को अहोई माता का व्रत किया जाता है। इस दिन पुत्रवती स्त्रियां निर्जल व्रत रखती हैं। इस साल यह पर्व 17 अक्टूबर को मनाया जायेगा। अहोई अष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम पांच बजकर 50 मिनट से लेकर शाम सात बजकर 5 मिनट तक रहेगा। अहोई अष्टमी का दिन अहोई आठें के नाम से भी जाना जाता है। अहोई अष्टमी व्रत करवा चौथ के चार दिन बाद और दीवाली पूजा से आठ दिन पहले पड़ता है। उत्तर भारत में काफी प्रसिद्ध त्योहार माने जाने वाले अहोई अष्टमी पर्व को शाम के समय दीवार पर आठ कोनों वाली एक पुतली बनाई जाती है। पुतली के पास ही स्याउ माता व उसके बच्चे बनाए जाते हैं। इस दिन शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर कच्चा भोजन खाया जाता है तथा तारों को करवा से अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन पुत्रवती स्त्रियां पुत्र की लम्बी आयु और सुखमय जीवन की कामना को लेकर यह व्रत करती हैं।
read more
संतान की सुख-समृद्धि तथा लंबी आयु के लिए रखा जाता है अहोई अष्टमी का व्रत भारतीय समाज में प्रत्येक त्यौहार का अपना एक विशेष महत्व है। ऐसे प्रत्येक अवसर पर की जाने वाली पूजा तथा व्रत में कोई न कोई विशेष उद्देश्य निहित होता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष में तो वैसे भी तिथि-त्यौहारों की भरमार रहती है। जिस प्रकार सम्पूर्ण भारत में पति की दीर्घायु की कामना के लिए ‘करवा चौथ’ व्रत मनाया जाता है, ठीक उसी प्रकार करवा चौथ के चार दिन पश्चात् संतान की सुख-समृद्धि तथा लंबी आयु की कामना के लिए ‘अहोई अष्टमी’ व्रत रखा जाता है। अहोई अष्टमी के दिन माता पार्वती की पूजा का विधान है। दरअसल माता पार्वती संतान की रक्षा करने वाली देवी मानी गई हैं। पौराणिक मान्यता है कि इस व्रत के प्रताप से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस व्रत के प्रताप से बच्चों की रक्षा होती है, वहीं इसे संतान प्राप्ति के लिए भी सर्वोत्तम माना गया है। अहोई अष्टमी व्रत के संबंध में मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से संतान फल की प्राप्ति होती है और जो महिलाएं पूरे विधि-विधान से यह व्रत रखती हैं, उनके बच्चे दीर्घायु होते हैं। जिन महिलाओं की संतान का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता हो, बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हों, ऐसे बच्चों के स्वास्थ्य लाभ तथा दीर्घायु प्राप्ति के लिए अहोई अष्टमी व्रत किया जाता है। हालांकि इस व्रत के संबंध में यह नियम भी माना जाता है कि एक साल यह व्रत करने के बाद यह व्रत आजीवन नहीं टूटना चाहिए अर्थात् प्रतिवर्ष किया जाना चाहिए।
read more
बैटरी से चलने वाली साइकिल हो रही हैं पॉपुलर, जानिए बड़े कारण पेट्रोल की कीमतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, रूस और यूक्रेन के आपसी युद्ध ने पेट्रोल की कीमतों में आग लगाने का काम किया है। ऐसी स्थिति में पेट्रोल से अलग हटकर दूसरी एनर्जी सोर्स पर लोगों की निगाहें टिक गई हैं और इन सभी में इलेक्ट्रिक व्हीकल का चलन बढ़ता जा रहा है। अब चाहे टू व्हीलर हो, चाहे फोर व्हीलर हो, इलेक्ट्रिक व्हीकल को लोग अपनाते जा रहे हैं।
read more
‘हाइपरटेंशन का पूर्व-संकेत हो सकती है अनुवांशिक भिन्नता’ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के शोधकर्ताओं ने अपने एक ताजा अध्ययन में उच्च रक्तचाप के पीछे जिम्मेदार अनुवांशिक भिन्नता का पता लगाय है। शोधकर्ताओं की खोज में यह तथ्य निकलकर सामने आया है कि मैट्रिक्स मटालो प्रोटीनेज (एमएमपीएस) नामक एक जीन के ‘डीएनए बिल्डिंग ब्लॉक’ में बदलाव से लोगों में उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ सकता है। इस निष्कर्ष तक पहुँचने के क्रम में अध्ययनकर्ताओं ने उच्च रक्तचाप से पीड़ित रोगिओं और सामान्य रक्तचाप वाले स्वस्थ लोगों के अनुवांशिक प्रोफाइल का गहन अध्ययन और विश्लेषण किया है।
read more
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को पाकिस्तान की सच्चाई इतनी देर से क्यों समझ आई?
read more
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना क्या है?
read more
संतान की लम्बी आयु की कामना का पर्व है अहोई अष्टमी अहोई अष्टमी का व्रत करवा चौथ के ठीक चार दिन बाद आता है। करवा चौथ पर महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत करती हैं तो अहोई अष्टमी पर संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत करती हैं। रात में तारों को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करती हैं और फिर जल ग्रहण करती हैं। यह व्रत अहोई मैय्या को समर्पित होता है। अहोई अष्टमी का पर्व दीपावली के आरम्भ होने की सूचना देता है। विशेष अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन किया जाता है। विशेष तौर पर यह पर्व माताओं द्वारा अपनी सन्तान की लम्बी आयु व स्वास्थ्य कामना के लिए किया जाता है। पुत्रवती महिलाओं के लिए यह व्रत अत्यन्त महत्वपूर्ण है। जिन माता-पिता को अपने सन्तान की ओर से स्वास्थ्य व आयु की दृष्टि से चिंता बनी रहती हो। इस पर्व पर सन्तान की माता द्वारा समुचित व्रत व पूजा करने का विशेष लाभ प्राप्त होता है। सन्तान स्वस्थ होकर दीर्घायु को प्राप्त करती हैं।
read more
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज से करें दक्षिण दर्शन यात्रा भारत में रहने वाला हर व्यक्ति एक बार दक्षिण भारत के दर्शन अवश्य करना चाहता है। यहां पर आप सिर्फ अपनी आध्यात्मिक क्षुधा को ही शांत नहीं कर सकते हैं, बल्कि यहां पर आप बीच से लेकर फोर्ट तक काफी कुछ देख सकते हैं। अगर आपके पास समय है और आप दक्षिण भारत की एक सुखद यात्रा का आनंद उठाना चाहते हैं तो आप आईआरसीटीसी के इस पैकेज को बुक कर सकते हैं, जिसे आईआरसीटीसी ने श्री रामेश्वरम-मल्लिकार्जुन दक्षिण भारत यात्रा नाम दिया है। 12 रातों और 13 दिन के इस पैकेज के जरिए आप हैदराबाद, रामेश्वरम, मदुरै, कन्या कुमारी, तंजावुर, कांचीपुरम, महाबलीपुरम और श्रीशैलम जगहों को देख सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-
read more
किशमिश और शहद का सेवन पुरुषों की यौन दुर्बलता को दूर करने में है मददगार फाइटोकेमिकल्स और फाइबर से भरपूर किशमिश हमारे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छा आहार मानी जाती है। इसमें मौजूद आयरन हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र पर भी बेहतर प्रभाव पड़ता हैं। किशमिश खाने में तो स्वादिष्ट लगती ही है, साथ ही ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। किशमिश में पोटेशियम, कॉपर, विटामिन बी6, कैल्शियम भी पाया जाता है। किशमिश में प्रोटीन, आयरन, विटामिन्स और फाइबर भरपूर होता है। जब किशमिश और शहद का सेवन करने टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ावा मिलता है, जिससे पुरुषों की शारीरिक दुर्बलता को दूर करने में मदद मिलती है। आईये जानते हैं किशमिश और शहद का सेवन करने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
read moreLorem ipsum dolor sit amet, consetetur sadipscing elitr, sed diam nonumy eirmod tempor invidunt ut labore et dolore magna aliquyam erat, sed diam voluptua. At vero